*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक*
अमृतपुर।फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर समस्त थाना क्षेत्र में लगातार मिशन शक्ति महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार लगातार थाना अध्यक्षों को महिला मिशन शक्ति अभियान चलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वर्तमान में मिशन शक्ति का चतुर्थ चरण चल रहा है।जिसके तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने ग्राम पंचायत भावन में अनिल कुमार कुशवाहा के घर पर महिलाओं व बालिकाओं की चौपाल लगाई।चौपाल में थाना अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कोई भय नहीं है।यदि कोई भी मनचला किसी भी महिला या बालिका को परेशान करता हो तो उसकी शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर करें।पुलिस प्रशासन उनके सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।वहीं महिला पुलिस बीट ने बाजार,बैंक, तिराहे,चौराहा पर पहुंच कर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर किसी का पति शराब पीकर महिलाओ को प्रताड़ित करता हो तो उसकी जानकारी अवश्य दे अगर कोई भी बाल विवाह करता है तो उसके जिम्मेदार उसके परिजन होगे।आप लोगों के आसपास कोई भी अपराध घटित होता है या किसी के साथ अन्याय होता है तो तत्काल उपरोक्त नंबर पर सूचना दें जिससे समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस हमेशा आपके साथ है। डरने की जरूरत नहीं है ।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस 24 घंटा आपके लिए तत्पर है। बाल विवाह की जानकारी ग्राम प्रधान अवश्य दे।
Oct 20 2023, 18:39