Raibareli

Oct 25 2023, 19:43

प्रधानाध्यापक की बहाली को लेकर आरएसएम ने तीसरे दिन दिया धरना

रायबरेली। डीह ब्लॉक में कार्यरत प्रधानाध्यापक की बहाली को लेकर शिक्षकों ने तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन दिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह अध्यक्षता में शिक्षकों ने आज स्कूल के बाद शाम में 3:30 बजे से विभागीय अधिकारियों के अन्याय, शोषणकारी व निरंकुश नीतियों के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना दिया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह ने कहा कि अधिकारियों की कुत्सित मानसिकता की ओर आगाह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रधानाध्यापक की बहाली को लेकर धरना देता रहेगा। जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को महानिदेशक व बेसिक शिक्षा के सचिव से संगठन करेगा। उन्होंने कहा कि निलंबन में अगर किसी शिक्षक के खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाही की जाती है तो आरएसएस सिर्फ आग्रह ही करता है।

लेकिन दुर्भावना से कोई कार्य अधिकारी करता है तो उसके खिलाफ़ हम लोग धरने पर बैठेंगे। खीरों अध्यक्ष रमेश सिंह ने कठोर लहजे में सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बी०ई०ओ०कार्यालय डीह में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रतीक दलाल द्वारा समस्त घटना का कुचक्र रचा गया।

इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेहतर समझ का परिचय देते हुए कर्मठ शिक्षक रवीन्द्र सिंह यादव जी को सम्मान सहित बहाल करना चाहिए । अन्यथा की स्थिति ने आर - पार की लड़ाई जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ी जाएगी।

जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने इस प्रकरण की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए कड़े स्वर में कहा कि इस कुकृत्य का समस्त विवरण साक्ष्य सहित जिलाधिकारी रायबरेली के समक्ष रखा जाएगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने धरने में उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आज के धरने में कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, संगठन मंत्री मधुकर सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया, जिला मंत्री शशि देवी, वीरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिमोहन यादव संयुक्त महामंत्री, जयकरन जिला मीडिया प्रभारी, अनुराग मिश्र अध्यक्ष डीह, हरिबंश सिंह व रणविजय सिंह गंगापारी, रवीन्द्र सिंह यादव महामंत्री डीह, हनी गुलाटी, विमला यादव, प्रतिभा बाजपेई, वर्तिका सोनकर, ज्योति चौधरी, अनूप सिंह अध्यक्ष हरचंदपुर, हरिशरण मौर्य अध्यक्ष ऊँचाहार, आशुतोष मौर्य, संजय सिंह अध्यक्ष डलमऊ, अवनीश सिंह अध्यक्ष सताव, योगेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, अखिलेन्द्र सिंह, मोहित कुमार पटेल, अखिलेश चौरसिया, रितेश वर्मा, अवध किशोर, आशुतोष सिंह, दिग्विजय सिंह, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Raibareli

Oct 23 2023, 18:03

*तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती,जिंदगी मिलती है रोते को हंसी मिलती है, तेरे दरबार में*

रायबरेली। सोमवार को शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन रहा इस दिन महानवमी पर मां दुर्गा की नववीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की उपासना की गई।माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से नवरात्रि में नौ दिन व्रत रखने के समान पुण्य मिलता है। शहर से लेकर गांव तक कन्या भोज और हवन से वातावरण भक्तिमय हो गया। मां के मंदिरों और पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ था।

मां सिद्धिदात्री अपने नाम के स्वरूप सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी मानी गई हैं। स्वंय शिव जी ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से नौ सिद्धियों को प्राप्त किया था।यही वजह है कि शारदीय नवरात्रि की दुर्गा नवमी बहुत महत्वपूर्ण होती है।इस दिन माता ने महिषासुर का वध किया था।

मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

महानवमी पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से हर कार्य सिद्ध हो जाते हैं।अगर कोई नौकरी या व्यापार को लेकर परेशानी झेल रहे हैं तो नवरात्रि की नवमी तिथि पर देवी को एक कमल का पुष्प श्रद्धा के साथ अर्पित किया जाता है।साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाए तो इससे सारी बाधाओं का अंत होता है और धन, नौकरी, व्यापार में सफलता मिलती है।

मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए न सिर्फ देवता बल्कि राक्षस, गंधर्व, ऋषि मुनि भी कठोर तपस्या करते हैं।

मां सिद्धिदात्री का स्वरूप

सामान्य रूप से मां सिद्धिदात्री कमल पुष्प पर आसीन होती हैं, हालांकि इनका भी वाहन सिंह है। मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं।इनकी दाहिनी ओर की पहली भुजा मेंं गदा और दूसरी भुजा में चक्र है। बांई ओर की भुजाओं में कमल और शंख है।

