India

Jul 14 2023, 18:40

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, शिंदे गुट के विरोध के बावजूद अजित पवार को वित्त विभाग, जानें एनसीपी के खाते में आए कौन से विभाग

#ncpajitpawarwishwasfulfilledcabinetexpansionin_maharashtra

महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद आखिरकार मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। कई दिनों से अटके पड़े इस विस्तार को लेकर राज्य की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म था।एनसीपी में हुई बगावत के बाद से मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर गतिरोध जारी था। जो विभागों के बंटवारे के साथ शुक्रवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विभागों का बंटवारा कर दिया है।

अजीत गुट को मिले 7 मंत्रालय

पोर्टफोलियो बंटवारे में अजित पवार की मुराद पूरी हो गई है और उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा योजना, को-ऑपरेटिव, कृषि व‍िभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, महिला और बाल विकास विभाग, राहत और पुनर्वास और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय एनसीपी के अजित पवार गुट को दिया गया है।

किसको मिला कौन सा विभाग

महाराष्ट्र में पिछले दो हफ़्तों से नए मंत्रियों के विभागों को लेकर कई बैठके हुईं। तमाम बैठकों के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका। जिसके बाद मामला दिल्ली पहुंचा और अब जाकर गुत्थी सुलझ गई है। अजित पवार गुट के मंत्रियों को उनके विभाग दे दिए गए हैं। अजीत पवार को वित्त एंव नियोजन विभाग दिया जाएगा, जोकि अभी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास था। वहीं छगन भुजबल को खाद्य एंव आपूर्ति विभाग सौंपा गया हिया, जोकि बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण के पास था। इसके साथ ही दिलिप वलसे पाटिल को सहकारिता मंत्री बनाया गया है। यह विभाग पहले बीजेपी नेता अतुल सावे के पास था। इसके साथ ही मेडिकल एजुकेशन हसन मुश्रिफको सौंपा गया है। यह विभाग पहले बीजेपी नेता गिरीश महाजन के पास था। 

बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में दो जुलाई को विभाजित हो गई थी। उनके भतीजे अजित पवार और लगभग तीन दर्जन विधायक सत्तारूढ़ शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में शामिल हो गए। इस दौरान अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री और आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।इस दौरान अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री और छगन भुजबल, दिलीप वलासे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, संजय बनसोडे, अदिति तटकरे और धर्मरावबाबा अत्राम ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

India

Jul 14 2023, 16:19

मणिपुर पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव, हिंदू बहुसंख्यकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, भारत ने जताया ऐतराज

#india_slams_eu_over_manipur_resolution

एक तरफ़ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ़्रांस दौरे पर हैं, दूसरी तरफ़ यूरोपीय संसद ने मणिपुर हिंसा को लेकर भारत की तीखी आलोचना की है। यूरोपीय संसद में मणिपुर हिंसा से जुड़ा एक प्रस्ताव पास कर आरोप लगाया गया है कि मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असहिष्णुता के चलते ताज़ा हिंसा के हालात पैदा हुए हैं।भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह भारत के आंतरिक मामलों में दखल है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भारत ने कहा-औपनिवेशिक मानसिकता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूरोपीय संसद में जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर के विकास पर चर्चा के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि हमने देखा है कि यूरोपीय संसद ने मणिपुर के घटनाक्रम पर चर्चा की। बागची ने कहा कि एक तथाकथित अत्यावश्यक प्रस्ताव अपनाया। भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और यह औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।न्यायपालिका सहित सभी स्तरों पर भारतीय अधिकारी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं और शांति और सद्भाव व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं।

यूरोपीय संघ ने पारित किया प्रस्ताव

यूरोपीय संघ की संसद ने मणिपुर में हाल में हुई हिंसा को लेकर भारत में मानवाधिकारों की स्थिति पर गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया। यूरोपीय संघ के प्रस्ताव में भारत पर यह भी आरोप लगाया गया कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असहिष्णुता के कारण मौजूदा स्थिति बनी है। इस प्रस्ताव में चिंता ज़ाहिर की गई है कि राजनीति से प्रेरित विभाजनकारी नीतियों से इस इलाक़े में हिंदू बहुसंख्यकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असहिष्णुता के चलते मणिपुर में हिंसा के हालात पैदा हुए हैं।

प्रस्ताव में धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए तुरंत जरूरी उपाय करने की सलाह

