सरायकेला : जिला के विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ मनाई गई,


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : जिला के विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर चांडिल अनुमंडल परिसर ,काटिया स्टेडियम में चांडिल थाना ,चांडिल प्रखंड आदि जगह में शांति पर राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया गया ।

 सुबह एसडीएम रंचित लोहरा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी।

 एस डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वाधीनता सेनानी की बलिदानी की वजह से आज हम आजादी का उत्सव मना रहे हैं । उन्होंने देश के महान शहीदों की शहादत को नमन किया ।

उन्होंने कहा भारत देश बहुभाषी देश है। ओर अलग अलग धर्म को मानने वाला देश है। देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया । जिस वजह से आज देश एक सूत्र में बंधा है। और यही लोकतंत्र की खुबसूरती है।

एक समय हम लोग कैसे गुलामी में जकड़े थे।आज हम खुले वातावरण में जी रहे हैं ।इस अवसर पर डीएसपी संजय कुमार सिंह चांडिल थाना प्रभारी ,चांडिल विडिओ,चांडिल सीओ और गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

चाईबासा न्यूज अपडेट :- प्रतिबंधित नक्सली संगठनभा०क०पा० (माओवादी)के कई नक्सली कोल्हान में सक्रिय,इसी के कारण दो पुलिस कर्मी हुए शहीद


Image 2Image 3Image 4Image 5

सराईकेला: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

 उक्त सूचना के आलोक में इनके विरूद्ध कारगर कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN. 157 BN 174 BN, 134BN, 193 BN 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 14.08.2023 से एक विशेष संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका और सरजोमबुक के बीच पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में भ्रमण की सूचना के आलोक में संचालित किया जा रहा था। 

अभियान के क्रम में दिनांक 14.08.2023 को समय लगभग 07.00 बजे रात्रि में टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका और सरजोमबुरु के बीच में पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ जिसमें झारखण्ड जगुआर के पु०अ०नि० अमित कुमार तिवारी एवं आ0 / 2787 गौतम कुमार शहीद हो गये है।

झारखण्ड पुलिस एवं अभियान में शामिल सभी संयुक्त बल पु०अ०नि० अमित कुमार तिवारी (2012 बैच एवं आ० / 2787 गौतम कुमार, झारखण्ड जगुआर को उनकी शहादत के लिए अपनी अद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

अभियान दल:-

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर 3. कोबरा 209 BN, 203 BN.

4. सी०आर० पी०एफ० 197 BN. 193 BN, 174 BN, 157. BN, 134 BN. 60 BN, 26 BN

07 BN. 5. बम निरोधक दस्ता कोबरा 203 BN / 209 BN. / झारखण्ड जगुआर

हेल्थ टिप्स:अगर आप डिप्रेशन या उदासी को दूर भगाना चाहते है तो ट्राई करें ये स्पेशल फूड आइए जानते अवसाद को दूर करने वाले आहार के बारे में ...


Image 2Image 3Image 4Image 5

डिप्रेशन एक ऐसी अवस्था जब व्यक्ति का मन और दिमाग नैगेटिविटी,चिंता , तनाव और उदासी से घिर जाता है। 

कभी-कभी हमारी लाइफ में कुछ चीजें ऐसी हो जाती है जिन्हें हैंडिल करना मुश्किल हो जाता है जिसकी वजह से इंसान डिप्रेशन का शिकार हो जाता है या फिर उस पर टेंशन हावी होने लगती है। ऐसे में इंसान अकेले रहना ही पसंद करता है या यूं कहे कि लोगों के बीच होकर भी खुद में खोया रहता है।

तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे food items के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाकर आप अपने डिप्रेशन या फिर टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता लेकिन अगर आप किसी से लड़ाई करने के बाद खाए तो ये आपकी टेंशन को दूर भगा देती है। इसमें cocoa और कम चीनी के साथ serotonin नाम का पदार्थ पाया जाता है। ये anti-oxidants आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं जिस वजह से आपका गुस्सा और स्ट्रेस modulate हो जाता है।  

 

दही

क्या आपको पता है कि दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया भी आपके मूड को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो कि आपके डिप्रेशन और गुस्से को कम करने में मदद करते हैं।

अखरोट

टेंशन और डिप्रेशन को छूमंतर करने के लिए अखरोट को सबसे अच्छा और प्राकृतिक तरीका माना गया है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये एसिड आपके दिमाग में मूड को रिफ्रेश करने वाले रयायन पैदा करता है। यही रसायन मूड को ठीक करने में सहायता करते हैं।

 

केला

डिप्रेशन न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन की मात्रा कम होने पर होता है और केले में सेरोटोनिन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। इसे खाने से आपका गुस्सा और डिप्रेशन दोनों ही दूर हो जाते हैं।

सरायकेला :बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंत्री चम्पई सोरेन ने किया झंडोत्तोलन।




					
Image 2Image 3Image 4Image 5


राज्य के लोगों को किया संबोधित, कहा युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य तरक्की के पथ पर अग्रसर, 8000 पंचायतों में खुलेंगे मॉडल स्कूल।

