Delhincr

Oct 01 2023, 13:22

अगर बुढ़ापे तक रहना चाहते है हेल्दी तो करे संतुलित आहार का सेवन,आइए जानते है कैसी होनी चाहिए संतुलित आहार

दिल्ली:-आज के भागदौड़ वाली जिंदगी में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका रोजाना का खान-पान बिल्कुल स्वस्थ तरीके से होता हो।स्वस्थ्य जीवन के लिए संतुलित भोजन जरूरी होता है। यह बात हर कोई जानता है. लेकिन संतुलित भोजन (Balanced Diet) किसे कहते हैं ? इस सवाल का जवाब हर किसी के पास नहीं होता है. वैसे तो हर इंसान यही चाहता है कि उसकी सेहत हमेशा अच्छी रहे. अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट की जरूरत होती है।

आहार ऐसा होना चाहिए जो शरीर को पोषण देने के साथ विकास में भी सहायक हो। नियमित भोजन में ऐसे पोषक तत्व होने चाहिए जो शरीर को रोगों से लड़ने लायक बनाए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के टिप्स हम सभी पढ़ते हैं, सभी यह सलाह देते हैं कि डेली लाइफ में बैलेंस डाइट जरूरी है. कुछ लोगो बैलेंस डाइट चार्ट को भी बनाते हैं।

संतुलित आहार क्या है ?

जब संतुलित आहार की बात होती है तो रोजाना के भोजन में शामिल पोषक तत्वों की बात हो रही होती है। डेली डाइट में सभी प्रकार के पोषक तत्वों का शामिल होना बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट जैसे कुछ उदाहरणों से हम समझते हैं कि शरीर के लिए सभी जरूरी हैं। जब संतुलित भोजन की बात होती हैं, तो कौन-कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में चाहिए यह जानना जरूरी होता है।

जिस डाइट में सभी पोषक तत्व जरूरी मात्रा में शामिल हों उसे बैलेंस डाइट या संतुलित आहार कहा जाता है। संतुलित आहार में फल, सब्जी, दूध, आनाज और अन्य खाद्य सामग्रियों को शामिल किया जा सकता है।

डेली डाइट में सभी प्रकार के पोषक तत्वों का शामिल होना बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट जैसे कुछ उदाहरणों से हम समझते हैं कि शरीर के लिए सभी जरूरी हैं. जब संतुलित भोजन की बात होती है तो कौन-कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में चाहिए यह जानना जरूरी होता है।

Delhincr

Oct 01 2023, 09:33

आज का इतिहास, 01 अक्टूबर, जानिए इतिहास में भारत और विश्व के आज जा महत्वपूर्ण घटना

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 01 किसी वर्ष में दिन संख्या 274 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 275 है। भारत और विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 01 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।

01 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ विश्व में 


1705 संसद ने घोषणा की गयी कि हंगरी स्वतंत्र होने के बाद रकोजी राजा बनाया जायेगा।

1788 विलियम ब्रॉडी को एडिनबर्ग में टॉलबुथ में लटका दिया गया।

1800 एक गुप्त संधि में स्पेन ने लुसियाना को फ्रांस में सौंप दिया गया।

1801 सैन इल्डेफोन्सो की तीसरी संधि पर हस्ताक्षर करने के साथ, स्पेन ने लुसियाना के औपनिवेशिक क्षेत्र को इटली के टस्कनी क्षेत्र के बदले फ्रांस को लौटा दिया।

1826 स्कॉटलैंड में मोंकलैंड और किर्किन्तिलोच रेलवे का उद्घाटन किया गया।

1829 केप टाउन में दक्षिण अफ्रीकी कॉलेज का उद्घाटन किया गया।

1843 विश्व की प्रत्येक खबर का प्रकाशन लंदन में आरम्भ किया गया।

1867 कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।

1883 सिडनी हाई स्कूल (पहले लड़कों का पब्लिक स्कूल) सिडनी ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।

1885 विशेष वितरण मेल सेवा अमेरिका में शुरू की गयी।

1887 ब्रिटिश साम्राज्य ने बलूचिस्तान का कार्यभार संभाला।

1888 नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका का प्रकाशन पहली बार किया गया।

