एशियन गेम्स के 12वें भारत ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, तीरंदाजी में पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण

#asian_games_2023_third_gold_medal_on_12th_day

Image 2Image 3Image 4Image 5

एशियन गेम्स के 19वें सीजन में भारत का दबदबा जारी है। 5 अक्टूबर गुरुवार के दिन भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरा गोल्ड मेडल जीतते हुए गोल्ड की हैट्रिक लगाई।इसके साथ ही तीरंदाजी यानी आर्चरी में भी देश के नाम दूसरा गोल्ड आया। गुरुवार को शुरुआत में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड जीता था। इसके बाद स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड आया। अब पुरुष कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतकर यह हैट्रिक पूरी कर ली है।

कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक मिला है। ओजस, अभिषेक और प्रथमेस की पुरुष टीम ने कंपाउंड इवेंट में कोरिया को 235-230 से हराया। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। एंड 2 तक स्कोर 116-114 था लेकिन एक अच्छी चीज थी कि भारत ने बढ़त को बरकरार रखा था। इसका फायदा अंत में मिला। भले ही कम अंतर से जीत मिली, लेकिन भारत ने गोल्ड मेडल कब्जा लिया।

आज खाते में तीन गोल्ड मेडल आए हैं। पहला गोल्ड महिला तीरंदाजी कंपाउड इवेंट में आया, दूसरा गोल्ड स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में दीप‍िका पल्लीकल- हर‍िंंदर पाल संधू की जोड़ी ने जीता, तीसरा गोल्ड पुरुष कंपाउंड टीम इवेंट में आया, जिसे अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले, प्रथमेश जावकर की तिगड़ी ने जीता है।

एमपी में केंद्र सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, पूछा-ईडी का छापा मध्य प्रदेश में क्यों नहीं पड़ता

#priyanka_gandhi_says_why_ed_does_not_raid_in_mp

Image 2Image 3Image 4Image 5

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के धार में गुरुवार को जन आक्रोश यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सूबे की शिवराज सरकार और केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर तरफ घोटाला है। भारतीय जनता पार्टी ने तो ‘महाकाल’ को भी नहीं छोड़ा। इनको बदलने का समय आ गया है।

धार जिले में पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने सबसे पहले मोहनखेड़ा स्थित धार्मिक स्थल में जाकर पूजा अर्चना की। आगे उन्होंने मोहनखेड़ा में टांट्या मामा की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के बाद अपनी जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के लिए वोट मांगते हुए बीजेपी और उसके नेताओं को जमकर घेरा।

एमपी में 250 से ज्यादा घोटाले हुए-प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, 'लोगों की ये सोच रहती है कि चलो कोई खा रहा है खाने दो पर हमारा काम होना चाहिए, पर यहां तो आपका काम भी नहीं हो रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार आपको कमजोर कर रही है। एमपी में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। पिछले 18 सालों में प्रदेश में सिर्फ घोटाला और भ्रष्टाचार है। व्यापमं के घोटाले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। क्या किसी ने इसकी जांच कराई। इसके साथ ही, प्रियंका गांधी ईडी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सवाल किया कि ईडी का छापा मध्य प्रदेश में क्यों नहीं पड़ता। देश का नौजवान आंधी है। उन्होंने कहा कि आपके साथ जो हो रहा है गलत हो रहा है। आप रोज-रोज संघर्ष करके जिंदगी जी रहे हैं। हमने ऐसे नौजवान भी देखे हैं जिन्हें 10 साल गुजर गए लेकिन घोटाले के वजह से नौकरी नही मिली।

क्या पता अब मुआवजा मिल जाए-प्रियंका

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों पीएम मोदी की रैली को लेकर भी प्रियंका गांधी ने निशाना साधा। कहा कि पीएम मोदी को 18 साल में मध्य प्रदेश की याद नहीं आई। अब जब चुनाव आ रहा है तो नई-नई घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने रैली मे मौजूद लोगों से संवाद करते हुए पूछा कि क्या आपको बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा मिला? इस पर प्रियंका ने तंज कसा कि क्या पता अब मिल जाए, क्योंकि चुनाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को मुफ्त में राशन बांट रही है, लेकिन अडानी जैसे लोगों का हजारों करोड़ों रुपये माफ कर रही है।

हम जो कहते हैं, वे भी वही कहते हैं-प्रियंका

कांग्रेस महासचिव ने आगे ये भी कहा, 'जनता और नेता के बीच एक निष्ठा का रिश्ता बनता है। जैसा आपका और इंदिरा जी के साथ था। आज समय बदल गया है, बहुत सारे नेता आते हैं और अपनी बात रखते हैं। मोदी जी के भाषणों को भी हम सुनते हैं और मुझे आश्चर्य होता है कि जो हम बात कहते हैं, वहीं वो बात कहते हैं। हम कहते हैं कि हमने विकास किया। वो कहते हैं कि उन्होंने विकास किया, जब जो कहते हैं वो वही बात करते हैं।

शराब घोटाले में आप को आरोपी बना सकती है ईडी, सुप्रीम कोर्ट को दे सकती है जानकारी

#ed_can_makes_aap_accused_in_delhi_liquor_policy_scam 

Image 2Image 3Image 4Image 5

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बना सकती है। दरअसल, दिल्ली शराब घोटाला केस में ईडी की जांच अब राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दरवाजे तक जा पहुंची। बीते दिन एजेंसी ने घंटों उनसे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। कल की सुनवाई में बेंच ने पूछा था कि आखिर आम आदमी पार्टी को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया है? 

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईडी के मुताबिक घोटाले में जो पैसा आया था वो पार्टी फंड और चुनाव में इस्तेमाल किया गया था। ईडी आज मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को ये बता सकती है। सुप्रीम कोर्ट में आज ईडी बताएगी कि शराब नीति आम आदमी पार्टी को आरोपी बना सकती या फिर नहीं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले ही ईडी से पूछा था कि वह ये बताए कि अगर आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर शराब घोटाले से फायदा हुआ और उसे पैसा मिला है। फिर प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) मामले में आरोपी क्यों नहीं बनाया गया है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवी भट्टी की पीठ ने सीबीआई और ईडी की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से अदालत में ये सवाल पूछा। पीठ ने पूछा, जहां तक पीएमएलए का सवाल है, आपका पूरा मामला यह है कि अपराध का पैसा एक राजनीतिक दल को गया। वह राजनीतिक दल अभी भी आरोपी नहीं है। आप इसका जवाब कैसे देंगे? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जो दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी हैं।सिसोदिया ने याचिका दायर जमानत की मांग की थी, ताकि वह अपनी बीमार पत्नी से मिल पाएं।

बता दें कि किसी भी राजनीतिक दल को आरोपी के तौर पर ठीक उसी तरह शामिल किया जा सकता है जैसे किसी निजी कंपनी को किया जाता है। क्योंकि राजनीतिक दल एक लीगल एंटिटी है। पार्टी के आरोपी बनाए जाने पर उसकी कोर कमेटी के सदस्य जांच के दायरे में आ जाएंगे जो विधानमंडल या कैबिनेट मंत्रियों से अलग होते हैं। ईडी की जांच का दायरा बढ़ जाएगा। पार्टी पर आर्थिक जुर्माना लगाया जा सकता है।

एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड, स्क्वैश में दीपिका-हरिंदर ने जीता स्वर्ण

#asiangames2023

Image 2Image 3Image 4Image 5

भारतीय एथलीट्स का एशियन गेम्स 2023 में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने एशियन गेम्स 2023 की स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स इवेंट का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।ये भारत की झोली में गिरा 20वां गोल्ड मेडल है। भारत के नाम अब कुल 83 मेडल हो गए हैं।

महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपिका और हरिंदर ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आइफा आजमान और मोहम्मद की मलेशियाई जोड़ी को 11-10, 11-10 से हराया।

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 20

रजतः 31

कांस्यः 32

कुलः 83

बीजेपी ने जारी किया “दो कैदी” वाला पोस्टर, संजय सिंह के साथ नजर आए सिसोदिया

#bjp_released_poster_slams_aam_aadmi_party_over_sanjay_singh_and_sisodia

Image 2Image 3Image 4Image 5

आम आदमी पार्टी(आप) के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार को 10 घंटे की लंबी पूछताठ के बाद गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर आप पर हमलावर हो गई है। इस बीच, बीजेपी ने आप के खिलाफ पोस्टर जारी किया है। बीजेपी ने इस पोस्टर में संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को 'दो कैदी' बताया है।

