गया में हम पार्टी का गरीब संपर्क यात्रा, बोले मांझी- नए संसद भवन का नाम बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर के नाम पर रखा जाय
गया। हिन्दुस्तान ही नहीं पूरे संसार में डॉ. भीम राव अम्बेदकर की मूर्ति है। हर जगह उनको पूजा जाता है। वो एक विद्वान थे। उन्होंने जितनी किताबें लिखीं, उतनी किसी ने नहीं लिखीं ।साथ ही देश में उनपर सबसे ज्यादा किताबे लिखी गई इसी विद्वान ने हमारा संविधान भी लिखा।
सुनने में आ रहा है कि दिल्ली में जो नया संसद भवन बन रहा हो वो अम्बेदकर के नाम पर न बनकर किसी और के नाम पर बनाया जा रहा है। यह हम अम्बेदकरवादियों के लिए किसी अपमान से कम नहीं है। हमारी मांग है कि बाबा साहब के नाम पर नए संसद भवन का नाम रखा जाय। ये बातें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) या हम (सेक्युलर) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया में गरीब संपर्क यात्रा के दौरान कहीं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) या हम (सेक्युलर) के गरीब संपर्क यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत गया जिले के डुमरिया से हुई। इसके बाद जिले के विभिन्न जगहों जैसे- डुमरिया, इमामगंज, बांके बाजार, शेटघाटी और डोभी में सभा का आयोजन किया गया।
कॉमन स्कूलिंग सिस्टम व्यवस्था की वकालत की
इस दौरान श्री मांझी ने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए और हम आज भी गरीब हैं। अगर यही स्थिति आगे भी रही तो अगले 75 सालों तक भी हम गरीब ही रहेंगे। इसलिए हम सेक्युलर सब गरीबों से अह्वान करता है कि सब पढ़ें सब बढ़ें। यही बाबा साहेब की इच्छा थी। उन्होंने एकबार फिर कॉमन स्कूलिंग सिस्टम व्यवस्था की वकालत की। सबको एक समान शिक्षा मिले।श्री मांझी ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति तभी सुधरेगी जब चपरासी से लेकर मुख्यमंत्री तक का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ेगा। मैं अगल 20-25 दिन और मुख्यमंत्री रहता को इस व्यवस्था को लागू कर देता।
भूमि सुधार के क्षेत्र में काम बाकी
भूमि सुधार के क्षेत्र में काम अभी बहुत बाकी है। गरीबों को जमीन का कब्जा दिलाया जाय, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। राज्य में छोटी बड़ी 300 सड़कें बनीं हैं और इतनी ही बनने के क्रम में हैं
बिहार में क्रांति आने वाली है
यात्रा के दौरान बिहार सरकार के अनुसूचित जाति -जनजाति विभाग के मंत्री और हम सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मांझी ने कहा कि हम गरीब शोषित लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए निकले है। इसके लिए हम सब गरीबों को संगठित होना होगा। हम सेक्युलर यह संगठन बनाने का काम करेगा। आपलोग साथ आइये, हम आपकी आवाज बनेंगे। बिहार बदलाव की ओर बढ़ रहा है। बिहार में क्रांति आने वाली है। क्रांति तब आती है जब समाज का निचला तबका जग जाता है। उस दबे कुचले वर्ग के लोगों के आवाज देने निकली है यह गरीब संपर्क यात्रा। मौके पर पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, सिकंदरा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी, राजेश पांडेय उपस्थित थे.

गया। हिन्दुस्तान ही नहीं पूरे संसार में डॉ. भीम राव अम्बेदकर की मूर्ति है। हर जगह उनको पूजा जाता है। वो एक विद्वान थे। उन्होंने जितनी किताबें लिखीं, उतनी किसी ने नहीं लिखीं ।साथ ही देश में उनपर सबसे ज्यादा किताबे लिखी गई इसी विद्वान ने हमारा संविधान भी लिखा। 

गया/डोभी। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ पंचायत के तेतरिया के जंगल में अवैध रूप से चल रहे आरा मशीन को जब्त कर वन परिसर बाराचट्टी लाया गया है। इस संबंध में फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार ने कहा की गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है।
गया/आमस। आमस पुलिस ने शराब माफियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर गिरफ्तारी व शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने की काम कर रहे हैं।जिसके लेकर शराब माफियों के हर अड्डे पर छापेमारी की जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने शनिवार की सुबह लालाडीह गांव गहन छापेमारी की जहां के बधार से एक क्विंटल महुआ, डेढ़ क्विंटल लमीठ्ठा व 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।
गया/डोभी। डोभी थाने की पुलिस ने डोभी गया सड़क मार्ग के शीतल छाया होटल के पास से शनिवार की सुबह को अवैध बालू लदा एक ट्रक जब्त किया है। साथ ही गाड़ी के चालक एवं उप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चालक ब्रह्मानंद तिवारी उम्र 20 वर्ष एवं उप चालक विवेकानंद तिवारी 22 वर्ष दोनों पीता श्याम नरेश तिवारी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के डमंडगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव के रहने वाले हैं।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से महाशिवरात्रि मनाया गया। बताया जाता है की हिंदू मान्यता के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की तेरस तिथि को प्रभु भोले नाथ के पार्वती माता का वरण किया था तब से इस दिन महाशिवरात्रि पर्व त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के रानी चक गांव के पास शनिवार की अहले सुबह को झारखंड के हंटरगंज की पुलिस एवं डोभी थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। अवैध कोयला को ईट भट्ठे में ले जाने की आशंका जताई जा रही है।
गया/फतेहपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के अरगा गांव के पास से मारुति पर लोड कर तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा शराब को पुलिस बरामद किया। चालक पुलिस आने की सूचना पाकर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा।
गया/टनकुप्पा। आरपीएफ कोडरमा पोस्ट द्वारा टनकुप्पा स्टेशन सहित आस पास के गांव में शुक्रवार को गांव में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान सहायक उपनिरीक्षक बी एन यादव, आरक्षी आनंद कुमार, आरक्षी मंजेश दास के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के तहत उपस्थित यात्री एवं गांव वालों को बताया गया जो लोग लकड़ी की ढूलाई जलावन के लिए
गया/बाराचट्टी। बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में आज महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान शिव की उपासना में इस दिन व्रत करने की मान्यता होती है। मोहनपुर प्रखंड स्थित गंभीरा में झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया।
Feb 19 2023, 19:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
38.6k