1890 संरक्षणवादी जॉन मुइर और लेखक रॉबर्ट अंडरवुड जॉनसन के आग्रह पर, संयुक्त राज्य कांग्रेस ने कैलिफोर्निया में योसेमाइट नेशनल पार्क की स्थापना की।

1890 कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में कांग्रेस की स्थापना की गयी।

1891 स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, रेल मैगनेट और कैलिफोर्निया के गवर्नर लेलैंड स्टैनफोर्ड और उनकी पत्नी जेन द्वारा स्थापित किया गया, जो कि पूर्व अलापोलो, कैलिफोर्निया में अपनी पूर्व भूमि पर आधिकारिक तौर पर 559 छात्रों और विदाई के साथ खुला था।

1892 शिकागो विश्वविद्यालय आईसीटी प्रथम श्रेणी में रखा गया।

1896 गोटलीब डैमलर दुनिया का पहला पेट्रोल ट्रक बनाया।

1908 फोर्ड मॉडल टी, जिसे "टिन लिज़ी" के रूप में जाना जाता है, को जनता के लिए पेश किया गया था, और यह पहली कार थी जो संयुक्त राज्य के साधारण निवासी के लिए किफायती और भरोसेमंद थी।

1908 यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच में पेनी पोस्ट की स्थापना हुई।

1908 फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।

1910 लॉस एंजेलिस में लॉस एंजिल्स टाइम्स की इमारत को एक बड़े बम ने नष्ट कर दिया, जिससे 21 लोग मारे गए।

1924 अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ।

1937 मारिहुआना टैक्स अधिनियम, 

पब 238, 75 वीं कांग्रेस, 

50 स्टेट अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित किया गया था।

 कैनबिस के अपराधीकरण के लिए बिल आवश्यक बिल था। यह निर्देश दिया कि लाइसेंस के बिना पॉट को रिटेन नहीं किया जा सकता है और लाइसेंस कभी जारी नहीं किए गए थे।

1940 पेन्सिलवेनिया टर्नपाइक का पहला खंड, संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला इंटर-सिटी एक्सप्रेस, जो जर्मन ऑटोबान के बराबर है, यातायात के लिए खोला गया।

1949 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता माओत्से तुंग ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की घोषणा की।

1949 चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई और माओत्से तुंग राष्ट्रपति बने।

1960 नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1964 जापान में हाई-स्पीड रेलवे लाइनों की शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) लिंक टोक्यो ओलंपिक के साथ मेल खाना शुरू होती है, जिसमें 210 किमी / घंटा (130 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेनें हैं।

1964 जापान में हाई-स्पीड रेलवे की पहली शिंकानसेन लाइन, टोकेडो शिंकानसेन सेवा के लिए खोली गई।

1975 मुहम्मद अली ने 14 वें राउंड में जो फ्रेजर को प्रैक्टिकल नॉकआउट से हराया। इस मैच को इतिहास में सबसे महान मुक्केबाजी मैचों में से एक माना जाता था और इसे अक्सर "थ्रिला इन मनीला" मैच के रूप में जाना जाता है।

1976 अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है क्योंकि पूरे देश में अमेरिकी स्वाइन फ्लू बुखार की नई घातक बीमारी से निपटने के लिए खुद को शॉट्स के लिए तैयार करते हैं, जो कि बाद में सर्दियों में उभरने का अनुमान है।

1991 न्यूजीलैंड का संसाधन प्रबंधन अधिनियम प्रभावी हो गया, ताकि उनके स्थायी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक और भौतिक संसाधनों जैसे कि भूमि, एयरंड पानी तक पहुंच को विनियमित किया जा सके।

1991 क्रोएशियाई स्वतंत्रता संग्राम: यूगोस्लाव राष्ट्रीय सेना बलों ने शहर के सात महीने की घेराबंदी की शुरुआत करते हुए, क्रोएशिया के डबरोवनिक के आसपास के क्षेत्र पर हमला किया।

1994 पलाऊ ने संयुक्त राष्ट्र की विश्वस्तरीय परिषद से स्वतंत्रता प्राप्त की।

2005 इंडोनेशिया के बाली में दो स्थानों पर आतंकवादी आत्मघाती बम विस्फोट हुए, जिसमें बीस लोग मारे गए और 120 अन्य घायल हो गए।

2005 बाली में बम विस्फोट से 23 लोगों की मौत हुई।


2009 एक, अर्दीपीथेकुसरामिडस जीवाश्म कंकाल की खोज, पैलियोन्टोलॉजिस्ट द्वारा घोषित की गई थी। यह मानव पूर्वज का सबसे पुराना जीवाश्म कंकाल माना जाता है।

2010 उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया कोरियाई युद्ध में पीड़ित परिवारों के लिए एक परिवार के पुनर्मिलन कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए सहमत हैं।

2011 पाकिस्तानी अदालत ने मलिक मुमताज हुसैन कादरी को पाकिस्तानी राजनेता सलमान तासीर के आत्मघाती हत्यारे को मौत की सजा सुनाई।

2011 मार्टिन डेम्पसे को राष्ट्रपति ओबामा द्वारा अमेरिका का संयुक्त कमान नियुक्त किया गया।

2013 एक बौद्ध भीड़ 70 से अधिक मुस्लिम घरों में घुसती है और म्यांमार के राखाइन राज्य में 94 वर्षीय एक महिला की हत्या कर देती है।

2014 मैक्सिकन सरकार मुख्य रूप से ड्रग तस्करी में शामिल एक परिवार संचालित अपराध समूह के प्रमुख हेक्टर बेल्ट्रान लेवा को गिरफ्तार करती है।

2015 ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई।

01 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ भारत में 


1847 भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।

1854 भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ, टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

1953 आंध्र प्रदेश भारत में एक अलग राज्य बना।

1967 भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 भारत में विवाह के लिये लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।

2002 एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

01 अक्टूबर को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय दिवस एवं अंतराष्ट्रीय दिवस 

दिवस का नाम


विश्व वृद्ध (वरिष्ठ) नागरिक दिवस

अंतरराष्ट्रीय दिवस

रक्तदान दिवस

विश्व शाकाहारी दिवस अंतरराष्ट्रीय दिवस

साइप्रस स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

नाइजीरिया स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

पलाऊ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

तुवालु स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय दिवस

01 अक्टूबर के दिन पैदा हुए प्रसिद्ध लोग 


1847 डॉ. एनी बेसेंट, राजनीतिज्ञ, इंग्लैंड

1945 रामनाथ कोविंद / राजनीतिज्ञ / भारत

1957 अर्चना रामासुन्द्रम / पुलिस अधिकारी / भारत

1842 एस. सुब्रमणिया अय्यर / वकील / भारत

1847 एनी बेसेंट / समाजवादी / भारत

1847 डॉ. एनी बेसेंट / लेखक / भारत

1847 श्रीमती एनी बेसेंट / समाजवादी / भारत

1894 सुधी रंजन दास / वकील / भारत

1895 लियाकत अली खान / राजनीतिज्ञ / भारत

1901 पार्टप सिंह कायरोन / राजनीतिज्ञ / भारत

1904 ए. के. गोपालन / राजनीतिज्ञ / भारत

1906 एस. डी. बर्मन / गायक / भारत

1906 पानम्पिल्ली गोविंदा मेनन / राजनीतिज्ञ / भारत

1919 मेजरोह सुल्तानपुरी / कवि / भारत

1930 जे. एच. पटेल / राजनीतिज्ञ / भारत

1934 बी. सी. खंडुरी / राजनीतिज्ञ / भारत

1945 रामनाथ कोविंद / राजनीतिज्ञ / भारत

1947 दलवीर भंडारी / वकील / भारत

1951 एस.पी. अग्रवाल / वैज्ञानिक / भारत

1951 गंती मोहन चंद्र बालयोगी / वकील / भारत

1957 अर्चना रामसुंदरम / सिविल सेवक / भारत

1957 अर्चना रामासुंदरम / सिविल सर्वेंट / भारत

1979 श्रद्धा निगाम / अभिनेत्री / भारत

Delhincr

Oct 01 2023, 09:30

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार /झारखंडमें होगी भारी बारिश, अन्य क्षेत्रों का हाल जानने के लिए पढिये आज का मौसम..!

नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण कोंकण, गोवा, उत्तर कोंकण. तटीय कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में आज हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।

केरल और असम समेत कई राज्यों में हुई बारिश


विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर को असम और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से गुवाहाटी में भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म अप मैच नहीं हो पाया था। ऐसा ही तिरुवनंतपुरम में आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच हुए वार्म अप मैच के साथ भी हुआ। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?


IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 

आज कहां-कहां होगी बारिश?


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार (Bihar) में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज उत्तरी बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आसपास के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की उम्मीद है।

दो अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?


विभाग के मुताबिक, दो अक्टूबर को उत्तर ओडिशा, बिहार, झारखंड, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की/ मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।

Delhincr

Sep 30 2023, 17:55

दिल्ली:लिव-इन पार्टनर पर शक होने पर दर्दनाक मौत देने की थी योजना, युवती के शरीर पर आए 850 टांके,पांच माह बाद आरोपी गिरफ्तार


 नई दिल्ली:-लिव इन रिलेशनशिप यानी शादी किए बगैर किसी महिला और पुरुष के साथ रहने पर अक्सर बहस होती है,आज कल लिव इन में रहने वाले कपल के बीच अक्सर विवाद और काफी हत्याएं भी होती है

ऐसा ही एक मामला सामने आया दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र से जहां युवती पर किया गया आरोपी को पुलिस ने पांच माह बाद पकड़ा।

कमला नगर में लिव इन पार्टनर युवती पर बेरहमी से हमला करने वाले आरोपित रिंकू को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू घटना के बाद से पिछले पांच माह से फरार था। आरोपित को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उसने युवती पर वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। हिंदूराव अस्पताल में उपचार के दौरान युवती के शरीर पर 850 टांके आए थे।

विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक, रिंकू यूपी के अलीगढ़ के छबीलपुर का रहने वाला है। रूप नगर में हत्या के प्रयास मामले में वह वांछित था। मामला दर्ज होने के बाद अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नियमित रूप से ठिकाने बदल रहा था।

15 अप्रैल को जवाहर नगर, कमला नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत कर बताया था कि उनकी बहन की शादी 2011 में हुई थी। मतभेदों के कारण उसकी बहन और पति से अलग रहने लगी। वह जवाहर नगर, कमला नगर में रहने लगी। करीब सात साल पहले उसकी बहन रिंकू नाम के शख्स के संपर्क में आई।

पीड़िता को आए थे 850 टांके

रिंकू कमला नगर में जूते की दुकान में काम करता था, जिसके बाद दोनों गुड़ मंडी के पास किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में भी खटास आ गई और वे अलग-अलग रहने लगे। युवती कमला नगर के एक पीजी में रहने लगी। 15 अप्रैल की सुबह सवा नौ बजे, युवती के भाई भरत के पास पीजी से फाेन आया। उन्हें बताया गया कि किसी ने उसकी बहन पर जानलेवा हमला किया है वह बुरी से तरह घायल है।

घटनास्थल पहुंचने पर पता चला कि उसकी बहन गंभीर हालत में है उनकी गर्दन व पूरे शरीर पर गहरे वार के निशान हैं। उसे तुरंत हिंदू राव अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे 850 से अधिक टांके लगाए गए।

स्थानीय पुलिस द्वारा सभी प्रयासों के बावजूद आरोपित रिंकू के ठिकाने के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिली। डीसीपी अमित गोयल व एसीपी नरेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पवन कुमार, राकेश कुमार, हवलदार राहुल, रविंदर, अमित और सिपाही मनीष की टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की।

कई मोबाइल नंबरों व तकनीकी डाटा की जांच के बाद पुलिस टीम कुछ संदिग्ध नंबर प्राप्त करने में सफल रही, जो गुजरात के राजकोट में सक्रिय था। आरोपित अपने करीबी रिश्तेदारों को फोन करने के लिए अपने सहकर्मियों के अनजान नंबरों का उपयोग कर रहा था। कई प्रयासों के बाद आरोपित की लोकेशन औद्योगिक क्षेत्र, गुजरात में पाई गई। टीम ने वहां जाकर रिंकू को पकड़ लिया।

