कुवैत में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से करीब 50 लाख रुपये ठगे, फर्जी वीजा देकर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भेजा तब खुला मामला

Image 2Image 3

बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्लेसमेंट एजेंसी ने कुवैत में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। वीजा और नौकरी के नाम पर रुपये लिए गए थे। उन्हें फर्जी वीजा देकर यात्रा के लिए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भेज दिया। वहां जाने पर पता चला कि वीजा फर्जी है। वापस पटना लौटकर पीड़ितों ने ठगी की शिकायत कोतवाली थाने में की। थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। एजेंसी संचालक और अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

कुवैत में दिया नौकरी का झांसा

एसपी वर्मा रोड स्थित करपुरा हाउस में सनसाइन इंटरप्राइजेज नाम से प्लेसमेंट एजेंसी का कार्यालय था। एजेंसी ने गत दिनों सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी का विज्ञापन दिया था। इसमें कुवैत में फीडर, प्लंबर, हेल्पर, इलेक्ट्रिकल और तकनीशियन जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का दावा किया गया था। प्रतिमाह आकर्षक तनख्वाह देने की बात कही गई थी। विज्ञापन देख कई युवा झांसे में आ गए। ऑनलाइन आवेदन करने पर ठगों ने युवकों ने पासपोर्ट के साथ कार्यालय में बुलाया। वहां दो दर्जन युवकों से हवाई टिकट के अलावा चरित्र प्रमाणपत्र आदि के बदले मोटी रकम के अलावा वीजा के नाम पर 40 से 45 हजार रुपये ले लिए गए। ये वे लोग हैं जिन्होंने थाने में शिकायत दी है। पीड़ितों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है।

हवाई टिकट, वीजा के नाम पर लिए पैसे 

रुपये लेकर प्लेसमेंट संचालक ने युवकों को फर्जी वीजा देकर उन्हें दिल्ली भेज दिया। युवकों को बताया गया कि सभी का कुवैत का हवाई टिकट करा दिया गया है। संबंधित विमानन कंपनी के काउंटर पर सभी लोगों को टिकट मिल जाएगा। वहां पहुंचने पर पता चला कि उनका कोई टिकट ही नहीं बना है और वीजा भी फर्जी है। ठगी का पता चलने के बाद सभी पीड़ित पटना आ गए और करपुरा हाउस गए। 

एजेंसी पर लटका ताला

वहां पहुंचने पर पाया कि एजेंसी के कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। फोन करने पर पता चला कि एजेंसी संचालक सहित अन्य कर्मियों के मोबाइल बंद आ रहे है। इसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोतवाली और एसके पुरी थाने में विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत की जा चुकी है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद किसी भी मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बीड़ी पीने की शौकीन है सीमा हैदर! सचिन के मना करने पर भी नहीं सुनती बात, मकान मालिक का बड़ा खुलासा, राष्ट्रपति के पास लगाई यहां रहने देने की अर्जी


Image 2Image 3

 सीमा हैदर अब भारत में अपना भविष्य तलाशने में जुट गई है। उसका कहना है कि पाकिस्तान में गैरत के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है। 

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई है, तब से वह लगातार दावा कर रही है कि अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से वह बेहद प्यार करती है। इस बीच सीमा और सचिन के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि दोनों के बीच टकराव भी होते रहते थे। यह दावा नोएडा के अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रह रहे सीमा-सचिन के मकान मालिक ने किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सचिन सीमा को पीटता भी था।

मकान मालिक ने बताया, बीड़ी पीने की वजह से सीमा को मारता था सचिन

मकान मालिक ने बताया कि दोनों के बीच कभी-कभी बहुत झगड़े भी होते थे। उन्होंने बताया कि सीमा बीड़ी पीती थी और सचिन के मना करने पर भी नहीं मानती थी। इसी वजह से सचिन उसको पीटता था।

