Bihar

Jun 07 2023, 12:16

*बाढ़ राहत शिविरों में अब पीड़ितों को मिलेंगे 600 की जगह 1000 रुपये, सीएम ने दिए निर्देश*

डेस्क : बाढ़ राहत शिविरों में अब पीड़ितों को बर्तन-वस्त्रत्त् आदि के लिए 600 की जगह 1000 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की बैठक में यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने शेष बचे 42 आश्रय स्थलों का निर्माण भी जल्द पूरा करने को कहा। 

एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बुधवार को पर्षद की 22वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की मदद की जाती है। इसके अलावा विविध कार्यों में लोगों की सहायता की जाती है। कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की मदद दी गयी। मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

इसके पहले मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ने न्यासी पर्षद की 21वीं बैठक की कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

उन्होंने बताया कि हर बिंदु पर कार्यवाही का अनुपालन कर लिया गया है। 10 बाढ़ प्रभावित जिलों में 100 बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण हेतु अब तक 64 करोड़ 57 लाख 26 हजार 582 रुपये निर्गत किए जा चुके हैं।

Bihar

Jun 07 2023, 10:19

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने केन्द्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया असफल, लगाए यह गंभीर आरोप

डेस्क : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन ने केन्द्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। विभिन्न रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने केन्द्र सरकार को आर्थिक समानता, गरीबी व बेरोजगारी दूर करने तथा कौशल विकास के मौर्चे पर असफल करार दिया। केंद्र का केवल अपना खजाना भरने पर ध्यान है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, अंजुम आरा व डॉ. भारती मेहता के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत आर्थिक प्रबंधन से देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है। 

ऑक्सफेम की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए राजीव रंजन ने कहा कि महज 1 फीसदी लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति है। देश की 50 फीसदी आबादी के पास संपत्ति का केवल 3 फीसदी है। इससे साबित होता है कि अमीर और अमीर हुए हैं, जबकि गरीब और गरीब। आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों तथा असमानता बढ़ाने के लिए काम कर रही है। 

कहा कि देश में बेरोजगारी दूर करने के उपायों पर ग्रहण लग गया है। केन्द्र का कौशल विकास मंत्रालय पूरी तरह फेल है। पिछले वर्ष की लेबर रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुशल कामगारों की संख्या महज 2 फीसदी है, जबकि दक्षिण कोरिया में 96 और जापान में यह 80 फीसदी है।

जदयू नेता ने कहा कि यूपीए सरकार में पेट्रोल उत्पादों के दाम में वृद्धि पर भाजपा ने उन्हें खूब शोर मचाया था, लेकिन कई महीने से कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट के बाद ही मौजूदा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए हैं। एक रिपोर्ट के हवाले कहा कि भारत में लगातार प्रेस की स्वतंत्रता में कमी आ रही है। बोलने की आजादी छीनी जा रही है।

Bihar

Jun 07 2023, 09:32

ओडिसा रेल दुर्घटना में अबतक बिहार के 39 लोगों की मौत की पुष्टि, 21 लोगों का अब भी नहीं चल रहा कोई अतापता

कटिहार : जिले में लूटपाट की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं लूट का विरोध करने पर अपराधी जानलेवा हमला करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। ऐसी घटना को अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र में बीती रात अंजाम दिया। 

अपराधियो ने बहन के घर से लौट रहे युवक के साथ लूटपाट की। वहीं विरोध करने पर उसे गोली मार दी। हालांकि युवक की किशमत अच्छी थी कि गोली उसके पैर में लगी। घायल युवक को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

नगर थाना क्षेत्र के चन्नाडीह रेलवे फाटक के पास हुए इस घटना के बारे में घायल युवक मोहम्मद अब्दुल और उनके परिजनों ने बताया कि वह सुबह अपने मोटरसाइकिल से डंडखोरा थाना क्षेत्र के मुकुरजान अपने बहन के घर गया था और रात में वहीं से लौट रहा था।  

ट्रेन आने के कारण रेलवे फाटक बंद था जिस कारण वह रुक गया। इसी दौरान चार से पांच की संख्या में आये युवकों ने उनका मोबाइल और नगद छीन लिया, इस पर मोहम्द अब्दुल द्वारा विरोध करने पर अज्ञात अपराधियों ने मोहम्मद अब्दुल के पैर में गोली मार दिया। 

घटना में घायल युवक को पहले सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज कराया गया। उसके बाद अब्दुल को बेहतर इलाज के लिए फिलहाल कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

कटिहार से श्याम

Bihar

Jun 06 2023, 14:59

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 10 महत्वपूर्ण एजेंडो पर लगी मुहर

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस कुल 10 एजेंडों को मंत्रिपरिषद की ओर से मंजूरी दी गई है। कास्ट आाधारित उद्योगों की संख्या का पुनर्निधारण किया गया है। पटन हाईकोर्ट की स्थापना में अनवादक संवर्ग में संयुक्त निबंधक के 1 पद एवं उप निबंधख के 1 पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है। पटना हाईकोर्ट में जमादार के वर्तमान 77 पदों को वेतनस्तर-2 में उत्क्रमित किया गया है। हाईकोर्ट में कार चालकों के 27 पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है। अरवल के बेलखारा में 5 एकड सरकारी जमीन को कॉलेज की स्थापना के लिए शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तांकतरित किया गया है। अंकेक्षण निदेशालय में कुल 6 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। साथ ही साथ बिहार विधान सभा के अष्टम-सत्र तथा बिहार विधान परिषद के 203 वें सत्र (बजट सत्र) के सत्रावसान संलेख पर स्वीकृति दी गई है।

बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए अनियमित मानसून, बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति में आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत बीज वितरण के लिए 50 करोड़ की राशि को मंजूरी मिल गई है। जबकि, बिहार राज्य में कास्ट आधारित उद्योगों की संख्या का पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। राज्य में कार्यरत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के पुर्न पूंजीकरण हेतु वर्ष 2022- 23 के बकाए राशि 84।87 करोड़ रुपए का बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वरूप उप बंद किए जाने एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में एकमुश्त भुगतान की स्वीकृति मिली है।

इसके साथ ही बिहार पुलिस के अन्तर्गत गठित स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (Special Auxiliary Police) में बहाल किए गए भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के कार्यरत कुल बल 3566 की अनुबंध अवधि वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिये विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही ऑडिट ऑफिस में 06 पदों का सृजन करने की स्वीकृति दी गई है।इसमें बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा का संयुक्त निदेशक (वेतन स्तर -13 ) का 02 (दो) पद एवं उप निदेशक (वेतन स्तर-12 ) का 04 (चार) पद अर्थात कुल 06 पदों की स्वीकृति दी गई है।

Bihar

Jun 06 2023, 10:51

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी ने मेडिकल कॉलेजों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की, दिए कई सख्त निर्देश

डेस्क : डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मिशन परिवर्तन के तहत मेडिकल कॉलेजों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस उन्होंने पदाधिकारियों के कई सख्त निर्देश दिए। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि एक महीने पहले शुरू हुए कार्यों को आगामी चार जुलाई तक पूरा कर लेना है। इसका यह भी अर्थ नहीं है कि इसके बाद चुप बैठ जाना है। अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने के लिए लगातार काम करते रहना है। उन्होंने कहा कि राज्य के 10 मेडिकल कॉलेजों को विभाग की ओर से जो टास्क सौंपे गए हैं, उसे हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसके तहत अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, गार्डेन ड्रेसिंग व मेटेनेंस, बाउंड्री वाल व दरवाजा, मुख्य प्रवेश द्वार, सिक्योरिटी, प्रकाश व्यवस्था, स्क्रैप डिस्पोजल, पार्किंग एरिया, अवांछित सामग्रियों को हटाया जाना है। दीवार के प्लास्टर को दुरुस्त किया जाए। ड्रेनेज, एसी रिपेयरिंग, वायरिंग, बिजली की लोड क्षमता, फायर ऑडिट, ड्रेनेज पाइप को दुरुस्त किया जाए। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में बायोमीट्रिक हाजिरी, उपलब्ध स्थान का अधिक से अधिक सदुपयोग, स्वास्थ्य संस्थान में कम से कम उपकरणों की संख्या तय करने, स्वास्थ्य उपकरणों का बेहतर रखरखाव, दवाओं का सही वितरण व पैथोलॉजिकल व रेडियोलॉजी जांच की सुविधा का आकलन करें। इससे पहले विभागीय अधिकारियों ने अब तक हुए कामों के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। एसकेएमसीएच में ब्लड बैंक, एनएमसीएच में आई बैंक, ऑनलाइन पैथोलॉजी आदि के बारे में बताया गया। उपमुख्यमंत्री ने इन कार्यों की सराहना करते हुए रेफरल पॉलिसी पर काम करने का सुझाव दिया। 

