डोभी-चतरा सड़क मार्ग के महकार गांव के पास अनियंत्रित कार ने पेड़ से टकराया, पांच लोग घायल
![]()
गया। जिले के डोभी-चतरा सड़क मार्ग के महकार गांव के समीप अनियंत्रित स्विफ्ट कार के पेड़ से टकराने के बाद सभी सवार पांच लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना डोभी पुलिस को दिया। मौके पर डोभी पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र डोभी में भर्ती कराया।
जहां उपस्थित चिकित्सक चंद्रकांत प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगो को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य तीन को उपचार के बाद घर भेज दिया। चिकित्सक ने बताया सभी घायल शेरघाटी शहर के निवासी है। जिसमे प्रिंस कुमार, प्रमोद कुमार को रेफर किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार, सौरव कुमार, विकास कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। सभी घायल झारखंड जिले के चतरा जिले के हटरगंज थाना क्षेत्र से अपने घर शेरघाटी लौट रहे थे।
रिपोर्ट : महेंद्र कुमार।





May 24 2023, 08:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
80.3k