Aurangabad

Jun 12 2023, 18:00

अदालत में केस डायरी प्रस्तुत नहीं करना एसएचओ को पड़ा महंगा, कोर्ट ने वेतन से 25 हजार कटौती करने का दिया आदेश

औरंगाबाद :- आज़ व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे तीन ब्रजेश कुमार सिंह ने एक ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए नगर थाना के अनुसंधानकर्ता के वेतन से पच्चीस हजार वेतन कटौती का आदेश दिया है।  

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 682/22 में केस डायरी की मांग 06/02/23 से की गई है। किंतु आज तक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जा सका , जिससे कई माह से जमानत याचिका लंबित है। यह वाद भादंवि धारा 341,323,324,307,379/34 में दर्ज कराई गई थी।  

अधिवक्ता ने बताया कि केस डायरी और आरोप पत्र समय पर न आने से बहुत से जमानत याचिका के सुनवाई लम्बित चली आ रही है। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 12 2023, 17:58

मदनपुर में भाजयुमो के अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन, जिला उपाध्यक्ष शुभेन्दु शेखर ने युवाओँ से किया यह आह्वान

औरंगाबाद :- भारतीय जनता युवा मोर्चा का अभिनंदन समारोह माँ उमंगेश्वरी के पावन भूमि मदनपुर में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजयुमो के अध्यक्ष अभिषेक कुमार 'बसु' एवं उपाध्यक्ष श्री शुभेन्दु शेखर सिंह एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से की।

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शुभेन्दु शेखर ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा युवा मोर्चा विश्व कि सबसे बड़ी युवाओं का राजनीतिक मोर्चा है।30 मई से 30 जून तक पूरे भारत में जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। साथ में सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने एवं साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

देश की 65% आबादी युवाओं की है और प्रधानमंत्री का सबसे ज्यादा उम्मीद इन युवाओं से ही हैं हमारे कंधे पर जिम्मेदारी है हमें भारत के उज्जवल भविष्य में योगदान देना है,और आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में पूर्ण बहुमत का सरकार बनाना है। अतः सभी युवाओं से संकल्पित होने का आग्रह किया कि सभी युवा इस कार्यक्रम से जुड़े और एकजुट होकर देश को विश्व में सबसे ताकतवर देश बनाए और देश के विपक्ष के नपाक इरादों पर पानी फिर जाए।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,मदनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुरेन्द्र गुप्ता,मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल सिंह,वार मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह,मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह जी,पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार,आशुतोष मोनू,जिला महामंत्री शुभम सिंह,अमित गुप्ता,जिला मंत्री ऋषि राज,जिला मीडिया प्रभारी अंकित कुमार,पप्पू कुमार,सतीश कुमार,दीपक कुमार,जिला मंत्री शहबाद अरसद उर्फ गुड्डू,जिला प्रवक्ता अक्षय पांडेय,राहुल रंजन उर्फ सोनु,राकेश कुमार, विकास उर्फ काली,अमरदीप कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी लवकुश,विक्की कुमार,लिगल सेल रौशन कुमार,आशीष कुमार,विशाल कुमार,भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन,भाजपा नेता अंकित सिंह,लल्लू सिंह,सहित मदनपुर प्रखंड के ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 12 2023, 15:48

नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

औरंगाबाद : नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा औरंगाबाद शहर के सदर अस्पताल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कई लोग बढ़-चढ़कर अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्त दाताओं को रक्त वीर सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नेशनल एंटी करप्शन के बिहार प्रदेश प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर मानवता की रक्षा के लिए होना चाहिए ऐसे कार्यों से अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान होता है। आपके रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है, रक्तदान महादान कहलाता है क्योंकि हमारा रक्त मुसीबत में किसी के काम आता है और हम एक अनजान से खून का रिश्ता बना लेते हैं। और किसी के जीवन के रक्षक बन सकते हैं।

चिकित्सक डॉ रवि रंजन ने बताया किरक्तदान शिविरों के माध्यम से हम प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जिन्दगियों को बचाने का काम करते हैं। रक्तदान के फायदे और मानवता के लिये इसकी आवश्यकता के विषय में अधिक से अधिक लोग जागरूक हों इसके लिए रक्तदान शिविरों के आयोजन होने चाहिए।

मनोज सिंह ने कहा कि जब किसी अपने का जीवन खतरे में हो तब रक्त की महत्ता समझ में आती है। आज हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक होगा। रक्त के लिए कभी किसी का जीवन समाप्त न हो इस बात की जिम्मेदारी हम सब पर है। अजीत चंद्रा ने कहा कि सभी लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने के जरूरत है और समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान महादान है किसी के लिए यह एक जीवनदान है, रक्तदान करना मानवता के परिचालक हैं। करिश्मा कुमारी सिंह भी सभी लोगों से रक्तदान करने के प्रति अपील की और कहा कि हर व्यक्ति को मानव की रक्षा के लिए रक्तदान अपना करना चाहिए यह सबका मौलिक कर्तव्य है।

