9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कर्मियों का 28वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, थाली बाजाकर किया गया विरोध प्रदर्शन
मोतिहारी : शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज थाली बाजार बिहार सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया है। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाधित हुआ कार्य।
आज 28 वे दिन भी हड़ताल लगातार अपनी मांगों को लेकर चालू है रोज की तरह आज सुबह आठ बजे से ही सैकड़ो की संख्या में आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलेटर ने स्वास्थ्य केंद्रों के कार्यो को ठप कर दिया है।
पारितोषिक के बदले मानदेय की मांग सहित अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू किया है। जिससे इलाज कराने आने वाले मरीजो को काफी परेशानी हो रही है।
आशा कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यव्यापी तालाबंदी हड़ताल लगातार 28वे दिन हम लोगों ने थाली बाजार का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं अभी तक कोई भी पदाधिकारी हम लोगों से मिलने नहीं आए इसलिए हम लोग थाली बजाकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार के कानों में डाल रहे हैं की आशा हड़ताल पर है। वही अभी पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मात्र 25% ही यह अभियान सफल रहा जो हम लोग 100% सरकार का कार्य सफल बनाकर देते थे। सरकार को दिखाई नहीं दे रही है। वही हम लोगों की मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि हमे पारितोषिक नही मानदेय चाहिये। साथ ही आशा फैसिलेटर और कार्यकर्ताओं के मानदेय जो सरकार 20 दिनों का देती है उसे 30 दिनों का किया जाय। इसके अलावे नौ सूत्री मांगों को सरकार पूरा करे। तभी हड़ताल समाप्त किया जाएगा।
Aug 09 2023, 13:56