BollywoodCorner

Sep 23 2023, 12:36

आदि शंकराचार्य का ऐतिहासिक बायोपिक बना रहे 'लगान' के डायरेक्टर! सनातनियों के इतिहास को बताएगी ये फिल्म

डेस्क: जाने-माने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर 'शंकर' नामक एक ऐतिहासिक बायोपिक बनाने की योजना बना रहे हैं। यह वैदिक विद्वान और गुरु आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित होगी। उनका यह बयान ओंकारेश्वर में विशाल 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' के अनावरण के बीच आया है।

'स्टैच्यू ऑफ वननेस' महान विद्वान, दार्शनिक और शिक्षक को श्रद्धांजलि देने वाली 108 फुट की विशाल प्रतिमा है। फिल्म की घोषणा आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने की, जिन्होंने इसे आदि शंकराचार्य के जीवन और ज्ञान को बड़े पर्दे पर लाने के लिए आशुतोष गोवारिकर के साथ एक सहयोगात्मक प्रयास बताया।

आशुतोष गोवारिकर ने कही ये बात

परियोजना का उल्लेख करते हुए निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने कहा, "आदि शंकराचार्य भारतीय इतिहास में एक उल्लेखनीय व्यक्ति थे, और उनकी शिक्षाएं दुनिया भर के लोगों के साथ गूंजती रहती हैं। मैं उनके जीवन और ज्ञान को उजागर करने का अवसर पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

आशुतोष के बारे में सीएम शिवराज ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लगान' निर्देशक की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ''आदि शंकराचार्य की शिक्षाओं, उनकी बौद्धिक शक्ति और विविध पहलुओं को एकजुट करने के उनके अथक प्रयासों के गहन प्रभाव का पता लगाने का यह बिल्कुल सही समय है और मुझे बेहद खुशी है कि हम इसके लिए फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के साथ सहयोग कर रहे हैं।"

महान विद्वान, शिक्षक, दार्शनिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के जीवन पर आशुतोष गोवारिकर की सिनेमाई प्रस्तुति का लक्ष्य एक स्तर की सटीकता के लिए श्रमसाध्य, सावधानीपूर्वक और विस्तृत शोध में गहराई से उतरना है, जिसका उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना और उन्हें शिक्षित करना है, साथ ही उन्हें प्रेरित करने का भी प्रयास करना है।

जानिए कौन थे आदि शंकराचार्य ?

आदि शंकराचार्य को वैदिक दर्शन, विशेष रूप से अद्वैत वेदांत से संबंधित विषयों के संबंध में भारतीय बौद्धिक विचारों के लिए मार्ग प्रशस्त करने में एक क्रांतिकारी माना जाता है, जहां उन्होंने मानक सैद्धांतिक रूप से अमूर्त शिक्षाओं की बजाए कई पवित्र ग्रंथों की पारंपरिक शिक्षाओं को अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ पेश किया।

BollywoodCorner

Sep 20 2023, 13:18

दिलीप कुमार के बाद देव आनंद का आइकॉनिक बंगला भी बिका, बंगले को तोड़कर यहां पर 22 मंजिला इमारत बनाई जाएगी

डेस्क: हिन्दी सिनेमा के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक मरहूम देव आनंद के मुंबई स्थित बंगले को बेच दिया गया है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जुहू स्थित इस बंगले को देव आनंद के परिवार ने 350 से 400 करोड़ रुपए बेचा गया है। देव आनंद ने ये बंगला 1950 में बनाया था। इस बंगले में देव आनंद अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक और बच्चों सुनील आनंद और देविना आनंद के साथ 40 साल से ज्यादा समय तक रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, बंगले को एक रियल एस्टेट कंपनी ने खरीदा है जो इसे तोड़कर इसकी जगह 22 मंजिला टावर बनाएगी। देव आनंद के बच्चों, सुनील और देविना ने इसके रखरखाव में आ रही चुनौती को देखते हुए इस संपत्ति को बेचने का फैसला लिया है। सुनील अमेरिका में रहते हैं, तो देविना अपनी मां कल्पना के साथ ऊटी में रहती हैं।

दिलीप कुमार का बंगला भी बिक चुका

हिन्दी सिनेमा के महान एक्टर मरहूम दिलीप कुमार के मुंबई के पाली हिल इलाके के बंगले को भी बेचे जाने की बात बीते महीने सामने आई थी। दिलीप कुमार के बंगले को तोड़कर इस जगह पर एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाए। मुंबई के सबसे महंगे इलाके में बने इस बंगले की 1.75 लाख वर्ग फुट जमीन पर 11 मंजिला अपार्टमेंट बनाया जाएगा।