इस तरह हुई मां सिद्धिदात्री पूजा और लगा भोग

शारदीय नवरात्रि की नवमी पर स्नान के बाद हरा मोर रंग वाले वस्त्र पहन कर मां की पूजा की गई। यह देवी सिद्धिदात्री का प्रिय रंग है।पंचोपोचार विधि से देवी की उपासना की गई। कमल या गुलाब के फूलों की माला अर्पित किए गए। कन्या भोजन के लिए बनाए प्रसाद हलवा, चना, पूड़ी का प्रसाद चढ़ाए गए।

"ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः मंत्र का एक 108 बार जाप किया गया।कन्या पूजन किया गया।दान-दक्षिणा दे कर कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें विदा किया। भक्तों ने पूरे विधि विधान से देवी के सहस्त्रनामों का जाप करते हुए हवन किया गया।नवमी तिथि समाप्त होने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए।

मां सिद्धिदात्री के मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना यदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायनी॥

महानवमी पर हवन का महत्व

नवरात्रि में देवी दुर्गा के निमित्त हवन करने से व्रत-पूजन संपन्न माना जाता है।कहते हैं हवन के धुएं से प्राण में संजीवन शक्ति का संचार होता है।इसके जरिए बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। हवन के लिए कुंड में आम की समधिया रख कुंड पर स्वास्तिक बनाकर नाड़ा बांध कर फिर उसकी पूजा की गई ।

अग्नि प्रज्वलित कर हवन कुंड की अग्नि में फल, शहद, घी, काष्ठ इत्यादि पदार्थों की मंत्रों के साथ आहुति दी गई।

Raibareli

Oct 22 2023, 19:53

घर में घुस कर किया दुष्कर्म का प्रयास

रायबरेली।खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर एक किशोरी के साथ जबरन दुराचार करने की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने किशोरी को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे पीड़िता के पिता को भी आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते रविवार की शाम लगभग छ: बजे मैं अपने घर पर अकेली थी। मेरे परिजन खेतों में काम कर रहे थे। तभी मेरे पड़ोसी सतनाम लोधी ने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ जबरन दुराचार करने की कोशिश की। मैंने विरोध किया तो उसने मुझे गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। देर शाम मेरे पिता उसके घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने मेरे पिता को भी पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

Raibareli

Oct 21 2023, 19:48

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मोटरसाइकिल पर लखनऊ से अपने घर कौशांबी जाने के दौरान हादसा

रायबरेली- बछरावां में लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की शाम लगभग 6 बजे के करीब चुरूवा- पश्चिम गांव बाईपास पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया ।इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सत्यम गुप्ता 19 वर्ष पुत्र गोपीचंद गुप्ता निवासी फकीराबाद सराय अकिल बरई जनपद कौशांबी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ से वापस कौशांबी जा रहे थे यह दोनों जैसे ही टोल प्लाजा के आगे चुरूवा -पश्चिम गांव बाईपास पर पहुंचे और सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया ।इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई ।मृतक सत्यम की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे युवक की पहचान तभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी है।

Raibareli

Oct 21 2023, 19:47

समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के सामने आए 86 मामले, छ: का मौके पर निस्तारण

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने समाधान दिवस के अवसर पर तहसील ऊंचाहार में लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने बिजली,पानी, सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और जमीनी विवाद से संबंधित मामले आए। उन्होंने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाए और उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद जैसे मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौका मुआयना करने के उपरांत समस्या को निस्तारित करे। इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि विवादों का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बात अवश्य सुनी जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह,एसडीम ऊंचाहार के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी गण का उपस्थित थे।

Raibareli

Oct 20 2023, 20:32

पति पत्नी और वो फिर हुआ विवाद,पहुंची पुलिस

रायबरेली।हरचंद्रपुर क्षेत्र के लालूपुर खास गांव के प्रसिद्ध श्री आस्तीक स्वामी मंदिर में शुक्रवार को कथित तौर गैर युवक के साथ मौज मस्ती करना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने महिला को युवक के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

पति-पत्नी और युवक के बीच नौबत मार पीट की बन आई। हंगामा मचने पर मंदिर के पुजारी ने बड़ी मुश्किल बीच बचाव किया‌। पति-पत्नी की शिकायत पर दो थानों की पीआरवी मंदिर पहुंची। सभी को पकड़कर गुल्लूपुर पुलिस चौकी लाया गया हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। मामला दिन भर चर्चा का विषय बना हैं।फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक दशक पहले रायबरेली जिले के सर्वोदय नगर निवासी युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थीं। बाद में वैवाहिक संबंधों में पड़ी दरार के चलते नफरत की खाई खोदी दी।

