Bihar

Jun 20 2023, 09:41

*जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीएम से तीखा सवाल, मणिपुर की हित की कब करेंगे बात*

डेस्क : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ ने एकबार फिर पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसबार मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर पीएम मोदी से जवाब मांगा है। 

बीते सोमवार को ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से मणिपुर को लेकर सवाल किया है। 

उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से पूछा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आखिर आपके मन की बात में मणिपुर के हित की बात, मणिपुर और देशभर में सामाजिक सौहार्द एवं शांति की बात, युवाओं के हित की बात, महंगाई की बात, बेरोजगारों के हित की बात क्यों नहीं आती है?

ललन सिंह ने कहा है कि मणिपुर भारत में ही है, वहां भी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है। महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। इतना गंभीर विषय देश के प्रधानमंत्री के मन की बात में क्यों नहीं आता है? राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता आपके कारनामों को देख रही है। समय निकट है, 2024 में जनता आपके खोखले दावों और वादों का हिसाब जरूर लेगी।

Bihar

Jun 19 2023, 10:40

सुखाड़ से प्रभावित किसानो को राज्य सरकार देगी मदद, कृषि विभाग ने जारी किया आदेश

डेस्क ; किसानों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है। राज्य के सुखाड़ वाले संभावित इलाकों में किसानों को राज्य सरकार मदद देगी। उन्हें पंद्रह फसलों के लिए आकस्मिक फसल योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में कृषि विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। योजना के तहत वैकल्पिक फसलों के निशुल्क बीज दिए जाएंगे।

राज्य में अनियमित मानसून, सूखे, अल्पवृष्टि जैसी स्थिति में खरीफ 2023 के लिए इस योजना के तहत 50 करोड़ रुपये भी जारी कर दिये गए हैं। एप द्वारा 20 मई तक फसलों के आच्छादन की जानकारी ले ली गई है। इसके अनुसार धान का बिचड़ा 3.55 लाख हेक्टेयर, मक्का की खेती 3.35 लाख हेक्टेयर, दलहनी फसलों की 1.15 लाख हेक्टेयर, तेलहनी फसलों की 0.25 लाख हेक्टेयर, जूट की 0.11 लाख हेक्टेयर यानी कुल 43.92 लाख हेक्टेयर रकबा में फसलों के आच्छादन का लक्ष्य है।

जलवायु परिवर्तन, बिपारजाय चक्रवात के चलते बारिश में देरी हो रही है। इससे कई इलाकों में खेतों में दरार पड़ गई है। प्रभावित गांव, पंचायत व प्रखंड के एक किसान को अधिकतम दो एकड़ के लिए दो वैकल्पिक फसल के बीज मिलेंगे। धान (प्रमाणित), मक्का (संकर), अरहर, उड़द, तोरिया, सरसों (अगात), मटर (अगात), भिंडी, मूली, कुल्थी, मडुआ, सांवा, कोदो, ज्वार व बरसीम के बीज मिलेंगे।

Bihar

Jun 18 2023, 18:13

आसमान से बरस रही आग के बीच एसी का बाजार गरम, कूलर हुआ आउट ऑफ स्टॉक

डेस्क : आसमान से बरस रही आग के बीच एसी का बाजार गरम है। शहर के अलग-अलग दुकानों से प्रतिदिन लगभग 500 एसी बिक रहे हैं। वहीं कूलर आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। 

शहर के बड़े दुकानदारों से बातचीत के अनुसार पिछले साल रोज 100 एसी और पांच सौ कूलर बिके थे। वहीं इस साल प्रतिदिन तकरीबन 500 एसी की विक्री हो रही है। जबकि कूलर आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। दुकानदार कूलर की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। डिमांड इतनी बढ़ गई है कि हर रोज नया स्टॉक मंगाना पड़ रहा है। 

दुकानदारों का कहना है कि मई में एसी की बिक्री नहीं थी लेकिन जून में बिक्री बेतहाशा बढ़ गई है। वहीं गर्मी में घर में लगे पंखे बेकार पड़ गए हैं। पंखा चलाने के बाद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसके कारण पंखे का बाजार पूरी तरह ठंडा पड़ा हुआ है। चांदनी मार्केट हो या अन्य बाजार, पंखे की बिक्री न के बराबर हो रही है।

Bihar

Jun 18 2023, 17:35

जयंती पर याद किये गए बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, सीएम नीतीश कुमार एवं राज्यपाल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

