*पत्रकार शासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है : एमएलसी पवन सिंह*
आरएन सिंह
बिसवां (सीतापुर)। पत्रकारिता दिवस पर बिसवां के बड़े चौराहे पर स्थित एक होटल में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसियेशन के बैनर तले स्वस्थ लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका शीर्षक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा नेत्री नीरज वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी पवन सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक उत्त्तरी प्रकाश कुमार, उपजिलाधिकारी बिसवां पीएल मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसवां अभिषेक प्रताप अजेय, पत्रकार पंकज सिंह गौड़, समाज सेविका रेनू मेहरोत्रा मौजूद रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता उ०प्र० पत्रकार मान्यता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने की व संचालन पत्रकार पदमकान्त शर्मा ने किया | कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यादायनी मां सरस्वती के सम्मुख अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा खम्भा है | पत्रकार शासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है। जो समाज के दबे कुचले लोगो की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है | लोकतंत्र की रक्षा में एक पत्रकार का बहुत बड़ा योगदान रहता है | भाजपा की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्त्तमान में कलम के सिपाहियों के सामने ढेर सारी चुनौतियाँ हुए भी वह अपना काम ईमानदारी के साथ निभाते हैं | पत्रकार ही हैं जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज उठाता है और भ्रष्टाचारियों से दुशमनी लेकर भी निस्वार्थ समाजसेवा करता है |
आजकल लोग अखबारों में अपने मनपसंद खबर पढ़कर फेंक देते हैं जबकि अखबार का हर अक्षर ही कीमती होता है क्योंकि एक एक अक्षर हम तक पहुंचाने में पत्रकारों को विभिन्न प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है | वरिष्ठ पत्रकार पंकज सिंह गौड़ ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने में पत्रकार महती भूमिका निभाते हैं | ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार सबसे ज्यादा मेहनत करने के बावजूद सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करते हैं | एक सच्चाई दिखाने के एवज में उन्हें कई लोगो की दुशमनी झेलनी पड़ती है तब जाकर किसी गरीब को न्याय मिल पाता है |
कार्यक्रम को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार, अशोक त्रिपाठी, रेनू मेहरोत्रा ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के संयोजक मोहित जायसवाल ने आये हुए लोगो का आभार प्रकट किया | कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पद्मकान्त शर्मा और अमित जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पत्रकारों के अलावा नगर के लोग भी मौजूद रहे।















May 30 2023, 16:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k