दूसरे दिन भी शहर के प्रबुद्ध लोगों ने सद्भावना मार्च निकाल लोगों से शांति की अपील की
नालंदा : रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हुए हिंसक झड़प के छठे दिन शहर के प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन के साथ सद्भावना मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बहाल रखने की अपील की।
दूसरे दिन निकाले गए सद्भावना मार्च बिहारशरीफ की अस्पताल चौक से निकलकर कागज़ी मोहल्ला, मोगल कुआं, सराय में जाकर संपन्न हुआ।
सद्भावना मार्च में मुख्यमंत्री के सलाहकार मनीष कुमार वर्मा, पीर साहब, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार, पूर्व विधायक पप्पू खां, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा व अन्य शहर के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे दिन सद्भावना मार्च निकालकर लोगों से इसी तरह शांति व्यवस्था बाल रखने की अपील की जा रही है। गुरुवार को भी शहर के प्रबुद्ध लोगों द्वारा इसी तरह सद्भावना मार्च निकाली जाएगी। साथ ही 2 बजे की जगह गुरुवार से 3 बजे तक बाजार खुली रहेगी । इंटरनेट सेवा गुरुवार के बाद से बंद या चालू रखने का फैसला लिया जाएगा।
नालंदा से राज








Apr 05 2023, 17:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k