शौर्य चक्र विजेता मेजर अभिषेक सिंह को किया गया सम्मानित,जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ दिखा चुके हैं पराक्रम
कमलेश मेहरोत्रा
सीतापुर- द मिलेनियम अकादमी, रमना फार्म में शौर्य चक्र विजेता मेजर अभिषेक सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें शौर्य चक्र विजेता मेजर अभिषेक सिंह तोमर, द मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, 50 बटालियन, राष्ट्रीय रायफल, का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मेजर अभिषेक सिंह तोमर के द्वारा जम्मू कश्मीर के पटगाम ज़िले में अपने उच्च युद्ध कौशल का परिचय देते हुए सटीक जवाबी कार्यवाही से सभी आतंकियों को मार गिराने के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर मेजर अभिषेक ने उपस्थित लोगों के साथ अपने विचारों को साझा किया कि तरह तरह हम छात्रों को उनके उद्देश्य में आगे बढ़ने में उनका मार्गदर्शन करें , साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया कि कैसे हम सभी एक अच्छे शिक्षक बन सकते हैं। सम्मान समारोह को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर तरनजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि, सभी छात्र हमारे देश का भविष्य है इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर हर संभव छात्रों की मदद करनी चाहिए | प्रिंसिपल श्रीमती प्रभजोत कौर ने मेजर अभिषेक सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।












May 27 2023, 17:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k