नतीजतन पति-पत्नी का मामला न्यायालय की चौखट पर पहुंच गया। दोनों एक दूसरे से पृथक रहने लगें हैं।

शुक्रवार को महिला अपने किसी परिचित युवक के साथ मंदिर आयीं थीं। इसकी भनक पाकर महिला का पति भी वहां पहुंच गया। पति अपनी पत्नी के मौज मस्ती और युवक को सेल्फी लेते अपनी आंखों से देखकर बौखला गया। फिर क्या था वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। स्थित एक दूसरे के साथ मारपीट की बन गयीं।

तमाशाबीनों की भीड़ बढ़ने लगी।

मंदिर के पुजारी अमित तिवारी गुड्डन महराज लड़ने भिड़ने पर उतारू लोगों को समझा बूझकर शांत किया। उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाकर बैठाया। पति की शिकायत पर थाने की पीआरवी 1752 के कांस्टेबल हरिशंकर सरोज, हेड कांस्टेबल व चालक इंद्रपाल सिंह मौके पर आये। उधर महिला की शिकायत पर रायबरेली कोतवाली की पीआरवी पहुंची।

पति-पत्नी और युवक को पकड़कर गुल्लूपुर पुलिस चौकी लाया गया। चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने बताया पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पति के द्वारा महिला को गुजारा भत्ता दिया जा रहा हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Raibareli

Oct 20 2023, 20:23

*तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए मैं आया मैं आया शेरा वालिए*

रायबरेली।शारदीय नवरात्रि का छठवें दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी को समर्पित है। मां के स्वरुप की पूजा कर भक्तो ने मां से इच्छित वर मांगा।

ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी रखा गया। मां कात्यायनी की पूजा शारदीय नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी को समर्पित है। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी रखा गया।

मां कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इनकी कृपा से योग्य वर और विवाह की सभी अड़चनें दूर हो जाती है। ये ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां कात्यायनी सफलता और यश का प्रतीक हैं।

भगवान कृष्ण को पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्ही की पूजा कालिंदी नदी के तट पर की थी। ये ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं।

दिव्य है मां का स्वरूप

इनका स्वरूप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है। इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला है। शेर पर सवार मां की चार भुजाएं हैं, इनके बायें हाथ में कमल, तलवार व दाहिनें हाथों में स्वास्तिक और आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है।

ये है मां कात्यायनी की पूजा का महत्व

मां कात्यायनी की पूजा अमोघ फलदायिनी हैं। मान्यता है कि देवी कात्यायनी जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसे अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी के इस स्वरूप की पूजा करने से शरीर कांतिमान हो जाता है।

इनकी आराधना से गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है और साधक के रोग, शोक, संताप और भय आदि सर्वथा नष्ट हो जाते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए भी मां कात्यायनी की पूजा की जाती है यह स्वयं नकारात्मक शक्तियों का अंत करने वाली देवी हैं।

इस तरह की गई मां कात्यायनी की पूजा

नवरात्रि पर्व के छठे दिन सबसे पहले स्नान-ध्यान के बाद शुभ रंगों के वस्त्र पहनकर कलश पूजा करें और इसके बाद मां दुर्गा के स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा की गई। पूजा प्रारंभ करने से पहले मां को स्मरण कर और हाथ में फूल लेकर संकल्प किया। इसके बाद वह फूल मां को अर्पित किया गया। फिर कुमकुम,अक्षत, फूल आदि और सोलह श्रृंगार माता को अर्पित किया गया। उसके बाद भोग अर्पित किया गया।

फिर जल अर्पित हुआ और घी के दीपक जलाकर माता की आरती की गई। देवी की पूजा के साथ भगवान शिव की भी पूजा की गई।

मां कात्यायनी का यह है प्रिय भोग

मां कात्यायनी को शहद बहुत ही प्रिय है, इसलिए पूजा के समय मां कात्यायनी को शहद का भोग अवश्य लगाएं ऐसा करने से स्वयं के व्यक्तित्व में निखार आता है।

मां कात्यायनी का प्रिय फूल और रंग

इन देवी को पीला और लाल रंग अतिप्रिय है। इस वजह से पूजा में आप मां कात्यायनी को लाल और पीला रंग के गुलाब का फूल अर्पित किया जाता है इससे मां कात्यायनी प्रसन्न होंती हैं।

