Netflix पर रिलीज होते के साथ ही इस सीरीज को 24 घंटे में किया बैन, जानिए वजह
![]()
डेस्क: नेटफ्लिक्स पर सीरीज ‘फ्लाइट टू यू’ को हाल में रिलीज किया गया है। जिसे 24 घंटे के बाद बैन कर दिया गया। क्योंकि इसमें इस देश का नक्शा गलत दिखाया गया है। कहते हैं किसी भी देश का नक्शा गलत दिखाया जाया, गलत बात है। नक्शा देश की संप्रभुता की पहचान होता है। इस सीरीज को वियतनाम में प्रतिबंधित किया गया है।
सीरीज में इसके कुछ द्वीप चीन का हिस्सा दिखाए गए हैं। नतीजा यह कि वियतनाम सरकार ने तत्काल इस पर नेटफ्लिक्स से विरोध जताया और इस फिल्म को अपने यहां बैन कर दिया। वियतनाम सरकार की सख्ती के बाद नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म से चीनी रोमांटिक ड्रामा ‘फ्लाइट टू यू’ को वापस लेने को मजबूर हो गए।
संप्रभुता कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में शो को बैन किया
जैसे ही यह ड्रामा वियतनाम में स्ट्रीम हुआ, तो वहां इसका विरोध शुरू हो गया। वियतनामी सरकार ने विवादित मानचित्र के संप्रभुता कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में शो को बैन कर दिया। शो के नक्शे में वियतनाम के दक्षिण चीन सागर में स्थित द्वीपों को चीनी क्षेत्र के रूप में चित्रित किया गया था।
वियतनाम के संस्कृति मंत्रालय के सिनेमा विभाग ने जब शो बैन किया तो नेटफ्लिक्स ने मानचित्र को धुंधला कर दिया और अनुरोध किया कि शो जारी रहने दें। लेकिन बात नहीं बनी।
सीरीज के नौ एपिसोड में इससे जुड़े दृश्यों में यह बात थी तब वियतनाम ने शो को बैन कर दिया और 24 घंटे के भीतर वियतनाम के नेटफ्लिक्स से इसे हटाने का निर्देश दिया।


Jul 13 2023, 13:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
49.5k