सरायकेला :– झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने आजादी के 77वीं वर्षगांठ पर सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के प्राचीर से झंडोत्तोलन किया और तिरंगे की सलामी ली। इससे पूर्व मंत्री का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं एसपी डॉ विमल कुमार ने स्वागत किया। उसके बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। 

अपने संबोधन में मंत्री चम्पई सोरेन ने राज्य के लोगों को आजादी के 77 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा देश के महान स्वाधीनता सेनानियों की वजह से आज हम आजादी का उत्सव माना रहे हैं। मंत्री ने देश के महान शहीदों की शहादत को नमन किया। 

उन्होंने कहा भारत देश बहुभाषी और अलग- अलग धर्म को मानने वाला देश है। देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया, जिस वजह से आज देश एक सूत्र में बंधा है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। आगे मंत्री ने कहा आज अतीत से अपने गौरवशाली इतिहास को जानने हमारे देश के अमर शहीदों के विषय में जानने की आवश्यकता है। 

मंत्री ने का झारखंड खनिज संपदाओं से भरा हुआ प्रदेश है झारखंड सोने की चिड़िया है यहां के कोयले से पूरे देश की बिजली जलती है यहां के यूरेनियम से देश और दुनिया की सामरिक शक्ति मजबूत होती है यहां के आयरन और पत्थर से पूरे देश और दुनिया को आर्थिक संबल प्रदान किया जाता है। 

 बावजूद इसके झारखंड के लोग आज भी पिछड़े हैं। आज भी ग्रामीण क्षेत्र काफी पिछड़ा है। युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गांव को शहर से जोड़ने का राज्यव्यापी अभियान चल रहा है। 8000 पंचायत में मॉडल स्कूल बनाने की योजना है, ताकि गांव- गांव शिक्षा का अलख जगाया जा सके।

 ग्रामीण युवाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री चंपई सोरेन ने सरकार द्वारा चलाए गए "आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम की सराहना की और कहा इस योजना के तहत राज्य भर के जिला अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक गांव- गांव, जंगल- जंगल घूम- घूम कर लोगों की समस्याओं का निदान करने का काम किया। उन्होंने अभियान को धरातल पर उतरने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की भी पुरजोर सराहना की। 

स्वाधीनता दिवस के मौके पर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में पहल करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने एंटी नारकोटिक्स कैलेंडर का विमोचन किया। नशा मुक्ति को लेकर चलाये जा रहे स्लोगन प्रतियोगिता में अव्वल स्लोगन बनाने वाले सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के 11 वीं के छात्र केशव कुमार एवं परेड में बेहतर बैंड की प्रस्तुति देने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजनगर एवं गम्हरिया की छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही मंत्री चंपई सोरेन ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रचार रथ को रवाना किया।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने किया सूर्य मंदिर प्रांगण में झंडोत्तोलन

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर ब्रेकिंग : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सूर्य मंदिर प्रांगण में झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी ।

जहां भारी संख्या में भाजपा के पार्टी नेता एवं मंदिर कमेटी के लोग और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। रघुवर दास ने लोगों को क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

चाईबासा ब्रेकिंग : कोल्हान के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में फिर झारखंड जगुआर के दो जवान हुए शहीद


Image 2Image 3Image 4Image 5

पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर 

नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में नक्सलियों की टोह में चलाए जा रहे सर्च अॉपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के तीन और जगूआर के दो जवानों की मिशिंग होने की खबर थी।जिसमें पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवानो के शहीद हो गये,जबकी सीआरपीएफ के तीन जवान सकुशल सुरक्षित कैंप वापस लौट गए है।

 बताया जा रहा है कि बीते शंध्या 5 जवान लापता हो गए थे।जिसमे दो शहीद हो गए तथा देर रात तीन और जवान भी पहुंचे कैंप।इस सबंध में जगन्नाथपुर एसडीपीओ ईकुड़ डुंगडुंग से पुछे जाने पर बताया गया कि घटना सही है झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए है,बाकी सीआरपीएफ के तीन जवान सुरक्षित कैंप वापस लौट गए है।इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

वहीं पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर से मामले की जानकारी के लिए संपर्क साधा गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाई।वैसै सूचना मिल रही है कि 2012 बैच के एसआई अमित तिवारी व हवलदार गौतम कुमार शहीद हुए है।मालूम हो दो दिन पूर्व ही पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान प्रशांत कुमार कुंटिया नक्सलियों के गोली से शहीद हो गए थे,जो ओड़िशा के रहने वाले थे।

यह भी जाने

इधर जिले में 77 वां स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम चल रहा था वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ सोमवार की देर शाम करीब 7:00 बजे टोंटो थाना अंतर्गत तुमबाहाका और सरजमबुरू के रास्ते में होने की बात कही जा रही है।

मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

मुठभेड़ के बाद पांच जवानों के लापता होने की बात भी सामने आ रही थी, मगर मुठभेड़ खत्म होने के बाद रात में करीब 12:00 बजे तीन जवान सुरक्षित बरामद कर लिए गए। जबकि झारखंड जगुआर के दो जवान मृत पाए गए।इनमें से एक झारखंड जगुआर के एसआई हैं और दूसरे सिपाही हैं। शहीद जवान का नाम अमित तिवारी, सब इंस्पेक्टर (2012 बैच) और गौतम कुमार, हवलदार है।एसआई को मुठभेड़ में सात-आठ गोली लगी है, जबकि सिपाही को दो से तीन गोलियां लगी हैं। दोनों बलिदानी जवानों के शव चॉपर के माध्यम से रांची ले जाने की तैयारी चल रही है।

 सूत्रों के अनुसार, टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका से लेकर सरजमबुरु तक रास्ता क्लियर करने के लिए सीआरपीएफ और झारखंड जगुवार की टीमों की तैनाती इलाके में की गई है।

करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़

सोमवार को यह टीम में रास्ता क्लियर करने का काम कर रही थी। इसी क्रम में रात करीब 7 बजे पहले से घात लगाकर बैठे एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

जवान अपने आप को बचाने के लिए जंगलों की आड़ में छुप गए। कुछ जवानों ने भी अपनी पोजीशन लेते हुए जवाबी फायरिंग की। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। इस बीच 5 जवान नहीं मिल रहे थे। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था।

11 अगस्‍त को मिसिर बेसरा के दस्‍ते के साथ हुई थी मुठभेड़

देर रात सीआरपीएफ के अन्य कैंप से अतिरिक्त फोर्स मुठभेड़ स्थल भेजी गई। इसके बाद रात में ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान झारखंड जगुआर के दो जवानों का शव जंगल में बरामद हुआ। तीन जवान सुरक्षित मिल गए।

मालूम हो कि 11 अगस्त को इसी इलाके में एक करोड़ की इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक जवान सुशांत कुमार बलिदान हो गए थे। इसके साथ ही पुलिस ने इस इलाके में नक्सलियों के 11 बंकर ध्वस्त कर दिए थे।

रुद्राअभिषेक कर लगाया गया रुद्राक्ष का पौधा


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : श्री साधु बांध मठिया चांडिल में सोमवार को छटा सोमवारी के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक एवं रुद्राक्ष पेड़ का रोपण किया।

 जिसमें काशी से पंडित जी के द्वारा पूजा संपन्न हुआ एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। रुद्राअभिषेक में आसपास के काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 

इस अवसर पर महंत इंद्रानंद सरस्वती, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, दीपू जयसवाल, आनंद आदय, गणेश वर्मा, छटन दा, पीयूष दत्ता, नवकिश्वर आदि शामिल हुए।

जारगो - महादेवबेड़ा में श्रद्धालुओं के बीच बांटी गई खीर, चना, गुड़, शर्बत


Image 2Image 3Image 4Image 5

सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य : हरेलाल महतो

सरायकेला : कुकडू प्रखंड अंतर्गत जारगो के महादेवबेड़ा नवकुंज स्थल पर बंगला सावन माह के अंतिम सोमवार पर सेवा शिविर लगाया गया। बजरंगबली कमिटी द्वारा आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच खीर, चना, गुड़, शर्बत आदि वितरण किया गया। 

इस अवसर पर प्रसिद्ध महादेवबेड़ा शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहे। आजसू नेता हरेलाल महतो ने शिविर का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के बीच खीर, चना, गुड़, शर्बत वितरण किया।

 वहीं, हरेलाल महतो ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। हरेलाल महतो ने बजरंगबली कमिटी के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कमिटी के सदस्यों द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है जो की सराहनीय कार्य है। सभी संगठनों को इस तरह के सेवाकार्य में भाग लेना चाहिए। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है।

 इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बादल महतो आदि भक्त मंडली उपस्थित थे।

चौका पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किया जब्त

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : चौका पुलिस ने सोमवार को अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के समीप पकड़ लिया। 

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किए। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर लदे बालू का चालान नहीं था इस कारण पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर भाग गए। वहीं पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले आई है।

 बालू लदे वाहन को जब्त करने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना चांडिल के अंचल अधिकारी को दी है।

बांग्ला सावन के अंतिम सोमवारी में शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : बंगला सावन के अंतिम सोमवारी में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों ने देवादीदेव महादेव को जलाभिषेक किया। इस दौरान जयदा शिव मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। 

भक्तो को कतार बद्ध हो कर पूजा अर्चना करते दिखे गए। इस दौरान बाबा के भक्तों ने सादगी पूर्वक हर हर महादेव के गूंज के साथ गंगाजल, दूध, घी, मधु व बेलपत्र व धुतरा का फुल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। 

इस दौरान भक्तों ने ईचागढ़ प्रखंड के जरगोडीह महादेव मंदिर, चतुर्मुखा शिवलिंग, बांका महादेव, कुकड़ू प्रखंड के नवकुंज शिव मंदिर प्रांगण, जरगो महादेव मंदिर, चांडिल के जयदा, दलमा बूढ़ा बाबा ,चौलिबासा, चांडिल गोलचक्कर, चिलगु ,पश्चिम बंगाल के उरमां बेड़ादा मंदिर,बाघमुंडी के लोहारिया बूढ़ा बाबा आदि महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर परिवार का मंगल कामना किया।