Kannuaj

Oct 12 2023, 16:31

*देखें आखिर पुलिस की क्या है चौपाल, महिलाओं को क्यों किया जा रहा जागरूक*

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर सौरिख थाना पुलिस ने पंचायत घर मे चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते कई महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुर स्थित ग्रामपंचायत में शक्ति दीदी महिला कांस्टेबल 157 अर्चना तथा महिला कांस्टेबल 1138 कल्पना द्वारा अपने बीट क्षेत्र में जाकर सभी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा बच्चियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/ 181/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड लाइन नंबर 1098, व 112 नंबरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपना निजी नंबर भी नोट कराया गया।यदि कोई परेशान करता है।तो इन नम्बरो का प्रयोग कर सूचना दे आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस की इस मुहिम से महिला अपराध पर लग रहा अंकुश

एक निजी स्कूल की अध्यापक मेघना पांडेय ने बताया कि महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देकर महिला अपराध पर अंकुश लगाने का काम पुलिस बेहतर तरीके से कर रही है। जिले भर में स्कूलों में जाकर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए उन्हें अपराध से कैसे निपटा जाए इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

पीड़ितों को मिल रहा हेल्पलाइन नम्बर का लाभ

महिला सशक्तिकरण के तहत पुलिस गांव-गांव और शहर-शहर हेल्पलाइन नम्बर के बारे में लोगो को जानकारी देते हए जागरूक कर रही है। जिससे पुलिस के इस अभियान का असर भी लोगों के बीच दिखाई दे रहा है। शहर की एक समाज सेवी संस्थान के संचालक मोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस का महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया जा रहा है जिससे महिलाएं अब अपने आप को महफूज महसूस करती है।

Kannuaj

Oct 12 2023, 12:16

*कन्नौज में 8 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र मे हुआ बदलाव, जानें कहाँ किसको मिली ज़िम्मेदारी*

कन्नौज।जनपद कन्नौज में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया हैं।इसकी जानकारी एक प्रेस नोट जारी कर दी गई हैं। लगातार हो रही चोरी और घटनाओं के रोकथाम को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई थी।

ऐसे में जनपद के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने आठ दरोगाओं में कार्यक्षेत्र में बदलाव  कर दिया। इससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था मे सुधार के लिए आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उपनिरीक्षक अरुण कुमार को सदर कोतवाली के पाल चौराह से हटाकर पुलिस अधीक्षक के पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को थाना इंदरगढ़ से हटाकर कोतवाली क्षेत्र की चौकी पाल चौराहा का इंचार्ज बनाया गया। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र यादव को थाना तालग्राम से चौकी प्रभारी चिरैयागंज की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

इसी तरह से उपनिरीक्षक श्यामपाल सिंह को थाना ठठिया से कला चौकी प्रभारी सदर कोतवाली का भार सौंपा गया।उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को थाना तिर्वा से सदर कोतवाली क्षेत्र की तलैया चौकी का प्रभारी बनाया गया।उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी को थाना ठठिया से चौकी प्रभारी सिमरिया थाना ठठिया की जिम्मेदारी दी गई।

उपनिरीक्षक जानकी प्रसाद को थाना तिर्वा से चौकी प्रभारी समधन गुरसहायगंज के लिए भेजा गया।उपनिरीक्षक रामग्रीश को थाना गुरसहायगंज से चौकी प्रभारी इंदिरा नगर की कमान सौपी गई।इस प्रकार से देर रात सभी जिले के कप्तान ने तबादला स्ट्राइक कर दी।

Kannuaj

Oct 11 2023, 20:19

देखें पुलिस की चौपाल, महिलाओं को किया गया जागरूक

यूपी के कन्नौज जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर सौरिख थाना पुलिस ने पंचायत घर मे चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते कई महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुर स्थित ग्रामपंचायत में शक्ति दीदी महिला कांस्टेबल 157 अर्चना तथा महिला कांस्टेबल 1138 कल्पना द्वारा अपने बीट क्षेत्र  में जाकर सभी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

