हर-हर महादेव' से गूंज उठा प्रखंड के शिव मंदिर, आस्था का उमड़ा सैलाब
गया/बाराचट्टी। बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में आज महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान शिव की उपासना में इस दिन व्रत करने की मान्यता होती है। मोहनपुर प्रखंड स्थित गंभीरा में झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया।
वही, मोहनपुर प्रखंड लथुआ निवासी एवं झारखंड में बिल्डर एवं माइंस व्यापारी गौरव सिंह राठौड़ पूरे परिवार के साथ झारखंड से बिहार झारखंडेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करने पहुँचे। पूजा सम्पन्न होने के बाद उन्होंने बताया कि मानव जीवन मे हर व्यक्ति अपने जीवन की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-पाठ करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर मनुष्य को अपने परिवार की रक्षा हेतु अलग-अलग पूजा-अनुष्ठान, मंत्र-पाठ, हवन, दान एवं अन्य उपाय करते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि विधि-पूर्वक पालन किया गया तो व्यक्ति दीर्घायु हो सकता है।
इन दिव्य मंत्रो एवं बाबा भोलेनाथ की अलौकिक शक्तियों से बीमार व्यक्ति भी ठीक हो जाता है।इसी मान्यता के अनुसार मैं अपने पिता जो अभी अस्पताल में भर्ती है उनको जल्द स्वस्थ एवं लंबी आयु के लिए मैं बाबा झारखंडेश्वर मंदिर आकर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना किया।शिव मंदिर के में आस्था पूर्वक श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल,घी ,दुग्ध, शर्करा, बेलपत्र, प्रसाद आदि अर्पित किए जा रहे हैं।सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।देहाती मेला होने के कारण खासकर ग्रामीण अंचल के महिला और पुरुष भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ के जयघोष से गुंजायमान हो रहा था।
रिपोर्ट: संजय सुमन केशरी।

गया/बाराचट्टी। बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में आज महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान शिव की उपासना में इस दिन व्रत करने की मान्यता होती है। मोहनपुर प्रखंड स्थित गंभीरा में झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया।


गया। रिजनल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में पीरामल फाउंडेशन एवं नीति आयोग के संयुक्त तत्वाधान से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत रीड अलोंग एप के प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भविष्य के भावी शिक्षक के तौर पर शिक्षा ग्रहण कर रहे बी.एड. एवं डी.एल.एड. के शिक्षक प्रशिक्षुओं के बीच रीड अलोंग एप को उपयोग कर प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को भाषा शिक्षण संबंधी अधिगम सामग्री जो कि गूगल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है की सहायता से भाषा शिक्षण पर विशेष बल देने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया।

गया/बेलागंज। बेलागंज थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में धीरेंद्र कुमार ने योगदान दिया। जहां पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने माला पहना कर भव्य स्वागत किया।
गया/बाराचट्टी। महाशिवरात्रि पर्व के ठीक एक दिन पहले यानि 17 फरवरी को बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बीबी पेसरा पंचायत के बेला गांव में श्री गणेश भगवान का मूर्ति अनावरण एवं प्राण-प्रतिष्ठा हेतु पूजा कार्य वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ। पूरे प्रखंड साल भर के बाद यह अवसर आता है।जब शिवरात्रि से दो दिन पहले ही सभी शिव मंदिरो में साफ-सफाई के साथ साज-सज्जा की जाती है।
गया। शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय में महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर इंद्रवीर कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर पारसनाथ साहू के द्वारा गया शहर के सभी महाशिवरात्रि आयोजनकर्ता के साथ बैठक की गई।
गया। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ताहीन तथा बदहाल स्थिति पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करती है। बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र में विलंब,अकादमिक अव्यवस्थाओं तथा अकादमिक व वित्तीय भष्ट्राचार से स्थिति बद से बदहाल हो चुका है और इस कारण राज्य का युवा अपने भविष्य को लेकर अत्यन्त आशंकित एवं चिन्तित है।
गया/आमस। आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरिवार के एक झोला छाप डॉक्टर के द्वारा गलत तरीके से इलाज करने के कारण एक बच्ची विकलांगता के शिकार हो गई है।जिसके परिजनों ने आमस थाना पहुंच डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
गया/बोधगया। मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने नवनिर्वाचित मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशि प्रताप शाही को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि कई महीनों से छात्र जदयू अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय के लिए स्थाई कुलपति अस्थाई रजिस्टर के लिए मांग कर रहे थे, इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय छात्र जदयू अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने कहा कि हम सब कि जो मांगे थे आवाज राज्यपाल के द्वारा पूरा कर दिया गया।
Feb 18 2023, 17:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.3k