Hazaribagh

Aug 30 2023, 15:16

सेंट स्टीफन व नमन विद्या स्कूल की छात्राओं ने सीमा प्रहरियों को रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार


हजारीबाग: रक्षाबंधन भारत के प्राचीनतम त्यौहारों में से एक है। गौरतलब है कि श्रावण मास की पुर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का उत्सव देशभर में मनाया जाता है। भाई-बहन के अटूट व पवित्र प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 विभिन्न क्षेत्रीय मान्यताओं और लोक परम्परा के अनुसार इसके विविध रूप भारत में ही देखने को मिलते है। रक्षा पर्व का सीधा सम्बन्ध भाई द्वारा बहन की रक्षा के प्रण का पुनः स्मरण है। प्रत्येक साल वह अपने दायित्वों को पुनः याद कर उस पर खरा उतरने का प्रयास करता है। इस पर्व को भाई और बहन के रिश्ते की पहचान का प्रतीक माना जाता है।

इसी शुभ अवसर पर आज श्री देवी सरन सिंह, का० महानिरीक्षक प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अगुवाई में मेरू परिसर स्थित प्रशासनिक भवन प्रांगण में इस पर्व को बड़ी धुमधाम से मनाया गया। जिसमें सेंट स्टीफन स्कूल व नमन विद्या स्कूल की छात्राओं ने सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के वीर जवान सीमा प्रहरीयों को राखी बांधकर भाई बहन के प्यार व देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। 

स्कूली छात्राओं द्वारा देश की सुरक्षा की प्रथम रक्षा पंक्ति में तैनात सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की व सीमा प्रहरियों ने भी अनैतिक वाहय शक्तियों से राष्ट्र की बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।

कार्यक्रम को चार चाँद लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल की जॉज व ब्रास बैंड टीम ने विख्यात प्रस्तुति दी एवं ब्रास बैंड धुन व देशभक्ति गीत गाकर सभी का मन मंत्र मुग्ध कर दिया। तदोपरांत सेंट स्टीफन स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रस्तुतिकरण कर

तदोपरांत सेंट स्टीफन स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रस्तुतिकरण कर सभी को हर्षित किया। इस अवसर पर कैंप के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिक, सेंट स्टीफन स्कूल एवं नमन विद्या स्कूल के 150 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्री देवी सरन सिंह, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) ने श्री के० एस० बन्याल, महानिरीक्षक की प्रेषित शुभाकामनाएँ एवं संदेश सभी से साझा किया व कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है जोकि हमारी संस्कृति को दर्शाते है। 

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें अपनी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। रक्षाबंधन सिर्फ त्यौहार नही एक स्नेह एवं विश्वास का रिश्ता है, उम्मीद का बंधन है, रक्षा का संकल्प है और प्रेम की डोर है।

 महोदय ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा की प्रथम पंक्ति एवं अग्रणी प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की बहनों के परम्परागत अटूट स्नेह का जीक्र करते हुए उन्होने सभी बहनों एवं स्कूल के छात्रों का धन्यवाद किया एवं समस्त मेरू परिवार को शुभकामनाएँ दी। अन्त में महोदय ने इस त्यौहार में सम्मलित सेंट स्टीफन व नमन विद्या स्कूल के छात्रों को इस पर्व की शुभकामनाएँ और भेंट देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Hazaribagh

Aug 30 2023, 15:13

सेंट स्टीफन व नमन विद्या स्कूल की छात्राओं ने सीमा प्रहरियों को रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार


हजारीबाग: रक्षाबंधन भारत के प्राचीनतम त्यौहारों में से एक है। गौरतलब है कि श्रावण मास की पुर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का उत्सव देशभर में मनाया जाता है। भाई-बहन के अटूट व पवित्र प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 विभिन्न क्षेत्रीय मान्यताओं और लोक परम्परा के अनुसार इसके विविध रूप भारत में ही देखने को मिलते है। रक्षा पर्व का सीधा सम्बन्ध भाई द्वारा बहन की रक्षा के प्रण का पुनः स्मरण है। प्रत्येक साल वह अपने दायित्वों को पुनः याद कर उस पर खरा उतरने का प्रयास करता है। इस पर्व को भाई और बहन के रिश्ते की पहचान का प्रतीक माना जाता है।