पाकिस्तान वापस जाने को तैयार नहीं सीमा

उधर, सीमा हैदर बार-बार सचिन के लिए अपने सच्चे प्यार का दावा कर रही है और किसी भी सूरत में पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं है। सीमा हैदर अब भारत में अपना भविष्य तलाशने में जुट गई है। उसका कहना है, "पाकिस्तान में मेरा कोई भविष्य नहीं है। वहां गैरत के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है। मैं बलोच कबीले से हूं वो मुझे तो छोड़ेंगे नहीं।

राष्ट्रपति मुर्मू को भेजी 38 पेजों की दया याचिका

सीमा ने तो भारत की नागरिकता पाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 38 पेज की दया याचिका भी भेजी है। इसमें उसने बच्चों के साथ भारत में रहने की इजाजत मांगी है। पुलिस की मौजूदगी में सीमा ने कहा, मैं अब भारत की बहू हूं और मैं यहीं पर रहना चाहती हूं। मेरा पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं है।

सीमा ने सचिन के लिए घर छोड़ा, पति छोड़ा, यहां तक की देश भी छोड़ दिया। अब वह सचिन के साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती है और वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। हालांकि, उसको पाकिस्तान भेजने की मांग लगातार उठ रही है।

दो गुटों में तनाव ! एकनाथ शिंदे का अचानक दिल्ली दौरा, महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप, अटकलों-अफवाहों का दौर तेज

 महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार की एंट्री होने के साथ ही शिवसेना (शिंदे गुट) में नाराजगी की खबरों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे की अचानक दिल्ली यात्रा से नई अफवाहें उड़ने लगीं हैं। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। शिंदे की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ‘अचानक’ यात्रा ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में एनसीपी (NCP) के अजित पवार के सरकार में शामिल होने को लेकर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में मतभेद की खबरें मिलीं थीं।

Image 2Image 3

इससे पहले जुलाई में सीएम एकनाथ शिंदे ने उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि उनके गुट के नेता अजित पवार की एनसीपी के सरकार में शामिल होने से नाखुश थे। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार में पवार के शामिल होने से उनकी सरकार में कोई भी नाखुश नहीं है। शिंदे ने इसे ‘विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहें’ बताया। जिसका मानना है कि अजित पवार और आठ अन्य एनसीपी विधायकों के उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उनकी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। गौरतलब है कि एनसीपी नेता अजीत पवार ने लगभग 30 एनसीपी विधायकों के समर्थन से 2 जुलाई को महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जिनमें से आठ सीएम एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे।

बहरहाल इस तरह की खबरें तब सामने आईं, जब कुछ शिवसेना विधायकों ने अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के राज्य सरकार में शामिल होने पर चिंता जाहिर की थी।

 हालांकि शिंदे ने बाद में शिवसेना विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ एक बैठक की। मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताने वाली पवार की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। इस टिप्पणी से शिंदे गुट अपने विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के इंतजार को देखते हुए घबरा गया। हालांकि मतभेद की खबरों के बीच महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने शिंदे के इस्तीफे की अफवाहों को खारिज कर दिया था और उन्हें ‘झूठ’ करार दिया था।

लोकसभा चुनाव से पहले फिर बढ़ सकता है भाजपा का कुनबा, बिहार और यूपी से दो और दल आ सकते हैं साथ

Image 2Image 3

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का कुनबा बढ़ा रही है। दो और दलों के शामिल होने की संभावना है। इनमें एक पार्टी बिहार से और दूसरी उत्तर प्रदेश से एनडीए में शामिल हो सकती है। बिहार में बीजेपी की चर्चा मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और उत्तर प्रदेश में महान दल से हो रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, "बिहार बीजेपी के दो नेता मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली वीआईपी के साथ बातचीत कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने भी महान दल से भी संपर्क किया है।"

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास भारी वोट शेयर है और बिहार में भी अच्छा मत प्रतिशत है, लेकिन दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ गठबंधन को मजबूत करने के लिए क्षत्रपों को जगह दे रही है।

आपको बता दें कि फिलहाल एनडीए में 38 पार्टियां हैं, लेकिन उनमें से कई ने अपनी स्थापना के बाद से एक भी लोकसभा सीट नहीं जीती है। इनमें 10 पार्टियां ऐसी हैं, जिन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। 15 दलों ने चुनाव लड़ने के बावजूद संसद के किसी भी सदन में कोई सांसद नहीं बना पाया। 

