*डीएम व एसपी गंगा की तेज उफान देखकर रास्ते से ही हुए वापस*
अमृतपुर।फर्रुखाबाद।जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया गया तथा डॉक्टर को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में दवाइयां मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अमृतपुर तहसील का भी निरीक्षण किया गया। अमृतपुर तहसील में भी पानी भरा हुआ है। इसके चलते जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अमृतपुर तहसील का निरीक्षण किया।
इसके बाद जिला अधिकारी ने बलीपट्टी रानी गांव पहुंचकर वहां भी बाढ़ की स्थिति को परखा। उसके बाद उन्हें मंझा की मड़ैया जाना था। लेकिन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाढ़ की तेज उफान को उठता देख का अपने विचार बदले बली पट्टी रानी गांव से ही वापस लौट गए।
तहसील प्रशासन केवल कुछ चुनिंदा गांव का रखरखाव और प्रधान के चहेतों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की जा रही है। बाढ़ से ग्रस्त लायकपुर, नगरिया जवाहरपुर करणपुर की मढैया आदि गांव की तरफ मुँह भी तहसील प्रशासन नहीं दिख रहा है।जो गांव पूर्ण रूप से बाढ़ से भरे हुए हैं।ग्रामीणों को खाने व पशुओं को चारे के लाले पड़े हैं।
उन गांव का तहसील प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि ने बाढ़ पीड़ितों की तरह मुड़कर भी नहीं देखा। न ही उनकी स्थिति देखने पहुंचे। चारों तरफ बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। नगरिया जवाहर और लायलपुर के ग्रामीणों शर्मा रिंकू रामरहीस संजीव ब्रजमोहन रुकमणी मीरा गिरजा आदि द्वारा बताया है कि अभी तक कोई भी अधिकारी यहां की स्थिति को परखने नहीं आया है।
लायकपुर के ग्रामीण राम रईस द्वारा बताया गया कि मेरा मकान भी पानी में बह गया है जो मेरे द्वारा 2 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। मकान गिरने से मेरी सारी गृहस्थी इसी में दब गई है। जब इसकी जानकारी लेखपाल को दी गई लेकिन तहसील प्रशासन से अभी तक कोई देखने तक नहीं आया हम हम लोग पानी में रह कर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार गंगा बंधे के लिए शिकायत की गई। लेकिन सरकार द्वारा बंधे का निर्माण नहीं कराया गया।
ग्रामीणों क्या कहना है कि अगर बंधा बना होता तो हम लोगों की याद ऐसा ना होती। ग्राम प्रधान संजय कुमार सिंह उर्फ संजू द्वारा अति सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जो हम बाढ़ पीड़ितों के बीच में रहकर एक प्रधान का कर्तव्य निभा रहे हैं।
ग्राम प्रधान द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर हम लोगों को होने वाली बीमारियों से निजात मिल रहा है। और बिस्कुट माचिस मोमबत्ती देकर हम लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
Aug 23 2023, 17:20