इसी शुभ अवसर पर आज श्री देवी सरन सिंह, का० महानिरीक्षक प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अगुवाई में मेरू परिसर स्थित प्रशासनिक भवन प्रांगण में इस पर्व को बड़ी धुमधाम से मनाया गया। जिसमें सेंट स्टीफन स्कूल व नमन विद्या स्कूल की छात्राओं ने सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के वीर जवान सीमा प्रहरीयों को राखी बांधकर भाई बहन के प्यार व देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। 

स्कूली छात्राओं द्वारा देश की सुरक्षा की प्रथम रक्षा पंक्ति में तैनात सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की व सीमा प्रहरियों ने भी अनैतिक वाहय शक्तियों से राष्ट्र की बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।

कार्यक्रम को चार चाँद लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल की जॉज व ब्रास बैंड टीम ने विख्यात प्रस्तुति दी एवं ब्रास बैंड धुन व देशभक्ति गीत गाकर सभी का मन मंत्र मुग्ध कर दिया। तदोपरांत सेंट स्टीफन स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रस्तुतिकरण कर

तदोपरांत सेंट स्टीफन स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रस्तुतिकरण कर सभी को हर्षित किया। इस अवसर पर कैंप के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिक, सेंट स्टीफन स्कूल एवं नमन विद्या स्कूल के 150 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्री देवी सरन सिंह, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) ने श्री के० एस० बन्याल, महानिरीक्षक की प्रेषित शुभाकामनाएँ एवं संदेश सभी से साझा किया व कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है जोकि हमारी संस्कृति को दर्शाते है। 

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें अपनी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। रक्षाबंधन सिर्फ त्यौहार नही एक स्नेह एवं विश्वास का रिश्ता है, उम्मीद का बंधन है, रक्षा का संकल्प है और प्रेम की डोर है।

 महोदय ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा की प्रथम पंक्ति एवं अग्रणी प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की बहनों के परम्परागत अटूट स्नेह का जीक्र करते हुए उन्होने सभी बहनों एवं स्कूल के छात्रों का धन्यवाद किया एवं समस्त मेरू परिवार को शुभकामनाएँ दी। अन्त में महोदय ने इस त्यौहार में सम्मलित सेंट स्टीफन व नमन विद्या स्कूल के छात्रों को इस पर्व की शुभकामनाएँ और भेंट देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Hazaribagh

Aug 29 2023, 20:58

राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 पर कई खेल स्पर्धा का किया गया आयोजन, दिन भर खिलाडियों से गुलजार रहा स्टेडियम

हजारीबाग:- पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड रांची अन्तर्गत खेल कुद एवम युवा कार्य निदेशालय राची द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग के कर्जन स्टेडियम एवम न्यू स्टेडियम में किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त हजारिबाग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,मुख्य अथिति का स्वागत हजारीबाग एथेलेटिक्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अलोक कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर किया, विशिष्ठ अथिति राज्य स्तरीय खोखो संग के महासचिव संतोष कुमार का स्वागत मंसूर आलम ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त हजारिबाग ने हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्जित कर उन्हे याद किया, इसके बाद सभी खेल के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।

विदित हो कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस का अयोजन किया जाता है, एवम इस अवसर पर देश भर में विभिन्न खेलों का अयोजन किया जाता है।

कर्जन स्टेडियम में फुटबॉल,एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, खो खो, नेट फुटबॉल, लॉनटेनिस,बेडमिंटन,ताइकवांडो आदि प्रतियोगिता का अयोजन किया गया,वही नेने स्टेडियम में हॉकी खेल का अयोजन किया गया, सभी खेल प्रतियोगिता में बालक एवम बालिका वर्ग के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

फुटबॉल खेल के बालक वर्ग का मैच सिंदूर स्पोर्टिंग क्लब बनाम जिंगा स्पोर्टिग क्लब के बिच खेला गया , जिसमे जिंगा क्लब 1.0 से विजेता हुआ,बालिका वर्ग का फुटबॉल मैच में सुपर स्ट्राइकर बनाम लिटल वुड्स के बिच खेला गया जिसमे सुपर स्ट्राइकर 1:0 से विजय हुआ। 

तीरंदाजी खेल के बालक वर्ग 50 मीटर इवेंट मे पहला स्थान कपिल कुमार दूसरा स्थान श्रीकांत कुशवाहा, एवम तीसरा स्थान ज्ञानी महतो ने प्राप्त किया। ताइकवांडो प्रतियोगिता के बालक वर्ग के प्रथम स्थान आलोक रंजन, दूसरा स्थान अंकीत कुमार, तीसरा स्थान राजशेखर ने प्राप्त किया, बालिका वर्ग में पहला स्थान ज्योति कुमारी,दूसरा स्थान नंदनी नरयान एवम तीसरा स्थान संस्कृति सहाय ने प्राप्त किया।

हॉकी खेल में बालक वर्ग मे चारही डे बोर्डिग बनाम हजारोबाग डे बोर्डिंग के बीच हुआ जिसमे चारही डे बोर्डिंग केंद्र 2:0 से विजय हुआ,बालिका वर्ग के ऑरेंज टीम बनाम ग्रीन टीम के बीच हुआ , जिसमे ऑरेंज टीम 2:1 से विजय हुआ, एथलेटिक बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ मे पहला स्थान शिवम राज,दूसरा स्थान आयुष कुमार, तीसरा स्थान नयन कुमार ने प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में पहला स्थान अनीशा कुमारी,दूसरा स्थान दीपिका खलखो तीसरा स्थान लवली कुजूर ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का समापन सभी खिलाडियों को ट्रॉफी एवम मेडल देकर पुलिस अधिक्षक मनोज चोथे एवम विस्नुगढ़ एसडीपीओ महेश प्रजापति के द्वारा किया गया,वही हजारीबाग में संचालित आवासीय एवम डे बोर्डिग के छः उत्कृष्ट खिलाडियों को ज़िला खेल पदाधिकारियों द्वारा साल ,बुके, एवम प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मुख्य योगदान जिला खेल पदाधिकरी कैलाश राम,सहायक ज़िला खेल पदाधिकरी शेखर कुमार, प्रशिच्छक कोलेस्वर गोप, संदीप खलखो, अनुकंपा रुंडा,सोनी कुमारी,,विकास कुमार दास , आकाश कुमार दास आदि का मुख्य योगदान रहा।

Hazaribagh

Aug 29 2023, 19:41

अवैध रूप से वर्षों से राशन का उठाव करने वालों से राशन का ब्याज समेत राशि की हुई वसूली

जिला प्रशासन ने गरीबों का निवाला छीनने वाले लोगों पर सख्ती से कारवाई का निर्देश दिया है। प्रशासन द्वारा चलाए गए जांच अभियान में पदमा प्रखंड के रोमी निवासी शारदा देवी पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन एवं अवैध राशन के उठाव में संलिप्तता पाई थी।

इसी क्रम में आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया रोमी निवासी शारदा देवी जिनका राशन कार्ड संख्या 202002956004 (एएवाई) है,के विरुद्ध लंबे से अवैध रुप से राशन का उठाव करने के मामले पर वसूली राशि 1 लाख ब्याज समेत को ई चालान के माध्यम से जमा करने का नोटिस कर निर्देश दिए गए थे। 

इस पर शारदा देवी द्वारा अबतक उठाव किए गए राशन का बाजार भाव के मूल्य के आधार पर राशि ई चालान के माध्यम से जमा करने की कार्रवाई कर दी गई है।

आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी झारखंड लक्षित जन वितरण (नियंत्रण) आदेश 2022 के तहत जांच के क्रम में राशन कार्ड के योग्य नहीं पाए गए लोगों पर राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् आर्थिक दंड लगाते हुए उठाव किए गए राशन का मूल्य निर्धारण कर ई चालान के माध्यम से राशि जमा की जायेगी। ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का कार्रवाई की जाएगी।

Hazaribagh

Aug 29 2023, 19:23

खेल दिवस पर नमो खेल प्रतियोगिता का सदर विधायक ने किया विस्तार, नमो बॉक्सिंग और नमो कबड्डी प्रतियोगिता- 2023 का कराया आयोजन


हजारीबाग:- हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा नमो खेल प्रतियोगिता का विस्तार करते हुए भारत एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी सह तीन बार ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक जीताने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस-सह-राष्ट्रिय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय नमो बॉक्सिंग प्रतिगिता-2023 और नमो कबड्डी प्रतियोगिता- 2023 का भव्य आयोजन संत कोलंबस कॉलेज के पास अवस्थित न्यू स्टेडियम, हजारीबाग परिसर में मंगलवार को किया गया। 

जिसका विधिवत उद्घाटन खुद विधायक मनीष जायसवाल ने बॉक्सिंग करके और बॉक्सिंग एवं टॉस करके एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर किया ।

खेल दिवस पर सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित नमो बॉक्सिंग टूर्नामेंट-2023 में कुल 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में कुल 17 और महिला वर्ग में 02 खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में शामिल खिलाड़ियों में स्टेट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता रहें प्रमोद कुमार, नितीश कुमार, रुपेश कुमार, गोविंद कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार, आकाश कुमार, रवि कुमार, पवन कुमार सहित पवन कुमार-1, पवन कुमार-2, राहुल कुमार, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, प्रभा कुमार और आयुष कुमार शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में जानकी कुमारी और निकिता कुमारी शामिल हैं। 

घंटों तक चली शानदार बिक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सिंग रिंग के अंदर सभी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में तीन अलग- अलग केटेगरी में प्रतियोगिता हुआ जिसमें 50-54 किलो, 46-50 किलो और 54-56 किलो के प्रतिभागियों ने जोर लगाया और 50-54 किलो ग्रुप में प्रमोद कुमार, 46-50 किलो ग्रुप में विकास कुमार और 54-56 किलो ग्रुप में रोहित कुमार विजेता बने। 

वहीं महिला वर्ग में जानकी कुमारी और निकिता कुमारी के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ जिसमें जानकी को हराकर निकिता कुमारी ने महिला वर्ग में चैंपियन का खिताब जीता। नमो बॉक्सिंग टूर्नामेंट-2023 में निर्णायक की भूमिका में जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश, रविकांत, सोनी कृष्णा क्षेत्री, अमित कुमार पांडेय, सचिव सुब्रतो सेन रॉय, उपसचिव आशा तिवारी, कुलदीप कृष्णा, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार तिवारी, सदस्य शैलेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अमर कुमार पांडेय, आनंद देव, राजेश नंद तिवारी, मिथलेश कुमार सिंह, नवीन रंजन, सतीश यादव सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। 

नमो बॉक्सिंग प्रतियोगिता- 2023 के पुरुष और महिला वर्ग के विजेता और उपविजेता को समापन समारोह में अतिथि डॉ.तीर्थ मैत्रा और डॉ. ए.पी. चैतन्या और हॉकी संघ के कौलेश्वर गोप ने संयुक्त रूप से आकर्षक नमो ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया ।

