जिलाधिकारी ने ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, दिए कई जरुरी निर्देश

किशनगंज : जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई। बैठक में क्रियान्वित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में सभी बीडीओ, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा),सभी आवास पर्यवेक्षक समेत विभिन्न योजनाओं के अभियंता/ पदाधिकारी उपस्थित थे।

   

इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। 

  

बैठक में समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्थानीय अभियंताओं से समन्वय के साथ मनरेगा,जल जीवन हरियाली,स्वच्छता अभियान, आवास योजना व अन्य योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों तथा अन्य विकासात्मक व लोक कल्याणकारी योजनाओं का सतत अनुश्रवण करें तथा लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं। मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित करने और भुगतान की समीक्षा भी हुई।सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

  

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत स्वच्छ बिहार मिशन, ओडीएफ,जल जीवन हरियाली,सात निश्चय,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,आवास प्लस योजना तथा पंचायत अंतर्गत जलापूर्ति,नलकूप व अन्य योजनाओ की भी समीक्षा की गई। 

   

खराब प्रदर्शन करने वालों प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं आवास पर्यवेक्षक को ससमय कार्य करने का निर्देश दिया गया।

 

जिला ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम समेत अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।          

किशनगंज से शबनम खान

गहमा गहमी में संपन्न हुई पंचायत समिति की बैठक, भ्रष्टाचार के मुद्दा पर हरसरी मुखिया ने काटा बवाल

गहमा गहमी में संपन्न हुई पंचायत समिति की बैठक, भ्रष्टाचार के मुद्दा पर हरसरी मुखिया ने काटा बवाल 

नरकटियागंज : प्रखंड सभागार में सोमवार प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के शुरुवात में हीं काफी गहमा गहमी के बाद सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि समिति के सदस्यगण संबंधित विभाग से समस्या समाधान को लेकर सदन में अपनी बात रखें। 

बैठक में जर्जर बिजली के तार और पोल बदलने, सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने, राशन कार्ड एवं पेंशन के मामले को प्रमुखता से उठाया गया। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पुरैनिया हरसरी में मुखिया अजीत कुमार दुबे उर्फ बाला दुबे ने आईसीडीएस कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप का मामला उठाया। 

उन्होंने कहा कि कार्यालय में प्रधान लिपिक के साथ कोई दूसरा भी कार्य करता है लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। कार्यालय का सीसीटीवी खंघाला जाए तो सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। वहीं उन्होंने और मुखिया अभिजीत कुमार उर्फ सन्नी दुबे ने शिक्षा विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार का मामला भी प्रमुखता से उठाया। 

कहा कि विद्यालयों में शिक्षक कई कई साल से एक हीं जगह जमे हैं। पंचायत के मठिया गांव के विद्यालय में घोर अनियमितता की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जवाब देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने कहा कि विद्यालय की जांच की गई थी।

फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत लक्ष्य के अनुरूप जिले के 13 प्रतिशत व्यक्तियों को खिलायी गयी डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल दवा

बेतिया : फाइलेरिया से बचाव हेतु जिले में अभियान चलाकर लोगों को दवा खिलाने का कार्यक्रम दिनांक-10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा 10 फरवरी को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। 

कार्यक्रम के अनुसार जिले के शत-प्रतिशत व्यक्तियों को 25 फरवरी तक एमडीए की खुराक डीईसी एवं अल्बेनडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर माननीया मेयर, नगर निगम, बेतिया, श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ0 रमेश चन्द्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

समीक्षा के क्रम में एसीएमओ द्वारा बताया गया कि लक्ष्य के अनुरूप दो दिनों में जिले के 13 प्रतिशत लोगों को डीईसी एवं अल्बेनडाजोल की गोली खिला दी गयी है। निर्धारित अवधि में जिले के शत-प्रतिशत व्यक्तियों को दवा खिला दी जायेगी। 

मेयर, नगर निगम, बेतिया द्वारा बताया गया कि निगम के सभी पार्षदों के साथ बैठक कर फाइलेरिया मुक्ति अभियान की जानकारी से अवगत करा दिया गया है। सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से दवा का सेवन करने को कहा जा रहा है। निगम के सभी वार्डों में फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलायी जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मियों सहित सभी सफाईकर्मियों को भी यह दवा अनिवार्य रूप से खिलायी जाय। साथ ही फाइलेरिया मुक्ति अभियान का वार्डवार व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि शत-प्रतिशत लोग दवा का सेवन कर सकें।

