जिलें में कांग्रेस को नब्बे के दशक वाला सशक्त पार्टी बनाने का संकल्प लिया हूं :-- गोपाल शर्मा
जहानाबाद : जिला कांग्रेस कमिटी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा जी के नेतृत्व में प्रथम प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता से पूर्व श्री शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया और वरिष्ठ नेताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की मैं सर्वप्रथम धन्यवाद करता हूं अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी को जिन्होंने हमें जहानाबाद जैसे जिला में अध्यक्ष पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया है। ऐसे में हमारी कोशिश होगी कि मैं जिला के आप सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर सक्रिय और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित पद की जिम्मेवारी देते हुए एक सशक्त जिला कांग्रेस कमिटी का गठन कर प्रत्येक प्रखण्ड के बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का सतत् प्रयास करुंगा और अपने राष्ट्र नायक आदरणीय राहुल गांधी जी के सपनों के भारत का निर्माण में भरपूर क्षमता के साथ अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने का कोशिश करुंगा।
नये जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मीडिया बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जिले में पार्टी कमिटी के गठन हो जाने के बाद जिले में कांग्रेस गांव-गांव में जाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करुंगा और जिले में पदस्थापित सभी प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर जनता के हित में लॉयन ऑर्डर को मजबूत कराने की मांग करुंगा, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ूंगा। अगर जनता के लिए सड़क पर उतरना पड़ा तो सड़क पर भी आंदोलन करुंगा।
कहा कि कांग्रेस आजादी के आंदोलन से लेकर आजतक देश के नवनिर्माण तक जनता के प्रति समर्पित रहा है। मैं भी इस नीतियों का पालन करता रहूंगा।
इस बैठक में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के साथ युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार प्रियदर्शी, कामरान हुसैन, राकेश शर्मा, रामाधार शर्मा, महेश पासवान, मनोज शर्मा, राजेन्द्र शर्मा उर्फ राजू, हरिहर ठाकुर, विमलेश शर्मा, धनंजय सिंह, कमलेश कुशवाहा, कृष्णनंदन कुमार, गायत्री देवी, रामप्रवेश ठाकुर, मुकेश गुप्ता, कौशर आलम, रफत आरा, मो तौकीर रज़ा, बृजमोहन शर्मा एवं मनजीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
जहानाबाद से बरुण कुमार







Jun 06 2023, 16:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.0k