नमो कबड्डी प्रतियोगिता-2023 में  कुल 9 टीमों ने भाग लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में कुल 5 टीम और महिला वर्ग में कुल 4 टीम शामिल हैं। पुरुष वर्ग में शामिल टीमों में इचाक, प्ले वर्ल्ड स्पोर्ट्स, संत कोलंबस कॉलेज, अन्नदा कॉलेज और टाटीझरिया टीम शामिल हैं वहीं महिला वर्ग में संत कोलंबस कॉलेज, अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग और वर्ल्ड स्पोर्ट्स टीम शामिल है। 

कबड्डी प्रतियोगिता में भी कबड्डी मैदान में खिलाड़ियों ने अपने महारत का खूब प्रदर्शन किया। नमो कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में अन्नदा कॉलेज टीम को हराकर संत कोलंबस कॉलेज की टीम विजेता बनी और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 

नमो कबड्डी प्रतियोगिता- 2023 के पुरुष और महिला वर्ग के विजेता और उपविजेता को समापन समारोह में अतिथि डॉ.तीर्थ मैत्रा और डॉ. ए.पी. चैतन्या और हॉकी संघ के कौलेश्वर गोप ने संयुक्त रूप से आकर्षक नमो ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया ।

दोनों टूर्नामेंट के रोमांच का आनंद उठाने के लिए मैदान में दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। उक्त टूर्नामेंट के दौरान मुख्य रूप से सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेशसिंह राठौर, दारु विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सदर विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, नगर विधायक प्रतिनिधि आशीष सोनी, क्रिकेट संघ से जुड़े अब्दुल मन्नान वारसी, मनोहर सिंह, रंजित कुमार, विकास कुमार, दिलीप गोप, भाजयुमो नेता आशीष कुमार गुप्ता, विक्रमादित्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। 

टूर्नामेंट के सफल संचालन में सदर विधायक के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश, विधायक कार्यालय कर्मी विशेषांक वर्मा, अमित कुमार सिन्हा, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।

Hazaribagh

Aug 29 2023, 17:14

मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।

हज़ारीबाग; मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कर्जन ग्राउंड में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स,तीरंदाजी, खोखो, ताइक्वांडो आदि की हौसला बढ़ाने पहुंची उपायुक्त।

   मौके पर उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा खेल से न केवल खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होता है बल्कि खेल से व्यक्ति का संपूर्ण कौशल का विकास होता है उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना जैसे गुणों में परिपक्वता आती है।

 इस अवसर पर स्व. मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपायुक्त ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ज़िला, राज्य एवं देश के लिए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Hazaribagh

Aug 29 2023, 15:05

हजारीबाग जिले में पाये गए डेंगू के चार केस,सावधानी नही बरतने से फैल सकता है और मामले

हजारीबाग जिला में डेंगू के चार केस पाये जा चुके हैं। वर्तमान समय में चारों ही मरीज स्वस्थ है, किन्तु सावधानी नहीं बरतने पर अन्य लोगों में भी उक्त बीमारी का प्रकोप हो सकता है। 

डेंगू एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित मादा एडिज मच्छर के काटने से फैलती है। ये मच्छर घर के अन्दर और बाहर जमा साफ पानी में पैदा होते हैं एवं दिन में काटते है। 

इस बीमारी से बचने के लिए जनहित में निम्नलिखित सावधानी बरतना आवश्यक है

घर के अन्दर और बाहर अनावश्यक रूप से पानी जमा न होने दें। जलपात्र को हमेशा ढक कर रखें। पानी की टंकी, कूलर, फ्रीज, फूलदान इत्यादि की प्रत्येक सप्ताह सफाई करें और इनका पानी बदलते रहें।

नियमित रूप से घर के आसपास जमा पानी में किरासन तेल, जला हुआ गोबिल अथवा अन्य तैलीय पदार्थों को डालकर मच्छर के लार्वा को नष्ट करें। दिन या रात किसी भी समय सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर को पूरी तरह से ढककर रखने वाले कपड़े पहने।  

