बुद्ध पूर्णिमा पर संकिसा में निकली धम्म यात्रा सैकड़ों लोग हुए सम्मिलित
फर्रुखाबाद। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर संकिसा में भगवान बुद्ध की झांकियों की धम्म यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बुद्धम शरणम गच्छामि की धूम मची। धम्मा लोको बुद्ध विहार प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनागारिक कर्मवीर शाक्य ने फीता काटकर धम्म यात्रा की झांकियों को रवाना किया। बैंड बाजो की ध्वनि पर बुद्ध की झांकियां निकाली गई
सुरक्षा व्यवस्था सीओ सोहराब आलम एवं मेरापुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भारी फोर्स के साथ आगे चल रहे थे। पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए धम्म यात्रा में चल रहे यात्रियों को आधी सड़क पर चलने के लिए रस्सा लगवाया। बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध धर्म की क्या पहचान, मानव मानव एक समान। जब तक सूरज चांद रहेगा, बौद्ध धर्म का नाम रहेगा। बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि का उद्घोष किया गया।
![]()
पुरातत्व स्थल पहुंचने पर बौद्ध अनुयायियों ने तीन बार बुद्ध स्तूप की परिक्रमा की और लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर स्तूप के निकट बुद्ध की पूजा की। अनागारिक कर्मवीर शाक्य ने कहा कि बुद्ध कहते थे कि जो बातें पुस्तकों में लिखी हैं उसे तब तक न माने जब तक वह बाते बुद्धि की कसौटी पर खरी न उतरे। उस बात को भी न माने जो मानव के अहित में हो।
उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 1956 में जब से बौद्ध धर्म अपनाया तब से बौद्ध धर्म का कारवां बढ़ता ही जा रहा है l बौद्ध धर्म की पूरे विश्व में पहचान है। जयवीर सिंह शाक्य एडवोकेट एवं जनपद मैनपुरी की श्रद्धा बज्जरी ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन किया।
धम्म यात्रा में भिक्षु अश्वघोष,भिक्षु कंचन बोधि भिक्षु धम्म मित्र पखना सहकारी संघ के अध्यक्ष रघुवीर शाक्य, बुद्ध विहार के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
संतोष बौद्ध ने स्तूप गेट पर पेयजल की व्यवस्था की। संकिसा निवासी मनोज बौद्ध ने कंबोडिया बुद्ध विहार के सामने धम्म यात्रियों को बिस्कुट एवं पेयजल के पैकेट उपलब्ध कराए l कार्यक्रम के आयोजक कर्मवीर शाक्य एवं रघुवीर शाक्य ने यात्रा में सहयोग पर सीओ एवं थाना प्रभारी की सराहना की l
May 06 2023, 18:26