Bihar

Sep 28 2023, 19:58

ललन सिंह के बयान पर बीजेपी और जदयू के बीच जुबानी जंग जारी, अब पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने किया यह पलटवार

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर पलटी मार सकते है। इस चर्चा को लेकर प्रदेश की सियासत गरम है। इस चर्चा को लेकर बीजेपी और जदयू दोनो से इंकार किये जाने के साथ एक-दूसरे पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान कि नीतीश कुमार बीजेपी पर थूकने भी नहीं जाएंगे लेकर बीजेपी के नेता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमलावर हैं। 

इसी कड़ी में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, ललन सिंह पार्टी की हालत देखकर हताशा हैं, इसलिए वह शब्दों का मर्यादा खो दिए हैं। 

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सूरज (भाजपा) पर थूकने का दुस्साहस नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने वाला खुद ही अपना चेहरा गंदा करता है। नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं, लालू प्रसाद उन पर भरोसा नहीं करते और पार्टी के सांसदों-विधायकों का भविष्य अनिश्चित है, इसलिए हताश जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भाषा की मर्यादा खो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी और केंद्र सहित कई राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए मात्र एक राज्य में सीमित 44 विधायकों वाले दल के अध्यक्ष को बोलने से पहले अपनी हैसियत भी देखनी चाहिए। नीतीश कुमार सत्ता के लिए भाजपा और राजद, दोनों को बार-बार धोखा चुके हैं। उन पर कोई भरोसा नहीं करता। 

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार केवल लालू प्रसाद पर दबाव बनाने के लिए देवीलाल की जयंती में शामिल न होकर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में आए थे। इस पर उनके फिर पलटी मारने की अटकल लगाना निराधार है। जिस व्यक्ति ने भाजपा से दूर रहने के लिए मिट्टी में मिल जाने की कसम तोड़ दी और जो अपना आधार वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता भी खो चुके हैं, उन्हें एनडीए क्यों वापस लेगा?

Bihar

Sep 28 2023, 19:56

मनोज झा के समर्थन में आगे आए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, कही यह बात

डेस्क : राजद के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद मनोज झा की ओर से संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के दौरान सुनाई गई एक कविता में ठाकुर शब्द का इस्तेमाल के बाद से प्रदेश कीसियासत गरमाई हुई है। 

उनके बयान को लेकर विपक्षी बीजेपी के साथ-साथ बिहार मे उनका साथी दल जदयू के भी कई नेता गरम है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इस मामले को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। 

लालू प्रसाद ने इस मामले में मनोज झा के बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्हें विद्वान व्यक्ति कहा है। 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मनोज झा का समर्थन करते हुए कहा कि, मनोज झा ने कोई गलत बयान नहीं दिया है। सासंद ने किसी को ठेस नहीं पहुंचाया है। वह विद्वान आदमी हैं, उन्होंने गलत बात नहीं बोला है। मनोज झा ने किसी पर कटाक्ष नहीं किया है। हालांकि उनके बयान को लेकर कुछ लोग अनर्गल बयान दे रहे हैं। 

वहीं इस मामले में आनंद मोहन की नाराजगी को लेकर लालू यादव ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि, आनंद मोहन को संयम रखना चाहिए। मनोज झा ने राजपूतों को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया है। सांसद ने किसी समाज का अपमान किया है।

Bihar

Sep 28 2023, 12:04

बिहार के चक्रपाणि पाण्डेय को मिला मिस्टर सुपर मॉडल ऑफ इंडिया 2023 का खिताब

डेस्क : बिहार के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। कोई भी ऐसी जगह नहीं हैं जहां बिहार के युवाओं ने अपना झंडा न गाड़ा हो। बिहार के लिए एक बार फिर गौरव की बात है। जानेमाने मॉडल, अभिनेता चक्रपाणि पाण्डेय मिस्टर सुपर मॉडल ऑफ इंडिया 2023 के विजेता बन गये हैं। 

  

सालिमपुर गांव ,प्रखंड बख्तियारपुर, पटना के निवासी विवेकानंद पाण्डेय के पुत्र चक्रपाणि पाण्डेय ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित मिस्टर सुपर मॉडल ऑफ इंडिया 2023 में हिस्सा लिया था। चक्रपाणि पांडेय ने पहला स्थान हासिल कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। इस शो में देशभर से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।चक्रपाणि पांडेय ने प्रतिभागियों को टक्कर देते हुये बाजी अपने नाम कर ली।

सालिमपुर के लाल के इस कमाल पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल हैं। चक्रपाणि पाण्डेय ने वर्ष 2016 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। बचपन के दिनों से चक्रपाणी पाण्डेय बतौर मॉडल,अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे।

अभिनय में मनोज वाजपेयी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ शुक्ला और मॉडलिंग में जॉन अब्राहम, मिलिंद सोमन, अर्जुन रामपाल को चक्रपाणि पाण्डेय अपना आदर्श मानते हैं। 

वर्ष 2019 में चक्रपाणि पांडेय ने रेडरती की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस पटना में हिस्सा लिया और मिस्टर पटना का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शो में उन्हें आयोजक मास्टर उज्जवल और कोरियोग्राफर कुमार शानू का काफी सपोर्ट मिला। चक्रपाणि बालाजी टेलिफिल्मस एकता कपूर इंस्टीच्यूट ऑफ एक्टिंग में एक्टिंग फैक्लटी भी रह चुके हैं। 

उन्होंने बलचनमा, अकेले नहीं है आप, उड़ान, कृषि दर्शन, गांव घर, पुलिस फाइल, सावधान इंडिया, दुल्हन वही जो पिया बन भाये जैसे सीरियल के साथ ही फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड ,जंगल मिस्ट्री ऑफ मर्डर ,आकांक्षा द डिजायर अनफोल्ड में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में काव्या द अन्टोल्ड स्टोरी, अनजाने डेविल प्रमुख है। इसके अलावा चक्रपाणि रेड रती इवेंट कंपनी एवम मिस्टर एंड मिस पटना के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

चक्रपाणि पांडेय को नालंदा गौरव सम्मान , बेस्ट इमर्जिग स्टार ऑफ बिहार समेत कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया है चक्रपाणी पांडेय ने मिस्टर एंड मिस बोकोरो fashionista फैशन शो में फैशन कोरियोग्राफी और ग्रुमिंग क्लासेज भी दे चुके हैं इसके अलावा उन्होंने देश भर के कई फैशन शो किए हैं जैसे फैशनस्टा फैशन शो ( इनरव्हील क्लब ऑफ पटना), आरंभ फैशन शो (VIDM), खादी फैशन शो इत्यादि ,उन्होने रंगमंच पर 100 से अधिक नाटक और नुक्कड़ नाटक किये हैं।

सफलता की जानकारी मिलते ही भाई त्रिलोकी पाण्डेय ,त्रिभुवन पाण्डेय, बहन अर्चना पाण्डेय और भांजा राज पाण्डेय खुशी से फुले नहीं समाए।चक्रपाणि पाण्डेय अपनी सफलता का श्रेय अपनी नानी राजमणि देवी, पिता विवेकानंद पाण्डेय ,मां प्रमिला देवी और अपने शुभचितंको को देते हैं।

राज की रिपोर्ट

Bihar

Sep 28 2023, 11:17

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का आज से होगी शुरूआत, गया और पटना के पुनपुन में तर्पण के लिए जुटने लगे तीर्थ यात्री

डेस्क : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू हो रहा है। गया धाम पितृपक्ष मेला के लिए सज-धजकर तैयार है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मेले का उद्घाटन राजस्व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता दीप जला कर करेंगे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री सर्बजीत, सांसद विजय मांझी, एमएलए प्रेम कुमार सहित पंडा समाज के लोग शामिल होंगे। जिला प्रशासन की संभावना है कि इस बार गयाजी में दस से बारह लाख पिंडदानी पहुंच सकते हैं। प्रशासन का दावा है कि उन्हें हर तरह की सुविधा की व्यवस्था की गई है।

वहीं पटना के पुनपुन प्रखंड में पितृपक्ष मेले में देश विदेश से श्रद्धालु आएंगे इसीलिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला परिसर, नदी के घाट, पार्किंग, रेलवे स्टेशन, श्रद्धालुओं के आवासन स्थल आदि के पास 34 मजिस्ट्रेट और इतनी ही संख्या में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। मेला परिसर की सुरक्षा के लिए 215 पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पूजा स्थल पर अधिक भीड़ नहीं हो इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। पुनपुन नदी के दाहिने किनारे (दक्षिण) पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा पाठ किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं और पुजारियों की अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसीलिए यहां विशेष निगरानी रखने को निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। चिकित्सा दल भी तैनात किया गया है जिनके साथ जीवनरक्षक दवाएं भी रहेगी। चार एंबुलेंस भी मेला परिसर में रहेगी। अग्निशमन दल को भी चौबीस घंटे तैनात किया गया है। शौचालय, चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था है।

देश विदेश से लोग आएंगे इसीलिए यहां चलंत एटीएम भी रखा जाएगा। इसके लिए बैंकों की ओर से तैयारी की गई है। नदी में गश्ती दल भी तैनात किया गया है जो पिंडदान के समय विशेष तौर पर नदी में गश्त करेंगे।