Delhincr

Sep 30 2023, 17:52

दिल्ली:विंटर एक्शन प्लान के तहत, देश की राजधानी दिल्ली में 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं बड़े बदलाव,केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान


दिल्ली:- हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 अक्टूबर से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, दिल्ली और आसपास के इलाकों में जैसे-जैसे मौसम ठंडा हो रहा है, लोगों को प्रदूषण की चिंता सताने लगी है. सरकार ने 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले सर्दियों के महीनों के दौरान प्रदूषण को कम करने में मदद के लिए एक योजना बनाई है। इनमें से एक नियम यह है कि लोग अब डीजल जनरेटर का उपयोग नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि डीजल जनरेटर हवा को और भी अधिक प्रदूषित कर सकते हैं। 

दिल्ली में बहुत सारे डीजल जनरेटर हैं, इसलिए कुछ लोग इस नियम से खुश नहीं हैं। लेकिन इसका असर दिल्ली के ज्यादातर लोगों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि वे अक्सर डीजल जनरेटर का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

पुरानी मशीन में नया जेनरेटर लगाने में काफी पैसा खर्च हो सकता है, 15 से 25 लाख रुपये के बीच। इससे आगे चलकर और भी परेशानियां हो सकती हैं। यदि कोई भिन्न कंपनी नया जनरेटर इंस्टालेशन करती है तो मशीन पर मिलने वाली वारंटी अमान्य हो जाती है। 

नया जनरेटर भी पुराने जनरेटर की तरह काम नहीं करेगा, यह लगभग 15 से 20 प्रतिशत कम शक्तिशाली होगा। समुदाय के लोगों का कहना है कि सरकार ने 15 साल पुराने जेनरेटर का इस्तेमाल बंद कर दिया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लोगों के लिए महंगा नया जनरेटर खरीदना मुश्किल होगा।

GRAP का मतलब ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान है। यह सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को कम करने में मदद करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई एक योजना है। इस साल अल नीनो की वजह से हवा की गति काफी धीमी रहेगी और प्रदूषण भी ज्यादा हो सकता है. इसलिए प्रदूषण से बचने के लिए व्यापक कदम उठाने के लिए विशेषज्ञों ने यह योजना बनाई है।

पिछले वर्षों में, सर्दियों के दौरान हवा और मौसम अच्छा था, लेकिन इस बार ठंड होगी और प्रदूषण लंबे समय तक रह सकता है, खासकर नवंबर के मध्य में दिवाली त्योहार के दौरान।

डीजल जनरेटर की अनुमति नहीं है, लेकिन फिर भी उनका उपयोग आपात स्थिति में और सेना द्वारा किया जा सकता है। ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाली फैक्ट्रियों को बंद करना होगा। ऐसा हवा को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। यह यह सुनिश्चित करने की योजना की तरह है कि हवा बहुत अधिक गंदी न हो और अगर प्रदूषण बदतर हुआ तो नियम और भी सख्त हो जायेंगे.

नोएडा में एक समस्या है.

इस नियम का असर नोएडा की बड़ी इमारतों और समुदायों पर पड़ेगा. वहां करीब 350 ऊंची इमारतें हैं.

Delhincr

Sep 30 2023, 15:03

विधि आयोग ने चरणबद्ध तरीके से ई-एफआईआर के पंजीकरण को शुरू करने की सिफारिश की


नई दिल्ली :- विधि आयोग ने सिफारिश की है कि उन सभी संज्ञेय अपराधों के लिए ई-एफआईआर के पंजीकरण की अनुमति दी जानी चाहिए जहां आरोपी अज्ञात है और ऐसे सभी संज्ञेय अपराधों के लिए इसका दायरा बढ़ाया जाना चाहिए जिनमें नामजद आरोपी की स्थिति में तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

बुधवार को सरकार को सौंपी गई और शुक्रवार को सार्वजनिक की गई रिपोर्ट में आयोग ने कहा कि प्रारंभिक चरण में ई-एफआईआर योजना का सीमित दायरा यह सुनिश्चित करेगा कि गंभीर अपराधों को दर्ज किये जाने और जांच के लिए अपनाई गई प्रक्रिया के संबंध में कोई व्यवधान नहीं है।