Raibareli

Oct 20 2023, 20:21

मढ़िया माता मंदिर प्रांगण में कवि सम्मेलन आयोजित

रायबरेली । बीते बुधवार को जगदीशपुरम त्रिपुला चौराहे स्थित मढ़िया माता मंदिर प्रांगण में विशाल कवि सम्मेलन हुआ। नवरात्रि के अवसर पर कवि सम्मेलन का यह मंच सजाया गया । गीतकार प्रवीण त्रिपाठी ने माँ के वंदन से शुभारम्भ किया।

कवि व शिक्षक प्रताप नारायण मिश्र ने 'कल के राहगीर आज मीर हो गए, लाज के लुटेरे सब फकीर हो गए' सुनाकर तालियाँ बटोरी।

संचालक प्रवीण त्रिपाठी ने 'शीश सबको झुकाने आया हूं, प्यार सबको लुटाने आया हूं जैसी कविता से अप्रतिम प्रस्तुति दी। राघवेन्द्र सिंह राघव ने 'कुछ काम नहीं पास क्या बैठे हुए हो यूं, इक काम करो , आओ,मुझे प्यार ही कर लो' पढ़कर लोगों को गुदगुदाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग़ज़लकार शिवबहादुर 'दिलबर' ने ' पूजते हैं लोग देवी देवताओं को यहां, किंतु निज माता-पिता को पूजता कोई नहीं ' पढ़कर श्रोताओं की ताली बटोरी । ओजकवि अभिषेक सिंह रुद्र ने ' रथ के घोड़े मुड़कर जब-जब कुरुक्षेत्र से जाएंगे, चक्रव्यूह में फंसकर अभिमन्यु तब तब मर जाएगा ' पढ़कर लोगों को ख़ूब हँसाया ।

युवा ग़ज़लकार प्रदीप प्यारे ने ' आसमां तकता रहा वो रात भर, पेट भूखे उसको सो जाना पड़ा' पढ़कर सभी का मन मोहा । ओजकवि अंकित यादव अंकुल ने ' उन्नति व अवनति की चाल हम तुम ही कहेंगे , दिव्य भारत देश का सब हाल हम तुम ही कहेंगे ' सुनाकर भावविभोर कर दिया ।

श्रोताओं ने कवियों को जमकर सराहा । आयोजक मण्डल ने सभी को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्रा, रामफल मिश्रा ,सुनील अवस्थी, गंगा भगत सिंह ,राहुल मिश्रा ,संतोष शुक्ला, वीरेंद्र रावत, बबलू दीक्षित ,संदीप अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, हितेंद्र सिंह, अनूप शुक्ला, केशव शुक्ला ,ज्ञानेंद्र सिंह , राहुल मिश्रा, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे ।

Raibareli

Oct 18 2023, 20:29

*अब धार्मिक आयोजन कराने पर किए जा रहे पाबंद*

रायबरेली। जिले में रामलीला कमेटियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने एक लाख की प्रतिभूति के साथ पाबंद किया है। जिसकी सूचना सभी आयोजकों को दी गई है। इससे आयोजक परेशान है कभी तो ऐसा नही हुआ इस बार उनके आयोजन से शांति कैसे भंग होने की संभावना है जो उन्हे पाबंद किया जा रहा है।

इस संबंध में भाजपा के एक जिम्मेदार से बात की गई तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया की कही कुछ नही है बस चुनाव के चोचले है उसी में सब दिखता है। आयोजक भी परेशान हैं की यदि हिंदुत्व वाली सरकार में भी उनके धार्मिक आयोजन कर्ताओं को इस तरह पाबंद किया जायेगा तो फिर इन आयोजनों की तरफ कौन रुझान करेगा। बात करे सुरजूपुर रामलीला कमेटी की तो यहां करीब 250 वर्षो से रामलीला होती आ रही है अभी तक कभी कोई विवाद नही हुआ।

पहली बार किसी सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी रामलीला और अन्य धार्मिक आयोजन कर्ताओं के आयोजकों को पाबंद कर दिया है।इससे जिले में खासी नाराजगी है।

क्या बोले आयोजक

इस व्यवहार पर आयोजक अवधेश तिवारी ने बताया की यह बहुत ही गलत हुआ है उन अधिकारियों को अब हनुमान जी ही देखेंगे। जो धार्मिक कार्यक्रम में भी खलल डालने का प्रयास करते हैं।

क्या बोले जिम्मेदार

इस संबंध में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से बात करने का प्रयास किया गया उनके दफ्तरी ने फोन उठाया और कहा अभी मैडम बिजी हैं मीटिंग में है बाद में बात होगी और फोन रख दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने फोन ही उठाना मुनासिब नहीं समझा।अब जिस जिले के जिम्मेदार ऐसे होंगे वहां की व्यवस्था सुचरु रुप से कैसे चलेगी।

रामलीला कमेटियों को किया पाबंद , सभी में आक्रोश धार्मिक कार्यक्रम में शामिल लोगो को पाबंद की नोटिस मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे आयोजक रायबरेली। शहर के सभी दुर्गा पूजा के आयोजको, रामलीला समिति व साउंड संचालको को सिटी मजिस्ट्रेट ने पाबंद करने की नोटिस भेजे जाने से जिले के तमाम आयोजको में आक्रोश व्याप्त हो गया।

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थिति होकर सभी ने अपनी बात रखी। कल मुलाक़ात ना होने पर आज मिलने का आश्वासन दिया गया है। हाल ये है की जिले के आला अधिकारी योगी राज की छवि धूमिल करने पे लगे है।

आयोजकों का कहना था की लगभग 250 वर्ष पुरानी परंपरा को चलाना इस आधुनिक युग में बहुत मुश्किल हो रहा है। बिना किसी परिश्रमिक के छोटे छोटे बच्चे मंचन करते है। जबकि अब स्कूलों में इसी वक्त परीक्षा हो रही एवं अवकाश भी सीमित हो गए। एक या दो दिन उधर विश्व कप की वजह से श्रोताओं को इकठ्ठा करना मुश्किल रहता है। यह 15 दिन का आयोजन कैसे होता है।आयोजक ही जानते है।

क्योंकि जगह जगह दुर्गा पूजा होने से पब्लिक भी कम हो रही है रामलीला में अब चंदा भी न के बराबर ही मिलता है।अब ये सब कराने के साथ ज़मानत भी करानी पड़ेगी।छोटे-छोटे कलाकार भी सदमे में हैं कि कहीं अगला नंबर उनका तो नहीं की उन्हें भी जमानत की नोटिस आ जाए।

बुधवार को जिलाधिकारी से मिलने की मंशा नहीं पूरी हो सकी अब आज फिर जिले की सभी कमेटी के कार्यकर्त्ता इकट्ठा होंगे। खाली सहट रामलीला से स्वप्निल अध्यक्ष,सत्याशु दुबे संरक्षक, अलोक श्रीवास्तव संरक्षक मीडिया प्रभारी, आशु श्रीवास्तव, जोशीयाना पुल दुर्गा पूजा समिति, मनोज जोशी, अमर नगर दुर्गा पूजा, प्रत्युश अवस्थी सूरजपुर रामलीला समिति, सौरभ निगम प्रभु टाउन पूजा समिति, मो. मकबूल शबबीर साउंड, दुन्नर रफ़ी साउंड से, मो मुस्ताक, मुस्ताक साउंड से,विनय श्रेयस साउंड सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Raibareli

Oct 16 2023, 20:02

*गुरुजी ही विवाद पर उतारु कैसे होगी बच्चो की पढ़ाई*

शिवगढ़।उच्च प्राथमिक विद्यालय दहिगवा स्टाफ की गुट बंदी का शिकार है l स्टाफ की गुटबंदी का सीधा असर बच्चों पर प़ड रहा है बच्चों के साथ आए दिन स्टाफ के कुछ शिक्षकों और चपरासी द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बच्चों और अभिभावकों ने बीईओ से की है l 

खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ गौतम प्रकाश को दिए शिकायती पत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय दहिगवा के पढ़ने वाले करीब डेड़ दर्जन छात्र छात्राओ और हरि प्रसाद, रोशनी, राम विलास, नीरज आदि अभिभावकों ने कहा है कि शिक्षिका तारा वर्मा और अनुचर हृदय शंकर मिश्र पर बच्चों से अभद्र व्यवहार करने, गधी जैसे शब्दों से नवाजने का काम कर रहे हैं और इंचार्ज प्रअ सुरेन्द्र कुमार मौर्य पर इन्हें भड़काने का आरोप है l

 इतना ही नहीं अनुचर अपना काम न कर पढ़ाने का काम कर रहा है l इस तरह विद्यालय के 260 बच्चों का भविष्य अंधकार में है l 

आए दिन विवाद से नही रहा पढ़ाई का माहौल

विद्यालय में शिक्षकों के विवाद के कारण बच्चों में शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन खराब माहौल से बच्चे पढ़ने में भी अब रुचि नही ले रहे और न ही अध्यापक उन्हें पढ़ा पा रहे हैं आए दिन ही विद्यालय में लड़ाई झंझट होने से पढ़ाई का स्तर निम्न हो गया है।

