*जानें कांग्रेस की रणनीति, गौरव संवाद अभियान को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस*
कन्नौज। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दलितों को एकजुट करने के लिए अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई है।यह अभियान संविधान दिवस तक चलेगा ।इसके तहत प्रत्येक विधानसभा में तथा सभी ब्लॉक क्षेत्र में अधिकार पत्र भरवाए जायेंगे।इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी हैं। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 'स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते" के नारे के साथ दलित गौरव संवाद के अभियान की शुरुआत की जाएगी।
शहर के मकरंद नगर कन्नौज रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता मे कांग्रेस ने रणनीति बनाते हुए बताया कि दलितों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने गौरव संवाद अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस तक चलेगा ।इस तरह दलितों को अधिकार पत्र दिए जायेंगे। दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश पॉलिवॉल ने कहा है कि प्रत्येक कांशीराम के विचारो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।इससे दलित नागरिक अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होगा।
ऐसे भरे जायेंगे दलित अधिकार मांग पत्र
दलित अधिकार मांग पत्र दलित समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता,शिक्षक ,समाजसेवी,जिला पंचायत के वर्तमान या पूर्व सदस्य इसे भरेंगे।प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जायेंगे।इसके साथ ही रात्रि में चौपाल भी की जायेंगी।इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष तारिक बशीर,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिनाश दुबे,महिला अध्यक्ष रीना सिंह,पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस एससीएसटी राम भरोसे कमल और नगर अध्यक्ष एहसान उल हक समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।
Oct 11 2023, 20:18