चांद पर कदम रखने से बस एक कदम दूर है चंद्रयान 3, आज अलग होंगे लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल

#chandrayaan_3_set_to_propulsion_and_lander_module_separation

Image 2Image 3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिसन मून यानी चंद्रयान-3 पर पूरे देश की ही नहीं दुनियाभर की निगाहें लगी हुई हैं। चंद्रयान 3 अब अपनी अंतिम छलांग लगाने को तैयार है। 17 अगस्त यानी आज से इसकी लैंडिंग से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होगी।आज एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। जी हां, अपने चंद्रयान-3 से प्रॉपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होगा। वे आगे की यात्रा अलग-अलग करेंगे। प्रॉपल्शन मॉड्यूल चांद की कक्षा में रहेगा। आगे अपना लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए कदम बढ़ाएगा।

इंजन फेल होने पर भी होगी लैंडिंग

इसरो द्वारा कहा गया है कि आज यानी 17 अगस्त को लैंडिंग माड्यूल, जिसमें लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल हैं, प्रोपल्शन माड्यूल से अलग हो जाएंगे। इसके बाद लैंडर-रोवर की गति घटाने का प्रयास किया जाएगा। 23 अगस्त को यान के लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी।इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अगर इसका इंजन फेल भी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में भी चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी

23 अगस्त को आएगी खुशखबरी

लैंडर के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने और 100 किमी x 30 किमी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लगभग 30 किमी की ऊंचाई पर लैंडर चंद्रमा की सतह तक नीचे जाने के लिए अपने थ्रस्टर्स का उपयोग करेगा। सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इस नाजुक ऑपरेशन के लिए सटीक नियंत्रण और नेविगेशन की आवश्यकता होती है। 23 अगस्त को निर्धारित सॉफ्ट लैंडिंग का उद्देश्य लैंडर और रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थापित करना है।

14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया। पांच अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था। इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 ने अलग-अलग चरण में प्रवेश किया।चंद्रयान3 के धरती से चांद तक पहुंचने के अहम चरणः-

-14 जुलाई 2023: इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया. इसी दिन एलवीएम3 एम4 ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद की यात्रा को शुरू करवाया।

-25 जुलाई 2023: लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने 4 अलग-अलग मैन्युवर पूरे किए और पृथ्वी की कक्षा को पीछे छोड़ा. इस दौरान चंद्रयान-3 को बड़े-बड़े धक्के दिए गए और उसे पृथ्वी की कक्षा से बाहर की ओर धकेला गया।

-1 अगस्त 2023: ये तारीख काफी अहम थी, क्योंकि इस दिन चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर हुआ और चांद की कक्षा की ओर बढ़ा. यहां चंद्रयान-3 की दूरी 288*369328 किमी. थी।

-5 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 ने यहां चांद की कक्षा में प्रवेश किया, ये पूरी तरह सफलता पूर्वक हुआ और चांद की कक्षा में अलग-अलग चरणों की शुरुआत हुई।

-9 अगस्त 2023: यहां से अलग-अलग मैन्युवर को परफॉर्म किया गया, यानी चरण दर चरण चंद्रयान-3 को चांद के करीब धकेलने और उसका वजन कम करने का काम किया गया।

-16 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 ने अपना आखिरी मैन्युवर पूरा किया. अलग-अलग प्रक्रियाओं के बाद यह सबसे अंतिम मैन्युवर था, जिसके बाद अब पूरी कोशिश सफल लैंडिंग कराने की होगी।

-17 अगस्त 2023: लैंडिंग से जुड़ी अहम प्रक्रिया यहां शुरू होगी, प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल यहां से अलग-अलग होगा. लैंडर यहां से चांद की ओर बढ़ेगा और फिर सॉफ्ट लैंडिंग के अलग-अलग चरण पूरे होंगे।

बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा पर जारी किया स्टीकर, अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करेगी भाजपा


					
Image 2Image 3

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में पहली प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मरांडी ने बताया कि कल 17अगस्त से 40 दिनों की संकल्प यात्रा पर रहेंगे। जिसका आज स्टीकर जारी किया।

बाबूलाल मरांडी प्रेसवार्ता से पूर्व विधानसभा परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर,नमन किया।