तथा बच्चियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/ 181/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड लाइन नंबर 1098, व 112 नंबरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपना निजी नंबर भी नोट कराया गया।

यदि कोई परेशान करता है।तो इन नम्बरो का प्रयोग कर सूचना दे आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Kannuaj

Oct 11 2023, 20:18

कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाई जय प्रकाश नारायण की 121 वीं पुण्यतिथि

कन्नौज।कन्नौज जिले के चौधरी चन्दन सिंह महाविद्यालय में समाजवाद के प्रेरक जय प्रकाश नारायण की 121 पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने लोकनायक के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा जय प्रकाश नारायण का जन्म 1902 में एक साधारण परिवार में हुआ था।

वे बचपन से ही समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। इसी कारण लोगो के बीच में लोकनायक नाम से पहचाने जाने लगे। देश में इन्दिरा गांधी ने लोकतंत्र को राजतंत्र में बदलने का प्रयास किया ।तब जय प्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति नामक आन्दोलन चलाकर इन्दिरा गांधी को सत्ता से बाहर कर दिया। 

इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री का मिलने का ऑफर मिला। जिसे उन्होंने नम्रता पूर्वक अस्वीकार करते हुये कहा मेरा उद्देश्य सत्ता पाना नही था। बल्कि ऐसी सत्ता रहना चाहिए। जिस पर जनता का नियंत्रण हो। ऐसे समाजवादी नायक के जन्मदिन पर हम ये संकल्प ले, कि वर्तमान सरकार जिस तरह तानाशाही करने में लगी है। उसे हम समाजवादी लोग उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

इस मौके पर संजू कटियार, विश्व्नाथ कुशवाहा, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, शशिकांत कटियार, भूरा यादव, दीपू यादव, अरुण राठौर, मुद्दसर सिद्दकी, नंद कुमार, गौतम कुशवाहा, देवराज यादव, कल्लू शर्मा, शेखर गिहार, उदयवीर, वीरपाल यादव,अनुराग मिश्रा, मनीष कुशवाहा और रमेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Kannuaj

Oct 11 2023, 16:07

*जानें कांग्रेस की रणनीति, गौरव संवाद अभियान को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस*

कन्नौज। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दलितों को एकजुट करने के लिए अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई है।यह अभियान संविधान दिवस तक चलेगा ।इसके तहत प्रत्येक विधानसभा में तथा सभी ब्लॉक क्षेत्र में अधिकार पत्र भरवाए जायेंगे।इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी हैं। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 'स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते" के नारे के साथ दलित गौरव संवाद के अभियान की शुरुआत की जाएगी।

शहर के मकरंद नगर कन्नौज रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता मे कांग्रेस ने रणनीति बनाते हुए बताया कि दलितों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने गौरव संवाद अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस तक चलेगा ।इस तरह दलितों को अधिकार पत्र दिए जायेंगे। दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश पॉलिवॉल ने कहा है कि प्रत्येक कांशीराम के विचारो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।इससे दलित नागरिक अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होगा।

ऐसे भरे जायेंगे दलित अधिकार मांग पत्र

दलित अधिकार मांग पत्र दलित समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता,शिक्षक ,समाजसेवी,जिला पंचायत के वर्तमान या पूर्व सदस्य इसे भरेंगे।प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जायेंगे।इसके साथ ही रात्रि में चौपाल भी की जायेंगी।इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष तारिक बशीर,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिनाश दुबे,महिला अध्यक्ष रीना सिंह,पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस एससीएसटी राम भरोसे कमल और नगर अध्यक्ष एहसान उल हक समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।

Kannuaj

Oct 10 2023, 19:36

*कन्नौज में संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, परिजनों नें जताई हत्या की आशंका

कन्नौज जिले मे एक गाँव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया।  शब की पहचान होने पर इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।

घर के लोगों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जाहिर की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। 