 अब इन बच्चो का भविष्य अंधकार में हो गया है।गुरुजन क्या देंगे सीख जब खुद ही कर रहे विवाद ऐसे गुरुजनों से ज्ञान की क्या उम्मीद की जा सकती है जो विद्यालय परिसर को विवाद का अखाड़ा बना के रख दिए हों।

 यही हाल रहा तो अभिभावक स्कूल में बच्चों को भेजना बंद कर देंगे। आए दिन विवाद ने स्कूल पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिया है।

क्या बोले जिम्मेदार 

इस संबंध में बीईओ गौतम प्रकाश ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, शिक्षिका और अनुचर दोनों अवकाश पर हैं जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी l

हर्षोल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम 

रायबरेली। बालिका विद्या मन्दिर में विवेकानन्द हाउस के सौजन्य से शारदीय नवरात्रि का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।नवरात्रि पर विद्यालय के विशाल प्रांगण में मातारानी का आकर्षक दरबार सजाया गया। 

अनन्या सिंह और अरल विश्वकर्मा को आदिशक्ति माँ दुर्गा तथा उनके वाहन सिंह के जीवन्त रूप की आकर्षक झांकी में देखकर उपस्थित अभिभावक एवं अन्य सभी आगन्तुकों का मन मुग्ध हो गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह एवं हेड-मिस्ट्रेस संध्या अग्रवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धा-भक्ति पूर्वक माँ का पूजन अर्चन सम्पन्न किया।

मेधावी छात्र,छात्रा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ऊँचाहार ।नगर स्थित डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उँचाहार विधान सभा के विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में मेधावी छात्र,छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 इस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ दिवाकर त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा दिव्यान्शी, मानसी, शबाना और अमिता ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

 प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।अतिथि ने अपने उद्बोधन में समस्त महाविद्यालय परिवार को आशीष और शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने अपने व्यापक अनुभवों को पूरी आत्मीयता के साथ व्यक्त किया। माननीय अतिथि ने महाविद्यालय परिसर के विकास जैसे– मुख्य प्रांगण के सौंदर्यीकरण, कॉमन लैब, लाइब्रेरी, पी जी ब्लॉक आदि–के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 उसके बाद विधायक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार,सम्मान पत्र प्रदान किया। साथ ही निर्धन छात्रा कंचन की फीस नगद प्रदान करने के साथ अन्य 10–12 छात्र,छात्राओं को सहयोग धनराशि उनके खाते में प्रदान करने की प्रक्रिया के लिए आश्वस्त किया। मेधावी छात्र,छात्रा अपना सम्मान पत्र ग्रहण कर खुशी से झूम उठे। अंत में प्राचार्य की ओर से समारोहक व संचालक डॉ बालेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, का आभार व्यक्त किया है। 

डॉ.अनुपमा, प्रोफेसर अर्चना, डॉ. सुषमा, डॉ. नीता, डॉ. विकास, एम.पी.सिंह, डॉ. संतोष, डॉ. सुमन, डॉ. विनोद, डॉ. विमलेश, डॉ. दीक्षा व डॉ. पंकज ने संतुलित संयोजन कर अपनी उत्कृष्ट भूमिका अदा की। 

वेतन भुगतान न होने पर जताया क्षोभ

रायबरेली।वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उक्त विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विगत 4 महीने से वेतन भुगतान न होने पर क्षोभ व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर वेतन भुगतान होना ही चाहिए।

 शीघ्र वेतन भुगतान हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उच्चाधिकारियों से मिलकर वार्ता करुगा। उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान हेतु प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया।

    उक्त बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा इलाहाबाद से लखनऊ जाते हुए जिला संगठन के पदाधिकारियों से स्थानीय एक होटल में कहीं। अध्यक्ष से जिले के शिक्षकों,कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई।

 जिसमें तदर्थ शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान, प्रदीप कुमार कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं अबूद रजा वरिष्ठ प्रवक्ता वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के वेतन का भुगतान आदि प्रमुख रूप से थी। अध्यक्ष ने कहा की संघर्ष चल रहा है मांग पत्र की यह प्रमुख मांग है। 

विश्वास है कि यथाशीघ्र समस्याओं का निराकरण होगा।इससे पूर्व अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जगजीवन प्रसाद शुक्ल मंडलीय मंत्री लखनऊ मंडल, शैलेश कुमार बाजपेई जिला मंत्री, प्रदीप कुमार सदस्य जिला कार्यकारिणी आदि उपस्थित रहे।