 मरांडी ने अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने अलग राज्य देकर राज्य की जनभावनाओं को सम्मान दिया था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन श्रद्धेय अटल जी की देन है। आज राज्य की सत्ता में बैठे लोग हैं अटल जी के सपनो को रौंद रहे है। ये वही लोग हैं जिन्होंने अलग राज्य के आंदोलन की बोली लगाई, तो किसी ने अपने लाश पर बनने की कसम खाई।कोई आंदोलन का क्रेता बना तो कोई विक्रेता बना।

उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार को राज्य के जनता की भलाई और विकास से कुछ भी लेना देना नही। ये सरकार केवल कमाने में लगी है। यहां तो भ्रष्टाचार को रोकने की जिम्मेवारी रखने वाला व्यक्ति खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है। 

मरांडी ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि पूरा शिबू सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन लूटने में लगा है।

दस्तावेज में दर्ज नामो का उल्लेख करते हुए कहा कि मुंडा आदिवासी की जमीन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेमंत कुमार सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम ,दुर्गा सोरेन के जमीन की रजिस्ट्री दुर्गा प्रसाद सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम और बसंत सोरेन की जमीन वसंत कुमार सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम दिखाई गई। जब सत्ताधारी खुद फर्जी दस्तावेज बनाकर आदिवासियों की जमीन लूट रहा हो उससे राज्य में मची लूट की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इसी भ्रष्टाचार से राज्य को मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा संकल्पित है। इसी संकल्प को जनता के बीच संकल्प यात्रा के माध्यम से की जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत देश के महान विभूति की जन्मभूमि भोगनाडीह से शुरू होगी।

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सहशरीर उपस्थिति पर मिली राहत, वकील ही होंगे पेश

रांची. ‘मोदी सरनेम’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिए जाने के मामले में रांची हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई पूरी हुई।

Image 2Image 3

आज इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एस के द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। कोर्ट के द्वारा आए निर्णय के अनुसार अब उन्हे सह शरीर हाजिर नहीं होना होगा। उनकी जगह उनके अधिवक्ता प्रस्तुत होंगे।

दरअसल, यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है। रांची के मोरहाबादी मैदान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘सारे मोदी सरनेम वाले चोर हैं’। इसे लेकर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के टिप्पणी से पूरा मोदी समाज आहत है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विपक्षी गठबंधन 'INDIA' में दरार के संकेत, दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, जानें आम आदमी पार्टी का जवाब

Image 2Image 3

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में दरार का संकेत मिलने लगे हैं।दरअसल, कांग्रेस दिल्‍ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी राजधानी दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक में ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस के फैसले बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय कर लिया है तो ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग में जाने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस का दिल्‍ली की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और दीपक बारवरिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 इस बैठक के बारे में कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने विस्तार से बताया। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर अलका लांबा ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आगे की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, उन्होंने ये साफ कर दिया कि कांग्रेस की तैयारी दिल्ली के सभी सात लोकसभा सीटों पर होगी।

दिल्ली से पहले लोकसभा चुनाव को लेकर 18 राज्यों की मीटिंग हो चुकी है

अलका लांबा ने कहा कि तीन घंटे की मीटिंग की शुरुआत संगठन को लेकर हुई। संगठन की कमजोरियां क्या हैं, उस पर कैसै काम किया जाए , इस पर सुझाव आए कि हम कैसे उसको मजबूत कर सकते हैं। दूसरा सुझाव ये आया कि लोकसभा 2024 की तैयारियां हमें करनी हैं। दिल्ली से पहले लोकसभा की तैयारियों को लेकर 18 राज्यों की मीटिंग हो चुकी है, दिल्ली 19वां राज्य था।

आप का जवाब

कांग्रेस की इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और I.N.D.I.A. गठबंधन एक साथ बैठक करेंगे और इस (चुनावी गठबंधन) पर चर्चा करेंगे

ओएसिस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस


Image 2Image 3

हजारीबाग: ओएसिस स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर एहसान उल हक ने झंडोतोलन किया एवं स्कूल एनसीसी कैडेट्स ने झंडे को सलामी दी तथा सभी छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान गया।

 इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार नृत्य, गायन, वादन एवं भाषण की प्रस्तुति दी।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वी एस राठौर ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा की विद्यार्थियों की प्रस्तुति वाकई काफी शानदार है जिसमें उनकी प्रतिभा तथा उनके मार्गदर्शकों का मार्गदर्शन कौशल स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। 