डेस्क : बिहार के प्रथम वित्त मंत्री व विभूति के नाम से लोकप्रिय डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर आज बिहार सरकार द्वारा राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। 

बिहार विधानमंडल में आयोजित हुए कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया। 

मौके पर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, नागरिक परिषद के पूर्व सदस्य छोटू सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Bihar

Jun 18 2023, 10:29

बिहार तैलिक साहू समाज के आम चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरु, कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी कंचन गुप्ता ने मतदाताओं से की यह अपील

डेस्क : बिहार तैलिक साहू समाज के आम चुनाव के तहत अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों के होने वाले चुनाव के इंतजार की घड़िया खत्म हो गई है। समाज के चुनाव आयोग की ओर पहले से निर्धारित दो चरण में हो रहे चुनाव के पहले चरण में आज 18 जून को वोटिंग हो रही है। 

पहले चरण में आज 18 जून को उत्तर बिहार के जिलों के लिए महेश भगत बनवारीलाल इंटरमीडिएट महाविद्यालय कृष्ण मोहन नगर (बैरिया चौक) मुजफ्फरपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जा रहे। जबकि दक्षिण बिहार के जिलों के लिए 25 जून को पटना के गांधी मैदान स्थित, ज्ञान भवन में वोटिंग होगी।

पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कंचन गुप्ता ने समाज के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि आज महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज ;(बैरिया बस स्टैंड के पास) मुजफ्फरपुर पहुंच कर शिक्षाविद् डॉक्टर उमेश प्रसाद गुप्ता & टीम को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनावे। 

साथ ही उन्होंने कहा है कि मतदाता वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटोयुक्त राशन कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि मे कोई भी एक पहचान पत्र  लेकर जरूर आवे ताकि आप वोट देकर अपना मन प्रसंद उम्मीदवार को बहुमूल्य वोट देकर चुन सके।

Bihar

Jun 18 2023, 09:41

*प्रदेश में गरमी का कहर, 24 घंटे के अंदर गर्मी से बीमार 35 मरीजों की गई जान*

डेस्क : पूरा बिहार इनदिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आलम यह है कि सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं देर रात तक भीषण तपिश से लोग बेहाल है। 

भीषण गर्मी और तेज धूप के कहर से पिछले 24 घंटों में 35 मरीजों की मौत पटना के दो बड़े अस्पतालों में हो गई। इनमें से 19 की मौत एनएमसीएच में, जबकि 16 की मौत पीएमसीएच में हुई। यही नहीं,पीएमसीएच में इस दौरान 105 लोग और एनएमसीएच में 110 लोग गर्मी और इससे संबंधित बीमारियों से ग्रसित होकर भर्ती भी कराए गए हैं।

वहीं सूबे में पिछले दो दिनों से अलग-अलग हिस्से में लू लगने से शनिवार को नौ लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय और नवादा में दो-दो की लू से जान चली गई। वहीं सासाराम में भी दो और आरा व औरंगाबाद में भी एक-एक की लू लगने से जान गई है। बिहारशरीफ में एक की मौत की लू से होने की आशंका जताई गई है।

Bihar

Jun 18 2023, 09:39

*राजधानी पटना समेत प्रदेश के 22 जिलों में शनिवार को आसमान से बरसी आग, वर्ष का सबसे गर्म रहा दिन*

डेस्क : पूरा बिहार इनदिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आलम यह है कि सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं देर रात तक भीषण तपिश से लोग बेहाल है। 

बीते शनिवार को राजधानी पटना समेत 22 जिलों में इस साल की सबसे भीषण गर्मी रही। राज्य के 22 जिले प्रचंड तापमान और तेज पछुआ का सामना किए। 18 जिलों में भीषण उष्ण लहर तो 22 जिलों में उष्ण लहर की स्थिति रही। पटना में इस साल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम पारा आठ जून को 44.4 डिग्री पहुंचा था। वर्ष 2019 में जून में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा था। 

मौसम विभाग ने लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी के प्रकोप से सचेत रहने की अपील की है। रविवार के लिए राज्य में कहीं मौसम का रेड अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

