saraikela

Sep 29 2023, 10:00

गुमला में चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

गुमला : गुमला के एक गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 12 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता चौथी कक्षा की छात्रा है। गुरुवार को गुमला पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति छात्रा के घर में पहुंचा उस वक्त छात्रा घर पर अकेली थी। 

परिजन जब घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था, परिजनों ने आवाज दी, तभी आरोपी दरवाजा खोलकर वहां से भाग निकला. 

रात होने के कारण परिजन थाना नहीं पहुंचे, गुरुवार की शाम को परिजन के साथ काफी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और थाना को लिखित आवेदन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि पीड़िता घर में अकेली थी. उसी समय 50 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

saraikela

Sep 28 2023, 21:09

चाईबासा: आईईडी विस्फोट में हुए घायल जवान राजेश हुए शहीद, एक घायल

चाईबासा: कोल्हान के सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट की घटना को अंजाम दिया है। इसमें कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध चाईबासा पुलिस के द्वारा बताया गया कि भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के सरजोनबुरू और तुम्बाहाका अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट कर दो आईईडी बिछा रखा था. साथ ही रास्ते में गड्ढा कर लोहे का रड और स्पाइक होल लगा दिया था. जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन आईईडी को नक्सलियों ने विस्फोट किया. जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रांची लाया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं इस घटना में इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

saraikela

Sep 28 2023, 21:08

सरायकेला: स्व शक्तिपद महतो को दिया गया श्रद्धांजलि

सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक स्थित राम मंदिर प्रांगण में गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड के 20 सुत्री अध्यक्ष स्वर्गीय शक्तिपद महतो का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन झारखंड आंदोलनकारी अधिकार समिति कोल्हान द्वारा किया गया एवं स्वर्गीय महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

वहीं उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा कि शांति की कामना किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन झारखंड आंदोलनकारी अधिकार समिति के संयोजक राम प्रसाद महतो ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम, विशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो उपस्थित हुए।

वहीं झामुमो कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बारी बारी से स्वर्गीय शक्ति पद महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सुखराम हेम्ब्रम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय शक्ति पद महतो झारखंड आंदोलनकारी रह चुके हैं एवं 20 सुत्री अध्यक्ष भी थे। वे एक मृदुभाषी उदार चरित्र के व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महतो क्षेत्र में जनताओं के साथ हर सुख दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने कहा कि हमें आज सपथ लेने की जरूरत है कि स्वर्गीय महतो के आदर्श व सिद्धांतों पर चलकर क्षेत्र के हित में काम करेंगे।

मौके पर कुकड़ु प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो, पंचानन पातर, नरेंद्र नाथ गोप, लक्ष्मी नारायण सिंह मुण्डा, दुखु सिंह मुण्डा, अघोर महतो, हरेंद्र नाथ महतो, लालू हाजाम, विजय कृष्ण महतो आदि उपस्थित थे।

saraikela

Sep 28 2023, 21:08

सरायकेला: पूर्व शिक्षक धीरेंद्र की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि

सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के बामुनडीह गांव निवासी पूर्व शिक्षक दिवगंत धीरेंद्र नाथ महतो की गुरुवार को तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

शिक्षाविद् उमाकांत महतो ने बताया कि स्व.धीरेंद्र महतो बचपन से ही संघर्षशील एवं मिलनसार व्यक्ति थे।

इस अवसर पर मुखिया नयन सिंह मुंडा, उप प्रमुख दीपक कुमार साव, इंटर कालेज तिरूलडीह के प्राचार्य उपेन चन्द्र महतो, डॉ गुरुचरण महतो, जयचांद महतो, बलराम महतो, रमेश महतो, अनाथ महतो, गोपेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

saraikela

Sep 28 2023, 21:07

न्यूज अपडेट:सरायकेला :कुछ माह के अंदर चांडिल वन क्षेत्र के अधीन तीन हाथी की मौत,

समय पर ट्रास्कर हाथी 90 किलोग्राम दंत की हुआ जब्त

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल वन क्षेत्र के अधीन तिरुलडीह के सापारुम नदी के आस पास एक ट्रास्कर 60 से 65 बर्ष के जंगली हाथी की मौत ।समय रहते ही दांत को किया गया उधार ।