बीजेपी की दिल्ली इकाई ने आज गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह की तस्वीर है और कैप्शन में लिखा, "Sharab Ghotala Presents - दो कैदी।"पोस्टर के नीचे लिखा है तिहाड़ के थियेटर में। बता दें कि ईडी ने कल आप सांसद संजय सिंह के घर छापा मारा था। देर शाम तक छापेमारी के बाद ईडी ने आप नेता को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के बाद आप ने बीजेपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार आप नेताओं को निशाना बना रही है। आज आप कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

दिनेश अरोड़ा ने सरकारी गवाह बनकर कोले राज-पात्रा

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तार पर गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला बोला। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि आप सांसद संजय सिंह को कल शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। खुलेआम भ्रष्टाचार करना आप का चरित्र है और जब पकड़े जाते हैं. वे इस पर राजनीति शुरू कर देते हैं। पात्रा का कहना है कि 2022 में दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ईडी ने भी केस दर्ज किया था। मनीष सिसोदिया, मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में हैं। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक का नाम दिनेश अरोड़ा है। उसने कहा था कि वह सरकारी गवाह बनेगा। सरकारी गवाह बनकर उसने खुलासा किया कि 2020 में संजय सिंह की उनसे मुलाकात हुई थी। 

दिनेश अरोड़ा ने लाखों रुपये दिए थे- पात्रा

पात्रा ने कहा कि दिनेश अरोड़ा दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं, संजय सिंह ने उनसे कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें पैसे जुटाने हैं। संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया था। दिनेश अरोड़ा ने लाखों रुपये दिए थे। उन्होंने मांग की कि उत्पाद शुल्क विभाग में फंसे उनके कुछ मुद्दों को मंजूरी दे दी जाए। ईडी ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज किया। आप नेताओं ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था। ईडी ने संजय सिंह का नाम चार जगहों पर डाला था, जिसमें से एक टाइपो एरर की वजह से हटा दिया गया।

बीजेपी, उनके प्रवक्ता और उनकी एजेंसियों को चुनौती-आतिशी

वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी, उनके प्रवक्ता और उनकी एजेंसियों को चुनौती देती हूं कि कोई भी प्रमाण रखें और बताएं एक रुपया भी जो संजय सिंह के घर से मिला हो, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वे बताएं कि उन्हें संजय सिंह के घर से कितने सोने के बिस्किट, कितनी नकदी मिली? उन्हें संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला। आतिशी का कहना है, "इस जांच में ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों से 500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन उन्हें किसी भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। वे अदालत में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। उन्होंने मनीष सिसोदिया के कार्यालय और आवास पर छापा मारा, वहां कुछ भी नहीं मिला, लेकिन भाजपा को किसी सबूत की ज़रूरत नहीं है। बिना किसी सबूत के भ्रष्टाचार का सबूत, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। अब वही कहानी संजय सिंह के साथ दोहराई जा रही है।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिए बड़े संकेत, बोले-सिर्फ विधायक तो नहीं रहूंगा…

#vijayvargiyasaysihavenotcomejustbecomemla

मध्य प्रदेश में आने वाले महीनों मे विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी सरगर्मी जोरों पर है।बीजेपी के दिग्गज नेता और इंदौर 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने इशारों इशारों में बड़ा संकेत दिया है। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को खुद के मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल होने के संकेत दिए। विजयवर्गीय ने साफ कहा है कि वह मध्यप्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव केवल विधायक बनने के लिए नहीं लड़ रहे हैं और पार्टी उन्हें कुछ और बड़ी जवाबदारी देगी।

Image 2Image 3Image 4Image 5

बड़ी जवाबदारी मिलेगी तो बड़ा काम भी करूंगा-विजयवर्गीय

बुधवार को बाणगंगा इलाके के कुम्हार खाड़ी में आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने मंच से कहा, मैं आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बन रही है। मैं खाली विधायक बनने नही आया हूं। मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी मिलेगी पार्टी की तरफ से, और जब बड़ी जवाबदारी मिलेगी तो बड़ा काम भी करूंगा।

मेरे प्रत्याशी घो,त होने के बाद से अफसरों की नींद उड़ गई-विजयवर्गीय

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के बयान लगातार चर्चाओं में हैं।विजयवर्गीय ने अपने चुनाव अभियान के तहत एक अन्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि राज्य भर में अब तक ऐसा कोई अधिकारी पैदा नहीं हुआ है, जो फोन पर उनके द्वारा बताया गया काम न करे। उन्होंने कहा, मैं पिछले 10-12 साल से इंदौर के मामलों में कम ही बोलता था क्योंकि मैं बाहर घूमता रहता था, पर जैसे ही भाजपा उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम घोषित हुआ, तो आधे अधिकारियों की नींद उड़ गई है।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिए बड़े संकेत, बोले-सिर्फ विधायक तो नहीं रहूंगा…

#vijayvargiya_says_i_have_not_come_just_become_mla

Image 2Image 3Image 4Image 5

मध्य प्रदेश में आने वाले महीनों मे विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी सरगर्मी जोरों पर है।बीजेपी के दिग्गज नेता और इंदौर 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने इशारों इशारों में बड़ा संकेत दिया है। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को खुद के मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल होने के संकेत दिए। विजयवर्गीय ने साफ कहा है कि वह मध्यप्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव केवल विधायक बनने के लिए नहीं लड़ रहे हैं और पार्टी उन्हें कुछ और बड़ी जवाबदारी देगी।

बड़ी जवाबदारी मिलेगी तो बड़ा काम भी करूंगा-विजयवर्गीय

बुधवार को बाणगंगा इलाके के कुम्हार खाड़ी में आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने मंच से कहा, मैं आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बन रही है। मैं खाली विधायक बनने नही आया हूं। मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी मिलेगी पार्टी की तरफ से, और जब बड़ी जवाबदारी मिलेगी तो बड़ा काम भी करूंगा।

मेरे प्रत्याशी घो,त होने के बाद से अफसरों की नींद उड़ गई-विजयवर्गीय

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के बयान लगातार चर्चाओं में हैं।विजयवर्गीय ने अपने चुनाव अभियान के तहत एक अन्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि राज्य भर में अब तक ऐसा कोई अधिकारी पैदा नहीं हुआ है, जो फोन पर उनके द्वारा बताया गया काम न करे। उन्होंने कहा, मैं पिछले 10-12 साल से इंदौर के मामलों में कम ही बोलता था क्योंकि मैं बाहर घूमता रहता था, पर जैसे ही भाजपा उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम घोषित हुआ, तो आधे अधिकारियों की नींद उड़ गई है।

आज से विश्व कप का आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला महामुकाबला

#odiworldcup_2023

Image 2Image 3Image 4Image 5

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज होने जा रहा है।वर्ल्ड कप का पहला ही मैच मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और पिछले बार की उप-विजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।इंग्लैंड क्रिकेटर की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आज वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करेंगे तो उनका इरादा 2019 फाइनल को दोहराने का होगा।इंग्लैंडजो स बटलर की कप्तानी में वह तीसरा वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है। 

पहली बार भारत अकेले कर रहा मेजबानी

बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है।पहली बार ऐसा हो रहा जब भारत पूरे वर्ल्ड कप की अकेले ही मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी।

कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

भारत के 10 शहरों में टूर्नामेंट के 48 मैच खेले जाएंगे। हैदराबाद में तीन मैच, बाकी नौ शहरों यानी अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में पांच-पांच मुकाबले खेले जाएंगे। हैदराबाद, तिरुअनंतपुरम और गुवाहाटी को वॉर्म अप मैचों का वेन्यू चुना गया था।वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। हालांकि, इसमें भी एक शर्त है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मैच मुंबई में ही होगा। अगर सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होती है तो ये मैच कोलकाता में ही होगा। वहीं फाइनल मैच 19 नवंबर कोअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितनी टीमें हिस्सा ले रहीं और कुल कितने मैच होंगे?

