*पुलिस ने अनुपम के साथी चुनमुन को किया गिरफ्तार, पुलिस के पकड़ने पर चलाई गोली*
फर्रुखाबाद। पुलिस ने अनुपम दुबे के साथी चुनमुन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। थाना मऊदरवाजा के दरोगा सचिन सिंह चौधरी एवं बीबीगंज चौकी इंचार्ज किरन पाल नागर पुलिस कर्मियों के साथ रात टॉर्च की रोशनी में आउटस्कर्ट्स चेकिंग कर रहे थे।
तभी बाइक सवार पुलिस को देख कर तेजी से भागा l इस दौरान बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा गोली चलाई।
पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए भयभीत पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बाइक सवार का पीछा किया। पुलिस ने हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट नट नगला जाने वाले मार्ग पर पीछा करके बाइक सवार को बल प्रयोग करके पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी ने अपना नाम अकरम फारुकी उर्फ चुनमुन पुत्र गुलाम मोहम्मद फारुकी बताया।
तलाशी में चुनमुन के पास 315 बोर का तमंचा एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ।
दर्ज रिपोर्ट के बाद पकड़े जाने पर चुनमुन ने पुलिस पार्टी को धमकाया कि वह अनुपम का खास व्यक्ति है उसने पुलिस को पकड़ने का खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने चुनमुन की बाइक को सीज कर दिया। हत्या के मामले में फ़िरोज़ाबाद की जेल में बंद है।अब पुलिस उनके फरार भाई डब्बन को सरगर्मी से तलाश कर रही है पुलिस ने डब्बन पर दबाव बनाने के लिए उसके कई साथियों को हिरासत में लिया है।
Jul 21 2023, 19:38