वन क्षेत्र के पदाधिकारी ,वनपाल वनरक्षित साथ ही ड्रा० की टीम घटना स्थल पहुंचे और जांच में जुटी , हार्डरा जेसीपी द्वारा धान की खेत के अंदर से मृतक हाथी बॉडी को निकाला कर पंचनामा के लिए जांच में जुटे वन विभाग के लोग । विशाल ट्रास्कर हाथी की उम्र 55 से 60 बर्ष हे, दोनो दांत की कांटिग किया जा रहा, दोनो दांत लगभग 80 से 90 किलोग्राम बताया जा रहा है। जिसको वन क्षेत्र चांडिल द्वारा जब्त किया गया ।

कुछ माह के अंदर दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के गजराज की मौत , चांडिल वन क्षेत्र के अधीन नीमडीह थाना क्षेत्र के चातरमा की जंगल में जो पश्चिम बंगाल पुरुलिया जिला बाघमुंडी सीमाबत्ती क्षेत्र के आसपास , दूसरा गुंडा बिहार स्टेशन के रेलवे ट्रेक में एक हाथी की बच्चे की मौत हो गया था।

आज सुबह सापारूम धान के खेती में जो पश्चिम बंगाल सीमाबत्ती क्षेत्र में ट्रास्कर्र हाथी का मौत हुआ ।

मारने से पूर्व हाथी तड़पते हुए आपने जान दिए । मारने से पहले हाथी की गर्जन से आसपास गांव के लोग भयवित रहने लगे । जब किसान सुबह आपने खेत की तरफ घूमने निकले तो देखा एक विशाला हाथी मृत पड़े हे।जिसका सूचना चांडिल वन विभाग दिया गया था। सूत्र के अनुसार चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी द्वारा यह विशाल हाथी को आपसी लड़ाई के दौरान घायल हो गया था जिसका इलाज वन के कर्मचारी द्वारा किया था।

ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के साथ यह ट्रास्कर् हाथी पश्चिम बंगाल और बुंडू सोनाहातु क्षेत्र में एकेले घूमता था ।

उम्र होने के कारण और बीमारी होने पर तड़पते हुए मर गया । झारखंड राज्य के साथ पश्चिम बंगाल राज्य में हाथियों की झुंड ने आतंक मचा रखा है। साम होते ही हाथी की झुंड जंगल से उतर कर गांव प्रवेश कर जाते हे ओर उत्पात मचाते हे। खेत से लेकर घर खलियान में घुस कर रखे अनाज और फसल को अपना निवाला बनाते हे।ओर नष्ट कर देते हे । केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार द्वारा जंगल और जंगली जीवजंतु की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपया प्रतिवर्ष मुहैया करते हे। समाचार लिखे जाने तक हाथी को दफनाया नही गया था।

saraikela

Sep 28 2023, 21:06

चांडिलअनुमंडल में शान व शौकत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस ए मुहम्मदी

सरायकेला : पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के मौके पर गुरुवार को चांडिल अनुमंडल के चांडिल, कपाली, गौरांगकोचा, आमड़ा, कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा एवं तिरुलडीह में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोंगो ने जुलूस ए मुहम्मदी निकाला ओर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार को मनाया। वहीं लोग हजरत मुहम्मद के आमद पर खुशी का इजहार करते नजर आए। इस दौरान हुजूर की आमद मरहबा....आका की आमद मरहबा...हिंदुस्तान जिंदाबाद...इस्लाम जिंदाबाद.. की आवाज फिजा में गूंजती रही। जुलूस में नौजवानों ने हाथों में झंडा थामे हुए हुजूर की आमद में जश्न मनाया।