BollywoodCorner

Sep 16 2023, 13:20

शाहरुख ने डंकी की रिलीज डेट पर किया ये एलान, बोले- 'जब मेरी फिल्म आती है तब ईद होती है'


डेस्क: शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म 'जवान' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। ये साल उनके लिए वाकई बेहद खास रहा। पांच साल बाद शाह रुख के कमबैक ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। पहले 'पठान' की सफलता और फिर 'जवान'। अब किंग खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की तैयारी में हैं।

फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाह रुख खान ने 26 जनवरी 2023 को 'पठान' के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया। पांच साल बाद फिल्मी दुनिया में वापसी करना कोई आम बात नहीं है, वो भी पिछली फिल्म के फ्लॉप के बाद। ऐसे में शाह रुख भी अपने कमबैक को लेकर काफी डरे हुए थे, लेकिन फिल्म की सक्सेस ने साबित कर दिया कि वह अब भी सिने जगत के किंग हैं।

शाह रुख खान ने कमबैक पर कही ये बात

हाल ही में, 'जवान' की सक्सेस का जश्न मनाया गया। इवेंट में शाह रुख खान ने अपने कमबैक को लेकर डर और अपनी आगामी फिल्म के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है। शाह रुख ने बताया कि लंबे ब्रेक के बाद वह कैमरे के सामने जानने पर थोड़ा नर्वस थे। तब आर्यन खान ने उन्हें सलाह दी थी।

शाह रुख ने बताया कि आर्यन ने उनसे कहा था कि वह और सुहाना उनके स्टारडम की हवा को महसूस कर चुके हैं। इसलिए अब उन्हें अगली पांच फिल्मों पर बहुत मेहनत करनी है, ताकि उनके छोटे बेटे अबराम खान भी अपने पिता के स्टारडम को महसूस कर सके। इसी ने किंग खान को आगे बढ़ने का मौका दिया।

शाह रुख ने बताई डंकी की रिलीज डेट!

इसके बाद शाह रुख खान ने कहा कि वह यह सब शो ऑफ करने के लिए नहीं बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "माशाल्लाह, भगवान पठान के साथ बहुत दयालु रहे हैं और उससे भी ज्यादा जवान के साथ। हमने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से शुरुआत की, फिर जन्माष्टमी के मौके पर हमने ये फिल्म रिलीज की।"

बातों-बातों में शाह रुख ने 'डंकी' की रिलीज डेट पर इशारा किया। उन्होंने कहा, "अभी नया साल और क्रिसमस आने वाला है, उसमें हम डंकी लेकर आएंगे। मैं सभी धर्मों को मानता हूं। वैसे भी जब मेरी फिल्म रिलीज होती है, तो उस दिन तो ईद होती है। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।"

तापसी पन्नू के साथ दिखेगी जोड़ी

काफी समय से चर्चा है कि शाह रुख खान की 'डंकी' 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। राजकुमार हिरानी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शाह रुख के साथ लीड रोल में तापसी पन्नू नजर आएंगी।

BollywoodCorner

Sep 13 2023, 13:08

सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन, 84 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

डेस्क: बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर मुकेश उदेशी के निधन से इंडस्ट्री और फैंस उभरे नहीं थे कि मंगलवार शाम एक और हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन हो गया है।

नहीं रहे सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल

कॉमेडियन एक्टर सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का आज यानी 12 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन की खबर उनके दोस्त और सहकर्मी जुगनू ने सोशल मीडिया पर दी।

सिर पर लगी थी चोट

कहा जा रहा है कि एक्टर के सिर पर छत का टुकड़ा गिर गया था, जिसके कारण उनके सिर पर चोट आई थी। घायल हो गए। डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी। दो महीने पहले एक्टर ने अपनी इस चोट का ऑपरेशन कराया था, इसके बावजूद वह ठीक न हो सके और अब हमेशा के लिए दुनिया को छोड़कर चले गए।

हिंदी से लेकर मराठी फिल्मों में किया काम

सतिंदर कुमार खोसला को दर्शक बीरबल के रूप में ज्यादा जानते थे। उनका बीरबल अंदाज दर्शकों के बीच काफी फेमस रहा है। कहा जाता है कि मनोज कुमार और डायरेक्टर राज खोसला ने एक्टर को नया नाम दिया। उन्होंने उनका नाम बदलकर बीरबल रख दिया था। फिल्म करियर की बात करे तो उन्होंने 'उपकार' से शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया। इसमें मराठी, हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी इंडस्ट्री शामिल है।