26 विपक्षी दलों ने जब एक संयुक्त मोर्चे का ऐलान किया, इसके बाद एनडीए का भी विस्तार हुआ है। बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई। पिछले कुछ सालों में संस्थापक सदस्यों शिरोमणि अकाली दल और शिव सेना जैसे दलों ने साथ छोड़ दिया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि 2024 का चुनाव लड़ने के लिए विपक्षी दलों के एक साथ आने के बाद भाजपा को एनडीए को फिर से जीवंत करने की आवश्यकता का एहसास हुआ। उन्हें इस बात का संदेह है कि जिस तरह से एनडीए का विस्तार हुआ है उसी तरह से वोट प्रतिशत में भी इजाफा होगा।

अकाली दल और टीडीपी में एनडीएम में वापसी की सुगबुगाहट हुई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस बात सामने नहीं आई है। इस बीच जेडीएस ने कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार की मनाही के बाद भी मणिपुर दौरे पर रवाना हुईं दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल, CM से भी मांगा मिलने का समय

Image 2Image 3

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए रवाना हो गई हैं। इससे पहले मणिपुर सरकार ने उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

वह दोपहर 12 बजे इंफाल पहुंचेंगी। मणिपुर रवाना होने से पहले मालीवाल ने कहा कि वह मणिपुर जाएंगी और यौन हिंसा पीड़ित लोगों से मिलेंगी। इससे पहले मणिपुर सरकार ने उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। सरकार ने इसके पीछे कानून-व्यवस्था का हवाला दिया था।

यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलेंगी स्वाति

मणिपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, मैंने मणिपुर सरकार को लिखा है कि मैं राज्य का दौरा करना चाहती हूं और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हूं। मुझे मणिपुर सरकार से एक पत्र मिला है जिसमें राज्य सरकार द्वारा मुझे अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया है क्योंकि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। मैं केवल पीड़ितों की मदद के लिए मणिपुर जाना चाहती हूं। मैं राज्य सरकार से अपील कर रही हूं कि वह मुझे मणिपुर जाने की अनुमति दें और उन राहत शिविरों में मेरी यात्रा की व्यवस्था करें जहां ये पीड़ित रह रहे हैं।

मालीवाल ने कहा कि मैं महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात करना चाहती हूं, इसलिए मैंने उनसे समय भी मांगा है।

4 मई को क्या हुआ था

दरअसल, 4 मई को कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाया गया था। भीड़ ने न सिर्फ महिलाओं को सड़क पर घुमाया था, बल्कि उनके साथ अभद्रता और यौन उत्पीड़न भी किया था। इस घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरादास समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी लोगों की वीडियो से पहचान कर तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद राज्य में तनाव और बढ़ गया।

पुलिस पर लग रहे लापरवाही के आरोप 

मणिपुर की इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, ये मामला 4 मई का है। इसकी शिकायत 18 मई को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने 49 दिन बाद 21 जून को FIR दर्ज की। इतना ही नहीं FIR दर्ज होने के ढाई महीने बाद जब देशभर में बवाल हुआ, तब पहली गिरफ्तारी हुई।

उन्मादी भीड़, निर्वस्त्र परेड, गैंगरेप और मर्डर

मणिपुर में ढाई महीने से हिंसा

मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हिंसा की शुरुआत तक हुई, जब कुकी समुदाय ने पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' निकाला और मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल किए जाने की मांग का विरोध किया। मणिपुर की आबादी में मैतेई समुदाय की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है। वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि कुकी और नागा आदिवासी की संख्या 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

सीआईए चीफ का बड़ा दावा, “पुतिन हर हालत में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन से बदला लेकर रहेंगे, कर रहे मौके का इंतजार”

#putin_may_still_seek_revenge_on_wagner_boss_prighozin_cia_chief_claims

Image 2Image 3

अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स ने रूस में हुए वैगनर विद्रोह पर बड़ा दावा किया है।बर्न्स ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के पिछले महीने के अल्पकालिक विद्रोह के खिलाफ बदला लेने से पहले समय का इंतजार कर रहे हैं।विलियम बर्न्स ने आगे कहा कि भाड़े के समूह के विद्रोह ने मास्को की कमजोरियों को सबके सामने लाया है।