इधर मेले की सारी तैयारी बुधवार की शाम तक कर ली गयी थी। इसबीच बुधवार की दोपहर एसडीओ प्रीति कुमारी व एएसपी शुभम आर्य संयुक्त रूप से मेला में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व सुरक्षाकर्मियों के अलावे अन्य लोगों के साथ पुनपुन नदी घाट पर स्थित पंडाल में बैठक करते हुये तैयारी की समीक्षा की एवं उनके साथ संयुक्त ब्रीफिंग करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Bihar

Sep 28 2023, 11:04

सीएम नीतीश कुमार के औचक निरीक्षण का दिखने लगा असर, नियत समय पर अपने कार्यालय में दिखने लगे मंत्री और अधिकारी

डेस्क : बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक सचिवालय और राजधानी के कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे है। वही अब उनके औचक निरीक्षण का व्यापक असर देखने को मिलने लगा है। 

बीते बुधवार को विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन स्थित विभागों में मंत्री और अधिकारी समय पर कार्यालय में दिखे। विकास भवन में बुधवार को ज्यादा चहल-पहल रही। दूसरे दिन सभी विभागों में अधिकारी से लेकर कर्मी तक अपने कार्यों को निपटाने में जुटे दिखे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर हर तरफ चर्चा रही, पता नहीं सर कब और किस दिन पहुंच जाएं।

सीएम नीतीश कुमार के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को शहर से बाहर रहे कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत पूरे दिन कार्यालय में डटे रहे। बुधवार को निर्धारित समय पर विकास भवन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंच गए। उनके साथ विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी पूरी तन्मयता से रोजमर्रा के काम निपटाने में जुटे हुए थे। मीठापुर स्थित कृषि भवन में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी चर्चा करते रहे। 

इसी तरह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में भी मंत्री सुनील कुमार से लेकर सभी अधिकारी मौजूद थे। इस विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान भी समय पर विभाग में पाए गए थे। गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने जमुई गए हुए थे। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ भी मधुबनी में क्षेत्र प्रवास पर हैं।

Bihar

Sep 28 2023, 10:01

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रदेश की विधि-व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा-बिहार में कोई भी सुरक्षित नही

डेस्क : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि पटना के खुसरूपुर में महादलित महिला को निर्वस्त्रत्त् कर पीटा गया। यह घटना चिंताजनक है। बुधवार को जारी बयान में नित्यानंद ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। यहां कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। अपराधियों का बोलबाला है।

नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि बिहार जंगलराज की ओर बढ़ रहा है। इसका सबूत महादलित समाज की महिला को निर्वस्त्रत्त् करके सरेआम पीटना है। उन्होंने कहा कि बिहार में यह कोई पहली घटना नहीं हुई है। आए दिन इस तरह की घटनाएं हिो रही हैं। खुसरूपुर पटना में आता है, इसलिए यह मामला प्रकाश में आ गया। वरना, दूसरे जिलों में ऐसी घटनाओं को छिपा लिया जाता है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महादलित समाज की महिला को निर्वस्त्रत्त् कर पीटा गया और सरकार चुप है। पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। हकीकत यह है कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। आज अगर बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें डर के माहौल में जीना पड़ रहा है तो इसकी जिम्मेदार जदयू और राजद की सरकार है। 

राजद-जदयू की राजनीति और झूठ को बिहार के साथ-साथ देश की जनता भी पहचान चुकी है। उन्होंने खुसरूपुर में महादलित महिला को निर्वस्त्रत्त् कर पीटने की घटना पर न सिर्फ गंभीर चिंता जाहिर की।

Bihar

Sep 28 2023, 10:00

बिहार में डेंगू का कहर जारी, मरीजों की संख्या पहुंचा 5 हजार के पार

डेस्क : बिहार में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिले डेंगू से प्रभावित है। आलम यह है कि बिहार में डेंगू मरीजों का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया। 

बुधवार को रिकॉर्ड 325 मामले मिलते ही इस वर्ष अब तक मिले डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 5325 हो गई। इसमें से केवल सितम्बर में 5050 मरीज मिले हैं।

भागलपुर में 49, मुंगेर में 22, सारण में 20 और बेगूसराय में 17 मरीज मिले। राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में अभी 277 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें भागलपुर में सबसे अधिक 134 मरीज भर्ती हैं। 

अन्य मेडिकल कॉलेजों में एम्स में 17, आईजीआईएमएस में 13, पीएमसीएच में 25, एनएमसीएच में पांच, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में नौ, डीएमसीएच में सात, एएनएमसीएच गया में 16, जीएमसी बेतिया में पांच जीएमसी पूर्णिया में छह, मधेपुरा में सात और विम्स में 33 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Bihar