BollywoodCorner

Sep 12 2023, 13:26

अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबियत, इलाज कराने यूएस पहुंचे सनी देओल, गदर 2 का रोका प्रमोशन

डेस्क: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'गदर 2' धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए पूरा 1 महीना हो चुका है ऐसे में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म की सक्सेस को एंजॉय करने के साथ ही सनी देओल फिल्म का प्रमोशन करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच सनी देओल के पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक धर्मेंद्र की हालत ठीक नहीं बताई जा रही हैं, उन्हें इलाज के लिए अमेरिका लेकर जाना पड़ा है।

20 दिन रहेंगे अमेरिका रहेंगे सनी और धर्मेंद्र

धर्मेंद्र 87 साल के हो चुके हैं। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि धर्मेंद्र और सनी देओल करीब 20 दिन अमेरिका में रहेंगे। 'धरम जी अभी 87 साल के हो चुके हैं और उनको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें काफी ज्यादा हैं इसलिए इलाज के लिए उन्हें सनी ने अमेरिका ले जाने का फैसला किया। वे 15 से 20 दिनों तक या जब तक इलाज चलेगा, अमेरिका में रहेंगे। चिंता करने की कोई बात नहीं है।'

धर्मेंद्र को हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। वह शाहिद कपूर और कृति सेनन की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे।अभी इसका नाम तय नहीं है। यह फिल्म इस साल 7 दिसंबर को रिलीज होगी।

BollywoodCorner

Sep 10 2023, 13:08

दो साल तक सिर्फ एक कंपनी के लिए गाना गाएंगे भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले खेसारी लाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' नाम की कंपनी के साथ हुए करार को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव दो साल तक 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' कंपनी के अलावा किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकते हैं।

दरअसल बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट के सामने एक मामला आया। इस मामले में खेसारी लाल यादव और ग्लोबल म्यूजिक कंपनी के बीच विवाद था। इस विवाद पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला खेसारी लाल यादव के खिलाफ सुनाया है। अब खेसारी लाल यादव को 2 साल तक एक ही म्यूजिक कंपनी के लिए गाने गा सकते हैं, किसी दूसरी म्यूजिक कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकते हैं। इस फैसले के बाद स्पष्ट हो गया कि खेसारी लाल यादव 30 सितंबर, 2025 तर किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गा पाएंगे। उन्हें सिर्फ 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' के लिए गाना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 मई, 2021 को खेसारी लाल यादव और 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' कंपनी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत खेसारी लाल यादव को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए 30 महीनों ने 200 सॉन्ग गाने थे। इन 200 सॉन्ग के एवज में म्यूजिक कंपनी से खेसारी को 5 करोड़ रुपए मिलने थे। सिंगर खेसारी ने इन 30 महीनों में कंपनी के साथ मात्र 89 गाने गाए और उन्हें लगा कि 30 महीने पूरे होने के बाद कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और वो दूसरी कंपनियों के लिए भी गाना गाने लगे। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्लोबल म्यूजिक कंपनी, खेसरी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट चली गई। इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी और न्यायमूर्ति मनमोहन ने खेसारी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उनपर दूसरी कंपनियों के लिए गाना गाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

BollywoodCorner

Sep 10 2023, 12:56

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने बताई पापा के अंतिम संस्कार की दर्दभरी दास्तान, कहा – जेब में सिर्फ़ 30 रुपये थे


डेस्क: फराह खान को आज बॉलीवुड के सबसे सफल कोरियोग्राफरों में गिना जाता है 80 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी फराह 6 फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। फराह ने चार फिल्में भी बनाई हैं, जिनमें से तीन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं। उनके भाई साजिद भी आज सफल फिल्म मेकर हैं लेकिन उनका बचपन बहुत मुश्किल में बीता है। फराह ने खुद मनीष पॉल के साथ एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।

'हम परेशान थे, अंतिम संस्कार कैसे होगा'

फराह ने खुलासा किया कि जब उनके पिता गुजरे तो उनकी जेब में केवल 30 रुपए थे। घर में पैसे की इतनी दिक्कत थी कि उन्होंने और उनके भाई साजिद खान ने पिता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के लिए भी संघर्ष किया था।

