विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ पौधारोपण, छात्रों और शिक्षकों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
जहानाबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार 05 जून 2023 को डीएवी पब्लिक स्कूल, जहानाबाद में मिशन लाइफस्टाइल फ़ॉर अवेयरनेस से सम्बंधित पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
![]()
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मार्गदर्शन करते हुये प्राचार्य के० के० पांडेय ने कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध पर्यावरण के अस्तित्व पर ही मानव का अस्तित्व टिका हुआ है। अपने तथा आने वाली पीढ़ी के लिये हमें धरती को हरा भरा बनाये रखना होगा तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनानी होगी। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान है। प्लास्टिक की वस्तुयें बायो डिग्रेडेबल नही होने के कारण पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। सभी को संकल्प लेना होगा कि दैनिक जीवन मे प्लास्टिक की बनी हुई वस्तुओं का उपयोग कम से कम करें।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य द्वारा उपस्थित सभी छात्रों एवं शिक्षकों को एक एक पौधा वितरित किया गया। सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। छात्र- छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न पेंटिंग बनाई गई। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के निर्देशों के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी शामिल थे।
जहानाबाद से बरुण कुमार







Jun 05 2023, 18:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.1k