कहा कि कब व किन परिस्थतियों में रेफर किया जाए, यह सुनिश्चित हो। रेफर करने के बाद डॉक्टर जानकारी लें कि उस मरीज का क्या हुआ। रेफरल पॉलिसी की ट्रेनिंग डॉक्टरों को दें। अतिक्रमण व बेकार पदार्थों को हटाए जाने पर कहा कि यह पहले ही हो जाना चाहिए था। प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के साथ समन्वय बैठक करने को कहा ताकि बायोमेडिकल कचरा के निस्तारण पर रणनीति बने। 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुधीर कुमार मौजूद थे।

Bihar

Jun 06 2023, 10:01

बिहार के 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

डेस्क : प्रदेश में 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बावत गृह विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। 

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सुनील झा को अपर पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी मिली है।

निर्मल कुमार आजाद को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु, पटना, डॉ. कमल किशोर सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त, नागरिक सुरक्षा, पटना के पद पर तैनात किया गया है। 

जबकि राजेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस, पटना, मो. शफीउल हक को पुलिस उप महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस, उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गयी है। 

वहीं पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे बिनोद कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस, केंद्रीय मंडल पटना बनाया गया है।

Bihar

Jun 06 2023, 09:24

सीएम नीतीश कुमार ने भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों की 106 योजनाओं का उद्घाटन तथा 83 योजनाओं का किया शिलान्यास, पदाधिकारियों के द

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग से भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों की 1340.46 करोड़ रुपये की 106 योजनाओं का उद्घाटन तथा 1189.87 करोड़ रुपये की 83 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उसका निर्माण पूर्ण होने का समय निर्धारित कीजिए। अब सभी सरकारी भवनों का मेंटेनेंस करते रहना है। विभाग के सभी इंजीनियर इस पर ध्यान दें भवनों के निर्माण कार्य में काफी खर्च होता है, उसकी देखभाल जरूरी है। भवनों का सदुपयोग हो। अगर सरकारी भवन मेनटेन रहेगा तो वह सुंदर दिखेगा। निजी भवन भी उसे देखकर मेंटेनेंस और साफ-सफाई के लिये प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि भवनों का निर्माण तेजी से कराएं। निर्माण एजेंसी अगर देरी करती है तो इसे देखें कि यह क्यों हो रहा है? साथ ही भवनों की छत पर सोलर प्लेट लगवाएं। सौर ऊर्जा बहुत जरूरी है।

अभियंता-कर्मियों की बहाली जल्द करें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भवनों के निर्माण के साथ-साथ उसका मेटेनेंस भी बेहतर करना है। ऐसा न हो कि भवन बने और मेटेनेंस नहीं होने के कारण वह खराब हो जाए। मेटेनेंस करने के लिए अगर और अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मियों की आवश्यकता है तो उसकी बहाली जल्द कीजिए। विभाग द्वारा काफी अच्छे भवन बनाये जा रहे हैं। पटना में सरदार पटेल भवन, बिहार संग्रहालय जैसे आइकोनिक भवन बनाये गये हैं। सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र जिसमें बापू सभागार, ज्ञान भवन एवं सभ्यता द्वार तथा सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। बिहार संग्रहालय काफी अच्छा बना है। यह इंटरनेशनल स्तर का है, देश में ऐसा संग्रहालय कहीं भी नहीं है। पटना सिटी में प्रकाश पुंज बहुत अच्छा बना है।

आम लोगों को उपलब्ध कराएं अंजुमन इस्लामिया हॉल 

सीएम ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया हॉल अब काफी अच्छा बन गया है। हमने कहा है कि अंजुमन इस्लामिया हॉल आम लोगों को रियायती दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बहुत अच्छा बना है। वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण तेजी से पूरा कीजिए। यहां भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष रखे जायेंगे। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद काफी पर्यटक वैशाली जायेंगे। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी सह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से पूरा करें। खेल यूनिवर्सिटी भी राजगीर में बनाया जा रहा है। पटना में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। इसका निर्माण जल्द पूरा करें। बापू टावर भी पटना में बन रहा है। हम चाहते हैं कि बापू टावर तेजी से बन जाए।

Bihar

Jun 05 2023, 12:28

जनता दरबार में आई महिला की शिकायत सुनकर दंग रह गए सीएम नीतीश कुमार, फौरन डीजीपी को लगाया फोन

डेस्क : आज महीने का पहला सोमवार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एकबार फिर जनता के दरबार में हाजिर होकर फरियादियों की शिकायत सुन उसपर कार्रवाई का निर्देश दे रहे है। 

आज के जनता दरबार में गृह और सामान्य प्रशासन अलावा राजस्व भूमि सुधार विभाग। कारा विभाग। मद्य निषेध उत्पाद विभाग। निगरानी विभाग। खान एवं भूतत्व विभाग शामिल मामलों पर सुनवाई हो रही है। जनता दरबार में संबंधित सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद है। 

वहीं जनता के दरबार में गया से आई एक महिला ने कहा कि दबंग मेरी बेटी को उठाकर ले गए और गलत काम किया। थाने में केस किया लेकिन टेकारी थाना की पुलिस दबंगों से 2 लाख रू लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से शिकायत को सुना। इसके बाद डीजीपी को फोन लगाया। सीएम नीतीश ने डीजीपी से कहा कि पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही। अभियुक्तों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा? तत्काल एक्शन लीजिए।

वहीं कैमूर से आए एक युवक ने नीतीश कुमार से कहा कि हमारे जमीन का गलत जमाबंदी हो गया। हमने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई लेकिन अब तक मेरा काम नहीं हुआ है। शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Bihar

Jun 05 2023, 12:05

ओडिशा रेल हादसे में अबतक बिहार के 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 54 यात्रियों की नहीं मिल रही कोई खोज खबर

डेस्क : ओडिशा के बालासोर रेल हादसे में अबतक बिहार के 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रदेश के 54 रेल यात्रियों के लापता होने की सूचना है। ये विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में प्रदेश के 66 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते रविवार शाम बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है।

मरने वालों में मधुबनी के चार, पूर्वी चंपारण के तीन, पूर्णिया के दो, मुजफ्फरपुर व नवादा के एक-एक यात्री हैं। मधुबनी के तीन, मुजफ्फरपुर तथा नवादा के एक-एक, पूर्वी चंपारण के दो व्यक्ति यानी कुल सात मृतकों का शव उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है।

 मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार से गई अधिकारियों की टीम रविवार शाम को वहां पहुंच गई। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि ओडिशा के कंट्रोल रूम से समन्वय कर लापता व्यक्तियों की खोज जारी है। बालासोर गई टीम भी मदद कर रही है। घायलों को स्वस्थ पर घर पहुंचाया जाएगा।

Bihar

Jun 05 2023, 11:55

जनता के दरबार में हाजिर है सीएम नीतीश कुमार। फरियादियों की सुन रहे शिकायत

डेस्क : आज महीने का पहला सोमवार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एकबार फिर जनता के दरबार में हाजिर होकर फरियादियों की शिकायत सुन उसपर कार्रवाई का निर्देश दे रहे है। 

आज के जनता दरबार में गृह और सामान्य प्रशासन अलावा राजस्व भूमि सुधार विभाग। कारा विभाग। मद्य निषेध उत्पाद विभाग। निगरानी विभाग। खान एवं भूतत्व विभाग शामिल मामलों पर सुनवाई हो रही है। जनता दरबार में संबंधित सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद है।