*चंद्रशेखर आजाद के 92 वें बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा ने भावभीनी श्रद्धांजलि*
![]()
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में चंद्रशेखर आज़ाद के 92 वें बलिदान दिवस पर दाऊदपुर स्थित गुरुकृपा संस्थान कार्यालय पर कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। "स्वतंत्रता आंदोलन में चंद्रशेखर आज़ाद का साहसिक नेतृत्व और युवा क्रांतिकारियों का योगदान" विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
जिसमें वक्ताओं ने आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आज़ाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।इसके पूर्व आज़ाद चौक स्थित उनकी मूर्ति की साफ सफाई किया गया मूर्ति पर माल्यार्पण कर गगनभेदी नारे लगाए।
अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक बृजेश राम त्रिपाठी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मां भारती को ब्रितानी हुकूमत के चंगुल से मुक्ति दिलाने के लिए वैचारिक अधिष्ठान को लेकर चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में क्रांतिकारी लड़े, बलिदान हुए, जेल गए, यातनाएं सही, आज वह सपना अधूरा है। भारत का एक और विभाजन का खतरा मंडरा रहा है।
फांसी पर चढ़ जाने वाले मां भारती के लालों के अखंड भारत की लड़ाई अधूरी है। आज़ाद के सपनो का भारत बनाने तथा उसे पूरा होने तक देश की तरूणाई चैन से नहीं बैठेंगे।गोष्ठी की अध्यक्षता अनिरुद्ध पांडेय एडवोकेट ने किया तथा संचालन डा संतोष दूबे ने किया जबकि आभार ज्ञापन महेश दूबे ने किया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से एडवोकेट अनिरुद्ध पांडेय राम प्रवेश शुक्ला, डा संतोष दूबे, मदन किशोर त्रिपाठी, महेश चंद्र दूबे, कपूर चंद्र पांडेय, शुभम् त्रिपाठी, ज्ञानेश किंकर त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, सुदामा गोंड, अभिषेक जायसवाल, पारुल दूबे, गणेश पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Feb 27 2023, 18:26