Aug 31 2023, 15:06
रांची के ओरमांझी में फिर तीन लोगो की आपसी विवाद की वजह से हुई हत्या
झारखंड की राजधानी रांची में आज गुरुवार को तीन लोगो की हत्या कर दी गई। यह घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
यह घटना रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद की वजह से 2 महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र में सूअर चराने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
ओरमांझी के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, अब तक जो भी जांच में सामने आया है, उसके अनुसार सूअर चराने को लेकर ही गांव के दो परिवारों में विवाद चल रहा था। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया, सरिता देवी और संजू देवी, के नाम की पुष्टि हुई है। मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं।
वही रांची के सांसद संजय सेठ ने इस घटना की दुख वक्त किया कहा राखी के दिन ऐसी घटना पीड़ा दायक है। साथ ही राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यहां पहले दिन से ही कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन हत्या नहीं हुई।
Sep 01 2023, 14:41