meenji433

Oct 13 2023, 08:32

कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां जिले के मांगरोल कस्बे में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया की16 अक्टूबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

meenji433

Oct 12 2023, 22:43

बारां जिले के हरनावदाशाहजी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी मेले मे छात्राओं उत्साह से लिया भाग
राजस्थान (बारां)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरनावदाशाहजी में शैक्षिक किशोरी मेले में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।प्रधानाध्यापिका हेमलता मेहरा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय आयोजन में 10 विद्यालयों की करीब तीन सौ छात्राओं ने भाग लिया। मेले का उद्घाटन नायब तहसीलदार योगेंद्र त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहनलाल नागर विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मेले में छात्राओं ने चार दर्जन विभिन्न स्टालें सजाकर सह शैक्षणिक गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं की टीम द्वारा तैयार चंद्रयान कक्ष एवं चंद्रयान का उडने वाला मॉडल विशेष आकर्षण रहा।

meenji433

Oct 12 2023, 21:56

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान के बारां मे विधानसभा चुनाव का करेंगे आगाज।
कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बारां में 16अक्टूबर को करेंगे चुनावी सभा राजस्थान के बारां मुख्यालय पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे 16 अक्टूबर को बारां में विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे।इस सभा मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह राधंवा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे

meenji433

Oct 12 2023, 20:40

टैक्टर के नीचे दबने से तीन महिलाएं हुई चोटिल

meenji433

Oct 08 2023, 09:43

मांगरौल में कार अनियंत्रित होकर पलटी चालक बाल बाल बचा

meenji433

Oct 04 2023, 16:07

ख़ान व गौ-पालन मंत्री प्रमोद जैन भाया पांच अक्टूबर को गौशाला भूमि पूजन सहित विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण