Oct 28 2023, 19:33
हज़ारीबाग: जनसंपर्क अभियान के तहत् केरेडारी में वृक्ष रक्षा बंधन सह पर्यावरण मेला जागरुकता कार्यक्रम
हज़ारीबाग: सूचना जनसंपर्क विभाग हजारीबाग के द्वारा केरेडारी प्रखण्ड के गरीकला पतरा में आयोजित वार्षिक वृक्ष रक्षा बंधन सह पर्यावरण मेला के अवसर पर जनहित में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों आदि को प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूक किया गया।
स्टॉल लगाकर फ्लैगशिप योजनाओं की दी गई जानकारी
जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित सर्वजन पेंशन, बिरसा हरित ग्राम, मुख्यमंत्री पशुधन, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन, सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि जैसे महावपूर्ण योजना, नशामुक्ति अभियान से जुड़ कर लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया, इस क्रम में आम लोगों को योजना से लाभान्वित होने की प्रक्रिया, होने वाले लाभ से सम्बन्धित पम्पलेट्स सहित अन्य प्रचार सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा निबंधित टीम सांस्कृतिक कलादल, आंगो बड़कागांव के द्वारा पारंपरिक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जनहित की सरकारी योजनाओ की जानकारी सहित पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्थानीय भाषा, बोली में दिया गया।
बड़े स्क्रीन पर सरकार की योजनाओं को किया गया प्रदर्शित
सरकार द्वारा संचालित जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं को एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। ज़िला प्रशासन के विभिन्न विभागों के माध्यम से ज़िला में संचालित योजनाओं, योजना के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, सफल लाभुको के अनुभव को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही स्क्रीन पर सामाजिक कुरीति, सामाजिक समस्या, पर्यटन स्थल आदि को भी प्रदर्शित किया गया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
वहीं स्टॉल में स्वीप टीम के द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, सुधार करने, नाम हटाने आदि के लिए चुनाव आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की जानकारी आमलोगों को दी गई। इस दौरान टीम स्वीप हजारीबाग एवं स्थानीय बीएलओ के द्वारा लोगों को प्रपत्र 6,7,8 जैसे फॉर्म का वितरण किया गया।
Oct 31 2023, 15:35