इधर तिरुलडीह से निकाले गए जुलूस में लोगों ने तिरंगा झंडा भी लहराया। तिरुलडीह से मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस लेकर चौड़ा गांव गए और पूरा चौड़ा गांव घूमते हुए वापस तिरुलडीह मस्जिद आकर तिरुलडीह की जुलूस समाप्त हुई। वहीं चौड़ा गांव के जुलूस में चौड़ा, चौड़ा मांझी टोला, पश्चिम बंगाल के हुरुमदा, सिरकाडीह गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग भी जुलूस लेकर पहुंचे और ईद मिलादुन्नबी मनाया।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पैगंबर मुहम्मद के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस के दौरान कई जगहों पर लंगर लगाकर लोगो को तकसीम भी किया गया। इस दौरान देश मे अमन, चैन ओर तरक्की की दुआ मांगी गई। जुलूस के दौरान दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किया था, वहीं तिरुलडीह थाना की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार भी चौड़ा के जुलूस में शामिल हुए और मुस्लिम समुदाय के लोंगो को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।

saraikela

Sep 28 2023, 18:35

न्यूज अपडेट : चाईबासा में हुए आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल . एक जवान हुए शहीद।

चाईबासा : कोल्हान में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हो गये। घायल जवानों में कोबरा 209 बटालियन के एक इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार और हवलदार राजेश कुमार शामिल है। जिसमे एक जवानशहीद हो गए हैं।

एसपी आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरु गांव के बीच में जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों की ओर से पूर्व में लगाये गये तीन आईईडी को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार और हवलदार राजेश कुमार जख्मी हो गये।

इसमें राजेश कुमार गंभीर रुप से जख्मी हुए है। पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद जख्मी हुए जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सर्च के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों की ओर से पूर्व में लगाये गये दो आईईडी और रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और 31 स्पाइक हॉल एवं 250 स्पाइक बरामद किया गया है। सभी बरामद विस्फोटक को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया है।

saraikela

Sep 28 2023, 18:33

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नारायण प्राइवेट आईटीआई कॉलेज लुपुंगडीह परिसर में आज भगत सिंह की जयंती मनाई गई

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नारायण प्राइवेट आईटीआई कॉलेज लुपुंगडीह परिसर में आज भारतीय क्रान्तिकारी और स्वतंत्रता सेनानी वीर भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने कहा कि भगत सिंह (जन्म: 28 सितम्बर 1907 , वीरगति: 23 मार्च 1931) भारत के एक महान कांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी थे।

चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार की हुक्तमत के साथ मुक़ाबला किया। पहले लाहौर में बर्नी सैंडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केन्द्रीय संसद (सेण्ट्रल असेम्बली) में बम-विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलन्दी प्रदान की।

इन्होंने असेम्बली में बम फेंककर भी भागने से मना कर दिया। जिसके फलस्वरूप अंग्रेज सरकार ने इन्हें २३ मार्च १९३१ को इनके दो अन्य साथियों, राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फाँसी पर लटका दिया।उस समय भगत सिंह करीब बारह वर्ष के थे जब जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ था।

इसकी सूचना मिलते ही भगत सिंह अपने स्कूल से १२ मील पैदल चलकर जलियाँवाला बाग पहुँच गए। इस उम्र में भगत सिंह अपने चाचाओं की क्रान्तिकारी किताबें पढ़ कर सोचते थे कि इनका रास्ता सही है कि नहीं गांधी जी का असहयोग आन्दोलन छिड़ने के बाद वे गान्धी जी के अहिंसात्मक तरीकों और क्रान्तिकारियों के हिंसक आन्दोलन में से अपने लिए रास्ता चुनने लगे। गाँधी जी के असहयोग आन्दोलन को रद्द कर देने के कारण उनमें थोड़ा रोष उत्पन्न हुआ, पर पूरे राष्ट्र की तरह वो भी महात्मा गाँधी का सम्मान करते थे। पर उन्होंने गाँधी जी के अहिंसात्मक आन्दोलन की जगह देश की स्वतन्त्रता के लिए हिंसात्मक क्रांति का मार्ग अपनाना अनुचित नहीं समझा। उन्होंने जुलूसों में भाग लेना प्रारम्भ किया तथा कई क्रान्तिकारी दलों के सदस्य बने।

उनके दल के प्रमुख क्रान्तिकारियों में चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु इत्यादि थे। काकोरी काण्ड में ४ क्रान्तिकारियों को फाँसी व १६ अन्य को कारावास की सजाओं से भगत सिंह इतने अधिक उद्विग्न हुए कि उन्होंने १९२८ में अपनी पार्टी नौजवान भारत सभा का हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन में विलय कर दिया और उसे एक नया नाम दिया हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन मुख्य रूप से उपस्थित एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो,पवन कुमार महतो, देवकृष्ण महतो,अजय मंडल , गौराब महतो,शिशु मति दास, निमाई मंडल, आदि मौजूद थे।

saraikela

Sep 28 2023, 16:50

सरायकेला: जे बी के एस एस द्वारा चांडिल के सुकसारी स्कूल मैदान में वार्षिक करम महोत्सव का हुआ आयोजन।

सराइकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल सुकसारी मैदान में प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति द्वारा वार्षिक करम महोत्सव का आयोजन किया गया।करम अखाड़ा का उद्घाटन रसूनिया पंचायत के मुखिया मंगल माझी द्वारा विधिवत रूप से फीता काट कर किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए हजारों लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा।करम महोत्सव अखाड़े में विभिन्न क्षेत्रों से आए 12 करम नाच दलों ने अखाड़े में भाग लिया। करम अखाड़ा में अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी विजेता करम दलों को मुख्य अथिति के हाथो नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

जिसमे प्रथम स्थान पाने वाले करम दल को 9000 द्वितीय स्थान करम दल 7000 एवं तृतीय स्थान करम दल 5000 नगद राशि देकर सम्मानित किया साथ प्रतिभागी सभी करम दलों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य सह छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो एवं जेबीकेएसएस के कोल्हान शेरनी बेबी महतो का गाजे बाजे एवं फूल वर्षा के साथ स्वागत हुआ।

करम महोत्सव कार्यक्रम में विशेष रूप से मंचाशीन हुए ईचागढ़ विधानसभा के लोकप्रिय समाजसेवी विश्वरंजन महतो,खगेन महतो,सोनू महतो,कृष्ण महतो,घोड़नेगी पंचायत समिति सदस्य छुटूलाल महतो,समाजसेवी सह जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य मोहम्मद जवाद,झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी सुनील महतो,उपस्थित रहे।

जानकारी देते हुए झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के गोपेश महतो ने बताया हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित सांस्कृतिक को लोगो के साथ नए सिरे से जोड़कर एवं युवा पीढ़ियों में अपने सांस्कृतिक को उभारने के लिए करम महोत्सव अखाड़े का आयोजन हर साल किए जा रहे हे।

करम महोत्सव पर सांस्कृतिक झूमूर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे लखीमनी झूमुर दल झालदा द्वारा करम गीत सहित विभिन्न तरह के झुमुर संगीत से पूरे विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगो को झुमाया। मौके पर मुखिया मंगल माझी,ग्राम प्रधान बिदुभूसन महतो,समाजसेवी विवेक गोप,जगन्नाथ महतो,पांडव गोप,गोपेश महतो, फूल चांद महतो,चिरंजीत महतो,विश्वनाथ महतो,सुकदेव महतो,रिंकू महतो,आदित्य महतो,सुदामा महतो,आशु कालिंदी,कमल महतो,सूरज महतो सहित झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

saraikela

Sep 28 2023, 14:12

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा चालाया गया जागरूकता अभियान

सरायकेला : नालसा तथा झालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला तथा अनुमण्डीय विधिक सेवा समिति चाण्डील की और से PLV कार्तिक गोप द्वारा लेपाटाड़ गांव के खेतों मे काम करते हुए महिलायों को जानकारी दिया ,

कैसे महिला के प्रति हो रहे अत्याचार से संबंधित अभियान लगातार 100 दिन चलाया जायेगा एवं महिलाओं का अधिकार अनाथ बच्चों का पालन पोषण योजना बंदियों के अधिकार तथा मानव तस्करी बाल विवाह घरेलू हिंसा से संबंधित नियम सरकार द्वारा चलाया जा रहा योजना के बारे मे सुदूरबत्ती गांव के ग्रामीणों को जानकारी दिया गया ।

कार्तिक गोप ने कहा कि किसी भी समस्या होने पर ईस नम्बर 9955802247 में संपर्क करके जानकारी उपलब्ध कराए जाए । इस अवसर पर तारामनी उरांव हिरामनी उरांव नुनीवाला उरांव रिना उरांव सोमवारी मुण्डा सोमवारी उरांव मिना देवी पान्ती देवी आदि काभी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे ।