Kaimur

Aug 15 2023, 14:39

पीएम मोदी के 2024 में लाल किले से तिरंगा फहराने वाले बयान पर विपक्ष हमलावर, लालू -खड़गे ने यूं किया पलटवार

#kharge-andlaluyadavreplyonpmnarendramodi_statement

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को जनता के सामने रखेंगे।प्रधानमंत्री अपने इस दावे पर घिरते नजर आ रहे हैं।2024 में फिर से लाल किले से तिरंगा फहराने के पीएम मोदी के दावे पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने तंज कसा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बी इस बयान पर पलटवार किया है।

पीएम मोदी के बयान पर लालू “लाल”

दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल लाल किले से तिरंगा फहराएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लाल किले से अंतिम बार तिरंगा फहरा रहे हैं, अगली बार हम तिरंगा फहराएंगे।

अगली बार पीएम मोदी तिरंगा अपने घर पर फहराएंगे

पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी झंडा तो फहराएंगे, लेकिन अपने घर पर। खरगे ने कहा कि हर इंसान कहता है कि मैं ही जीतूंगा. लेकिन जीताती तो जनता है। वे (मोदी) अहंकार की तरह बोल रहे हैं।

Kaimur

Aug 15 2023, 13:56

लाल किले पर खाली रही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की कुर्सी, कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर उठे सवाल, तो दिया ये जवाब

#khargeschairseenemptyatred_fort

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लालकिले पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर पक्ष-विपक्ष के नेता और सांसद लाल किले पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में कई दिग्गज और करीब दो हजार तक अतिथि शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान एक कुर्सी खाली दिखाई दी। यह कुर्सी कांग्रेस के एक बड़े नेता की थी। जी हां, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी इस समारोह के दौरान खाली दिखी। खरगे इस समारोह में शिरकत नहीं कर सके।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मौजूद नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि खरगे को ठीक महसूस नहीं हो रहा था, इसलिए वह लाल किले पर नहीं पहुंचे। कांग्रेस की तरफ से सफाई देते हुए बताया गया,'खरगे को अपने घर और कांग्रेस पार्टी दफ्तर में तिरंगा फहराना था। इसलिए वह लाल किला में होने वाले समारोह में शामिल नहीं हो पाए। अगर वे जाते तो वह घर वहां से जल्दी नहीं निकल सकते। उन्हें कम से कम दो घंटे तक वहां पर रहना ही पड़ता, वे कांग्रेस मुख्यालय में समय से ध्वजारोहण नहीं कर पाते।

लाल किला नहीं पहुंचने पर दी सफाई

लाल किले नहीं जाने का सवाल खरगे से किया गया तो उन्होंने अपनी आंखों की समस्या बताई। दूसरी बात उन्होंने कही कि मुझे घर पर प्रोटोकॉल के तहत झंडा फहराना था। फिर मुझे कांग्रेस ऑफिस आकर झंडा फहराना था। यहां तो मैं पहुंच ही नहीं सकता था। उनकी सिक्योरिटी इतनी टाइट है। पहले प्रधानमंत्री के जाने तक किसी को नहीं छोड़ते। आजकल होम मिनिस्टर के जाने तक नहीं छोड़ते। रक्षा मंत्री, स्पीकर... के बाद हम लोगों का नंबर लगता। इसलिए समय के अभाव और सिक्योरिटी की अड़चन थी। अब जैसा उन्हें छोड़ते हैं वैसा मुझे तो रास्ता नहीं देते।

खरगे का सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश

इस बीच खरगे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट के जरिए एक वीडियो संबोधन जारी किया। जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दीं। कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है। हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता कायम रखेंगे। उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू और बीआर अंबेडकर जैसे स्वतंत्रता प्रतीकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदानों का किया जिक्र

अपने वीडियो संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह जैसे अन्य कांग्रेस प्रधानमंत्रियों के योगदानों का जिक्र किया। उन्होंने बीजेपी के आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। कहा कि हर प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति में योगदान दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ सभी प्रधानमंत्रियों ने देश के बारे में सोचा और विकास के लिए कई कदम उठाए।

नाम लिए बिना पीएम पर निशाना

पीएम मोदी का नाम लिए बिना खरगे ने कहा कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि देश पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुआ है। लेकिन यह सच नहीं है। जब अंग्रेज देश छोड़कर चले गए, तो स्थिति ऐसी थी कि देश में एक सूई भी नहीं बनती थी। तब पंडित नेहरू बड़ी पहल की, इस्पात संयंत्र स्थापित किए, बांध बनाए, आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थान स्थापित किए। इंदिरा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री हरित क्रांति लेकर आए, भारत को आत्मनिर्भर बनाया। सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोकतंत्र का ढोल बजाते हैं, वे दूसरे तरफ विपक्ष का मुंह बंद कर देते हैं। आज लोकतंत्र को बहुत बड़ा खतरा है। संसद में विपक्ष की आवाज बंद कर दी जाती है, मेरा माइक बंद कर दिया जाता है।

Kaimur

Aug 15 2023, 12:14

पीएम मोदी ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर किया कड़ा प्रहार, भारत के विकसित देश बनने की राह में बताया सबसे बड़ा रोड़ा

#pmmodiattackedcorruptionfamilialism_polarisation 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के विकास में आने वाली सबसे बड़े रोड़ों का जिक्र किया। लाल किले पर तिरंगा लहराने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं देश के विकास में आ रही बाधा की बात करते हुए परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के बहाने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इन तीन बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सपनों को सिद्ध करने के लिए भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण का आंख में आंख डालकर सामना करने की बात कही।

मोदी का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा-पीएम मोदी

लाल किले के प्राचीर से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। इसने देश के सामर्थ्य को बुरी तरह नोंच लिया है। यह मोदी के जीवन का कमिटमेंट है, यह मेरे व्यक्तित्व की प्रतिबद्धता है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है। इस देश में पिछले नौ साल में दस करोड़ लोगों को मैंने गलत फायदा उठाने से रोक दिया। ये दस करोड़ लोग वो थे, जिनका जन्म ही नहीं हुआ था। वे विधवा, वृद्ध, दिव्यांग हो जाते थे। दस करोड़ बेनामी चीजों को रोका है। भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पहले की तुलना में 20 गुना ज्यादा जब्त की है। पीएम मोदी ने बताया कि इस सरकार ने सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पिछली सरकारों की तुलना अदालत में ज्यादा चार्जशीट दायर की हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ नफरत का माहौल बनाना होगा। जैसे गंदगी हमारे मन में नफरत पैदा करती है, वैसे ही सार्वजनिक जीवन की इस गंदगी को भी दूर करना होगा।

देश के विकास के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'लोकतंत्र में यह कैसे हो सकता है, विशेष बल देकर राजनीतिक दलों के बारे में कह रहा हूं। यह बुराई है परिवारवादी पार्टियां। उनका मूल मंत्र है उनका राजनीतिक दल, परिवार का, परिवार के द्वारा और परिवार के लिए काम करे। परिवारवाद और भाई-भतीजावाद प्रतिभाओं के दुश्मन होते हैं। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? देश के विकास के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है।

तुष्टीकरण ने सामाजिक न्याय को मौत के घाट उतार दिया-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण ने सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा नुकसान किया है। सामाजिक न्याय को तबाह किसी ने किया है तो वह तुष्टीकरण की राजनीति ने किया है। इसने सामाजिक न्याय को मौत के घाट उतार दिया है। 

इनसे लड़ने के लिए संकल्प लेने का आहवान

इन तीन बुराइयों के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश को इनसे पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ने का संकल्प लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि इन बुराइयों से देश के लोगों की आकांक्षाओं का दमन होता है और ये बुराइयां लोगों के सामर्थ्य का शोषण करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े, पसमांदा, आदिवासी, माता-बहनों को उनका हक दिलाने के लिए देश को इन तीन बुराइयों से मुक्ति पाना होगा।