जनपद कन्नौज के जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र के मतौली गांव के देसी शराब ठेका के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शब देखे जाने से गांव में हड़कंप मच गया। अधेड़ की पहचान बनपुरा नारायनपुर के राम सिंह उर्फ पप्पू उम्र 55 वर्ष पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई। वहीं इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी।

सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। राम सिंह दो भाइयों में सबसे छोटा था । चार बेटी दो बेटे हैं । जिसमें चार बेटियों की शादी तथा एक बेटे की शादी भी कर दी है।

 सूचना मिलती है पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर प्रियंका वाजपेई, जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र, पचोर चौकी से सुरक्षाकर्मी जितेंद्र कुमार, तिर्वा कोतवाली इंचार्ज विजय सिंह सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। 

घर व परिवार के लोगों ने हत्या कर शब फेके जाने की आशंका जाहिर की है तो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों को समझाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही ।

Kannuaj

Oct 10 2023, 19:09

*कन्नौज: पूर्व सपा विधायक अनिल दोहरे के आवास पहुंचे राज्य मंत्री असीम अरुण ने सैल्यूट कर दी श्रद्धांजलि*

कन्नौज की सदर सीट से तीन बार विधायक रहे सपा विधायक अनिल दोहरे का निधन हो जाने के बाद मंगलवार की सुबह उनके निजी आवास पर वर्तमान सरकार के राज्य मंत्री असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पहुंचकर सैल्यूट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अनिल दोहरे के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान न होने की गलती स्वीकारते हुए परिजनों से क्षमा मांगी । 

आपको बताते चलें कि सदर विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक रहे अनिल दोहरे का 6 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके लीवर में कैंसर की शिकायत थी, जिसका इलाज चल रहा था। गुरुवार की शाम करीब 4 बजकर 13 मिनट पर एसजीपीजीआई लखनऊ में 59 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार पर राजकीय सम्मान न होने पर राजनीति भी गर्म हो गयी थी हालांकि इस बात को लेकर भाजपा सरकार के राज्य मंत्री ने इस बीच एक ट्वीट के माध्यम से अपने कन्नौज मे न होने की बात कही थी उनका कहना था कि मै अभी बाहर हूँ और जब वह कन्नौज पहुंचेंगे तो अवश्य इस बात की माफी मांगेगे। इसके बाद मंगलवार की सुबह वर्तमान सरकार के मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण पूर्व सपा विधायक अनिल दोहरे के आवास पहुंचे। जहां पर अनिल दोहरे को पहले सलामी दी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है वह उनके बड़े भाई थे इसलिए उनके बेटे और उनकी बेटी पूर्व विधायक के सपने को पूरा करेंगे।इसके साथ पूर्व में गलती की क्षमा मांगी।  

एक छोटे से गाँव के रहने वाले थे पूर्व विधायक

पूर्व विधायक अनिल दोहरे कन्नौज जिले के एक छोटे से गाँव टिकैयापुर्वा के रहने वाले थे जो अनौगी क्षेत्र मे आता है । उन्होंने 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट से सदर विधानसभा चुनाव लड़ा था।पहली ही बार चुनाव को जीतने के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सपा से वह लगातार 2022 तक सदर सीट से विधायक रहे। 2022 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण से चुनावी मैदान में हार गए थे।किंतु वर्तमान विधायक असीम अरुण ने निधन की जानकारी मिलते ही शोक संवेदना ट्विटर के माध्यम से व्यक्त की। जबकि पूर्व विधायक के अंत्येष्टि में शामिल न हो पाने का दुख भी जाहिर किया।

पूर्व विधायक की अंतिम संस्कार के सपाइयों का फूटा गुस्सा

तीन बार विधायक होने के बाद भी अंतिम संस्कार के समय राजकीय सम्मान न मिलने से सपाइयों में गुस्सा फूट पड़ा। सपा कारकतार्ओं का कहना है कि हमारे विधायक को राजकीय सम्मान न मिलने पर हम लोगों मे रोष व्याप्त है । हालांकि इस गलती को स्वीकारते हुए वर्तमान सरकार के राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि गलती तो गलती होती हैं। पूर्व पुलिस अधिकारी होने के तहत इस गलती को सुधारेंगे और आने वाली तेरहवीं कार्यक्रम में पूर्व में हुई गलती को सुधारने का प्रयास करेंगे।

Kannuaj

Oct 10 2023, 17:27

*कन्नौज मे सड़क हादसे मे घायल किशोर की हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम*

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में जीटी रोड पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां पर सड़क हादसे में घायल किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिघौली निवासी विवेक (13) पुत्र अशोक कुमार अपने गांव के ही शिवम (15) पुत्र ननकूलाल के साथ साइकिलों से जीटी रोड पार कर रहा था, तभी सिंहपुर मोड के पास जीटी रोड पार करते समय विवेक की साइकिल में छिबरामऊ से बेवर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस विवेक को सौ शैय्या अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने विवेक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। विवेक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। विवेक मटेहना के विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। वह दो बहनों में इकलौता था। लेकिन आज उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Kannuaj

Oct 10 2023, 10:14

*कन्नौज में किसान के खेत में लगी भीषण आग‚ 5 बीघा धान की फसल जलकर हुआ राख*

यूपी के कन्नौज जिले में एक किसान के खेत में देर रात अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप  ले लिया। भीषण आग की चपेट में आकर खेत में खड़ी धान के फसल जलने लगी। आग की लपटों को देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।

गांव के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची‚ तब तक किसान की फसल जलकर राख हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। 

आपको बताते चलें कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी किसान मनीष कुमार के खेत में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख गांव के लोगों में हड़कंप रहा। धीरे–धीरे आग ने खेत में खड़ी धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

यह देख आसपास खड़ी धान की पकी फसल को लेकर लोग अपने-अपने खेतों की तरफ फसल बचाने को भाग खड़े हुए। गांव के लोगों ने इस बात की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान के खेत की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।

पीड़ित आग लगाने का लगाया आरोप

पीड़ित किसान मनीष कुमार ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 10 बजे मेरें धान के खेत में किसी ने आग लगा दी थी। जिससे 5 बीघा में खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गयी थी‚ उसने बताया कि वह खेती करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करता है और यह खेत बटाई पर लिया था। जिसकी मालकिन श्यामा देवी है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और फायब्रिगेड को दी गई थी जिसके बाद फायरबिग्रेड ने आकर मौके पर आग बुझाई।

किसान ने की मुआबजे की मांग

देर रात लगी आग की लपटो से किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई । अपनी जली हुई फसल को देखकर किसान के आखो से आंसू निकल आये। हांलाकि रात होने की बजह से मौके पर कोई अधिकारी नही पहुंच सका जिसकी बजह से अभी तक अधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है‚ लेकिन पीड़ित किसान ने अपनी आग से जली हुई फसल की भरपाई के लिए अधिकारियों से मुआबजा दिये जाने की मांग की है।

Kannuaj

Oct 08 2023, 18:14

*कन्नौज में अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन, एसपी ने दिए दिशा-निर्देश*

कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गई। गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी ने प्रतिभाग किया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर, संपत्ति जब्ती, हिस्ट्रीशीटर,गैंग पंजीकृत करने तथा ठरअ (रासुका) के तहत कार्यवाही करके अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तथा ध्वनि प्रदूषण, मिशन शक्ति व आॅपरेशन त्रिनेत्र आदि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

अपराध गोष्ठी मे एसपी ने दिए यह निर्देश

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व थाना प्रभारियों को जनपद में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत असामाजिक व शरारती तत्वों को चिन्हित कर भारी धन राशि से पाबंद करने हेतु निर्देशित किया गया। पूरे जनपद में सीसीटीवी कैमरे के जाल का और अधिक सघन बनाने तथा लगे हुए सी0सी0टी0वी0 की बारीकी से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया ।

थानों में लंबित विवेचनाओं को अविलंब निस्तारित करने व थाने के सभी रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया।सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आम जनता से अधिक से अधिक संवाद स्थापित करके उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। वर्तमान में चलाए जा रहे विभिन्न अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।