भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने किया फलदार और औषधीय पौधों का किया रोपण
सन्तोष मिश्रा
बुढ़नपुर ( आजमगढ़ ) ।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भीमाकोल गांव में आज भाजपा नेता व क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र के नेतृव में छोटी सरयू नदी तट पर प्राथमिक विद्यालय भीमाकोल में सैकड़ो वृक्ष लगाए गए। जिसमे, आम, जामुन, नीम, पीपल, पाकड़, गूलर आदि फलदार छायादार वृक्ष लगाए गए। वृक्षा रोपण करते हुए भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि एक वृक्ष सौ वृक्ष के समान होते हैं। ये हमे जीवन भर छाया फल, लकड़ी, के रूप में औषधि देने का काम करते हैं। आज लोग वृक्षों के महत्व नही समझ रहे हैं। आने वाले दिनों में महत्व समझेंगे तब तक बहुत देर हो जायेगी।
हम बीमार होने के बाद आक्सीजन के लिए अस्पताल जाते है। वहा पैसा देकर आक्सीजन खरीदने का काम करते हैं। जबकि वृक्ष हमे जीवन भर आक्सीजन व औषधि देने का काम करते हैं। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष कौड़िया आशुतोष चौबे, व रिया पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। कहा गया है कि एक वृक्ष दस वृष के सामान होते है। वृक्ष दूसरे का उपकार करने का काम करते हैं। वही छोटे छोटे बच्चे लोगो को वृक्ष लगाने व उनकी रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर लाल बिहारी वर्मा, अंकुश गिरीमंडल मंत्री, हरिलाल वर्मा, साधु यादव, आनंद दुबे, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।












Jul 22 2023, 17:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.3k