किसान पार्टी के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए 26 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी,जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा
![]()
कटिहार में अपना किसान पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने प्रेस-वार्ता किया।
इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 26 मार्च 2023 को कटिहार में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय होटल डीलक्स के सभागार में सुबह 11:00 बजे से आहूत की गई है
जिसमें अपना किसान पार्टी के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने,
पार्टी के आईटी सेल के आधुनिकीकरण सहित आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के बीच एक मजबूत विकल्प के रूप में पार्टी कैसे चुनाव लड़े? इन बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अपेक्षित निर्णय लिए जाएंगे।
वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष चौहान, इंद्रजीत कुमार मंडल, एलके प्रसाद आदि मौजूद थे।





Mar 25 2023, 17:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k