गिरिडीह: आदिवासियों पर अमर्यादित बयान के खिलाफ विधायक इरफान अंसारी के पुतले फूंके गए
गिरिडीहःभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी के बहाने आदिवासियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले को लेकर गिरिडीह में विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के दिए गए बयान पर संसदीय कार्यमंत्री ने माफी मांगा।
वहीं गुरुवार को गिरिडीह भाजपा द्वारा कई स्थानों पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के इस बयान के खिलाफ उनका पुतला दहन किया गया।साथ ही आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की गई। जहां जिले में धनवार और बेंगाबाद में ही देर शाम को इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बेंगाबाद में अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष रंजीत मंराडी के नेत्तृव में इरफान अंसारी का पुतला दहन किया।मौके पर कांग्रेस पार्टी समेत कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इधर धनवार में ही भाजपा नेता सुनील अग्रवाल और सूबोध राय समेत कई भाजपा नेताओं ने इरफान अंसारी का पुतला दहन किया। तो पुतला दहन के क्रम में भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और कांग्रेस विधायक से माफी मांगने की मांग की।
जिले में अन्य प्रखंडों में भी उक्त विधायक का पुतला फूंका गया।
मौके पर अरविंद साव, अजीत रजक, राजेन्द्र यादव, अभिमन्यू शर्मा, विनोद शर्मा, सोहन यादव, छत्रधारी वर्मा, मनोज साव समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।













Aug 04 2023, 14:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.1k