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष शब्बीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष श्री तनवीर अहमद ने भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अनगिनत देश प्रेमियों तथा अमर शहीद बलिदानियों को याद दिलाते हुए आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित रहने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की पूरी टीम उपस्थित रही।

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

Image 2Image 3

हजारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, हजारीबाग की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहणालय सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से श्री देव चौहान, बहुजन समाज पार्टी से श्रीमती शीला देवी भारतीय जनता पार्टी से श्री नन्दलाल मेहता, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मा० ) से श्री गणेश कुमार सीटू, कॉंग्रेस पार्टी से श्री किशोर प्रसाद, आजसू से श्री विकास राणा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से मो० जावेद एवं राष्ट्रीय जनता दल से श्री | 

जगरनाथ यादव उपस्थित हुए। उपायुक्त द्वारा सभी सदस्यों को बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य का नियमित अनुश्रवण करने एवं मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जाँच करने तथा कभी पाए जाने पर कार्यालय को सूचित करने का | 

आग्रह किया गया है साथ ही ई०वी०एम० वी०वी०पैट के ट कार्य में प्रतिदिन उपस्थित होने तथा अपने निगरानी में कार्य कराने का अनुरोध किया गया, तथा दिनांक 24.08.2023 को मॉक पॉल में अनिवार्य रूप से शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में अब आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

Image 2Image 3

धनबाद. झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी रांची के स्टडी सेंटर तेलीपाड़ा हीरापुर धनबाद स्थित ''कोयलांचल एकेडमी'' के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में आवेदन की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है. 

यहां विद्यार्थी एक छत के नीचे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा तक के 31 कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. जेएसओयू में इ-कॉमर्स, मास कम्युनिकेशन जैसे सात सर्टिफिकेट कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है. 

कंप्यूटर एप्लिकेशन, मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, नेचुरोथेरेपी योगा, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग जैसे 12 महीने के 19 डोप्लोमा कोर्स और मैनेजमेंट, एचआर, आरडी, आइटी व कंप्यूटर एप्लिकेशन के 18 माह के पीजी डिप्लोमा कोर्स - उपलब्ध हैं. पीजी डिप्लोमा के लिए योग्यता स्नातक है. 

जेएसओयू (झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी) का एक दूरस्थ शिक्षा कोर्स उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बन कर सामने आया है, जो इंटरमीडिएट के बाद वर्तमान में अन्य कहीं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या कोई नौकरी कर रहे हैं.

नक्सली के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद जवानों का हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


Image 2Image 3

चाईबासा में नक्सल हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी पंचतत्व में विलीन हो गये. उनके पैतृक गांव पलामू के तोलरा में राजकीय सम्मान के साथ अमित कुमार तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया. 

इस दौरान पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, आईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी रिष्मा रमेशन, एएसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ सुरजीत कुमार समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

 इससे पहले अमित कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात करीब दो बजे तोलरा गांव स्थित उनके घर पहुंचा था. शहीद के अंतिम दर्शन के लिए रात से ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी.

चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, आखिरी ऑर्बिट में ली एंट्री, अब 23 अगस्त का इंतजार

#chandrayaan_3_successfully_completes_fifth_and_final_maneuver_to_reach_moon

चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है।चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने की पांचवीं और अंतिम कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।जी हां, चंद्रयान-3 आज चंद्रमा के आखिरी ऑर्बिट में पहुंच गया है। इसरो ने इसकी जानकारी दी है।इसरो ने ट्वीट कर बताया कि रफ्तार बढ़ाने के लिए की गई आज की सफल फायरिंग थोड़े समय के लिए आवश्यक थी। इस फायरिंग ने चंद्रयान-3 को अपनी मंशा के अनुरूप 153 किलोमीटर से 163 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित कर दिया है।यह वो पल है जहां से चंद्रयान की यात्रा में महत्वपूर्ण लेकिन निर्णायक बदलाव होने हैं। 

Image 2Image 3

इसरो के मुताबिक, इस ऑर्बिट में पहुंचने के बाद वह लैंडर को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।इसरो ने बताया कि अब तैयारियों का समय आ गया है क्योंकि प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अपनी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार हो रहे हैं। लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग करने की योजना 17 अगस्त, 2023 को बनाई गई है।