ज्ञातव्य हो कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे सामान्यता हाथीपाँव के नाम से जाना जाता है। व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया के लक्षण हाथ और पैर की सूजन (हाथीपाँव) व हाइड्रोसील (अण्डकोष) का सूजन है। 

फाइलेरिया से बचाव हेतु जिले में अभियान चलाकर लोगों को दवा खिलाने का कार्यक्रम दिनांक-10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। 

फाइलेरिया से बचाव हेतु एमडीए की दवा साल में एक बार घर-घर निःशुल्क दी जाती है। 02 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अलावा यह दवा सभी को खानी है। 02-05 साल के लिए 01 गोली डीईसी एवं 01 गोली अल्बेनडाजोल, 06-14 साल के लिए 02 गोली डीईसी एवं 01 गोली अल्बेनडाजोल था 15 साल तथा उससे बड़े उम्र के व्यक्तियों के लिए 03 गोली डीईसी एवं 01 गोली अल्बेनडाजोल निर्धारित की गयी है। 

डीईसी की गोली खाली पेट नहीं खानी है और अल्बेनडाजोल की गोली चबाकर खाना है। दवा स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही खाना जरूरी है। मरते हुए परजीवियों के प्रतिक्रिया स्वरूप कभी-कभी सरदर्द, शरीर में दर्द, बुखार, उल्टी तथा बदन पर चकते एवं खुजली जैसी मामूली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती है। इससे घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है, आमतौर पर ये लक्षण स्वतः ठीक हो जाते हैं। विशेष परिस्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

मध्यान भोजन की चावल चोरी होने पर ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन

मझौलिया : प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छवरहिया से मध्याह्न भोजन के 6बोरा चावल के चोरी होने से आक्रोशित पोशाक क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर सोमवार को आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में भूमिदाता मोहन सिंह,वार्ड सदस्य दीपू कुमार,पंच मैनुद्दीन मियां,सचिव अफसाना खातून, लाल परी सिंह, तारा देवी,अरुणा देवी,सायरा खातून,हदिसन खातून, लालसा देवी, मंदोदरी देवी आदि ने बताया कि विद्यालय का ताला नही टूटा है और न किसी प्रकार का सेंध मारा गया है। लेकिन विद्यालय भवन में रखे 9 बोरा चावल में से 6 बोरा चावल चोरी कर ली गई है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि चावल की चोरी प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया है। पूर्व में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को चावल के चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में खुलने और बंद होने का समय सारणी का अनुपालन भी शिक्षकों के द्वारा नहीं किया जा रहा है।विद्यालय में अनेकों प्रकार के अनियमितता बरती जा रही है।  

प्रधानाध्यापक जगदीश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में इसके पहले भी कई बार चोरी की घटना हुई है।जिसका हमने मझौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।मेरे उपर लगे आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

राष्ट्रीय महिला दिवस पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन की अपील, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बाल विवाह उन्मूलन को आगे आए जागृत समाज

बेतिया : आज दिनांक 13 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, डॉ शाहनवाज अली, डॉ अमित कुमार लोहिया, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नवीदु चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत की महान स्वतंत्रता सेनानी कोकिला सरोजिनी नायडू एवं विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज पूरा राष्ट्र राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। 

भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत की महान स्वतंत्रता सेनानी कोकिला सरोजिनी नायडू के सम्मान में एवं भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अतुल योगदान को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी उनके जन्म दिवस के अवसर पर भारत सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने घरेलू हिंसा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज में नई जागृति लाने की अपील की। कहा कि सरोजिनी नायडू भारत की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री थी। उन्हें भारत कोकिला यानी नाइटिंगेल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। इतना ही नहीं वह आजाद भारत की पहली महिला राज्यपाल भी रही हैं। 

ब्रिटिश सरकार के खिलाफ देश को आजादी दिलाने के लिए हुए स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय महिला दिवस सरोजिनी नायडू को समर्पित है। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। वह बचपन से बुद्धिमान थीं। जब सरोजिनी नायडू 12 साल की थीं, तब से उन्हें कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। बाद में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। देश की आजादी और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। 

