Aurangabad

Jul 12 2023, 09:43

बड़ों के बीच के विवाद का बच्चों ने लिया बदला, एक ने अपने ही चचेरे भाइयों को प्लानिंग के तहत चाकू से वार कर करवाया घायल

औरंगाबाद : अभीतक तो हम सुनते और देखते आए हैं कि बच्चों की लड़ाई में बड़े भिड़े और जमकर मारपीट होती थी।लेकिन मंगलवार की शाम औरंगाबाद में एक अजीब मामला आया। जहां बड़ों के बीच के विवाद का बदला बच्चो ने ले लिया और दूसरे बच्चे के द्वारा चाकू से अपने ही चचेरे भाई को घायल करवा दिया।

खुदवां थाना क्षेत्र के लहसा गांव में मंगलवार की शाम बड़ों की आपसी विवाद का बदला बच्चो ने खेल खेल में ले लिया और अपने ही एक चचेरे भाई को चाकू से तथा दूसरे की डंडे से पिटाई कर घायल करवा दिया। आनन फानन परिजनों द्वारा दोनो बच्चो को इलाज के लिए रात्रि साढ़े आठ बजे सदर अस्पताल लाया। जहां दोनो का इलाज किया गया।

सदर अस्पताल में अपने बच्चो का इलाज करा रहे रितेश कुमार ने बताया कि उनका विवाद भाई के साथ चल रहा है और उसी विवाद के तहत आज खेल खेल में भाई के बच्चे मेरे बच्चों के साथ खेल खेल में एक प्लानिंग के तहत बेवजह झगड़ गए और इस मामले को एक भतीजे न गांव के बच्चे को उकसा दिया।

फिर क्या था बच्चे ने चाकू निकाली और मेरे बड़े बेटे 12 वर्षीय प्रियांशु कुमार को पेट में घुसेड़ दिया और छोटे बेटे 10 वर्षीय हिमांशु कुमार को पीट पीटकर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों के बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। 

रितेश ने बताया कि वे मरवतपर विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने पुलिस प्रशासन से कारवाई की मांग की हैं।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jul 10 2023, 20:53

सावन की पहली सोमवारी पर बिहार के देवघर देवकुंड धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

औरंगाबाद: सावन की पहली सोमवारी पर बिहार का देवघर कहे जानेवाले बाबा दुधेश्वरनाथ की नगरी औरंगाबाद के गोह प्रखंड के देवकुंड धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से देर शाम तक शिव भक्ताें ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए बाबा दूधेश्वरनाथ पर जल अर्पित किया। 

पहली सोमवारी पर बाबा दुधेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार की रात से ही मंदिर परिसर में दूरदराज के इलाकों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।श्रद्धालुओं के दर्शन से पहले मंदिर के गर्भ गृह में च्यवनाश्रम मठ के मठाधीश कन्हैयानंद पुरी के नेतृत्व में बाबा दुधेश्वरनाथ का श्रृंगार, पूजन एवं अभिषेक किया गया। वहीं लगभग पौने चार बजे मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के खोल दिया गया।

 सबसे पहले कांवरियों व डाक बम को दर्शन कराया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों को दर्शन करने का मौका दिया गया। इस दौरान पटना के गायघाट और पुनपुन से जल लेकर प्रथम सोमवारी को बाबा दुधेश्वरनाथ को जल अर्पित करने आएं हजारों कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। 

श्रीराम द्वारा स्थापित नीलम के शिवलिंग के रूप में विराजे है बाबा दुधेश्वरनाथ

देवकुंड में बाबा दुधेश्वरनाथ मंदिर में शिव लिंग मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम द्वारा स्थापित है, जो नीलम पत्थर का है। यह शिवलिंग देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा द्वारा निर्मित मंदिर में विराजमान है।यहां सावन मास में पटना के गायघाट से गंगाजल लेकर पैदल 112 किलोमीटर की यात्रा कर जलाभिषेक करने की परंपरा है।

 बिहार के बंटवारे के बाद देवघर के झारखंड राज्य में चले जाने के बाद यह स्थल बिहार के देवघर के नाम से मशहूर हो गया है।

महिला व पुरूष श्रद्धालुओं के लिए कराई गई है बैरिकेटिंग-

मंदिर के गर्भगृह में दर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन व मंदिर कमेटी के द्वारा व्यवस्थाएं भी की गई है।

 भीड़ के कारण किसी तरह की अव्यस्था का माहौल उत्पन्न नही हो, इसको लेकर पुरूष व महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेटिंग कराई गई है। पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए ज्यादा देर तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ा। वहीं दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। 

