2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने की बनी रणनीति, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन की झारखंड में होंगी जनसभाएं
![]()
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक 16 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल की उपस्थिति में हुई।
इस बैठक की जानकारी देते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देना सबसे बड़ी चुनौती है। जिस प्रकार से देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। जिस तरह से संविधान का मजाक उड़ाते हुए सभी विपक्ष दल के जनप्रतिनिधियों को आतंकित किया जा रहा है।
यह संविधान और लोकतंत्र के साथ आम जनता के अधिकार के ऊपर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाया गया है। इसका जवाब आने वाले चुनाव 2024 में दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड में मजबूती के साथ आगामी चुनौती के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में लोकसभा के 14 चुनाव क्षेत्र में एक-एक वरिष्ठ नेता और कोऑर्डिनेशन और कैंपेनिंग कमेटी के जिम्मेवारी लगाई जाएगी। जहां प्रदेश स्तर और लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। आने वाले दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष की जन सभाओं का आयोजन पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर आयोजित किया जाएगा। वहीं सरकार के साथ समन्वय के लिए जो कोआर्डिनेशन कमेटी बनी है। उसके माध्यम से, इंडिया के माध्यम से सभी दलों को एकत्रित करके 2024 में मजबूती से मुकाबला करेंगे। ताकि 14 सीटों पर जीत सके।साथ ही वहां की जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से निजात दिलाने के लिए झारखंड से मुंहतोड़ जवाब देंगे।
वही इस बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस कई विधायक, कार्यकारी अध्यक्ष, एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित हुए












Aug 17 2023, 13:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k