178 छात्राओं को वितरित किए स्मार्टफोन 

खीरों, रायबरेली। विकास क्षेत्र के दुकनहा रोड स्थित श्री सूरजदत्त कांती देवी पीजी कॉलेज में तहत आयोजित कार्यक्रम में कुल 178 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन पाकर सभी छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीडीओ खीरों, व विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार खीरों रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ महादेव सिंह ने किया।

श्री सूरजदत्त कांती देवी पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पीजी कॉलेज के सचिव व पूर्व अपर शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और कार्यक्रम के अध्यक्ष व वहां उपस्थित अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर, प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट करते हुए सभी को सम्मानित किया।

 आयोजित कार्यक्रम में बीए व बीएससी फाइनल वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी 178 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। साथ ही बीए व बीएससी फाइनल वर्ष की परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाली सभी छात्राओं को पीजी कॉलेज की तरफ से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के इस मौके पर खंड विकास अधिकारी खीरों डॉ अंजू रानी वर्मा ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार खीरों अभिजीत गौरव व पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर महादेव सिंह ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन पीजी कॉलेज के शिक्षक प्रवीण भदौरिया ने किया। इस मौके पर खीरों कस्बा स्थित श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजीत जायसवाल, श्री दुर्गा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजू शुक्ला, श्री विवेकानंद बिहारी लाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव व न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक बीडी चक्रवर्ती कार्यक्रम में पहुंचे। 

पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सीता उपाध्याय ने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पीजी कॉलेज के पूर्व चीफ प्राक्टर श्रीराम वर्मा, कॉलेज के शिक्षक राजेश कुमार, मोहम्मद इलियास व शिक्षिका अर्चना सिंह, दिव्या गुप्ता, सुष्मिता सिंह समेत समस्त कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लाक में कराएगा चुनाव

आगामी 28 से शुरु होगी चुनाव प्रक्रिया 

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अब अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी के जल्द ही चुनाव कराएगा। सोमवार को जिला कार्यकारिणी की हुई संयुक्त बैठक में संघ की तरफ से ब्लॉकों में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। ब्लॉकों में कार्यकारिणी का गठन करने के लिए प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और 5 नवंबर तक सभी ब्लॉकों में चुनाव करा लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करने के लिए प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। 28 अक्टूबर को ऊंचाहार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबूगंज, सलोन के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन, शिवगढ़ की बीआरसी, सेरनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरेनी, संताव की बीआरसी, हरचंदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कठवारा में चुनाव सम्पन्न होगा। 29 अक्टूबर को रोहनिया की बीआरसी, बछरावां की बीआरसी, लालगंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज, अमावां में प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर, नगर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय किला बाजार, डीह में उच्च प्राथमिक विद्यालय रोखा में चुनाव होगा।

जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि शेष ब्लॉकों में चुनाव 5 नंवबर को कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जगतपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर, छतोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय छतोह, महराजगंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज, डलमऊ में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रभूषणगंज, राही की बीआरसी, गौरा मे उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा और खीरों ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय खीरो में चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर चुनाव कराने की सहमति संरक्षक समर बहादुर सिंह की तरफ से मिल गई है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए जिला स्तर से पर्यवेक्षक बनाए जाएंगे। सभी ब्लॉकों में चुनाव उनकी ही निगरानी में कराए जाएंगे।

बैठक में मंडल कोषाध्यक्ष शिवसागर पाल, जिला महामंत्री सियाराम सोनकर, उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ बाजपेई, विक्रमादित्य सिंह, प्रवक्ता सुनील कुमार यादव, संयुक्त मंत्री शिवकुमार सिंह, शांति अकेला, आशीष तिवारी, सुरेश सिंह, देवदत्त यादव, लाल बहादुर यादव, अवधेश बहादुर, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार वर्मा, ईश्वरदिन, योगेंद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, नीरज कुमार, सुनीता सिंह गिरिजेश सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कुसुम चंद्र, साधना शर्मा, मोहम्मद आजम, संदीप कुमार यादव, राजेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मां के दरबार में लगाई हाजिरी

जायस । मां दुर्गा पूजा समिति चौधराना जायस के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर बहुत ही भव्य रुप से सुंदर डिजिटल लाईटों वा फूल मालाओं से मां भगवती का पंडाल सजाया गया । 

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन भी भक्ति के रंग में रंगा दिखा । मोहल्ला चौधराना में भोर से ही शंख और घंटे के साथ जय माता दी के जयकारे गूंजने लगे। खूबसूरती से सजे पंडाल पर मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी नारियल भेंट की ।

मान्यता है की जो भी भक्त सच्चे हृदय से पूजा करता है। उसकी मन की मुराद जरूर पूरी होती है। हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

मां के मंदिरों में लगी रही भक्तो की कतार

सिंहपुर। नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। अहोरवा भवानी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार मंदिर के बाहर तक लगी रही। लोगों ने मां की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। 

नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिषर में दूर दूर से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन,कर्ण छेदन जैसे मांगलिक कार्यक्रम भी सम्पन्न किया। मां दुर्गा और अहोरवा भवानी के जयकारों से मंदिर व आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। घण्टा घड़ियाल की गूंज के साथ जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।

 मेला परिसर के देखरेख में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही lघरों में भक्तों में उपवास रखा और पूजन अर्चन किया। गांवों में सजे पंडालों में मां दुर्गा का नेत्र पूजन के बाद आरती की गई। रात में जगराता, रासलीला सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का लोगों ने लुत्फ उठाया।

आदि शक्ति की हुई आराधना

रायबरेली।सोमवार को न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में आदि शक्ति के ‘ब्रह्मचारिणी‘ स्वरूप की आराधना भक्ति-भाव के साथ की गई। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने माँ दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावपूर्ण सुमनांजलि समर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा संजना सरोज माँ दुर्गा की भूमिका में आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही, वहीं विद्यालय की छात्रा रिद्धिमा, जान्हवी, हिमांशी, फातिमा और श्रेया ने अपने भजन-‘सबसे बड़ा तेरा नाम वो शेरोवाली बिगड़ी बना दे मेरे काम’ की संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय कर दिया।

जगदम्बा के दरबार में जुटे भक्त, किया पूजन-अर्चन

लालगंज ।नगर के रामलीला मैदान स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में गत वर्षों की भांति इस साल भी मां दुर्गा अराधना समिति के तत्वावधान में नव दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई है। श्रद्धालु सुबह से ही हाथों में धर्म ध्वजा व नारियल लेकर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा है। यह सिलसिला देर शाम आरती कार्यक्रम तक रहा है। भक्तों ने जहां भक्तों ने मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। वही भक्तों ने मां जगदम्बा से मन की मुराद पूरी होने की आस लगाई है यहां पर सुबह से ही महिला, पुरुष व बच्चों के पहुंचने से खासी भीड़ दिखाई दे रही थी। दूर-दराज से भी लोग दर्शन को पहुंचे हैं।

 मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, संतोष शर्मा, हरिशंकर श्रीवास्तव आदि लोगों मंदिर के कार्यों में सुबह से लेकर शाम तक लग रहे हैं। स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियमित गस्त व भ्रमणशील रही है ।

छात्र और अध्यापकों का हुआ सम्मान

डीह। सोमवार न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ़ हायर एजूकेशन सलेथू महाराजगंज मे बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं डीएलएड तृतीय सेमेस्टर में महाविद्यालय छात्र अध्यापकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. शशिकांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । लखनऊ विश्वविद्यालय एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. शर्मा ने कहा कि जो छात्र अपने विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम करेगा उसका भविष्य आने वाले समय में हीरे के समान चमकेगा, प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बेहतर शिक्षा के द्वारा देश का जिम्मेदार आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है । बी.एड. की टॉपर पूजा तिवारी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहां की हमारी सफलता का श्रेय यहां के शिक्षक हैं । उप विजेता के रूप में टीम को एक लाख ग्यारह हजार रुपए का नगद पुरस्कार सलोन विधायक श्री अशोक कुमार द्वारा बालिका खिलाड़ियों को प्रदान किया गया। टीम ट्रॉफी व टीम कैप्टन को एक मोबाइल फोन भी प्राप्त हुआ l 

विधायक ने कालेज की बालिका टीम सुनैना, प्रीती भारती, सलोनी मौर्या, सुषमा भारती, अंतिमा, सविता, शबनम, शालिनी, पलक सिंह, प्रीती, अर्पिता, मिनी को जीत की हार्दिक बधाई एवं खेलकूद में बड़े स्तर पर बेहतरीन मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं l कॉलेज की प्रबंधक आशा मौर्य एवं प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने सभी बालिकाओं व टीम को इस स्तर पर तैयार करने के लिए कॉलेज के सभी शिक्षकों व कोच अखिलेश सिंह व विवेक कुमार, के प्रयास की सराहना की l

 इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षिकाए सुरेश कुमार, बृजेश कुमार, अमित कुमार मौर्य, नरेंद्र कुमार, अनुराग तिवारी, सरिता, धर्मेंद्र ,भोला पाल,संतोष कुमार, रामकरन, आनंद कुमार, निरंजन, विपिन आदि कालेज स्टाफ, अभिभावक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।