प्रस्ताव में कहा गया है कि मणिपुर राज्य सरकार ने इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिए हैं और मीडिया द्वारा रिपोर्टिंग में गंभीर रूप से बाधा पैदा की गई है। हालिया हत्याओं में सुरक्षा बलों के शामिल होने को लेकर प्रस्ताव में कहा गया है कि इससे प्रशासन के प्रति भरोसा और कम हुआ है। प्रस्ताव के अनुसार, मणिपुर में बीते मई से हिंसा शुरू हुई और अब तक 120 लोगों की मौत हुई है. 50,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है और 17,000 घरों और 250 चर्च नष्ट कर दिए गए हैं। यूरोपीय संसद ने कड़े शब्दों में भारतीय प्रशासन से हिंसा पर काबू करने की अपील की है और जातीय और धार्मिक हिंसा रोकने और सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए तुरंत सारे ज़रूरी उपाय करने को कहा है।

हिंसा की स्वतंत्र जांच की अनुमति देने का आग्रह

यूरोपीय संघ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों ने भारतीय अधिकारियों से स्वतंत्र जांच की अनुमति देने का भी आग्रह किया। उन्होंने सभी परस्पर विरोधी पक्षों से भड़काऊ बयान बंद करने, आपसी विश्वास बहाल करने और तनाव कम करने के लिए निष्पक्ष भूमिका निभाने का भी आग्रह किया। इसमें कहा गया है कि यूरोपीय संसद ने व्यापार सहित यूरोपीय संघ-भारत साझेदारी के सभी क्षेत्रों में मानवाधिकारों को एकीकृत करने के अपने आह्वान को दोहराया।

India

Jul 14 2023, 15:31

मिशन मूनःचंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, जानिए चांद पर कब पहुंचेगा?
भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कर दिया है, दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर यह इतिहास रचा गया है।चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो में जश्न मनाया गया। चंद्रयान-3 परियोजना के निदेशक पी वीरमुथुवेल और इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने एलवीएम3-एम 4 वाहन के सफलतापूर्वक कक्षा में लॉन्च करने के बाद अपनी खुशी साझा की। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा, ''चंद्रयान-3 ने चांद की अपनी यात्रा शुरू कर दी है। चंद्रयान-3 को शुभकामनाएं दें कि आने वाले दिनों में वो चांद पर पहुंचे। सोमनाथ ने कहा, एएलवीएम3-एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में पहुंचा दिया है। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 की गतिविधि पूरी तरह से सामान्य है और वो उसे चांद की सतह पर देखने की प्रतीक्षा में हैं। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 ने अपनी सटीक कक्षा में चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य सामान्य है।लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 के चार चरण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं। चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है। इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है। इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा (एक छोटा सा रोबोट) जो कि चांद की सतह पर उतरेगा और लुनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी। यहीं पर रोवर इस बात की खोज करेगा कि चांद के इस हिस्से में उसे क्या-क्या ख़निज,पानी आदि मिल सकता है। इस खोज से ख़ास बात ये होगी कि अगर कभी भविष्य में हम चांद में कॉलोनियां बसाना चाहें, तो इसमें बहुत मदद मिलेगी।

भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कर दिया है, दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर यह इतिहास रचा गया है।चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद

India

Jul 14 2023, 15:01

बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों और फर्स्ट लेडी रहीं मौजूद

#pm_modi_in_france_bastille_day_parade_paris

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शिरकत की। परेड में फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं। फ्रांस की फर्स्ट लेडी लेडी ब्रिगिट मैक्रों भी परेड के लिए पहुंची हैं। बता दें कि पीएम मोदी को चीफ गेस्ट के तौर पर परेड में आमंत्रित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में बैस्टिल डे परेड के लिए पहुंचने पर गर्मजोशी से गले मिले। बैस्टिल डे परेड के बारे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताते हुए नजर आए।

भारतीय वायु सेना के राफेल भी फ्रांस के इस बैस्टिले डे परेड में शामिल हुए। यहां पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में वायु सेना के राफेल ने फ्लाई पास्ट भी किया। पेरिस में बैस्टिल डे परेड के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन करते हुए भारतीय त्रि-सेवा दल ने भी फ्लाई पास्ट किया। पंजाब रेजिमेंट की अगुवाई में भारतीय सेना के त्रि-सेवा दल फ्रांस में है। पंजाब रेजिमेंट के लोंगेवाला 23वीं बटालियन के कैप्टन अमन जगताप परेड में भारतीय सेना की अगुवाई कर रहे हैं।

India

Jul 14 2023, 15:01

बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों और फर्स्ट लेडी रहीं मौजूद

#pm_modi_in_france_bastille_day_parade_paris

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शिरकत की। परेड में फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं। फ्रांस की फर्स्ट लेडी लेडी ब्रिगिट मैक्रों भी परेड के लिए पहुंची हैं। बता दें कि पीएम मोदी को चीफ गेस्ट के तौर पर परेड में आमंत्रित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में बैस्टिल डे परेड के लिए पहुंचने पर गर्मजोशी से गले मिले। बैस्टिल डे परेड के बारे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताते हुए नजर आए।