बुखार, सर दर्द, बदन दर्द इत्यादि लक्षण पाये जाने पर अपना इलाज चिकित्सक से कराएं। डेंगू के लक्षण पाये जाने पर चिकित्सक के परामर्श का पूर्णतः अनुपालन करें एवं

अपने रक्त की जाँच कराएं। डॉ. कपिलमुनि प्रसाद जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी ने कहा कि डेंगू बीमारी के इलाज के लिए कोई विशेष दवा नहीं है। चिकित्सक के परामर्श से इसका सपोर्टिव ट्रीटमेंट ही किया जाता है। बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। इसलिए डेंगू से बचाव के लिए उपर्युक्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन आवश्य करें।

Hazaribagh

Aug 29 2023, 14:31

पिछले 24 अगस्त से लापता युवक का शव आज छठे दिन हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से बरामद, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

हज़ारीबाग : 24 अगस्त से लापता लालबाजार के 22 वर्षिय मो.आजाद अंसारी की लाश आज छठे दिन मंगलवार सुबह हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा स्थित एक सुनसान स्थल पर स्थित एक कुवें से विष्णुगढ़ पुलिस ने बरामद किया है।सूचना मिलने से लालबाजार में मातम और आक्रोश व्याप्त है।

रोते-बिलखते परिजन सड़क पर उतर स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हैं।परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है हालांकि धनवार सीओ नरेश वर्मा ने लोगों को समझा-बुझा कर लगभग एक घंटे में रोड जाम खत्म करवाया।इधर धनवार पुलिस ने संदेह के आधार पर विशनपुर की एक महिला को थाना लेकर पूछ-ताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर भेजा गया है।

Hazaribagh

Aug 28 2023, 18:15

हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा कर्जन स्टेडियम में खेला गया जिला स्तरीय सीनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता

हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा कर्जन स्टेडियम में जिला स्तरीय सीनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता खेला गया। पहला मैच बुलश क्लब बनाम एफ,सीकोय हजारीबाग के बीच खेला गया इसमें बुलश क्लब एक गोल से विजय हुई।

दूसरा मैच का परिणाम वीर वीर बनाम सर जॉन हजारीबाग के बीच खेला गया जिसमें वीर वीर एक गोल से विजय हुई। 

इस मैच के निर्णायक रेफरी सुरेंद्र राम शशि कुमार दास विकास कुमार दास ,पवन कुमार राम, कार्तिक राम, ने निभाया हजारीबाग के कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक कुमार ,कार्यकारी उपाध्यक्ष मंसूर आलम ,सचिन कोलेशवर गोप मुन्ना गुप्ता, आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Hazaribagh

Aug 28 2023, 18:11

हज़ारीबाग: अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, दिये गये कई निर्देश

आपसी समन्वय एवं सुनियोजित तरीके से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारें: उपायुक्त।

हज़ारीबाग: उपायुत नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों यथा मनरेगा, स्वास्थ्य, आपूति, पेयजल, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, सेवा गांरटी अधिनियम के तहत प्रदत्त सेवाएं, भवन, विद्युत, आदि की आपसी समन्वय से हो रहे कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई। 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोई भी सरकार की कल्याणकारी योजना, कार्यक्रम आपसी समन्वय के कारण विलंब न होने पाये तथा योजना ससमय अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों में आपसी विभागीय समनव्य से बेहतर परिणाम प्राप्त करने, योजनाओं के ससमय धरातल पर उतारने के लिए निर्देशित किया। 

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्त्वबोध एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य कराने की सलाह दी साथ ही सुनियोजित तरीके से संचालित योजनाओं को गति प्रदान करते हुए धरातल पर उतारने की बात कही। 

बैठक में उपायुक्त ने सेवा गांरटी अधिनियम के तहत अंचलों से निर्गत होने वाले प्रमाण पत्र खासकर एसटी/एससी/ओबीसी विद्यार्थियों को निर्गत जाति प्रमाण पत्रों को एक सप्ताह के अंदर शतप्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में बरकट्ठा प्रखण्ड को विशेष निर्देश देते हुए निष्पादन प्रतिशत बढ़ाने एवं अधिनियम के प्रावधानों के तहत शतप्रतिशत ससमय आवेदनों को निष्पादन का सख्त निर्देश दिया गया। इस क्रम में पीजी पोर्टल के मामलों को दो दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। वहीं उपायुक्त के जनता दरबार के अग्रसारित आवेदनों को भी नियमानुसार ससमय निष्पादन करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि आम जनता के द्वारा कई तरह के प्रमाण पत्र हेतु आवेदन सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के पास आवेदन किये जाते हैं जिसको अधिकारी यथासंभव अपने स्तर से निष्पादन का प्रयास करें। 

अपने स्तर पर मामले को लंबित न रखें तथा स्वयं से नियमानुसार निर्णय करते हुए संबंधित मामले का समाधान स्टेटस से वरीय अधिकारियों सहित आवेदकों को भी अवगत करायें। 

मौके पर मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में जेएसएलपीएस के सखी मंडलों के द्वारा दीदी बगीया योजना का बकाया भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया। साथ ही पोटो हो खेल मैदान के प्रथम चरण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी प्रखण्ड एवं अंचलाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया ताकि सरकार की योजना को ग्राम स्तर पर उतारा जा सके। 

इसके अलावे बिरसा सिंचाई कूप के तहत लाभूकों को चयन प्रक्रिया में प्रगिति लाने का निर्देश दिया। साथ ही गैर विद्युतीकृत 1005 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन के कार्य में तेजी लाने को कहा गया। 

बैठक में कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित कब्रिस्तान/श्मशान घाट घेराबंदी के लिए भूमि प्रतिवेदन संबंधित विभागों को भेजने का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया गया। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित जलजीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की निरंतर निगरानी के लिए प्रखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रखण्ड के वरीय अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण के क्रम में योजनाओं की गुणवत्ता की जांच कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया।

 साथ ही पाईप लाईन बिछाने के क्रम में सड़क किनारे गडढों को भरने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं पथ निर्माण विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। 

 मौके पर जिले में जर्जर बिजली के तारों, पोल आदि से आमजनों को दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर वन विभाग एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय बनाकर कर वृक्ष के डालियों की छटनी में आवश्यक सहयोग कर जर्जर तार व पोल आदि की मरम्मति सुनिश्चित करें। भूमि अधिग्रहण के कारण लगभग 22 सड़क निर्माण की योजनाएं शुरू नहीं हो सकने के मामलों पर उपायुक्त ने जिला भूअर्जन पदाधिकारी को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं भवन निर्माण निगम को बड़कागांव डिग्री कॉलेज के निर्माण में दिलचस्पी दिखाते हुए सीमांकन कराये गये भूमि पर कार्य प्रारम्भ करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। 

वहीं श्रम विभाग के द्वारा ई-श्रम पोर्टल में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रोत्साहित करते हुए निबंधन के लिए सहकारिता, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य आदि विभागों को आवश्यक सहयोग करते हुए श्रमिकों के निबंधन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला में कस्तूरबा विद्यालयों के लिए नव निर्मित भवनों को हस्तांतरण करते हुए नये भवन में विद्यालय संचालन यथाशीघ्र करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया। 

इसके अलावे निर्वाचन विभाग के माध्यम से हाउस टू हाउस मतदाता सत्यापन कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण, मृत, स्थनान्तरित व डबलिंग मतदाता का विलोपन आदि कार्य पूरी सजगता के साथ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदाता साक्षरता क्लब को सक्रिय कर मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधि करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। 

बैठक में डीसी के अलावे अपर समहर्ता राकेश रौशन अनुमण्डल पदाधिकारी सदर विद्या भूषण कुमार बरही पूनम कुजूर, जिला योजना पदाधिकारी डेविड बलिहार, सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं अन्य मौजूद थे।