आजादी के बाद सरोजिनी नायडू को पहली महिला राज्यपाल बनने का भी मौका मिला। उनके कार्यों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी भूमिका को देखते हुए सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वह महिला सरोजिनी नायडू थी। भारत सरकार ने 2014 में सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की । सरोजिनी नायडू की कई उपलब्धियां हैं । साहित्यिक योगदान पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 

उन्होंने कई कविताएं लिखी, कुछ कविताएं तो पाठ्यक्रम में शामिल की गईं। क्योंकि वह बहुत ही मधुर स्वर में अपनी कविताओं का पाठ किया करती थीं, इसी कारण सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला कहा जाता था।

बेतिया: फौजी को राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बेतिया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महनागनी पंचायत के वार्ड नंबर 10 पैतृक गांव फौजी दर्शन हजरा 42 वर्ष के लास पहुंचते ही कोहराम मच गया। फौजी के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ी। राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि किया गया।

 मुखअग्नि पुत्र अंशु कुमार दी। बताया जाता है कि दर्शन हजरा जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला के पोथासुरान कोर्ट में कार्यरत रहे। डिप्टी के दौरान ही बीस दिन पहलेउनकी तबीयत खराब हो गई। वहां इलाज के बाद दिल्ली आरआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार के दिन अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर स्वर्ग सिधार गए। उनकी तीन लड़की 1 पुत्र है। सबसे बड़ी लड़की नेहा कुमारी 16 वर्ष संध्या कुमारी 14 वर्ष अर्चना कुमारी 12 वर्ष पुत्र अंशु कुमार 10 वर्ष का है। मां किरण देवी तीनों पुत्रियों एवं पुत्र का रो रो कर बुरा हाल है।

दर्शन हाजरा की नियुक्ति आर्मी के हवलदार पद पर 2003 में हुई है।

बेतिया: स्वतंत्रता सेनानी महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

बेतिया: सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में भारत स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष पर एवं भारत के महान समाज सुधारक साहा स्वतंत्रता सेनानी महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता ,डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड एवं डॉ शाहनवाज अली ने संयुक्त रुप से महर्षि दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी एवं आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती एक महान देशभक्त एवं भारत माता के सच्चे सपूत है. जिन्होंने भारत के राजनीतिक दर्शन एवं संस्कृति के विकास के लिए अथक प्रयास किया. 

स्वामी दयानंद अपना सर्वस्व जीवन राष्ट्रहित के उत्थान, स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण,समाज में प्रचलित अंधविश्वासों और कुरीतियों को दूर करने के लिए समर्पित कर दिया. इन्होंने अपनी ओजस्वी विचारों से समाज में नव चेतना का संचार जागृत किया.

 इस अवसर पर डॉ एजाज अहमद डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल ,डॉ अमित कुमार लोहिया, डॉ शाहनवाज अली, अमजद अली एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल ने कहा कि

महर्षि दयानंद का जन्म 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा में ब्राह्मण परिवार में हुआ था. 

वर्ष 1857 में महर्षि दयानंद ने गुडी पडवा के दिन मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की. जिसका उद्देश्य समाज का मानसिक, शारीरिक एवम सामाजिक उन्नति करना था. 

स्वामी दयानंद के अनुसार आर्य समाज का मुख्य धर्म, मानव धर्म ही था. स्वामीजी के इस फैसले का देश के कई बड़े विद्वानों, पंडितों ने विरोध किया परन्तु स्वामी दयानंद के प्रामाणिक और तार्किक ज्ञान ने सभी को गलत साबित कर दिया. प्रवक्ताओं ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा बताए गए स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति के विचारों से समाज में नए जागृति लाई जा सकती है।

समाज कल्याण की भावना से ओतप्रोत महर्षि दयानंद में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बहुत ही आक्रोश था. उस समय के बहुत से क्रांतिकारी तात्या टोपे, नाना साहेब पेशवा, हाजी मुल्ला खां, बाला साहब आदि स्वामी दयानंद से प्रभावित थे।

बेतिया: ट्रेक्टर पलटने से चालक सहित सवार साथी की मौत

मझौलिया: बीती रात्रि शिकारपुर मझौलिया सड़क के फुलगृह के समीप ट्रेक्टर पलटने से ट्रेक्टर मालिक सहित गन्ना मालिक दोनों की मौत घटनास्थल पर ही दबने से हो गई।सूचना पर पहुंचे दोनों मृतकों की परिजन शव को अपने अपने घर ले गए।फिर दोनों परिजनों ने शव को लेकर मझौलिया थाना लाये।जहां पुलिस ने अग्रेतर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच भेजा।