भारतीय वायु सेना के राफेल भी फ्रांस के इस बैस्टिले डे परेड में शामिल हुए। यहां पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में वायु सेना के राफेल ने फ्लाई पास्ट भी किया। पेरिस में बैस्टिल डे परेड के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन करते हुए भारतीय त्रि-सेवा दल ने भी फ्लाई पास्ट किया। पंजाब रेजिमेंट की अगुवाई में भारतीय सेना के त्रि-सेवा दल फ्रांस में है। पंजाब रेजिमेंट के लोंगेवाला 23वीं बटालियन के कैप्टन अमन जगताप परेड में भारतीय सेना की अगुवाई कर रहे हैं।

India

Jul 14 2023, 14:50

चंद्रयान-3 किया गया लॉन्च, इसरो पर टिकी दुनिया की निगाहें

#Big_Breaking

चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया गया है।इसरो ने शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च किया।इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।

India

Jul 14 2023, 14:28

”हम पर क्यों थोपा जा रहा है..”समान नागरिक संहिता को लेकर फिर बोले एआईएमआईएम चीफ ओवैसी

#asaduddin_owaisi_remark_on_ucc

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर छिड़ी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार इसे लेकर बयान दे रहे हैं। यूसीसी पर जारी बहस के बीच एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर अपनी चिंता जाहिर की है।ओवैसी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमने लॉ कमीशन को अफना रेस्पॉन्स और उसके साथ रिटायर्ड जस्टिस गोपाल गौड़ा का लीगल ओपिनियन भी भेजा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील निजाम पाशा द्वारा इस रेस्पॉन्स को तैयार करने में मदद की गई है। 

शुक्रवार, 14 जुलाई को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने विधि आयोग द्वारा जारी अधिसूचना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि अधिसूचना में लोगों की राय मांगी गई थी, लेकिन इसमें कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया था। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने टिप्पणी की कि विधि आयोग पांच साल की अवधि के बाद एक बार फिर समान नागरिक संहिता पर अभ्यास कर रहा है। 

ओवैसी ने बताया राजनीतिक एक्सरसाइज

ओवैसी ने कहा कि हमारा मानना है कि ये राजनीतिक एक्सरसाइज है, ताकि लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी इत्यादि से हटा दिया जाए। उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करने को लेकर जो कमेटी बनाई गई है वो आर्टिकल 44 का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा हर चुनाव से पहले होता है ताकि बीजेपी को आगामी चुनाव में फायदा मिल सके।

मुस्लिम पर्सनल लॉ में महिलाओं ज्यादा अधिकार हासिल-ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ ने आगे कहा कि इस्लाम में कबूल है बोलते हैं, जबकि हिंदुओं में ऐसा नहीं है। जब रिचुअल पूरा हो जाता है तो शादी पूरी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ में महिलाओं को शादी टूटने पर ज्यादा अधिकार हासिल हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने दावा करते हुए कहा, इस्लाम में सबसे पहले महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा दिया गया। इस्लाम में महिला को पति और पिता दोनों से प्रॉपर्टी मिलती है। इस्लाम में बीवी की कमाई में पति का कोई हिस्सा नहीं होता है। हिंदू महिलाओं की ये सब हासिल नहीं है। ओवैसी ने कहा कि बहुसंख्यकों के विचारों को मुसलमानों पर थोपा जा रहा है।

India

Jul 14 2023, 13:56

हैदर को पाकिस्तान भेजो, वरना होगा 26/11 जैसा हमला’, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को आई धमकी भरी कॉल, पुलिस ने की पुष्टि, अलर्ट पर सुरक्षाकर्मी

 पति छोड़कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी चर्चा में है। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और 26/11 हमले जैसा हमला करने की धमकी दी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 के आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें। क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है।

डकैतों ने हिंदुओं को अंजाम भुगतने की दी थी धमकी

पाकिस्तान के डकैतों ने बुधवार को भारत और उनके देश में रहने वाले हिंदुओं को सार्वजनिक धमकी दी है, जिसमें कहा गया है कि अगर सीमा हैदर को उसके मुल्क वापस नहीं भेजा गया, तो खून-खराबा होगा। ब्लूच डकैतों के एक समूह ने पाकिस्तान से एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर सीमा हैदर को उनके देश वापस नहीं भेजा गया, तो वे पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार करेंगे और उन्हें मार डालेंगे।

वायरल वीडियो में चार लोग नकाब पहने और राइफल थामे हुए पाकिस्तान में हिंदू आबादी को धमकाते नजर आ रहे हैं। कथित आतंकियों के ग्रुप के बीच में बैठा शख्स हिंदुओं को धमकियां दे रहा है। वीडियो में एक आदमी ने कहा कि हमारे शहर जखरानी की एक लड़की हाल ही में पाकिस्तान से दिल्ली गई है। भारत को यह समझना होगा कि अगर सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो यहां रहने वाले हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