फराह ने पिता की मौत को याद करते हुए कहा, पापा अपनी आखिरी रात में ताश खेल रहे थे। उन्होंने 30 रुपए जीते और जब उनकी मौत हुई तो उनकी जेब में वही 30 रुपए थे। साजिद और फराह ने मुश्किल से पिता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की थी। फराह ने बताया कि एक समय पर हमारी माली हालत इतनी खराब हो गई थी कि हम अपने दरवाजे पर लगे लॉक की मरम्मत नहीं करा पाए थे। मेरी मां ने इसे बंद रखने के लिए दरवाजे के नीचे एक पथ्तर रख दिया था।

BollywoodCorner

Sep 09 2023, 13:01

'गदर 2' की अपार सफलता के बावजूद अमीषा पटेल ने 'गदर 3' का हिस्सा बनने से किया इंकार, जानिए इसकी वजह

डेस्क: 'गदर 2' की सफलता के बाद अब बताया जा रहा है कि जल्द ही 'गदर 3' पर काम शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन सकीना उर्फ अमीषा पटेल 'गदर 3' का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो क्यों नहीं गदर 3 का हिस्सा बनना चाहती हैं।

जानिए अमीषा ने क्या कहा

अमीषा ने कहा, “गदर के फैंस ने फिल्म में तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी उनकी बॉन्डिंग को मिस कर दिया है, और अनुभवी अभिनेताओं के रूप में उन्होंने उत्कर्ष को चमकाने के लिए पूरा जोर लगाया है। फैंस तारा और सकीना को एक साथ देखना चाहते हैं। हालांकि, इस बार हमें निस्वार्थ अभिनेता बनना पड़ा और तारा-सकीना के क्षणों को पीछे छोड़ना पड़ा।”

अमीषा ने आगे कहा, “क्योंकि हमें एक अलग तरह की फिल्म बनाने पर ध्यान लगाना था। सकीना जाकर वापस से पाकिस्तान में फंस नहीं सकती थी। न ही तारा उसे दोबारा पाकिस्तान ले जा सकता था और उसे खतरे में डाल सकता था, यह जानते हुए भी कि वह अशरफ अली की बेटी है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “निर्देशक अनिल शर्मा इतने स्मार्ट हैं कि उन्होंने उत्कर्ष को तारा-सकीना की छत्रछाया में रख दिया, क्योंकि उनकी पहली फिल्म 'जीनियस' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।” इसी दौरान उन्होंने कहा, “जब उन्हें 'गदर 3' की कहानी सुनाई जाएगी, उसमें यदि तारा-सकीना के ज्यादा सीन नहीं होंगे वह गदर 3 में अपनी भूमिका को दोबारा करने से इनकार कर देंगी।”

BollywoodCorner

Sep 07 2023, 13:00

'जवान' की झलकियां सिनेमाहॉल से सीधे ट्विटर पर, कई हैशटैग्स ट्रेंड में

डेस्क: बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'जवान' के साथ धमाल मचाने हाजिर हो चुके हैं। फिल्म आज 7 सितम्बर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है और इसी के साथ जबरदस्त तहलका मचने की भी तैयारी हो गई है। भारत भर के कई शहरों में फिल्म 'जवान' का पहला शो सुबह 5 बजे ही रखा गया है।

फिल्म ने ऐसी बमफाड़ एडवांस बुकिंग की है कि पहले ही दिन ओपनिंग पर कई बड़ी फिल्मों को एक ही झटके में धराशायी करने का दम दिखा रही है। खैर, इस वक्त सिनेमाघरों में लोग पहुंच चुके हैं और 'जवान' को लेकर ट्विटर और सोशल मीडिया पर ऑडियंस के रिव्यू भी आने लगे हैं। आइए जानते हैं कि लोगों ने शाहरुख खान की इस लेटेस्ट रिलीज पर क्या कुछ कहा है।

ट्विटर पर सुबह से ही 'जवान' को लेकर लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ दिख रही है। हालांकि, पिछले काफी समय से ट्विटर पर लोग 'जवान' को लेकर चर्चा करते दिख रहे हैं और , , , , जैसे कई हैशटैग्स खूब दिखे। लेकिन अब जबकि फिल्म रिलीज हो चुकी है तो इसके रिव्यू की जबरदस्त चर्चा हो रही है। लोग लगातार ट्विटर पर 'जवान' की झलकियां और अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं और इसी के शाहरुख खान भी ट्विटर पर खूब ट्रेंड हो रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- शाहरुख खान के लिए पागल हैं लोग, वर्ना इतनी सुबह फिल्म देखने कौन जाता है।

एक अन्य यूजर ने कहा- आग है आग। एक फैन ने लिखा- शुरू हो चुका है सेलिब्रेशन। एक और यूजर ने ट्विटर पर अपडेट करते हुए कहा है- ये फिल्म आग है, एटली की ये फिल्म सारे पुराने रेकॉर्ड्ट तोड़ डालेगी।

इन सबके बीच क्रिटिक्स तरण आदर्श के नाम से बने फेक अकाउंट का रिव्यू एक बार फिर से चर्चा में है। इस अकाउंट से किए ट्वीट में 'जवान' को 5 स्टार मिले हैं और इसे ब्लॉकबस्टर बताया गया है।

शाहरुख खान की 'जवान' ने तमाम रेकॉर्ड्स तोड़ने की कर ली है तैयारी

बता दें कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग बमफाड़ हुई है। वेबसाइट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन देश भर में 84.50 से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। ऐसी उम्मीद है कि 'जवान' की कमाई से शाहरुख खान कई बड़ी टॉप फिल्मों के रेकॉर्ड्स तो तोड़ेंगे ही साथ ही अपनी फिल्म 'पठान' के भी तमाम रेकॉर्ड्स तोड़ने की तैयारी कर बैठे हैं जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। उम्मीद जताई गई है कि फिल्म पहले ही दिन वर्ल्डवाइड करीब 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

बताया जा रहा है कि हाई एक्शन सीन से भरपूर ये फिल्म 'Jawan' करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म करीब 5500 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। हो सकता है कि दर्शकों में उत्साह को देखते हुए जिसको शोज़ बढ़ भी सकते हैं। 2 घंटे 45 की इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब कमाल दिखा है।

BollywoodCorner

Sep 06 2023, 13:29

विजय देवरकोंडा ने किया 100 परिवारों को एक करोड़ देने का एलान, फ्लॉप फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर- निर्माता ने एक्टर को लेकर किया ट्वीट

डेस्क: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' इस महीने की शुरुआत में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ-साथ दर्शकों का भी बहुत प्यार मिल रहा है।

अपनी फिल्म 'कुशी' को मिल रहे प्यार के बाद साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इवेंट में ये घोषणा की थी कि वह 100 परिवारों में 1 करोड़ रुपए डिस्ट्रीब्यूट करेंगे।

लेकिन इस बीच ही अब उनकी तीन साल पहले आई फिल्म 'वर्ल्डफेमस लवर' के निर्माता और वितरक ने विजय को सोशल मीडिया पर ओपन लेटर लिखा है और साथ ही उनसे मांग भी की है।

फिल्म निर्माता ने विजय देवरकोंडा को लिखा ओपन लेटर

World Famous Lover के डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक नामा ने विजय देवरकोंडा के 1 करोड़ के डिस्ट्रीब्यूशन करने के फैसले पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट अभिषेक पिक्चर से ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,

डियर विजय देवरकोंडा, वर्ल्ड फेमस लवर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन में हमारे 8 करोड़ का नुकसान हुआ, लेकिन किसी ने भी उस पर रिस्पॉन्स नहीं किया। अब आप अपनी दरियादिली दिखाते हुए परिवारों में 1 करोड़ रुपए बांट रहे हैं, हम आपसे ये गुजारिश और उम्मीद करते हैं कि आप हमारे एग्जिबिटर और डिस्ट्रीब्यूटर के परिवारों को भी सुरक्षित करें। आपका धन्यवाद

डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक नामा ने विजय देवरकोंडा पर लगाया था आरोप

आपको बता दें कि जिस समय पर विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर आई थी, उस दौरान वर्ल्ड फेमस लवर के डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक नामा ने विजय देवरकोंडा पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। अभिषेक नामा ने कहा था कि उनका वर्ल्डफेमस लवर में 8 करोड़ का नुकसान हुआ है।

उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने विजय देवरकोंडा के लोगों को उनके साथ फिल्म करने के लिए अप्रोच किया था, जिसके लिए वह एक्टर को जो भी फीस हो देने के लिए तैयार थे, ताकि वह अपने नुकसान की भरपाई कर सके। लेकिन उन्होंने कहा था कि वह तेलुगु प्रोड्यूसर के लिए नहीं, सिर्फ हिंदी प्रोड्यूसर्स के लिए काम करते हैं।

ये उस समय की बात है, जब लाइगर रिलीज हुई थी। अभिषेक नामा ने विजय देवरकोंडा की फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' के आंध्र राइट्स खरीदे थे। लेकिन साल 2020 में आई ये फिल्म फ्लॉप रही, जिससे डिस्ट्रीब्यूटर का करोड़ों का नुकसान हुआ।