इसरो ने ट्वीट में कहा गया है कि आज इंजन को सफलतापूर्वक ऑन करने के बाद उसने चांद की तरफ जाने वाली एक ऑर्बिट को पूरा कर लिया है। अब उसकी दूरी 153 km x 163 km रह गई है। यहां से लैंडर को अलग किया जाएगा और इस मिशन का कैरियर 17 अगस्त से एक और राउंड पूरा करने के बाद अपनी अलग-अलग यात्रा शुरू करेंगे। अगर सब ठीक रहता है तो लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय के मुताबिक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर जाएगा।

लैंडर के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने और 100 किमी x 30 किमी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लगभग 30 किमी की ऊंचाई पर लैंडर चंद्रमा की सतह तक नीचे जाने के लिए अपने थ्रस्टर्स का उपयोग करेगा। सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इस नाजुक ऑपरेशन के लिए सटीक नियंत्रण और नेविगेशन की आवश्यकता होती है। चंद्रयान-3 का मिशन न सिर्फ अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन है बल्कि इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजें करना भी है।

‘चंद्रयान-3' का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।चंद्रयान-3 ने जब पहली बार चंद्रमा की कक्षा में एंट्री की थी तो उसकी ऑर्बिट 164 Km x 18,074 Km थी।ऑर्बिट में प्रवेश करते समय उसके ऑनबोर्ड कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थीं। इसरो में ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया था।पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद छह और नौ अगस्त को चंद्रयान को कक्षा में नीचे लाए जाने की दो प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया।

मिजोरम को लेकर बीजेपी नेता के दावे का सचिन पायलट ने दिया करारा जवाब, कहा- मेरे पिता ने बम जरूर गिराए थे, लेकिन...

#sachin_pilot_replied_on_amit_malviya_claims 

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और विपक्ष आमने सामने हैं। विपक्ष द्वारा हाल ही में मणिपुर के मसले पर संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस बीच मिजोरम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है।इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उनके पिता राजेश पायलट को लेकर किए किए गए भारतीय जनता पार्टी के दावे का करारा जवाब दिया है। अमित मालवीय ने ये दावा करते हुए ट्वीट किया था कि राजेश पायलट ने मार्च 1966 में बतौर भारतीय वायुसेना पायलट मिजोरम में बम गिराए थे। इस पर सचिन पायलट ने कहा कि आपके तथ्य और दिनांक दोनों ही गलत हैं।

Image 2Image 3

सचिन पायलट ने अमित मालवीय के ही ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने लिखा, 'स्व. राजेश पायलट दिनांक 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। यह कहना कि उन्होंने 5 मार्च 1966 में मिज़ोरम में बमबारी करी थी- काल्पनिक है, तथ्यहीन है और पूर्ण तरह भ्रामक है। हां, 80 के दशक में एक राजनेता के रूप में मिजोरम में युद्ध विराम करवाने और स्थाई शांति संधि स्थापित करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका जरूर निभाई थी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ, जय हिन्द।'

इसके साथ ही सचिन पायलट ने पिता राजेश पायलट के वायुसेना में कमीशन होने का सर्टिफिकेट भी अटैच किया है।

दरअसल, अमित मालवीय ने 13 अगस्त को एक ट्वीट किया था। मालवीय ने ट्वीट में लिखा था, "राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिन्होंने 5 मार्च 1966 को मिज़ोरम की राजधानी आइजोल पर बम गिराए। बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री भी बने। साफ है कि नार्थ ईस्ट में अपने ही लोगों पर हवाई हमला करने वालों को इंदिरा गांधी ने बतौर इनाम राजनीति में जगह दी, सम्मान दिया।"

बता दें कि मिजोरम का यह मसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दिए भाषण के बाद उठा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि मिजोरम में कांग्रेस ने अपने ही नागरिकों पर वायुसेना से हमला करवाया था, क्या मिजोरम के लोग हमारे देश के नागरिक नहीं थे। आज भी 5 मार्च को मिजोरम में शोक दिवस मनाया जाता है. मणिपुर पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने यह हमला किया था, जिसके बाद से ही बीजेपी-कांग्रेस के बीच तकरार चल रही है।