*राजा दुर्गा नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का उनके प्रपौत्र ने किया अनावरण*
फर्रुखाबाद-शनिवार को दुर्गा नारायण दुर्गा नारायण महाविद्यालय में राजा दुर्गा नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह कार्यक्रम में दुर्गा नारायण महाविद्यालय, फतेहगढ़ के अध्यक्ष, प्रबन्ध समिति राजा दिग्विजय नारायण सिंह और उनके सुपुत्र युवराज दिव्य उदित नारायण सिंह महाविद्यालय में आए और राजा दुर्गा नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके प्रपौत्र युवराज दिव्य उदित नारायण सिंह द्वारा सम्पन्न हुआ। अनावरण कार्यक्रम में तिर्वा से पधारे गणमान्य महानुभाव एवं हमारे सभी कार्यरत एवं सेवा निवृत्त शिक्षक, सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतिमा अनावरण के पश्चात् महाविद्यालय के अध्यक्ष, प्रबन्ध समिति एवं युवराज दिव्य उदित नारायण सिंह एवं उनके साथ आये हुए अतिथियों का पुष्प वर्षा, तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद भारतीय संस्कृति के अनुसार हवन-पूजन सम्पन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष को विदाई के समय शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉ० एचण्एस०एन० गुप्ता ने अनावरण के अवसर पर अनावरण तिथि 21 अक्टूबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 21 अक्टूबर 1958 में दुर्गा नारायण महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। 21 अक्टूबर को ही राजा दुर्गा नारायण सिंह , राजा दिग्विजय नारायण सिंह एवं रानी श्रीमती भावना सिंह जी का जन्म दिवस भी हैं। सम्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ० मनोज गर्ग जी के दिशा निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में राजा दिग्विजय नारायण सिंह सहित एन०सी०सी० कैडेट्स एवं छात्र / छात्राएं उपस्थित रहे।











Oct 21 2023, 19:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k