चार बच्चों संग नोएडा पहुंची सीमा

सीमा हैदर और नोएडा रबूपुरा गांव के रहने वाले सचिन मीणा के बीच PUBG खेलते वक्त इश्क हुआ। फिर इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव 13 मई को पहुंच गई। उसने चिकन, मांस, मछली खाना छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा हैदर अपने साथ चार बच्चों को भी लेकर आई है। उसे भारत में अवैध तरीके से रहने के आरोप में बीते दिनों पुलिस ने गिरफ्तार तो यह मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं।

India

Jul 14 2023, 13:41

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण हरिद्वार में हाल सबसे ज्यादा खराब, सेटेलाइट से नजर रख रहा आपदा प्रबंधन विभाग, सेना से मदद लेने की तैयारी

उत्तराखंड में बारिश के बाद बिगड़े हालातों के बीच आज सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के खानपुर व नारसन ब्लॉक जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यहां हर पल सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। दो गांव अति सवेंदनशील व 12 मध्यम सवेंदनशील हैं। इन सभी गांवों में प्रशासन द्वारा प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा रही है।

सवेंदनशील गावों से प्रभावितों को राहत शिविरों में लाया जा रहा है। सेना से भी बात हुई है। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल स्थिति काबू में हैं।

नदी में बह गई किसानों की फसल और जमीन

क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सोलानी नदी के उफान पर आने से कई गांवों के किसानों की फसल सहित सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पानी के बहाव में बह गई। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम गी शहिदपुर, लव्वा, सिसोना, मक्खनपुर, खुब्बनपुर, मंडावर, हसनपुर मदनपुर, मानक मजरा, हालुमजरा, छागामजरी, शाहपुर, करौंदी, पुहाना, किशनपुर आदि गांवों के पास सोलानी नदी बह रही है। एक दिन पहले सोलानी उफान पर बहने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि में खड़ी गन्ने की फसल, पोपुलर, आम के बाग सहित अन्य फसलें नदी में बह गईं। इस कारण किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है।

शाहिदपुर के पास नदी के कटाव से जमीन गिरने से गांव के नदी में बहने का खतरा बना हुआ है। किसान हुकम सिंह, रामपाल, सतीश कुमार, अमित कुमार, बिजेन्द्र, छतरसिंह, यशपाल, विनोद, नरेश कुमार, धूम सिंह, मामराज, नवीन कुमार, गीताराम का कहना है कि सोलानी में पानी ज्यादा आने से कृषि भूमि में खड़ी फसल बह गई है।

India

Jul 14 2023, 13:40

दिल्ली में यमुना का कहर, आईटीओ-राजघाट की सड़कें पानी-पानी, केजरीवाल ने मांगी सेना की मदद

#delhi_floods

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। आईटीओ पर ड्रेन रेगुलेटर के टूटने के कारण, राजघाट पर नाले से पानी के बैकफ्लो के कारण और कई अन्य स्थानों पर ओवरफ्लो के कारण यमुना नदी का पानी शहर में घुस रहा है।इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में तुरंत सेना और एनडीआरएफ की टीम को उतारने की मांग की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को रेगुलेटर के क्षतिग्रस्त होने के कारण दिल्ली में बाढ़ को रोकने के लिए एनडीआरएफ और सेना से मदद लेने का निर्देश दिया है. केजरीवाल स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस दरार के कारण आईटीओ और आसपास बाढ़ आ रही है. इंजीनियर पूरी रात काम करते रहे. मैंने मुख्य सचिव को सेना/एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है, ताकि इसे तत्काल ठीक किया जाए।

दिल्ली में आज बारिश नहीं हुई है, लेकिन राजधानी के कई इलाके पानी से तर हैं। यमुना के जलस्तर में भले ही गिरावट हुई हो, लेकिन अभी भी यमुना का पानी दिल्ली के कई इलाकों में घुस रहा है और बाढ़ के हालात पैदा कर रहा है। दिल्ली के यमुना बाजार इलाके की हालत ज्यादा खराब है। यहां कमर से ऊपर तक पानी इकट्ठा हो गया है। गाड़ियां डूब गई हैं और मकानों में पानी भर गया है। मोनेस्ट्री मार्केट सिविल लाइंस से बढ़ता हुआ पानी अब कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक आ गया है। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के सामने वाली यह रोड आउटर रिंग रोड से रोहिणी, आजादपुर मंडी, पीरागढ़ी को जाती है।

आईटीओ और राजघाट इलाकों में बाढ़ के कारण अधिकारियों को यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना पड़ा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास पानी के तेज प्रवाह के कारण महात्मा गांधी मार्ग पर सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर की ओर किसी भी वाहन को यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी जाती है।’