Kaimur

Aug 15 2023, 11:15

लोकसभा चुनाव से पहले यह प्रधानमंत्री का लाल किले से आखिरी संबोधन, किये ये बड़े ऐलान

#independence_day_pm_modi_red_fort_speech

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के लोगों को संबोधित किया।इस दौरान पीएम मोदी ने लाल किले से नई योजनाओं का ऐलान किया, साथ ही कई वादे भी किए।साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह प्रधानमंत्री का लाल किले से आखिरी संबोधन है, ऐसे में इस संबोधन के कई राजनीतिक मायने भी हैं।

-लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि वह सुनार, सुतार, राजमिस्त्री, बाल काटने वाले, औजारों-हाथों से काम करने वाले वर्ग को नई ताकत देने वाले हैं। इसके लिए वह विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे।इसकी शुरुआत 13 से 15 हजार करोड़ रुपये से की जाएगी।

-पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि देश में अभी तक 10 हजार जन औषधि केंद्र थे, अब हम इस लक्ष्य को 25 हजार जन औषधि केंद्र तक पहुंचा रहे हैं और आने वाले वक्त में इस ओर काम शुरू हो जाएगा।

-पीएम ने ऐलान किया कि मोदी की गारंटी है कि आने वाले पांच साल में देश दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।

-शहरों में जो लोग किराये पर रहते हैं या जिनके पास अपना घर नहीं है या जो अनाधिकृत कॉलोनी में रहते हैं, उनको अपना घर बनाने के लिए बैंक से जो लोन मिलता है, उसके ब्याज में राहत दी जाएगी और इसके लिए जल्द योजना का ऐलान होगा।

-प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा नया लक्ष्य गांव में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है, एग्रीकल्चर सेक्टर के जरिए हम वुमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप की ट्रेनिंग देंगे जिसमें महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हम गांव में महिलाओं को मजबूत करना चाहते हैं और इस ओर यह कदम अहम है।

Kaimur

Aug 13 2023, 16:28

32 दिन बाद आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल हुई खत्म, पारितोषिक के बदले 2500 रुपए मिलेंगे मानदेय।

 

केक काटकर आशा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां, स्वास्थ्य मंत्री को कहा धन्यवाद

कैमुर जिले के दुर्गावती में आशा कार्यकर्ताओं का पिछले एक महीने से हड़ताल चल रहा था। जो अब इस हड़ताल को आशा कार्यकर्ताओं ने आज समाप्त कर दिया है।

बता दें कि यह हड़ताल पूरे बिहार स्तर पर चल रहा था जो डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के आश्वासन पर हड़ताल को समाप्त कर दिया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आशा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान 1000 रुपए के पारितोषिक को 2500 रुपए मानदेय में बदलने का आश्वाशन दिया है। 

इसका भुगतान 2023 सितंबर महीने से किया जाएगा। वही जब इसकी जानकारी दुर्गावती प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं को मिली तो चेहरे पे मुस्कुराहट आ गई। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने आपस में मिलकर केक काटा एवं एक दूसरे को आपस में मिठाइयां खिलाई। 

 

आशा सचिव जमीला खातून ने बताया कि हम लोग 32 दिनों से हड़ताल पर थे जो आज हड़ताल को समाप्त कर दिया है। 

हमारी बातों को सरकार ने सुन ली है। 9 सूत्री मांगों में 3 सूत्री मांगे को सरकार ने आश्वासन दे दिया है। सरकार के द्वारा मिल रहे 1000 रुपए पारितोषिक को हटाकर 2500 रुपए मानदेय में बदल दिया गया है। इसको लेकर हम लोग बहुत खुश हैं और आज इसी खुशी में के काटकर हम सभी आशा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

Kaimur

Aug 08 2023, 20:07

कैमूर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा,ताजिया पर्व के दिन हुए हंगामे को लेकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कैमूर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा , बीते ताजिया पर्व के दिन हुए हंगामे को लेकर पीड़ित परिवारो से की मुलाकात , बता दें कि ताजिया जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर के शांति को भंग करने की कोशिश की गई थी जिसे नियंत्रण करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा जिले में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगाकर इंटरनेट सेवा को 4 दिन के लिए बंद कर दिया था ।