देवकुंड थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार सहित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, सैकड़ों महिला-पुरूष बल के साथ अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा, संजय कुमार, सुमित मिश्रा, विकास कुशवाहा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मेला में डटे हुए दिखें।

Aurangabad

Jul 09 2023, 17:01

नल जल योजना से पानी नही मिलने की शिकायत करने गई थी महिला, मुखिया के बेटे ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

   

 बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नल जल योजना से घर में पानी की आपूर्ति में गड़बड़ी आने की शिकायत लेकर गई महिला के साथ मुखिया के पुत्र ने घर में अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया है हद तो यह हैं

कि जब पीड़िता ने अपने गांव आकर कई लोगों आपबीती बताई और जब इसकी जानकारी मुखिया पुत्र को हुई तो अपने सहयोगियों के साथ पीड़िता के घर पर आ धमका और केस नही करने की धमकी भी दी।साथ ही गाली गलौज भी किया। मामले में

पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामले में थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया है। वही थाना के दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि वह नल जल के कनेक्शन को लेकर मुखिया के घर गई थी। उस समय मुखिया संतपिया कुंवर घर मे नही थी।

वहां मौजूद मुखिया पुत्र जयशंकर पासवान ने काम हो जाने की बात कह घर में चौकी पर बैठाया और अश्लील बातें करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोप हैं कि मुखिया पुत्र ने जबरन दुष्कर्म किया।

मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 61/23 दर्ज किया गया है।

मामले में तेयाप पंचायत के मुखिया पुत्र जयशंकर पासवान को आरोपी बनाया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी

पूर्व में भी हुआ था मुखिया के बेटे का महिला से अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल

मुखिया के इसी बेटे का पूर्व में एक महिला से अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसे इलाके में लोगो ने मजे लेकर सुना था।

उस वक्त यह मामला भी बहुत चर्चा में आया था लेकिन पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराये जाने से मामला गतालखाते में पड़ गया था।है।

Aurangabad

Jul 08 2023, 17:21

औरंगाबाद: प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी ने प्लेस आॉफ सेफ्टी बभंडी और मंडल कारा का किया निरीक्षण

औरंगाबाद: आज़ किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी युगेश कुमार मिश्रा ने प्लेस आॉफ सेफ्टी बभंडी और मंडल कारा औरंगाबाद का अपने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया, पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जिले में कुछ दिनों से काफी बर्षा हो रही है जिसके मद्देनजर दोनों जगह के अधिकारियों को जलजमाव और वर्षा जनित समस्या तथा रोगो से रोकथाम के उपाय पर सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया।

तथा दोनों जगह घुमकर प्लेस आॉफ सेफ्टी में किशोर और मंडल कारा में कैदीयों से हालचाल तथा उनके वाद स्थिति की जानकारी ली गई,मंडल कारा औरंगाबाद में 19 कैदी को प्रथम दृष्टया किशोर पाया गया जिसे जांच कर पर्यवेक्षण गृह गया में भेजने का आदेश मंडल कारा अधीक्षक सुजीत झा औरंगाबाद को दिया गया है और बाकी सब संतोषजनक पाया गया है।

इस अवसर पर किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के सदस्य अरूण कुमार सिंह और संजू कुमारी उपस्थित थीं।

Aurangabad

Jul 08 2023, 16:08

औरंगाबाद: खुले में चर रहे पशुओं पर सनकी युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लगभग 20 पशु घायल

औरंगाबाद: खुले में चर रहे पशुओं पर एक सनकी युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे लगभग 20 पशु घायल हो गए हैं।

घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के बाघा सोती गांव की है।घटना के बाद से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है ।लोग इसे धार्मिक भावना को आहत करने वाली करतूत बता रहे हैं।हालांकि, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक इरशाद खान समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद ग्रामीण आक्रोशित हैं।

उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे ताकि इस तरह का घृणित कार्य करने वाले ऐसा कुछ भी करने से पहले सौ बार सींचे।वहीं सामान्य प्रशासन से ग्रामीणों ने घायल पशुओं का इलाज कराने के साथ साथ समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल माहौल शांत है मगर एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Aurangabad

Jul 06 2023, 16:08

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पांडे, राष्ट्रीय और जिलाध्यक्ष का जताया आभार

औरंगाबाद : राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पांडे को बनाया गया है।जो ग्राम अंबा पंचायत सिमरी धमनी के निवासी हैं। 