शनिवार को पटना में 44.7 डिग्री, गया 44.1 डिग्री, भागलपुर में 42.6 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 44.4 डिग्री, सबौर में 42 डिग्री, डेहरी में 44.4 डिग्री, मोतिहारी में 42.2 डिग्री, शेखपुरा में 45.1 डिग्री, जमुई में 43.6 डिग्री, भोजपुर में 44.5 डिग्री, वैशाली 42.8 डिग्री, औरंगाबाद 44.8 डिग्री, खगड़िया 44.1 डिग्री, बांका 44.1 डिग्री, नवादा 44.1 डिग्री के साथ भीषण उष्ण लहर की स्थिति रही।

Bihar

Jun 17 2023, 18:16

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियो का तांडव, घर में घूसकर ऑटो चालक को गोली मारकर उतारा मौत का घाट

डेस्क : बिहार में अपराधियो का मनोबल काफी बढ़ गया है। प्रदेश के किसी न किसी जिले में हत्या, लूट जैसी घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से चलते बन रहे है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। 

जहां दानापुर थाने के जनकधारी लाल रोड में बेखौफ अपराधियो ने एक ऑटो चालक को घर में घुसकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिय है। बेकौफ अपराधी मौके वारदात से हथियार चमकाते हुए फरार हो गये। 

बताया जाता है कि ऑटो चालक अख्तर ऑटो चला कर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। शनिवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर अख्तर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गये।

Bihar

Jun 17 2023, 11:49

बिहार तैलिक साहू समाज के हो रहे आम चुनाव को लेकर सुपौल में हुई बैठक, डॉ. यू.पी गुप्ता और उनकी टीम को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प

डेस्क : बिहार तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों के होने वाले चुनाव के इंतजार की घड़िया खत्म हो गई है। साहू समाज का चुनाव 18 और 25 जून को होने जा रहा है। 

पहले चरण में कल 18 जून को उत्तर बिहार के जिलों के लिए महेश भगत बनवारीलाल इंटरमीडिएट महाविद्यालय कृष्ण मोहन नगर (बैरिया चौक) मुजफ्फरपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। जबकि दक्षिण बिहार के जिलों के लिए 25 जून पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में वोटिंग होगी।

इधर डॉ. यू.सी गुप्ता और उनकी टीम को चुनाव में विजयी बनाने के लिए चुनाव प्रचार जोरो पर है। सुपौल निर्मली अंतर्गत मरौना परी में पूर्व मुखिया योगेन्द्र साह के नेतृत्व मे बिहार तैलिक साहू सभा चुनाव सत्र 2022-2026 का चुनाव पर चर्चा बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जिसमे प्रदेश अध्यक्ष उम्मीदवार शिक्षाविद् डॉक्टर उमेश प्रसाद गुप्ता & टीम के उपाध्यक्ष उम्मीदवार सकुंतला प्रसाद, संयुक्त मंत्री उम्मीदवार सह निवर्तमान संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद ने उपस्थित होकर क्रार्यक्रम को सम्बोधित किया। साथ ही उमड़े जनसैलाब ने गर्म जोशी के साथ अभिनन्दन किया गया। 

वहीं शिक्षाविद् डॉक्टर उमेश प्रसाद गुप्ता & टीम को बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

Bihar

Jun 17 2023, 11:25

मंत्री पद का शपथ लेते ही रत्नेश सदा ने पूर्व सीएम मांझी पर साधा निशाना, कहा-मांझी बिक सकते हैं पर मुसहर नहीं

डेस्क : बीते शुक्रवार को जदयू विधायक रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन के दरबार हॉल में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदा को एससी-एसटी कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी है। 

वहीं मंत्री पद पाने के बाद रत्नेश सदा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही दलित-महादलित समाज के उत्थान कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मांझी परिवार मोह में बिक सकते हैं लेकिन मुसहर-भुईयां समाज नहीं। यह समाज मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है और रहेगा।

उन्होंने कहा कि महादलितों के असली मसीहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। पहले अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग नेता नहीं बनते थे लेकिन मुख्यमंत्री जी ने पंचायत में आरक्षण देकर दलित/महादलित समाज को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर दिया।

मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को मुख्यमंत्री ने सम्मान दिलाया, उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया, उसी ने बार-बार हमारे नेता नीतीश कुमार के पीठ में छुड़ा घोंपने का काम किया। संतोष मांझी की राजनीतिक और सामाजिक जीवन में शून्य भागीदारी रही है। वो बस अपने पिता की बदौलत मंत्री पद हासिल किए, मगर मैं अपने कर्मों और नीतीश कुमार के आशीर्वाद से आज बिहार का मंत्री बना हूं।