ई -शिकायत या ई-एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्ति द्वारा ई-सत्यापन और अनिवार्य रूप से घोषणा करने का सुझाव देने के अलावा, आयोग ने अतिरिक्त सुरक्षा बरते जाने का भी प्रस्ताव दिया. इसमें कहा गया है कि ई-शिकायतों या ई-एफआईआर के गलत पंजीकरण के लिए कारावास और जुर्माने की न्यूनतम सजा दी जानी चाहिए, जिसके लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में संशोधन किया जा सकता है।

इसने ई-एफआईआर के पंजीकरण की सुविधा के लिए एक केंद्रीकृत राष्ट्रीय पोर्टल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया. इसमें कहा गया है कि ई-एफआईआर से प्राथमिकी के पंजीकरण में देरी की लंबे समय से चली आ रही समस्या से निपटा जा सकेगा और नागरिक वास्तविक समय में अपराध की सूचना दे सकेंगे।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को लिखे अपने पत्र में विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कहा, 'प्रौद्योगिकी के विकास के कारण संचार के साधनों में बहुत प्रगति हुई है. ऐसी स्थिति में, प्राथमिकी दर्ज करने की पुरानी प्रणाली पर ही टिके रहना आपराधिक सुधारों के लिए अच्छा संकेत नहीं है.'

रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-एफआईआर पंजीकरण की योजना की सभी मामलों में अनुमति नहीं दी जा सकती है और इसमें उच्चतम न्यायालय के फैसले का हवाला दिया गया है जिसने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की अनुमति दी है।

आयोग ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 155 के अनुसार सभी गैर-संज्ञेय अपराधों के लिए ई-शिकायत के पंजीकरण की अनुमति दी जानी चाहिए, जैसा कि वर्तमान में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया जा रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-शिकायतों या ई-एफआईआर के गलत पंजीकरण से बचने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि शिकायतकर्ता या मुखबिर का सत्यापन ई-प्रमाणीकरण तकनीकों का इस्तेमाल करके किया जाए।

गोपनीयता की रक्षा की मांग करते हुए, इसने कहा कि ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करते समय प्रदान किए गए डेटा के साथ समझौता नहीं किया गया है और इसमें शामिल पक्षों की गोपनीयता का कोई उल्लंघन नहीं है. इसमें कहा गया है कि सूचना देने वाले या शिकायतकर्ता और केंद्रीकृत राष्ट्रीय पोर्टल पर संदिग्ध के रूप में नामित व्यक्ति की गोपनीयता तब तक सुरक्षित रखी जाएगी जब तक कि ई-एफआईआर पर सूचना देने वाले या शिकायतकर्ता द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाते हैं।

Delhincr

Sep 30 2023, 15:02

दिल्ली:सर्दी की आहट के साथ ही बदला दिल्ली का मौसम,जल्द देंगी सर्दियां दस्तक


दिल्ली:- सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली का मौसम अब बदलने लगा है। सुबह-शाम गर्मी कम हो गई है तो तापमान में भी गिरावट आ रही है। लेकिन दिन में तेज धूप खिलने पर अभी भी उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में इन दिनों ज्यादातर समय आसमान साफ नजर आ रहा है।

इसके चलते रात के समय तापमान में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

हवा में नमी का स्तर 93 से 43 प्रतिशत दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहेगी।

अगले चार-दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर रहेगा इंडेक्स 137

वहीं मौसमी परिस्थितियों के चलते दिल्ली की हवा साफ ही बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 137 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।

Delhincr

Sep 30 2023, 08:08

आज का मौसम,30 सितंबर 2023: आज झारखंड बिहार में भारी बारिश के आसार,देश के अन्य हिस्सों के मौसम की हाल जानने के लिए पढिये पूरी खबर...?

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड और बिहार में में आज यानी 30 सितंबर से 03 अक्टूबर के बीच भारी बारिश होगी. वहीं, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 01 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 


नई दिल्ली के मौसम का हाल


मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. नई दिल्ली में अब बारिश के आसार नहीं हैं. अगले कुछ दिनों तक नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. 

उत्तर प्रदेश 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज सुबह के वक्त आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा, दोपहर या शाम होते-होते आसमान में बादलों का डेरा होगा. 

गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा. 

अन्य राज्यों के मौसम का हाल


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की बात करें तो आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है. 

इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

Delhincr

Sep 30 2023, 08:04

30 सितम्बर : इतिहास में आज का दिन 30 सितंबर: जानिए देश दुनिया की आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 30 सितंबर वर्ष का 273 वां (लीप वर्ष में यह 274 वां) दिन है। साल में अभी और 92 दिन शेष हैं। 

 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


1687 - औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा 

किया। 

1947 - पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए। 

1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं। 

1993 - भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए। 

2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी। 

2001 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन। 

2002 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की। 

2003 - विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती। 

2004 - चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी। 

2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया। 

2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया। 

संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की। 

पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की। 

2009 - प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

 2010 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया। 

30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 


1837 - पंडित श्रद्धाराम शर्मा - हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी। 

1922 - ऋषिकेश मुखर्जी - भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।

 1934 - राज कुमार डोरेन्द्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे। 

1970 - दीपा मलिक - भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।

 1861 - गुरुजाडा अप्पाराव - प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार। 

1962 - शान - भारतीय गायक। 

1894 - आर. आर. दिवाकर - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

 1893 - वी. पी. मेनन - भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे। 

30 सितंबर को हुए निधन 


2009 - राव वीरेन्द्र सिंह - हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री थे। 

1955 - जेम्स डीन - हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता। 

2001 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।

 1943 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे। 

1994 - सुमित्रा कुमारी सिन्हा - भारतीय कवियित्री एवं लेखिका 

1914 - अल्ताफ़ हुसैन हाली - अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे। 

30 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस

Delhincr

Sep 29 2023, 15:17

एनआईए की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, खालिस्तानी आतंकी संगठन दिल्ली एनसीआर के साथ पंजाब यूपी और राजस्थान में कर रहा है शूटर की बहाली


नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकवादी संगठन इन दिनों भारत में फिर एक बार अशांत करने का कुत्सित प्रयास कर रहा है।वह पंजाब, उत्तर प्रदेश,दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान से शार्प शूटरों को अपने टीम में भर्ती कर रहा है।

यह बात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा की जा रही जांच में सामने आई है। 

एजेंसी के सूत्रों ने मीडिया हाउस को बताया कि खालिस्तानी अलगाववादी शार्प शूटरों की पहचान करने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों और ड्रग डीलरों की मदद ले रहे हैं.सूत्रों ने कहा कि नामित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला पूरे भर्ती अभियान को देख रहा है और वह पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (एलईटी) के साथ लगातार संपर्क में है. 

सूत्रों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के साथ मजबूत संबंध रखने वाला कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप उर्फ अर्शदीप दल्ला चाहता है कि भारत में खालिस्तानी आंदोलन के खिलाफ उनके विरोध और आपत्ति के बाद पंजाब में कई हिंदू नेताओं को मार दिया जाए.

एनआईए ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, एनसीआर और राजस्थान में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्धों और स्थानीय गिरोह के सरगनाओं की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार दल्ला पहले हरदीप सिंह निज्जर के साथ निकट संपर्क में काम कर रहा था, जिनकी जून में कनाडा में अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी थी.27 साल का दल्ला पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है. उसके खिलाफ कम से कम 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों में हत्या, आपराधिक साजिश और शस्त्र अधिनियम और नशीली दवाओं के विरोधी कानून के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।एजेंसी के सूत्रों ने आगे कहा कि आतंकी संगठनों में भर्ती करने के बाद, शार्प शूटरों को प्रशिक्षण के लिए विदेशों खासकर पाकिस्तान ले जाया जाना था.

सूत्रों ने कहा कि दल्ला ने पहले से ही पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर सुहैल के साथ मजबूत सांठगांठ बना ली है और भारत भर के विभिन्न राज्यों में हमले करने की योजना तैयार कर ली है. उल्लेखनीय है कि भारत की प्रमुख आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने उन रिपोर्टों के बाद पूरे भारत में खालिस्तानी आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया कि भारत विरोधी संगठन विभिन्न राज्यों में तोड़फोड़ करने की योजना बना रहे हैं।