जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर किया कटाक्ष : शराब परोसने की सबूत करें पेश, नहीं तो मानहानि का केस करेंगे
![]()
गया। शहर के नागमतिया रोड स्थित जदयू कार्यालय में पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जमकर कटाक्ष करते हुए साफ शब्दों में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मीट-चावल के बदले वोट मांगने और शराब परोसे जाने की बात कही गई है उस पर सबूत को पेश करें नहीं तो मानहानि का केस दर्ज करेंगे।
श्री कुशवाहा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ता के सम्मान में यह भोज का आयोजन किया गया था और बिना किसी तथ्य जाने हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा टिप्पणी देना गलत है। राष्ट्रीय पार्टी के एक आप जिम्मेदार पद पर हैं और इस तरह से अनाप-शनाप बोलने से आप थोड़ी ना मुख्यमंत्री बन जाइएगा। भाजपा के लोग भ्रम पाल लिए हुए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अनाप-शनाप बकेंगे, तो उनको कुछ ना कुछ मिलते रहेगा।
बिहार की जनता सब जागरूक हो चुकी है और इन सब बातों को समझती है। अब तो राम, लक्ष्मण, सीता जी, और बजरंगबली भी उनके विचारधारा को समझ चुकी है और नकार चुकी है। सम्राट चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनाप-शनाप बकने में लगे हुए हैं। इस तरह का प्रतिक्रिया देना शोभनीय नहीं देता है। भाजपा के जितने भी वरिष्ठ नेता सब अब आरती उतारने में मगन है। आरती उतारने से वोट मिलता है क्या। यहां काम करना होगा, तभी जनता मौका देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम में विश्वास रखते है और सारे लोगों को मिलाकर बिना किसी भेदभाव का सभी को सालेकर चलने का काम कर रहे हैं।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।



May 16 2023, 20:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
125.8k