बता दे की बीते ताजिया पर्व के दिन जिले में कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा झूठा भ्रम फैला कर शहर के शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की गई थी जिसमें पुलिस और प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवा को बंद कर धारा 144 लगा दिया गया था और 77 नामजद सहित 500 लोगों पर एफ आई आर प्रशासन द्वारा किया गया था जिसमें से अब तक 40 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है 

विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आज हम लोग बीते ताजिया पर्व के दिन हुए गंगा में को लेकर शहर के एकता चौक पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया , पीड़ित परिवार कहीं ना कहीं सहमे और डरे हुए हैं हर साल शांति समिति की बैठक होती है

अधिकारियों के द्वारा ताजिया जुलूस निकालने के लिए रूट का चयन किया जाता है लेकिन रूट से हटकर कैसे दुकान को लूटा लोगों से मारपीट करते हुए मंदिर में तोड़फोड़ की , इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी उग्र लोगों ने तोड़फोड़ की और सरकार उग्र लोगों को ही बचाने के चक्कर

में लगी हुई है उग्र लोगों द्वारा इतनी तोड़फोड़ मचाने के बाद भी बिहार सरकार प्रशासन को दबाव में लाकर एक्शन करने से रोक रही है हिंदू के निर्दोष लड़कों को सरकार जेल में भेजकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है ऐसी गंदी राजनीति सरकार बंद करें , तुष्टीकरण की राजनीति कर सरकार सनातनियो को डरा रही है ताजिया के दिन मंदिर में तोड़फोड़ का जो वीडियो सामने आया था सरकार उन सब उग्र लोगों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है ।

Kaimur

Aug 06 2023, 16:11

कैमूर में 61 करोड़ की लागत से तीन रेलवे स्टेशन का बदलेगा रंग रुप, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास

कैमूर : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय– गया रेल मंडल में कैमूर के तीन स्टेशन दुर्गावती,भभुआ रोड एवं कुदरा स्टेशन का पुनर्विकास के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।  

कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले के दुर्गावती भभुआ रोड और कुदरा स्टेशन को भव्य तरीके से सजाया गया था जहां सांसद और विधायकों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने 61 करोड की लागत से तीनों स्टेशनों का पूर्व निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया है ।

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे देश भर में 508 स्टेशनों का पूर्व निर्माण कराया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार करोड़ों का खर्च कर रही है वही पंडित दीनदयाल गया रेलखंड स्थित चंदौली दुर्गावती भभुआ रोड कुदरा सासाराम औरंगाबाद और गया स्टेशन का पूर्व निर्माण केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा ।  

सासाराम लोकसभा से सांसद छेदी पासवान ने बताया कि आज देश भर में 508 स्टेशनों का केंद्र सरकार द्वारा पूर्व निर्माण करा कर न सिर्फ इस राज्य का बल्कि पूरे देश का विकास तेजी से किया जा रहा है ।

वही मीडिया से बातचीत के दौरान मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने बताया कि रेलवे आम से लेकर खास लोगों के जीवन में बहुत उपयोगी है ऐसी चीज है जिसका लाभ गरीब गरीब अमीर सबको मिलता है। अभी भी हमारे कैमूर जिला में ऐसी बहुत सारी जगह है जहां रेलवे की कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पाई है। हम लोग के सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारे जिले में जहां-जहां रेलवे की कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पाई है वहां कनेक्टिविटी पहुंचाया जाए। क्योंकि वहां के लोगों की काफी लंबे समय से रेलवे की मांग रही है ।

Kaimur

Aug 03 2023, 12:00

कैमूर में आई फ्लू के तेजी से बढ़े मामले, एक विद्यालय के 24 बच्चे एक साथ संक्रमित, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी संख्या

कैमूर : जिले में इन दिनों आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में बुधवार को एक सरकारी विद्यालय के 24 बच्चे एक साथ आई फ्लू के संक्रमण में आ गए। 