मृतकों की पहचान एक कि बरवा सेमराघाट पंचायत के ओझामठिया गांव के वार्ड नं 14 निवासी शम्भु साह (48)वर्ष के रूप में हुई है।जो ट्रेक्टर मालिक के साथ साथ चालक भी थे।

वही दूसरे की पहचान बरवा सेमराघाट पंचायत के धनकुटवा वार्ड नं 11 निवासी सुरेश महतो(50)वर्ष के रूप में हुई है।

मृतक शंभु साह का बड़ा बाशिस्ट कुमार ने बताया कि अगले 22 फरवरी को मेरी शादी का दिन निश्चित किया गया था।शादी का कार्ड भी कई जगह बाटा जा चुका है।घर में शादी समारोह मातम में बदल गया।

वही मृतक सुरेश महतो का लड़का अनूप कुमार ने बताया कि मेरे पापा अपना गन्ना के साथ शम्भु साह के ट्रेक्टर से मझौलिया चीनी मिल में गए थे।

गन्ना गिराकर वापस लौटने के क्रम मे ट्रेक्टर पलटने से यह घटना हुई है।उन्होंने बताया कि मुझे ट्रेक्टर मालिक के घर से सुबह 6 बजे फोन आया कि हादसा हुआ है।तब हमलोग घटनास्थल पहुचकर अपने पापा मृत शव पहले घर लाया।फिर थाना लाये हैं।

महज दस रुपए में नगर निगम के लोग लेंगे सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद:गरिमा


ऐतिहासिक सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद ले सकेंगे शहरी लोग व पर्यटक

21फरवरी को दोनों तालाबों में नौका बिहार शुल्क वसूली की निविदा पर लगेगी दो लाख से बंदोबस्ती की बोली

बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शहर के लोग और पर्यटक अब महज दस रुपए खर्च कर के ऐतिहासिक सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति मात्र दस रुपए का शुल्क चुकाना होगा। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आगामी एक अप्रैल से यह सुविधा बहाल कर दी जाएगी।इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने निविदा जारी कर दी है। आगामी 21 फरवरी को उपरोक्त दोनों तालाबों में नौका बिहार की सुविधा मुहैया कराने की निविदा के

आधार पर बंदोबस्ती की बोली लगेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बोली लगाने की शुरूआत दो लाख से की जायेगी। श्रीमती

सिकारिया ने बताया कि नौका बिहार की सुविधा की शुरुआत के साथ नगर निगम के लोगों के लिए एक नई और सुविधाजनक शुरूआत होगी। कोई भी संवेदक औपचारिकता पूरी कर नौका विहार के लिये बोली लगाने हेतु भाग ले सकते हैँ।

रोटरी क्लब ने डॉ सिद्दीकी नेत्रालय में लगाया स्वस्थ्य जाँच शिविर- वर्मा प्रसाद

आज रोटरी क्लब नरकटिया गंज द्वारा सकारात्मक स्वास्थ्य परियोजना कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ सिद्दीकी नेत्रालय मे निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया.इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने लोगों से कहा कि जब आप नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच का समय निर्धारित करते हैं, तो आपको किसी भी गुप्त स्थिति को जानने का मौका मिल सकता है .

यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप स्वस्थ जीवन बनाए रखें. उदाहरण के लिए, यदि आपको उच्च रक्त शर्करा, उच्च रक्तचाप या उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर है, तो आप इसके बारे में नहीं जानते होंगे क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में उनके लक्षण इतने दिखाई नहीं देते हैं

   कार्यक्रम संयोजक आशीष कुमार ने सूत्रों को बताया कि  इस जाँच शिविर में 35 महिलाओं और 73 पुरुषों का ब्लड शुगर,रक्त चाप,ऊचाई,वजन की निःशुल्क जाँच किया गया

   इस अवसर पर डॉ सिद्दीकी नेत्रालय के प्रबंधक डॉ फैसल सिद्दीक ने रोटरी के इस आयोजन की काफी सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आयेगी. इस कार्यक्रम में कृष्ण कुमार पाठक,ई0 उमेश जायसवाल,अवध किशोर सिन्हा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,रोट्रेक्ट क्लब के सुदिष्ट कुमार,चंदन कुमार,आयुष कुमार,विजय नन्दन आदि उपस्थित थे