पिछले वनडे विश्व कप की तरह इस बार भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी टूर्नामेंट खेलती दिखेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड ने क्वालिफिकेशन राउंड पार कर अंतिम-10 में जगह बनाई है। दो बार की विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज पहली बार क्वालिफाई नहीं कर सकी। 2019 विश्व कप की तरह सभी 10 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। एक टीम राउंड रॉबिन फॉर्मेट में कुल नौ मैच खेलेगी। यानी लीग स्टेज में कुल 45 मुकाबले होंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल मैच और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड के 45 में से 39 मुकाबले डे-नाइट होंगे, जबकि छह मैच दिन के रहेंगे।

रणबीर कपूर को ईडी का समन, महादेव गेमिंग ऐप मामले में होगी पूछताछ

#ed_summons_ranbir_kapoor

Image 2Image 3Image 4Image 5

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर को समन जारी किया है। उन्‍हें छह अक्‍टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह पूरा मामला 'महादेव बुक ऑनलाइन लॉटरी' से जुड़े मनी लॉन्‍ड्र‍िंग मामले से जुड़ा हुआ है। इस ऑनलाइन बेटिंग ऐप के फेर में बॉलीवुड के 17 सितारे ईडी की रडार पर हैं।

ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं 14 फिल्मी सितारों के नाम भी इस केस से जुड़े मिले हैं। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की शादी की पार्टी में इन फिल्मी सितारों ने परफॉर्मेंस दी थी। अभिनेता पर आरोप है कि रणबीर को एक प्रमोटर की शादी में प्रदर्शन करने के लिए ऐप के प्रमोटरों से पैसे मिले थे।

कुछ हफ्ते पहले इस केस में टाइगर श्रॉफ से लेकर सनी लियोनी, नेहा कक्‍कड़ और राहत फतेह अली खान जैसे दिग्‍गजों के नाम सामने आए थे। अब मामले में जांच आगे बढ़ते ही आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर से पूछताछ होनी है।

अवैध सट्टेबाजी के इस मामले में अब ईडी ने बड़ा कदम उठाते हुए सेलेब्स को समन भेजना शुरू कर दिया है। जहां सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का सामने आया है। एक्टर को जांच एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर 2023 यानी शुक्रवार को बुलाया है। जहां उनसे शादी में शामिल होने, परफॉर्म करने, पेमेंट से लेकर अन्य सवाल ईडी दाग सकती है।

जैवलिन थ्रो में भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा को स्वर्ण, किशोर जेना ने रजत पर किया कब्जा

#asian_games_2022_neeraj_chopra_wins_gold_medal_in_javelin_throw

19वें एशियन गेम्स में भारत की झोली में 17वां गोल्ड मेडल आ गया है। ये गोल्ड मेडल दिलाया है वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने। भारतीय स्टार ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में 87.88 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही नीरज ने अपने खिताब का भी सफलतापूर्वक बचाव किया। नीरज ने ही 2018 के गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। भारत के लिए ये फाइनल इसलिए भी अच्छा रहा क्योंकि सिल्वर मेडल भी भारत के ही किशोर जेना ने जीता।

Image 2Image 3Image 4Image 5

नीरज ने पहले प्रयास में 82.38 मीटर की दूसरी तक थ्रो किया। दूसरे में 84.49 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। उन्होंने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। पांचवें में 80.80 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। वहीं किशोर जेना का बेस्ट थ्रो चौथे प्रयास में आया। उन्होंने 87.54 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। इस तरह नीरज ने गोल्ड और किशोर ने सिल्वर मेडल जीता।

 नीरज ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, किशोर का यह पहला एशियाई खेल है और उन्होंने रजत पर कब्जा जमाया। यह किसी भी प्रतियोगिता में जेना का पहला पदक है।

1951 से एशियाई खेल हो रहे हैं। यह 72 वर्षों में पहली बार है जब भारत के ही दो एथलीट ने स्वर्ण और रजत पर कब्जा जमाया हो। भारत के अब एशियाई खेलों के भाला फेंक स्पर्धा में पांच पदक हो गए हैं। इन दो पदक से पहले 1951 दिल्ली एशियाई खेलों में परसा सिंह ने रजत, 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में गुरतेज सिंह ने कांस्य और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में नीरज ने स्वर्ण जीता था। वहीं, ऐसा भी पहली बार है जब एशियाड के पुरुषों के भाला फेंक में भारत ने दो पदक जीते हैं।