राष्ट्रीय लोक जनता दल के नबीनगर के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पप्पू पांडे ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और जिला अध्यक्ष अशोक मेहता जी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए जो मुझ पर भरोसा किया है मैं उनके भरोसे पर उतरने की पूरी कोशिश करुंगा। 

मैं पार्टी को प्रत्येक गांव गांव हर एक बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने का कार्य करूंगा और उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से लोगों को अवगत कराऊंगा। 

कहा कि उपेंद्र कुशवाहा आपके हित के लिए आपके बच्चों के हित के लिए हमेशा सत्ता सुख को त्याग कर सरकार से हमेशा संघर्ष किया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jul 05 2023, 22:06

औरंगाबाद में ससुराल गए युवक की हुई मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप सोन नदी के तट पर मिला शव

औरंगाबाद में बुधवार को सोन नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। हालांकी युवक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के मुकुंद गांव के मुकेश राम के रूप में किया गया अपने ससुराल कंकेर निवासी रामआशीष राम के यहाँ गया हुआ था । घटना बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के महुआवां के तेतरहट बालू घाट के समीप सोन नदी की है।

युवक का शव सोन नदी में तैर रहा था। आसपास गांव के कुछ लोग मवेशी चराने सोन की ओर गए थे, जहां देखा कि एक युवक का शव सोन नदी में तैर रहा है। वह शर्ट और जींस पहना है।

घटना के बाद मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। फिर इसकी सूचना बड़ेम ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ेम ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की।

वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में बड़ेम ओपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अपने ससुराल आया हुआ था और जिसका दिमागी हालत ठीक नहीं रहता था जो इसका इलाज का पेपर भी साथ में था ।

वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फेंक देने का आरोप लगाया है

Aurangabad

Jul 05 2023, 22:03

औरंगाबाद में राष्ट्रीय लोक जनता दल के पार्टी का हुआ विस्तार:13 उपाध्यक्ष तो 18 बने जिला सचिव, अमर उजाला को बनाया गया मीडिया प्रभारी

राष्ट्रीय लोक जनता दल के पार्टी का विस्तार किया गया। पार्टी के 13 सदस्यों को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि 18 सदस्यों को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं विजय सिंह सोनी को जिला कमेटी का प्रवक्ता, गोपिचंद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष और अमर उजाला को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ 9 सदस्यों को जिला कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष अशोक मेहता ने दी जानकारी

एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष अशोक मेहता ने दिया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिस पार्टी से भी गठबंधन होगी। उसे बिहार के सभी 40 सीटों पर मजबूती के साथ समर्थन किया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ें। चुनाव से पहले पार्टी को जिले में मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। हम बूथ स्तर तक जिले के जनता से मिलेंगे और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ मेहता, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष साकेत कुमार, संजय सिंह, नीतीश कुमार, पप्पू पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष बने रंजीत कुमार

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्त कर दी गई है। वरिष्ठ शर्मा को गोह, श्रीकांत कुमार को हसपुरा, रंजीत कुमार को दाउदनगर, महामाया ठाकुर को ओबरा, जितेन्द्र मेहता को बारूण, पप्पू पांडेय को नवीनगर, सुरेन्द्र मेहता को कुटुम्बा, चंदन कुमार कुशवाहा को मदनपुर, विंदा पासवान को देव, फारूख अहमद नेजामी को सदर व विद्या भूषण वर्मा को रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विध्यांचल सोनी को नवीनगर नगर अध्यक्ष, पप्पू सिंह को औरंगाबाद नगर अध्यक्ष व राजेन्द्र प्रसाद सिंह को दाउदनगर नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

Aurangabad

Jul 05 2023, 17:22

इलेक्ट्रानिक साक्ष्य विधि पर पैनल अधिवक्ताओ को दिया गया प्रशिक्षण

औरंगाबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणव शंकर द्वारा आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में आज प्राधिकार से जुड़े पैनल अधिवक्ताओं के साथ एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्राधिकार से जुड़े सभी पैनल अधिवक्ताओं को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रति जानकारी उपलब्ध कराना था। 

प्रशिक्षण सत्र में सचिव ने बताया कि आमतौर पर लोग दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करना जानते हैं लेकिन जब इलेक्ट्रानिक माध्यमों का चलन हुआ और उसके तहत कार्य होने लगे तो यह आवश्यक हो गया कि उसके लिए कानून बनें इसी उद्देश्य से सन् 2000 में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की शुरूआत की गयी एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में कुछ बदलाव कर उससे जुड़े कानूनों को जोड़ा गया। 

