झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी Corona Positive|
झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं| उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करा लेने की अपील की है| उन्होंने कहा है कि लक्षण के आधार पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया| इसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है|
झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रद्द |
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JE)-2021 को रद्द कर दिया है. गत तीन जुलाई को रांची, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी. इस परीक्षा के तहत सिविल, यांत्रिक एवं विद्युत के 1289 पदों पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति होनी थी.
झारखंड में बने 6 अपर महाधिवक्ता, राज्य सरकार ने नये विधि पदाधिकारियों की नियुक्ति की|
झारखंड लॉ ऑफिसर (इंगेजमेंट रूल्स-2018) के तहत नियुक्त विधि पदाधिकारियों की नियुक्ति आदेश निर्गत होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त किये गये सभी विधि पदाधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया|
Feb 26 2023, 18:12