विलियम बर्न्स ने एस्पेन सिक्योरिटी फोरम को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भी प्रिगोझिन से बदला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जो देश रहे हैं, वह एक बहुत उलझा हुआ मामला है। प्रिगोझिन किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। लेकिन, हाल में ही उन्हें बेलारूस की राजधानी मिन्स्क और रूस की राजधानी मॉस्को में देखा गया है। बर्न्स ने यह भी कहा कि पुतिन संभवत वैगनर समूह के नेता के साथ सबसे अच्छा सलूक करने के लिए समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि, वैगनर समूह अफ्रीका के कई देशों में रूस के लिए अब भी महत्वपूर्ण है, इसलिए संभावना है कि पुतिन उस समूह को प्रिगोझिन से अलग करने की कोशिश करेंगे।

सीआईए प्रमुख ने कहा कि पुतिन बदला लेने के लिए इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि पुतिन वो हैं जिन्हें लगता है कि बदला लेना है तो पहले मामले को ठंडा करना जरूरी है। बर्न्स कहते हैं- पुतिन बदला लेने में माहिर हैं, अगर प्रिगोजिन बगावत के बावजूद बच जाते हैं तो ये उनके लिए काफी हैरानी की बात होगी।

बर्न्स ने बताया कि उन्हें प्रिगोजिन की बगावत के बारे में पहले से पता था। उन्होंने कहा कि रूस के आर्मी जनरल सर्गेई सुरोविकिन को भी प्रिगोजिन के विद्रोह की पहले से जानकारी थी। रूस में अब उनकी आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दूसरे के लिए खास हुआ करते थे। यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में प्रिगोझिन के लड़ाकों मे रूसी सेना की मदद की लेकिन जब रूसी सेना के मिसाइल हमले में वैगनर लड़ाके मारे गए तो दोनों के बीच अविश्वास पनपा। प्रिगोझिन वैसे तो सीधे तौर पुतिन के खिलाफ आरोप नहीं लगाए लेकिन वो रक्षा मंत्री पर जरूर भड़के। प्रिगोझिन ने साफ तौर पर कहा कि रूसी रक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उस क्रम में 23 जून को वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह की घोषणा की थी।

अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से किया बर्खास्त, महिला उत्पीड़न पर अपनी सरकार को दिखाया था आइना

#rajasthan_cm_gehlot_sacks_post_of_minister_of_state_rajendra_gudha

मणिपुर हिंसा और वहां दो महिलाओं को नग्न परेड कराए जाने के मामले में देशभर में आक्रोश देका जा रहा है। शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में भी ये मामला उठा। कांग्रेसी विधायक मेल में आ गए और कागज लगाकर नारेबाजी करने लगे। होमगार्ड राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा मणिपुर के बजाय हमें अपने ही गिरेबान में झांकना चाहिए।उनका बयान आग की तरह फैल गया।राजस्थान की विपक्षी पार्टी बीजेपी इसको लेकर गहलोत सरकार को घेरने लगी।गुढ़ा के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल को पत्र भेजकर राजेन्द्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा की। राज्यपाल ने गहलोत की अनुशंसा को स्वीकार कर लिया गया और गुढ़ा मंत्री मंडल से बर्खास्त कर दिए गए।

Image 2Image 3

होमगार्ड मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि महिला अपराध रोकने में हम असफल साबित हुए हैं, इसको स्वीकार करने में क्या हर्ज है। मणिपुर की बजाय हमें अपने ही गिरेबां में झांकना चाहिए। इस नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सदन में मंत्री का बोलना सरकार का पक्ष माना जाता है। इसके बाद विपक्ष घटना के विरोध में सदन से बहिर्गमन कर गया।

बयान पर भाजपा नेता ने बोला था हमला

राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान के बाद भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा था कि राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बता रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है। मुख्यमंत्री जी, हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो। गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो।

