आज पीएम मोदी का जन्म दिन,इस अवसर पर उन्होंने किया मेट्रो में सफर,यात्री महिलाओं ने किया उनके जन्म दिन पर विश,पढिये पूरी खबर...?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन भी है। 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर मोदी ने दिल्ली मेट्रो में सफर भी किया। दिल्ली मेट्रो के अंदर सफर कर रहे लोग प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए।
इस दौरान यात्रियों ने पीएम मोदी को खास अंदाज में उनका जन्मदिन भी विश किया।
एक महिला ने पीएम मोदी से कहा कि वो उन्हें संस्कृत में जन्मदिन की बधाई देना चाहती हैं। इसके बाद इस महिला ने पीएम मोदी को संस्कृत में जन्मदिन की बधाई दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पीएम मोदी को संस्कृत में जन्मदिन की बधाई दे रही है।
मेट्रो में सफर कर रही इस महिला यात्री के अलावा कई अन्य यात्रियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हैप्पी बर्थडे विश किया। इस दौरान पीएम मोदी भी आम लोगों से खुलकर मिले। पीएम मोदी ने महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की। वो बच्चों से बातचीत करते और उनके साथ हंसते-खेलते भी नजर आए। कई बच्चों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। पीएम नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश और दुनिया की कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पीएम को जन्मदिवस पर बधाई दी है।
Sep 17 2023, 19:58