Hazaribagh

Oct 07 2023, 18:35

खैरा भाया डाढ़ा सड़क निर्माण अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध


हज़ारीबाग: इचाक प्रखंड के दरिया चौक में भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध में क्षेत्र के दर्जनों गाँव के लोगो ने सड़क जाम कर विरोध किया।

 वही विरोध के दौरान जेई होश में आओ,ठीकेदारी की मनमानी नही चलेगी ,सड़क निर्माण में अनियमितता नही चलेगी का नारा जोरदार तरीके से लगाया गया।बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि कई वर्षों के बाद यह सड़क निर्माण का सपना साकार हुआ।

लेकिन जेई ,ठीकेदार व कुछ दलाल के मिलीभगत से निर्माण में बंदरबाट व धांधली रुकने का नाम नही ले रहा।वही भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी मेहता ने कहा कि पुर्व में हुए बरसात में ग्रामीणों के आवागमन में काफी दिक्कते हुई।निर्माण में मेटल के स्थान पर सिर्फ डस्ट भरा जा रहा।ढलाई में भी मिट्टी युक्त बालु का उपयोग किया जा रहा।

जेई को बार बार शिकायत करने पर लेवी का केश करने का धमकी देते है।वही हिंदु राष्ट्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता किसी भी हाल में बर्दास्त नही किया जाएगा।अगर यही रवैय्या रहा तो दर्जनों ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।जबकि श्रीराम सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत मेहता ने चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारी अपने रवैये से बाज नही आये तो पदाधिकारी अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

 आदर्श युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण में विरोध कई दिनों से रुक नही रहा।ठीकेदार की मनमानी से लोगो मे काफी आक्रोश है।समय पर सुधार नही हुआ तो पदाधिकारी व ठीकेदार अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।वही विरोध करने वालो में जीप प्रतिनिधि अशोक मेहता, बिपिन कुमार, सामाजसेवी मनोज मेहता,डॉ रामचंद्र मेहता, मनिर मियां,बैजनाथ प्रजापति शिक्षक,छोटन मियां,संतोष मेहता,बिजय प्रसाद मेहता,लक्ष्मण कुमार,चट्टान कुमार,टिकेश्वर कुमार,मन्नु कुमार,जितेंद्र कुमार,राजकिशोर मेहता,मंटू मेहता,बीरू राम ,करण कुमार,बिक्रम,गौतम ,प्रदीप,पिन्टू कुमार,आदित्य कुमार इत्यादि दर्जनों लोग मौजुद थे।

Hazaribagh

Oct 06 2023, 19:17

उपायुक्त के जनता दरबार में आये दो दर्जन से अधिक मामले, अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निष्पादन का दिया निर्देश


उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग दो दर्जन से अधिक मामलो के आवेदन आए।

 जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमिअधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।

Hazaribagh

Oct 06 2023, 11:34

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में गर्दन में पांच लूप कोर्ड लगे नवजात बच्चे का सफलता पूर्वक हुआ प्रसव,जच्चा बच्चा दोनों है स्वस्थ

हज़ारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में गर्दन में पांच लूप कोर्ड लगे नवजात बच्चे का सफलता पूर्वक प्रसव कराया गया। चिकित्सकों की टीम के प्रयास से जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।

नूरा निवासी आरजू परवीन को रात 8 बजे प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच के दौरान गर्भ में पल रहे नवजात के गर्दन के चारों ओर पांच लूप कोर्ड गंभीर रूप से लिपटे पाए गए। 

अमूमन यह नली नहीं होती और होने पर अधिकांश मामलों में इसकी संख्या ज्यादातर दो या तीन होती है लेकिन पांच लूप कोर्ड होना गंभीर समस्या थी। डॉ अंकिता खंडेलवाल की अगुआई में इस चुनौतीपूर्ण मामले को सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर प्रसव कराया,यह निश्चय ही उल्लेखनीय कार्य है। 

वर्तमान में बच्चा और मां दोनो स्वस्थ्य है। बच्चे का वजन ढाई किलो है। 

गर्दन के चारों ओर गर्भनाल के कारण के बारे डॉ ने बताया कि गर्भ में शिशु के हिलने-डुलने के दौरान कभी-कभी गर्भनाल उसकी गर्दन के चारों ओर लिपट जाती है। नाल लंबी, मुलायम होती है और जेली जैसे पदार्थ से भरी होती है जो बच्चे तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ले जाने वाली रक्त वाहिकाओं को सहारा देती है।

Hazaribagh

Oct 05 2023, 16:50

हज़ारीबाग: संप्रेक्षण गृह, हजारीबाग के बच्चों को फिर मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण

हज़ारीबाग: संप्रेक्षण गृह, हजारीबाग में आवासित किशोरों के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता मद से इलेक्ट्रीकल एवं घरेलू उपकरण जैसे पंखे, फ्रिज, कुलर, वाशिंग मशीन, मिक्सी आदि के मरम्मती का तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन गौरव खुराना, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के द्वारा किया गया।

श्री खुराना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संप्रेक्षण गृह में जिस प्रकार बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह काफी प्रशंसनीय है।

व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं होती है बच्चे यदि चाहे तो अपनी लगन व कुशलता से भविष्य में इसे अपनी जीविका का साधन के रूप में अपना सकते हैं। उन्होनें बच्चों को प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद बनने एवं रोजगार से जुड़कर तरक्की करने के लिए कहा।

जे.एस.एल.पी.एस. हजारीबाग की डी.पी.एम शांति मार्डी ने बच्चों को बताया कि यदि बच्चे यहाँ से छुटकर घर जाने के बाद यदि चाहे तो अपने-अपने गृह जिला या संबंधित प्रखंडों में जे.एस.एल.पी.एस. के. द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना निबंधन करा सकते हैं जहाँ उन्हें प्रशिक्षण तो दिया जायेगा साथ ही साथ उन्हें ऋण भी उपलब्ध कराते हुए प्लेसमेंट भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर सुमिता श्वेता मिंज, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड, हजारीबाग ने सप्रेक्षण गृह में बच्चों को पुरी लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही। इन्दु प्रभा खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग ने बच्चों को संप्रेक्षण गृह,हजारीबाग में दैनिक दिनचर्या का पालन करने एवं अनुशासन में रह कर प्रशिक्षण में भाग लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विसेज का प्रशिक्षण प्राप्त किशोरों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया जिससे बच्चे काफी उत्साहित थे। प्रशिक्षण जे.एस.एल.पी.एस. हजारीबाग के द्वारा उपलब्ध कराया गया।

समस्त कार्यक्रम का मंच संचालन जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन गृहपिता जयप्रकाश यादव ने दिया।

इस कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य प्रीति सिन्हा एवं बिनिता जैन, पीओआई.सी. संगीता कुमारी शिक्षक नवीन कुमार, जयन्त कुमार, अशोक कुमार, धर्मवीर धीरज, कविन्द्रनाथ ठाकुर एवं सोनी कुमारी गुप्ता उपस्थित थे।

Hazaribagh

Oct 05 2023, 15:59

हज़ारीबाग: दारू प्रखंड प्रमुख ने हजारीबाग विधायक से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास को लेकर की विशेष चर्चा

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के दारु प्रखंड क्षेत्र की प्रमुख कुमारी श्वेता ने गुरुवार को हजारीबाग विधायक सेवा कार्यालय पहुंचकर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल से मुलाकात की और लागातार जनसेवा के कार्यों में मुस्तैद रहने हेतु उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दिया।

दारू प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता ने विधायक मनीष जायसवाल से क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा- परिचर्चा की। विधायक मनीष जायसवाल ने जनकल्याण और विकास कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा भी जताया।

मौके पर विशेषरुप से प्रमुख कुमारी श्वेता के साथ उनके पति सह प्रतिनिधि कैलाश कुशवाहा और कंचनपुर पंचायत के उपमुखिया प्रकाश कुशवाहा भी मौजूद रहें ।

Hazaribagh

Oct 04 2023, 16:51

शहिद बेदी स्थल 45 कांटा एवं चरही चौंक में मनाया गया शहिद जयबीर महतो की 30वीं शहादत दिवस


हजारीबाग: पूर्व प्रमुख शहिद जयबीर महतो की 30विं शहिद दिवस के अवसर पर शहिद बेदी स्थल 45 कांटा एवं चरही चौंक स्थित इनके प्रतिमा में श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। 

इस शहिद दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री जय प्रकाश भाई पटेल जी, विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह हजारीबाग लोक सभा पूर्व प्रतियाशी शिवलाल महतो जी,चुरचू प्रखण्ड के प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक जी,मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह जी,विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,विधायक प्रतिनिधि चौलेश्वर महतो, उप मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि अभिजीत सिंह,बहेरा पंचायत समिति सदस्य सक्ति देवी, चरही पंचायत समिति सदस्य आशा राय,रोशनी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थें।।

Hazaribagh

Oct 04 2023, 15:36

झारखण्ड राज्य संगीत नाटक अकादमी” गठन हेतु रांची में बैठक आहूत, हजारीबाग के कलाकारो हुए शामिल


हजारीबाग: सांस्कृतिक कार्य निदेशालय,झारखंड सरकार द्वारा कलाकारो एवं सभी कला विधा को बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी,ललित कला अकादमी एवं साहित्य कला अकादमी का गठन प्रस्तवित है। जिसके गठन से संबंधित संविधान एवं नियमावली प्रारूप के निर्माण संबधी विचार-विमर्श का आयोजन राँची होटवार (खेल गाँव) में आज संपन्न हुआ।

 सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के विशेष आमंत्रण पर तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता, एमडी ग्रुप ऑफ थिएटर के निर्देशक धनंजय कुमार, ऐफ्ट्टा (AIFTTA) के निर्देशक मुकेश राम प्रजापति एवं स्टूडियो अक्स प्रोडक्शन के निर्देशक सूरज कुमार ने बैठक में हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के बेहतर गठन हेतु अपना सुझाव दिए। 

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के निर्देशक धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित के अध्यक्षता में संपन्न हुए इस बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों के कला प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमे मुख्य रूप से पद्मश्री मुकुंद नायक,मधु मंसूरी हसमुख,नंदलाल नायक,वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश रमन,सुषमा नाग ,रमन गुप्ता,संजय लाल के साथ कई रंगकर्मी उपस्थित थे।

Hazaribagh

Oct 04 2023, 13:35

हजारीबाग के युवा पत्रकार अमित कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें, इलाज के क्रम में हुआ निधन

हजारीबाग: युवा पत्रकार अमित कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। करीब 40 साल की उम्र में उनका इलाज के क्रम में अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमित कुमार हजारीबाग में वर्षों तक न्यूज 11 चैनल के लिए सेवा प्रदान किए हैं। वे शहर के दिपुगढ़ा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। पिछले कुछ वर्षों से प उन्होंने फार्मिंग का कार्य शुरू किया था। लीवर सिरोसिस की समस्या उनके लिए काल बन गया और उनके जीवन की एहलीला को समाप्त कर गया।

 फिलहाल वे बीमार होने के बाद पटना के ग्राम बेली स्थित अपने पैतृक आवास में रहते थे। वे अपने पीछे दो मासूम पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

इधर युवा पत्रकार अमित कुमार के निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके दिवंगत आत्मा की शांति के साथ शोकाकुल परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुःख से उबरने की अदम्य साहस प्रदान करने की कामना की। 

उन्होंने कहा की अमित एक होनहार युवा थे और अपने राजनीति के शुरुआती दिनों से ही इनसे जुड़ा रहा हूं। ऐसे परिचित युवा के असामयिक निधन की सूचना पाकर मन स्तब्ध है। उन्होंने यह भी कहा की युवा पत्रकार अमित कुमार का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है ।

Hazaribagh

Oct 03 2023, 17:55

ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 7 अक्टूबर को कर्जन ग्राउण्ड में,एसटी, एससी के 14 से 40 आयुवर्ग के खिलाड़ी होंगे शामिल


हज़ारीबाग: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची के आदिवासी एवं ग्रामीण स्तरीय खेल विकास योजना के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

दिनांक 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागीयों को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

प्रतियोगिता मेें शामिल खेल

प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड,भारा दौड एवं सेकोर खेल जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में आदिम जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति के 14 से 40 वर्ष तक के आयुवर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। 

इस क्रम में प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 6 अक्टूबर के 2ः00 बजे तक प्रतिभागियों को जिला खेल कार्यालय में पंजीकरण कराना आवश्यक है।

Hazaribagh

Oct 03 2023, 17:52

झारखंड शिक्षा परियोजना ,हजारीबाग द्वारा कला उत्सव 2023 का हुआ आयोजन


हजारीबाग के छात्र छात्राओं को बेहतरीन मंच एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023/24 का आयोजन समाहरणालय परिसर में सफलता पूर्वक किया गया। हजारीबाग के लगभग सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से इस कला उत्सव का उद्घाटन किया गया। आज के इस उत्सव में गायन,वादन,नृत्य,एकल अभिनय,दृश्य कला, पेंटिग के साथ स्थानीय पारंपरिक खिलौने एवं खेल से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 इस प्रतियोगिता में अनिल पृथ्वी, तोड़ाबल,कुमार केशव ,सुनील कुमार सोनी,माधुरी पुरषोत्तम,सतेंद्र मिश्रा,अमित कुमार गुप्ता,समीर राजपूत,संजय कुमार बतौर निर्णायक शामिल थे, वहीं सहयोगी के तौर पर शुभम एवम पवन कुमार ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।

 इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिक्षक संतोष गुप्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र नारायण, एडीपीओ सुनिला लकड़ा एवं कला उत्सव के जिला नोडल पदाधिकारी संजय तिवारी मौजूद थे।