अनुशासनहीनता मानते हुए मंत्रिपरिषद से किए गए बर्खास्त

अपने ने ही मंत्री का सरकार का खिलाफ बोलना सीएम अशोक गहलोत को चुभ गया। उन्होंने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में अनुशंसा तैयार कर राजभवन में भेज दी। गवर्नर कलराज मिश्रा ने सीएम की अनुशंसा को मानते हुए राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को उनके पद से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, कहा- पिछली सरकार में हुआ फोन बैंकिंग घोटाला, एक कॉल पर चहेतों को मिले हजारों करोड़ के लोन

#pmmoditargetsformerupagovtsaysphonebanking_scam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 70,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे।इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन लोगों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उनके लिए यादगार दिन है और देश के लिए भी बहुत ऐतिहासिक दिन है।इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी पर फोन बैंकिंग घोटाले का आरोप भी लगाया। 

Image 2Image 3

फोन बैंकिंग घोटाला का किया जिक्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फोन बैंकिंग घोटाला ने बैंकिंग क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में हमने बैंकिंग क्षेत्र को पुनर्जीवित करना शुरू किया। हमने देश के सरकारी बैंकों के प्रबंधन को मजबूत किया। छोटे-छोटे बैंकों को मिलाकर एक बड़े बैंक की स्थापना की गई। सरकार ने दिवालिया संहिता लागू किया, जिससे कि अगर कोई भी बैंक भविष्य में बंद होता है तो उन्हें कम नुकसान का सामना करना पड़े। 

नाम लिए बगैर गांधी परिवार पर भी हमला

पीएम मोदी ने नाम लिए बगैर गांधी परिवार पर भी हमला बोला और कहा कि एक समय देश में फोन बैंकिग घोटाला होता था। 9 साल पहले फोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागिरकों के लिए नहीं थी। उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवाया करते थे। ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था। ये फोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था।

पिछली सरकार में बैंकिंग सेक्टर ने भारी तबाही देखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि अर्थव्यवस्था के विस्तार में हमारे बैंकिंग सेक्टर की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज भारत उन देशों में से एक है, जहां का बैंकिंग क्षेत्र सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन 9 साल पहले ऐसी स्थिति नहीं थी।जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्रहित पर हावी हो तब कैसी बर्बादी होती है, देश में कई उदाहरण हैं। हमारे बैंकिंग क्षेत्र ने तो पिछली सरकार में इस बर्बादी को महसूस किया है।

महज 9 साल में 5वीं बड़ी इकोनॉमी बना भारत

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत सिर्फ 9 साल में दुनिया की 10वीं इकोनॉमी से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना चुका है। आज हर एक्सपर्ट ये कह रहा है कि कुछ ही सालों में भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा। ये भारत के लिए असामान्य सिद्धि बनने वाला है। इसका अर्थ है कि हर सेक्टर में रोजगार बढ़ने वाला है और इससे हर व्यक्ति की आय भी बढ़ेगी।

सरकार ने बताया देश में क्या है मुसलमानों की आबादी का अनुपात, जानें 2 सालों में कितना घटा लिंगानुपात

#smritiiranisaysmuslimpopulationinindia

2023 में मुसलमानों की आबादी 19.7 करोड़ होने का अनुमान है। सरकार ने गुरुवार को संसद में यह जानकारी दी। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की माला रॉय के सवालों के लिखित जवाब में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब दिया। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार, मुस्लिम आबादी 17.22 करोड़ है, जो देश की कुल आबादी का 14.2 फीसदी है। ईरानी ने कहा, जुलाई 2020 में जारी जनसंख्या अनुमान पर तकनीकी समूह की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में देश की अनुमानित आबादी 138.8 करोड़ होगी। इस प्रकार, 14.2 फीसदी के समान अनुपात को लागू करने पर 2023 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 19.75 करोड़ होगी। 