इस मौके पर ओम प्रकाश, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विनय सिंह, मोनू कुमार, मुन्ना सिंह, नीलम देवी, अजीत कुमार, रणबीर सिंह, अंकित कुमार, सुमित सिंह, अनिल कुमार, राघवेंद्र कुमार, आयुष राज, बंटी कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, अमित सिन्हा, अन्य कई लोग मौजूद थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 12 2023, 15:28

नीलकंठ महादेव सेवा समिति सावन में 2 महीने तक लगाएगी निशुल्क सेवा शिविर

औरंगाबाद : नीलकंठ महादेव सेवा समिति औरंगाबाद की एक बैठक रविवार को शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पुजारी मनीष पांडेय द्वारा भगवान भोलेनाथ की आरती और पूजा कर की गई। 

इसके बाद समिति के लखन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आगामी सावन माह में समिति के द्वारा 2 महीने तक बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। यह सभी के सहयोग से ही संभव है। 

समिति के नीरज कुमार उर्फ लप्पू गुप्ता ने कहा कि कांवरियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इसमें समिति के सभी लोग दिन-रात लगे हुए हैं। कहा कि समिति ने साल के 365 दिन सेवा करने के लिए लक्ष्य बनाया है। वर्ष 2019 से सुलतानगंज से गंगा जल लेकर बाबा धाम जाने वाला मार्ग में शिविर की शुरुआत भव्य रूप से हुई थी। 

2 वर्ष कोरोना वायरस की वजह से शिविर बंद रहा था। अब 2023 में तीसरा वर्ष फिर से भव्य शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां सेवा तन, मन और धन सभी तरह से कर सकते हैं। शिविर के माध्यम से औरंगाबाद जिले का भी नाम रोशन करने का प्रयास जारी है। बाबा बैद्यनाथ की कृपा से प्रखंड में भी कमेटी का विस्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार इस साल सावन 59 दिनों का होगा जबकि आमतौर पर हर साल सावन का महीना 30 दिनों का होता है। 4 जुलाई 2023 से सावन की शुरुआत होगी और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। शिवभक्त पूरे 2 महीने तक भगवान शिव की आराधना करेंगे। वहीं सावन में 8 सोमवार का व्रत रखा जाएगा। 

इस मौके पर संजय कुमार, राजेश चौधरी, जयराम केशरी, डॉ प्रदीप, जितेन्द्र उर्फ बाबू, मधुप गुप्ता, पवन सोनी, अनुज गुप्ता, सूरज कुमार, मदन प्रसाद, मुन्ना, दिलीप, अजित चन्द्रा, शिवशंकर चौधरी आदि मौजूद थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 12 2023, 15:23

कृषि विज्ञान केन्द्र औरंगाबाद ने जारी किया 16 जून तक रहेगा हिट वेव (लू) का येलो अलर्ट

औरंगाबाद : जिले में अभी लोगो को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। कृषि विज्ञान केन्द्र जिले में 16 जून तक हिट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

केन्द्र की ओर से कहा गया है कि मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का दिनाँक 13, 14, 15, 16 & 17 जून 2023 को अधिकतम तापमान 43, 44, 43, 43, & 42 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 29, 28, 28, 30 & 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

किसान भाइयों को मध्यम अवधि (135 से 140) दिनमे पकने वाली धान के प्रजातियों का बिचड़ा लगाने हेतु खेत की तैयारी प्रारम्भ करना चाहिए ।

मध्यम अवधि की प्रजातियां जैसे- सीता, कनक, राजेन्द्र श्वेता, बीपीटी 5204 (सम्भा मंसूरी), सबौर अर्द्धजल, एमटीयू 1001 आदि का बिछड़ा लगाने का सही समय 10 जून से 25 जून होता है ।

खेत मे कार्य करते समय किसान भाइयों एवम कृषि मजदूरों को तेज धूप में कार्य करने से परहेज करना चाहिए तथा तेज धूप में अपने पशुओं को चराने के लिए न ले जाएl

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 11 2023, 12:25

तेज रफ्तार वाहन ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर बाइक सवार युवक की मौत


औरंगाबाद : जिले में शनिवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण युवक की मौत हो गई। घटना दाउदनगर-पचरूखिया रोड के तिलकपुरा मोड़ समीप की है। मृतक 19 वर्षीय युवक लक्ष्मण कुमार हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडीर गांव निवासी राजेन्द्र राजवंशी का बेटा था।

जानकारी के अनुसार युवक के बहन के घर ओबरा प्रखंड के बरौली में भोज कार्यक्रम था, जहां वह अपनी मां को पहुंचाकर वापस बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह दाउदनगर-पचरूखिया रोड के तिलकपुरा मोड़ समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काफी देर तक युवक मौके पर ही पड़ा रहा। उक्त रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देखा तो तत्काल उसे इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

