saraikela

Jul 03 2023, 15:49

कोल्हान के मंडी से टमाटर गायब, सब्जी के दाम छू रहे हैं आसमान


सरायकेला : कोल्हान के साथ राजधानी में टमाटर के दाम ईन दिनों आसमान छू रहे दर असल सब्जियों में प्रमुख माने जाने वाली सब्जी के दाम भी लाल हो चुके हैं।

 छोटे मंडियों में टमाटर कम देखने को मिल रहे हैं वही ग्राहक भी वैसे जगह की तलाश करते हैं जहां टमाटर के दाम 80 से 100 रुपये में मिल जाये।

 बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही टमाटर के दाम ₹ 15/20 से लेकर 30 रुपए तक में आसानी से मिल जाए करता था वही अब 80 रुपया से लेकर डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो मिल रहे हैं । 

एक तरफ गृहणी और टमाटर का प्रयोग कम कर रहे हैं दूसरी ओर सरकार से आग्रह कर रहे हैं की सावन के महीने में प्याज तो ना के बराबर प्रयोग किया करते हैं । अब टमाटर का प्रयोग भी बंद कर देना होगा गृह ने कहा कि बरसात के दिनों में टमाटर के उपज कम होती है लेकिन दाम बढ़ने का मुख्य वजह जमाखोरी भी है ।

वही राजनीतिक दलों की बात करें तो उनका कहना है कि टमाटर उत्तर भारत से देश के कोने-कोने तक जाता है , और अभी उपज कम हो गई है वहीं अगर स्टॉक की बात करें तो वह रखे गए हैं निर्यात बंद किए गए हैं इस वजह से भी महंगाई बढ़ी है सरकार को सोचना चाहिए कि जनता को कैसे राहत पहुंचाएं और जमाखोरी पर अंकुश लगाना चाहिए।

saraikela

Jul 03 2023, 15:47

जमशेदपुर ब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर बाईक डिवाइडर में टकराई तीन जख्मी

कोल्हान के हाता हल्दीपोखर मुख राज्य मार्ग सड़क पर अनियंत्रित होकर बाईक डिवाइडर में टकराई तीन जख्मी एक की हालत चिंताजनक सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया ।जहा फुलचन नामक युवक की मौत हो गया ।

saraikela

Jul 03 2023, 14:54

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एस एस +2 हाई स्कूल चांडिल में गुरु पूर्णिमा मनाया गया


सरायकेला : चांडिल अनुमंडल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर एस एस +2 हाई स्कूल चांडिल में विवेकानंद केन्द्र चांडिल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 इस कार्यक्रम में प्राचार्या सुश्री मनजीत कौर सह सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं तथा विवेकानंद केन्द्र के संयोजक श्री विवेकानंद दाँ , जनसंपर्क प्रमुख श्री ललन कुमार , वयवस्थापक श्री प्रताप दरीपा , उपस्थित थे । इस कार्यक्रम के संचालन श्री गुलशन कुमार ( सेवाव्रती ) ने किया ।

saraikela

Jul 03 2023, 09:28

सरायकेला : दुर्घनाग्रस्त कार धूं धूं कर जल गई, समय पर नहीं पहुंची दमकल

सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा - रांची नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद एक कार में आग लग गई और देखते ही देखते धूं धूं कर पूरी कार जल गई। 

बताया जाता है कि घटना रात नौ बजे की है। चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित दलमा चौक पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक कार में दुर्घटना के बाद आग लग गई। 

बताया जाता है कि सड़क पार कर रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरे लेन पर चली गई और एक अज्ञात हाइवा से टकरा गई। इसके बाद ही कार में आग लगी। कार में सवार दो व्यक्ति भी झुलस गए हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। इधर, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से जमशेदपुर भेजा। दुर्घटना के बाद सड़क के एक लेन पर काफी समय तक आवागमन बाधित रही। चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार दलबल के साथ पहुंचे हैं और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। 

समय पर नहीं पहुंची दमकल

आग लगने के करीब 50 मिनट तक दमकल नहीं पहुंची। इसके चलते कार पूरी तरह से खाक हो गई। करीब 50 मिनट बाद दमकल पहुंची और अंतिम समय में आग बुझाई। यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो शायद कार को पूरी तरह से जलने से बचाया जा सकता था।

saraikela

Jul 02 2023, 22:37

सरायकेला:बेखौफ अपराधियो ने 27 वर्षीय युवक को मारी गोली।


सरायकेला :- जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती एच रोड के समीप बेखौफ अपराधियो ने 27 वर्षीय युवक को गोली मार दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद फिरोज के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि फिरोज पेशे से बिजली मिस्त्री था घटना क्यों हुई, इसके पीछे क्या कारण हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिरोज के संबंध में बताया जाता है कि वह काफी मिलनसार प्रवृत्ति का युवक था।

saraikela

Jul 02 2023, 20:05

गांव भारत का आत्मा है ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के विकास से हीं विकसीत भारत निर्माण हो सकता है:-अमर कुमार चौधरी


सरायकेला :जिला के चांडिल नारायण आईटीआई शिक्षा संस्थान लुपुंगडीह परिसर में व्यवसायिक शिक्षा के तहत आधुनिक भारत के निर्माण में ग्रामीण की भुमिका पर चर्चा हुई।मुख्य अतिथि के रूप झारखंड तकनीकी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अमर कुमार चौधरी उपस्थित थे।

 चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नारायण आइ टी आई प्रशिक्षण परिसर में मुख्य अतिथि के रूप कुल सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा की झारखंड राज्य साधन, शिक्षा के अभाव में राज्य का खनिज से भरा हुआ है लेकिन झारखंड वासी एक चौथाई लोग गरीब हैं।इसका मुख्य कारण शिक्षा ,साधन की कर्मी है। लोग में मानवता और त्याग की भावना होनी चाहिए।एन पी आई टी आई के अध्यक्ष डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा की गांव के परिवेश में स्कील ,व्यवसायिक शिक्षा की पहल की गई। गांव के बच्चे को तकनीकी शिक्षा देकर बच्चों को विकास के मुख्य घारा में जोड़ने का प्रयास है। 

सेमिनार में पात्र, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह सरदार,उप मुखिया दुर्गा चरण गोप, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गोप, टेंगाडीह पंचायत के मुखिया अर्जन सिंह सरदार,फणि भषूण सिंह सरदार, पंचायत समिति शम्भू नाथ सिंह सरदार, टेंगाडीह वार्ड सदस्य रविन्द्र महतो,वार्ड सदस्य गोपाल कालिन्दी,बीस सुत्री अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह सरदार,जिप सदस्य असित सिंह हरेदास महतो, पंचायत पर्यवेक्षक सह सचिव प्रेम चंद महतो, सेवा निवृत्त शिक्षक संतोष कुमार गोप, अजित कुमार महतो,भगीरथ महतो, बंशीधर महतो,लाल मोहन महतो, बलराम मंडल,कालीपद गोप,धर्म गोप,प्रसान्त गोप,विद्याघर गोप,अरूण गोप,अरूण गोप,हाराघन गोप,सुनिल गोप,मुकेश गोप, सुभाष महतो,निर्मल महतो,उत्तम दास,नुनी गोपाल दास,भास्कर दास, विश्वनाथ मंडल,हरीश चंद्र दास सत्येन्द्र नाथ महतो,भीम चंद्र महतो,नवीन दास, अखिल चंद्र महतो, रंजीत कुमार महतो,भुत नाथ सिंह सरदार,अनुप महतो,तरुण महतो शिक्षा में भाषा के विभिन्न कभी कभी विकास में बाधक बन जाती है। 

शिक्षा व्यहारिक, व्यवसायिक होना चाहिए। जमशेदपुर के सेफ्टी मैनेजमेंट विमल ओझा, नेवी कर्मी अजित कुमार ठाकुर, आदि उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने कहा की गांव के नागरिक कृषि पर आधारित है कृषि के बल पर लोग को अनाज, वस्त्र के कच्चे मिल का उत्पादन करते हैं।गांव की परिभाषा घनत्व के आधार की गई। सरकार ने गांव को विकास के लिए प्रयासरत हैं ‌।

saraikela

Jun 30 2023, 20:36

देवशयनी एकादशी पर श्याम मंदिर चांडिल में हुआ भजन संध्या का आयोजन

सरायकेला : श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान में देवशयनी एकादशी के अवसर पर श्याम मंदिर चांडिल में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक सुभाष शर्मा सहित अन्य गायकों ने कई भजन प्रस्तुत किए, जिसमें सभी श्याम भक्तों ने मिलकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया और सभी भक्त भाव विभोर होकर जय श्री श्याम का जयकारा लगा रहे थे, जिससे मंदिर सहित आसपास का वातावरण श्याममय हो गया। 

देर रात महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पूर्व बाबा श्याम का सूरजमुखी सहित विभिन्न तरह के फ़ूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और पुजारी के द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर बाबा को भोग लगाया गया। भजन संध्या में कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी, दुर्गा चौधरी, रोहित चौधरी, चंदन रूंगटा, मोंटी चौधरी, नेकां पाल, हरीश कुमार, आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jun 30 2023, 20:31

अमरनाथ यात्रा एवं वैष्णो देवी दर्शन के लिए चांडिल सें सात सदस्यों का टीम रवाना

सरायकेला : श्री अमरनाथ यात्रा एवं वैष्णो देवी दर्शन के लिए शुक्रवार को चांडिल से सात सदस्यों का जत्था रवाना हुआ। जो चांडिल से मुरी के रास्ते गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली होते हुए रविवार को जम्मू पहुँचेगी। ये यात्रा 10 दिनों की होगी। जत्थे में शामिल लालमोहन दास(लालटु), सुदीप्तो पाल, संजय हलदार, कैलाश खां, टुटुन नाग, आकाश हलदार, तापश पाल शामिल है। यात्रा पर जाने के दौरान सभी काफी उत्साहित दिखे।

saraikela

Jun 30 2023, 20:28

चौका में मंत्री व विधायक ने किया फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण


सरायकेला : चौका पंचायत भवन के समीप टुईडुंगरी जाने वाली मार्ग पर हुल दिवस पर शुक्रवार को संथाल हुल की अमर नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया गया। 

पारंपरिक ग्राम सभा द्वारा आयोजित प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में मंत्री चंपई सोरेन, विधायक सविता महतो, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक, जिला परिषद सदस्य ज्योतिलाल माझी उपस्थित थे। मंत्री चंपई सोरेन व विधायक सविता महतो ने हुल दिवस के पावन अवसर पर शहीद फूलो-झानो की आदम कद प्रतिमा का अनावरण माल्यार्पण व कर किया।

 मौके पर गुरूचरण किस्कू, चारू चांद किस्कू, पप्पू वर्मा, सुखराम हैंम्ब्रम, तरुण दे, ओमप्रकाश लायेक, सुधीर किस्कू, बुद्धेश्वर मार्डी, श्यामल मार्डी, डोमन बास्के, कर्मू मार्डी, प्रकाश मार्डी, शक्तिपद हांसदा, महावीर हांसदा, महेंद्र टुडू, संजीव टुडू, कुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jun 30 2023, 20:22

ईचागढ़ के गौरांगकोचा में सिद्धू कान्हू के मूर्ति पर श्रद्धांजलि देकर मनाया गया हुल दिवस


सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ में शुक्रवार को गौरांगकोचा मांझी बाबा धनेश्वर मुर्मू की अगवाई में वीर शहीद सिद्धू कान्हू के मूर्ति पर श्रद्धांजलि देकर हुल दिवस मनाया गया। इस दौरान समाजसेवी भूषण मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि हुल विद्रोह भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था। उन्होंने कहा कि 30 जून 1855 को संथाल परगना के समस्त गरीब और शोषित वर्ग द्वारा चुन्नी मार्डी के चार पुत्र सिद्धू, कान्हू, चांद व भैरव के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया था। उन्होंने कहा कि इस विद्रोह का आग भोगनाडीह से शुरू होकर बहुत जल्दी जंगल की आग के तरह पूरे संथाल परगना क्षेत्र में फैल गया था। 

विद्रोहियों के अदम्य साहस से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिल गया। उन्होंने कहा कि इस विद्रोह में हजारों पुरूष-महिलाओं ने स्वयं को बलिदान दिया। फिर भी देशभक्तों ने अंग्रेजी हुकूमत के क्रूरता के सामने सिर नहीं झुकाया और हुल विद्रोह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो गया।

 आज उन महान स्वतंत्रता संग्रामियों के जीवन गाथा से प्रेरणा लेकर हम सभी के दिल में देशभक्ति की भावना को दृढ़ संकल्प के साथ जगाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुखिया राखोहरि सिंह मुंडा, निताई उरांव, रंजीत टुडु, खगेन महतो, गोविंदो बेसरा, अजित मुर्मू, सपन सिंह देव आदि उपस्थित थे।