Sep 27 2023, 19:30

सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण, जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना के गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के छठे, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करायें। इसका निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण करें। इसके निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। उन्होंने कहा कि इस परिसर में ग्रीन एरिया विकसित करें। परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखना चाहिये।

उन्होंने कहा की जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहाँ आकर बापू के बारे में जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। हमने इसका निर्माण कार्य कई बार आकर देखा है और सुझाव भी देते रहे हैं। मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द बापू टावर का निर्माण कार्य पूर्ण हो, इसमें अब विलंब नहीं हो ।

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Bihar

Sep 27 2023, 19:17

जदयू को लगा बड़ा झटका, सीएम नीतीश के करीबी इस वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

डेस्क : एक ओर जहां सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में जुटे है। वहीं उनकी खुद की पार्टी और उनके करीबी नेता का ही पार्टी से मोहभंग हो रहा है। आज पार्टी के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने बुधवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया। भेजे इस्तीफा में एक लाइन में कहा है कि मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। उन्होंने इस्तीफा देने के कारणों का फ़िलहाल खुलासा नहीं किया है। 

गौरतलब है कि रणवीर नंदन की पहचान सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी नेता के रूप में रही है। यहां तक कि उनके द्वारा आयोजित कई पूजा समारोहों में नीतीश कुमार जाते रहे हैं। ऐसे में एक ओर सीएम नीतीश देश भर में विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं तो दूसरी ओर उनकी अपनी ही पार्टी में बड़ा उलटफेर हुआ है। 

रणवीर नंदन ने हाल के दिनों में कई ऐसे संकेत दिए थे जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर एकजुट हुए विपक्षी दलों को निशाने पर लिया था। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में जाकर भारत की दलीय राजनीति पर चर्चा करने पर उनकी आलोचना की थी। 

उन्होंने 11 सितम्बर को विदेश में जाकर भारत की दलीय राजनीति की चर्चा करने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की थी। वहीं 17 सितम्बर को रणवीर नंदन ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश दोनों को विकास के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए उन्हें फिर से एक साथ आने की अपील की थी।

पूर्व एमएलसी के पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी की विचारधारा से अलग जाकर की जा रही टिप्पणियों से यह माना जा रहा था कि वे कुछ बड़ा धमाका कर सकते हैं। अब उन्होंने जदयू छोड़ने की घोषणा कर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। रणवीर नंदन की छवि पार्टी में एक शिक्षाविद की रही है। डॉ रणवीर नंदन राजनीति के सक्रिय रहने के साथ ही शिक्षण के पेशे से जुड़े रहे हैं। वे बीएन कॉलेज पटना में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। ऐसे में खुद को जदयू से अलग करने का उनका फैसला बिहार में नीतीश कुमार को बड़ा झटका है।

Bihar

Sep 27 2023, 16:11

सीएम नीतीश कुमार ने बांका सदर अस्पताल के नए मॉडल भवन का किया उद्घाटन और भूमिहीन लोगों को बांटा वसीयत पर्चा, मौके पर कही यह बात

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार को बांका पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले सदर अस्पताल के नए मॉडल भवन का उद्घाटन किया और उसके बाद आरएमके मैदान पहुंचे। जहां जीविका के साथ ही भूमिहीन लोगों के बीच वसीयत पर्चा का वितरण किया गया। जीविका दीदी द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। 

सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे बांका पहुंचे। शहर के पीबीएस कॉलेज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सबसे पहले बांका के सदर अस्पताल 13 करोड़ 90 लाख 18 हजार 452 रुपया की लागत से नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उसके बाद उनके द्वारा बांका शहर के आरएमके मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 600 भूमिहीनों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। 

इसके अतिरिक्त पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा 500 एकड़ भूमि की जमाबंदी रद्द की गई है, उसका मुख्यमंत्री ने लोकापर्ण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर स्टेडियम एवं जीविका दीदी द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवगमन को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए आरएमके के मैदान में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी थी। मुख्यमंत्री के एक झलक पाने के लिए घंटे से लोग खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बांका पहला जिला है जहां सरकारी जमीन से अतिक्रमण मुक्त करा कर भूमिहीनों को पर्चा देकर बसाया जा रहा है। इसी तरह सभी जिले में लागू किया जाएगा।

मौके पर सांसद गिरधारी यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, डीआईजी,धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, डीएम अंशुल कुमार,प्रभारी एसपी अमित रंजन,एडीएम माधव कुमार सिंह, एसडीपीओ विपिन बिहारी, अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि भारी संख्या में पुलिस प्रशासन उपस्थित है।