मुआवजे की मांग कर रहे हैं परिजन

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 11 2023, 09:47

बहन के साथ उसके ससुराल पहुंचा युवक, जीजा के बहन को लेकर हुआ फरार


औरंगाबाद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपनी बहन के शादी के बाद दहेजा बन कर आया युवक अपनी बहन के ननद को लेकर फरार हो गया। इस बावत थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला देव थाना और माली थाना से जुड़ा हुआ है। 

देव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि माली थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़की का देव थाना के एक गांव के एक लड़के से हुई थी।शादी के बाद नवविवाहिता बहन के साथ एक भाई,बहन के ससुराल साथ में आया था। शादी के चौथे दिन अपनी बहन के ननंद को लेकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन करने पर जब लड़का और लड़की दोनों नहीं मिले तो लड़की के परिजनों ने देव थाना में आवेदन दिया है। जिसका जांच पड़ताल के बाद एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। लड़का और लड़की की खोजबीन की जा रही है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 10 2023, 20:37

औरंगाबाद: नवनियुक्त अंचल अमीनो को नियुक्ति पत्र किया गया प्रदान

औरंगाबाद: अपर समाहर्ता, औरंगाबाद आशीष कुमार सिन्हा द्वारा औरंगाबाद जिला अंतर्गत नवनियुक्त अंचल अमीनो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इस दौरान अपर समाहर्ता द्वारा कुल 9 अंचल अमीनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा औरंगाबाद जिला के लिए कुल 43 अंचल अमीनों को पदस्थापित किया गया है। जिसमे से कुल 35 अंचल अमीनों की काउंसिलिंग हो चुकी है। इनमें से जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा कुल 33 अंचल अमीनो को विभिन्न अंचलों में पदस्थापित किया गया है।

इसके पश्चात अपर समाहर्ता एवं स्थापना उप समाहर्ता द्वारा अंचल कार्यालय में किए जाने वाले कार्य, राजस्व मैप एवं अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता, धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Aurangabad

Jun 10 2023, 20:33

औरंगाबाद: मतगणना की तैयारी पूर्ण, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में वोटो की गिनती

औरंगाबाद::नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले दाउदनगर नगर परिषद के लिए मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वोटो की गिनती किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद स्थित बज्र गृह में सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी। 

निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर ने बताया की नगर निकाय के तीनों पदों के लिए कला भवन के पहले तल्ले पर तीन अलग अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। तीनो कक्षों में पांच पांच गणना टेबल बनाए गए हैं। आयोग के दिशा निर्देश पर सभी गणना टेबल पर ओसीआर लगाए गए हैं जो ईवीएम मशीन के डिस्प्ले सेक्शन को स्कैन कर परिणाम प्राप्त कर लेते हैं। 

इस तकनीक से काउंटिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं होती है। गणना की तैयारी को लेकर दाउदनगर स्थित सभा कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा आरओ, एआरओ टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली ने समीक्षा बैठक की। 

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी एआरओ तथा कर्मियों से मतगणना संबंधित सारी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया की गणना टेबल पर दिए जाने वाले प्रपत्रों को प्रारूप 14 ख से सावधानी पूर्वक मिलान कर लेंगे। टेबल पर कर्मियों को देने वाले सभी सामग्री उचित मात्रा में हो यह सुनिश्चित होना चाहिए।

 ससमय सभी टेबल कर्मी उपस्थित रहें यह भी सुनिश्चित करना है। मतों की गणना मतदान केंद्रवार होगी। इसी के अनुसार गणना अभिकर्ताओं या अभ्यर्थियों को काउंटिंग कक्ष में भेजा जायेगा। 

बताया गया कि तीनो पदों के लिए अलग अलग सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। अभ्यर्थियों तथा गणना अभिकर्ताओं के लिए पास तथा बैठने की व्यवस्था की गई है। 

इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियवर्त रंजन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ दाउदनगर योगेंद्र पासवान, बीडीओ गोह मनोज कुमार, बीडीओ ओबरा राजू कुमार , मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, शिक्षक रमाकांत प्रसाद, काशीनाथ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Aurangabad

Jun 10 2023, 20:12

औरंगाबाद: 11 जून को हीट वेव (लू) का येलो अलर्ट, 13 ओर 14 जून को हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना

 

औरंगाबाद: मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का 

दिनाँक 11, 12, 13, 14 & 15 जून 2023 को अधिकतम तापमान 43, 43.5, 42, 42, & 43 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28, 31, 31, 30 & 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

13 और 14 जून को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मेघ गर्जन के साथ हल्के बारिश होने की संभावना है । 

डॉ अनूप चौबे, कृषि मौसम वैज्ञानिक, विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद