*सपा के बूथ जागरण में प्रदेश सचिव बोले, सभी जात धर्म के लोगों को बराबरी का दर्जा मिले*
फर्रुखाबाद l समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ जागरण,जनसंवाद एवम रात्रि प्रवास कार्यक्रम का अमृतपुर विधानसभा के विकासखंड नवाबगंज में आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों को जागरूक करने का आह्वाहन किया l
पीडीए का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में सभी जाति धर्मों के लोगों को एक साथ खड़े रहने व बराबरी का दर्जा देने की बात कहते हुए जातिगत जनगणना कराने का समर्थन किया। इस दौरान फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी/ प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना।
इरफान-उल-कादरी,समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 नवल किशोर शाक्य,विधानभा कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी/प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी,193- विधानभा अमृतपुर सुरेंद्र सिंह गौर,जिला महासचिव इलियास मंसूरी, प्रदीप यादव(टीटू),ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर कश्यप,नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, बूथ अध्यक्ष अरविंद कश्यप,बूथ अध्यक्ष गोपेंद्र यादव,एडवोकेट सुधांशु पाठक, प्रधान युसूफ पटेल, प्रधान शिवदेश यादव, प्रधान बिजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान दारा यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव चुन्नू, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साजिद अली, समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव आदि लोग मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया।
Oct 20 2023, 19:07