सचिव ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विभिन्न धाराओं यथा 65ए 65ब जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों को पैनल अधिवक्ताओं को बताया। इसके साथ-साथ उससे जुड़े विभिन्न न्याय निर्णयों के सम्बन्ध में भी अधिवक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया। 

उनके द्वारा बताया कि आम जीवन में मोबाईल, विडियो, फोटोग्राफ्, पेन ड्राईव, सीडी, सीसीटीवी कैमरा इत्यादि तथा बिहार में मद्य निषेद्य के तहत होने वाले विभिन्न जांचो को न्यायालय में प्रस्तुतीकरण स्वीकृति तथा प्रमाणीकरण के विभिन्न पहलुओं एवं तरीको को प्राधिकार से जुड़े सभी पैनल अधिवक्ताओं को जानकारी दी गयी ताकि प्राधिकार के तहत दिये जाने वाले कानूनी सहायता के अन्तर्गत किये जाने वाले वादों में बचाव में हमारा पैनल अधिवक्ता बेहतर एवं तकनीक से जुड़े साक्ष्य का भी बेहतर एवं सशक्त बचाव कर बंदियों एवं अन्य को उनके वाद से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने एवं न्याय दिलाने में किसी भी मायनें में प्रभावकारी और प्रतिस्पर्धी साबित हो सके। 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कई पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा उक्त विषय पर उठाये गये प्रश्नों का समाधान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के बाद पैनल अधिवक्ताओं ने कहा कि जिस तरह की जानकारी आज उपलब्ध करायी गयी है वह भविष्य में वादों के बचाव पक्ष के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और आम जीवन में जिस तरह के वाद आज के दौर मे आ रहे हैं और तकनीक और विडियो फोटोग्राफ्स से जुड़े मामलें बढ़ रहे हैं, उसमें आज का प्रशिक्षण सत्र के उपरान्त जानकारी के आधार पर कई वाद में सशक्त बचाव करते हुए उसका लाभ पहुचाया जा सकता है। 

कई मामले में यह देखा गया है कि अभियोजन पक्ष बहुत सारी ऐसी गलतियां करती है जिसका फायदा आज के प्रशिक्षण सत्र के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने कानूनी सहायता के अन्तर्गत लेने वाले लोगो को प्राधिकार से प्राप्त बचाव अधिवक्ताओ से मिलेगा।

औरंगाबाद सेधीरेन्द्र

Aurangabad

Jul 05 2023, 14:35

कांवरियों के लिए शुरू हुआ नीलकंठ महादेव सेवा शिविर,मधुकरपुर में 2 महीने तक उपलब्ध कराई जाएगी नि:शुल्क सुविधाएं

औरंगाबाद : सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल बाबा धाम जाने वाले सभी कांवरियों के लिए नीलकंठ महादेव सेवा समिति, औरंगाबाद के द्वारा निशुल्क सेवा शिविर की शुरुआत 4 जुलाई से कर दी गई है। 

यह सेवा शिविर बांका जिले के मधुकरपुर कांवरिया पथ में लगाया गया है जो पूरे 2 महीने तक चलेगा। यहां कांवरियों को हर तरह की सुविधाएं निशुल्क रूप से मुहैया कराई जाएंगी। 

सेवा शिविर का उद्घाटन समिति के संस्थापक सह संरक्षक लखन प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। 

उन्होंने कहा कि इस शिविर का संचालन सभी लोगों के सहयोग से किया जाता है और समिति के सभी सदस्य इसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। इस वर्ष समिति द्वारा तीसरी बार निशुल्क सेवा शिविर लगाया जा रहा है। 

समिति के नीरज कुमार उर्फ लप्पू गुप्ता ने कहा कि जुलाई और अगस्त महीने तक सेवा शिविर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों को समर्पित कर दिया गया है। यहां उन्हें निशुल्क रूप से शुद्ध पानी, चाय, नाश्ता, खाना, भक्ति जागरण, दर्द निवारक दवा, इलाज, शौचालय आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 

वहीं बाबा धाम जाने में सुविधा के लिए समिति द्वारा सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक साइन बोर्ड लगाकर दूरी दर्शाया गया है। इससे कांवरियों को यह पता चलता रहेगा कि उन्होंने अभी तक कितनी दूरी तय की है और कितनी बाकी है। इस शिविर के माध्यम से औरंगाबाद जिले का भी नाम रोशन करने का प्रयास जारी है। 

इस मौके पर पुजारी मनीष पांडेय, संजय कुमार, राजेश चौधरी, जयराम केशरी, डॉ प्रदीप, जितेन्द्र उर्फ बाबू, मधुप गुप्ता, पवन सोनी, अनुज गुप्ता, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र