संक्रमित सभी बच्चों को आनन-फानन में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मोहनिया के अमन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचाव को लेकर लोगों को सावधानियां बरतनी होगी। 

बताया कि दिन में तीन से चार बार अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोने के साथ-साथ आंखों से हाथ का कांटेक्ट बहुत अधिक बनाकर नहीं रखना है।

Kaimur

Aug 02 2023, 19:33

वाहन जांच के दौरान कैमूर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर, कई हथियार बरामद

कैमूर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत बैरिया थाना के ग्राम इब्राहिमाबाद के स्वर्गीय रामायण साहनी का पुत्र संजय कुमार साहनी बताया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 9 कारतूस, तीन वॉकी टॉकी एवं एक चाकू बरामद किया है। 

भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भगवानपुर – अधौरा पथ पर एएसआई श्वेता कुमारी द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। तभी अधौरा की तरफ से एक स्प्लेंडर बाइक को पुलिस ने जब रुकवाने की कोशिश की। तब स्प्लेंडर सवार व्यक्ति अपनी बाइक लेकर भागने लगा। 

स्प्लेंडर बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे। जो पीछे बैठा था वह पुलिस के साथ हाथापाई करने लगा जिस कारण मौका मिलते ही स्प्लेंडर चालक बाइक लेकर भागने में सफल रहा और दूसरा व्यक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  

वहीं जब हाथापाई करने वाले व्यक्ति को पुलिस के द्वारा चेकिंग किया गया था उसके पास से एक बैग में एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल , 9 जिंदा कारतूस,तीन वॉकी टॉकी एवं एक चाकू मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार साहनी बताया। 

एसडीपीओ ने आगे बताया कि अंतर राज्य हथियार तस्कर संजय कुमार साहनी ने बताया कि वह पिछले कुछ ही दिनों से उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर अधौरा थाना क्षेत्र में बेच रहा है और अधौरा थाना क्षेत्र में नेटवर्क कमजोर रहने के कारण , लोगों को लाइन अप करने के लिए और पुलिस से बचने के लिए ये लोग वाकी टाकी का इस्तेमाल करते हैं। बाइक चला रहे व्यक्ति का नाम प्रकाश राज बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस गहनता से तलाश कर रही है।

Kaimur

Aug 01 2023, 11:46

कैमूर में मालगाड़ी का ब्रेकबैंडिंग होने से अपलाइन का ट्रैक बाधित : दुर्गावती स्टेशन पर घंटों खड़ी रही बरवाडीह पैसेंजर, यात्री परेशान

कैमूर : बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां कर्मनाशा स्टेशन के निकट अपलाइन में जा रही एक मालगाड़ी का ब्रेक बेडिंग हो जाने घंटो रेलवे ट्रैक बाधित रहा। वहीं इस दौरान पंडित दीनदयाल जंक्शन जा रही बरवाडीह पैसेंजर भी दुर्गावती रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ी रही। इस दौरान पैसेंजर में सफर कर रहे यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार यह घटना करीब दोपहर के तीन बजे के आसपास बताई जा रही है। मालगाड़ी अपलाइन ट्रैक पर मुगलसराय की तरफ जा रही थी लेकिन अचानक ब्रेकबैंडिंग हो जाने से अपलाइन ट्रैक बाधित हो गया। 

वहीं सफर कर रहे यात्री प्रेमचंद ने बताया की हम कुदरा से ट्रेन में सफर कर रहे हैं। मुगलसराय से हमारा रिजर्वरेसन टिकट है। हमे सूरत जाना है लेकिन जब काफी देर से ट्रेन यहीं रुकी रहेगी तो हमारा ट्रेन छूट जायेगा। इसका जिम्मेदार कौन होगा।

वहीं सफर कर रहे यात्री इंद्रजीत ने बताया की दुर्गावती स्टेशन पर काफी देर से ट्रेन रुकी पड़ी है कोई कुछ नही बता पा रहा है। एक घंटे से ट्रेन खड़ी है यहां पर पानी पीने का भी व्यस्था नहीं है। हमलोग काफी परेशान रहे।