Image 2Image 3

श्रम बल में 35.1% मुस्लिम

बताया कि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आयोजित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, सात वर्ष और उससे अधिक उम्र के मुसलमानों की साक्षरता दर 77.7 फीसदी है। वहीं, सभी उम्र के श्रम बल में मुसलमानों की भागीदारी दर 35.1 फीसदी है। मंत्रालय की ओर से कराए गए एकाधिक संकेतक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार, देश में 94.9 फीसदी मुस्लिम आबादी स्वच्छ पेयजल मिलता है, जबकि 97.2 फीसदी मुसलमानों के पास बेहतर शौचालय की सुविधा है।

पसमांदा मुसलमानों से जुड़े आंकड़ों पर मौन

माला रॉय ने तीन सवाल पूछे थे। पहला, क्या 30 मई तक मुस्लिम आबादी पर कोई देशव्यापी डेटा था? दूसरा, क्या सरकार के पास पसमांदा मुस्लिम पर कोई जनसंख्या डेटा है? देश में पसमांदा मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति क्‍या है?हालांकि, पसमांदा मुसलमानों की आबादी से जुड़े आंकड़ों को लेकर उन्‍होंने कुछ नहीं कहा।

ओवैसी का तंज

वहीं, स्मृति ईरानी के जवाब पर सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक अखबार की रिपोर्ट का फोटो शेयर करते हुए कहा, बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि मुस्लिमों की जनसंख्या 20 करोड़ से ज्यादा नहीं होगी, लेकिन शाखा संघियों को लगता है कि कुछ सालों में भारत मुस्लिम बहुल होगा। यह दुष्प्रचार मुसलमानों का राक्षसीकरण करता है। यदि वे बुनियादी गणित नहीं समझते हैं तो मुझे आशा है कि वे कम से कम मोदी सरकार पर तो विश्वास कर सकते हैं।

20 से ज्यादा राज्यों में लिंग अनुपात में कमी

इसके आलावा, लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्मृति ईरानी ने 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में जन्म के समय लिंग अनुपात का डेटा पेश किया।महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ने संसद में कहा कि देश के 20 से ज्यादा राज्यों में लिंग अनुपात में कमी दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल उन राज्यों में शामिल हैं जहां एक साल में लिंग अनुपात में गिरावट दर्ज की गई।

*कर्नाटक में बीजेपी को मिला जेडीएस का साथ, कुमारस्वामी ने कहा- कांग्रेस के खिलाफ मिलकर करेंगे काम*

#jdsleaderhdkumaraswamydeclaredworktogetherwithbjp

Image 2Image 3

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को कर्नाटक से एक मजबूत साथी मिल गया है। कर्नाटक में जेडीएस ने बीजेपी के साथ मिलकर विपक्ष के रूप में काम करने का फैसला किया है। एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा के साथ आने की बात का ऐलान कर दिया है।बता दें कि कर्नाटक में इस समय कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा दूसरे तो जेडीएस तीसरे नंबर की पार्टी है। 

जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के हित में बीजेपी के साथ मिलकर विपक्ष के रूप में काम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने उन्हें पार्टी के बारे में अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के बारे में चर्चा करने के लिए अभी समय है।

राज्य के हित में मिलकर काम करने का फैसला किया-कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने कहा, मैं विधानसभा में और उसके बाहर पहले ही कह चुका हूं कि चूंकि बीजेपी और जेडी (एस) विपक्षी दल हैं, इसलिए राज्य के हित में मिलकर काम करने का फैसला किया गया है। आज सुबह भी हमारी पार्टी के विधायकों ने चर्चा की कि आगे कैसे बढ़ना है।

लगातार मिल रहे गठबंधन के संकेत

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने इससे पहले भी बीजेपी के साथ गठबंधन करने को लेकर संकेत दिए थे। उन्होंने 17 जुलाई को कहा था कि आम चुनाव में अभी भी 8-9 महीने का वक्त है।अभी काफी समय है। अभी चुनावी गठबंधन की बात जल्दबाजी होगी। देखते हैं आगे क्या होता है। इससे पहले बसवराज बोम्मई ने कहा था कि भविष्य के राजनीतिक कदम पर चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाएगा। हालांकि, बीजेपी और जेडीएस की तरफ से लगातार गठबंधन को लेकर संकेत दिए जा रहे हैं।