Ramgarh1

Feb 11 2023, 18:49

रामगढ़:अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज राम का आरोप,राजनीतिक पार्टी हमे वोट बैंक समझ करती इस्तेमाल


रामगढ़:अनुसूचित जाति उत्थान परिषद जिला अध्यक्ष मनोज राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अनुसूचित जाति के लोगों की पूरे राज्य में 50 लाख जनसंख्या है और सभी राजनीतिक पार्टियों हमें अपना वोट बैंक समझती है और हमें इस्तेमाल करती है।

 झारखंड राज्य में अभी तक सैकड़ों ऐसे घटनाएं हैं जो अनुसूचित जाति के लोगों के साथ घट चुकी है राज्य की सरकार या सरकार के साथ सहयोगी पार्टियों के द्वारा भी किसी तरह का प्रतिक्रिया नहीं आता है प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है।

 पिछले दिनों राज्य में नगर निकाय चुनाव होने वाला था जिसे संवैधानिक प्रावधानों के तहत रांची नगर निगम सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था जिससे कुछ लोगों के पेट में दर्द हो गया और राजनीति करते हुए इसका विरोध करने लगे और यह चुनाव कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया इसी तरह दुमका में अनुसूचित जाति के 50 घरों के लोगों को वहां के दबंगों के द्वारा मारपीट करते हुए उनके घर को तोड़ दिया गया ढाह दिया गया बेघर कर दिया गया और राज्य सरकार चुपचाप तमाशा देखती रही अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मोब लिंचिंग जैसे मामले भी हमारे राज्य में हुए इस पर भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया और ना ही प्रशासन ने कुछ किया और दर्जनों अनुसूचित जाति के बेटीयों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध एवं अनुसूचित जाति के भाइयों के साथ शोषण अत्याचार जैसे मामले आए दिन होते रहते हैं इन्हीं सब विषय पर चिंतन मंथन किया जा रहा है अनुसूचित जाति उठान परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि झारखंड राज्य सरकार हमेशा से अनुसूचित जाति के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करते आ रही है हम दलित पिछड़े लोग अत्याचार का शिकार हो रहे हैं और यह सरकार मौन होकर तमाशा देखने का काम कर रही है अगर यही हाल रहा तो अनुसूचित जाति के लोगों का तो आने वाले समय में हम सभी एकजुट होकर इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब आने वाले चुनाव में दे कर रहेंगे और अगर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार नहीं रूकता है तो आने वाले दिनों में झारखंड सरकार के खिलाफ विधानसभा घेरने का काम किया जाएगा और इस सरकार के विरोध में आंदोलन करते हुए प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

आगे अनुसूचित जाति उत्थान परिषद जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले की ताजा घटना है रांची के बरियातू थाना अंतर्गत रहने वाली पल्लवी कुमारी जो एक अनुसूचित जाति की बेटी थी जिसकी निर्मम हत्या एक अपराधी के द्वारा कर दी गई जिसमें भी प्रशासन के द्वारा सिर्फ 302 धारा लगाया गया एससी एसटी एक्ट नहीं लगाया गया।

 बच्ची नाबालिग थी तब भी पोक्सो एक्ट नहीं लगाया गया इस में प्रशासन के द्वारा सिर्फ और सिर्फ लीपापोती किया गया और इसी तरह रामगढ़ के दुलमी प्रखंड में अनुसूचित जाति के पति पत्नी की हत्या कर दोषियों द्वारा कुएं में डाल दिया गया उस घटना में भी अभी तक प्रशासन के द्वारा दोषियों को पकड़ा नहीं गया।। 

सरकार पूरी तरह अनुसूचित जाति को अनदेखा कर रही है जिसे हमारा परिषद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा राज्य सरकार ने अभी तक अनुसूचित जाति आयोग का गठन तक नहीं किया है तो अनुसूचित जाति के लोगों को यह सरकार कैसे न्याय दिलाएगी सभी विषयों पर हम सभी गंभीरता से चिंतन मंथन कर रहे हैं और आने वाले समय में सरकार के विरोध हम सभी एक कड़ा कदम उठाने का काम करेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।।

Ramgarh1

Feb 09 2023, 20:44

रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर स्वीप के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति किया जा रहा है जागरूक


रामगढ़: आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

 इसी क्रम में मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा 23 रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता, सि-विजिल, वोटर्स हेल्पलाइन आदि से संबंधित होर्डिंग/पोस्टर/बैनर लगाए गए हैं एवं प्रचार सामग्रियों के माध्यम से सभी को निर्वाचन संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जा रही है वही चुनाव संबंधित विभिन्न विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। 

इसके साथ ही प्रचार सामग्रियों के माध्यम से सभी से आगामी 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।

Ramgarh1

Feb 09 2023, 20:38

*रामगढ़: हमारे चूल्हा प्रमुख पार्टी के सबसे मूल्यवान कार्यकर्ता हैं:-सुदेश महतो*


गोला में आयोजित चूल्हा प्रमुखों के सम्मेलन में सत्तारूढ़ कांगेस और झामुमो पर हमला

रामगढ़। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हमारे चूल्हा प्रमुख पार्टी के सबसे मूल्यवान कार्यकर्ता हैं। जनता के सुख दुख के असली साझीदार भी। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर घर, हर परिवार की सेवा के लिए ही चूल्हा प्रमुखों का चयन करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 

गुरूवार, 9 फरवरी को रामगढ़ के गोला स्थित सीपीसी कॉलेज के मैदान में आयोजित चूल्हा प्रमुखों के सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। इसके साथ ही गांव-गांव से जुटे हजारों चूल्हा प्रमुखों को कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुखों का सम्मेलन आम अवाम के सुख दुख में साथ खड़ा रहने का संकल्प है। चूल्हा प्रमुख हर घर परिवार के हक अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे। 

तीन साल से रामगढ़ नेतृत्व विहीन

उन्होंने कहा कि तीन साल से रामगढ़ नेतृत्व विहीन है। 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज कर एनडीए की उम्मीदवार सुनिता चौधरी रामगढ़ की खोयी गरिमा वापस दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की सेवा ली है। कांग्रेस को आम आदमी के राशन की नहीं अपनी चिंता रही है। जबकि आजसू जनता की सेवा करती रही है। आजसू के नेतृत्व में ही रामगढ़ का परिचय बदला, लेकिन कांग्रेस ने उस परिचय को तीन साल में ही चौपट करके रख दिया। हमने विकास का जो मुकुट सजाया था, उसे कांग्रेस ने नोंच ली। 

 हेमंत सोरेन सरकार में चौतरफा अराजकता

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में चारों तरफ अराजकता है। बिना घूस के कोई काम नहीं होता। युवा बेरोजगार बैठे हैं और मुख्यमंत्री जोहार यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस और झामुमो ने अल्पसंख्यकों को मानसिक रूप से गिरवी बना दिया है। उन्होंने कहा कि 

बिजली बिल माफी की बात करनेवाली सरकार गरीबों का कनेक्शन काट रही । सोरेन परिवार कभी नहीं चाहता था कि अलग राज्य बने। इनका मकसद विषय को जिंदा रखकर राजनीति करने का है। अगर इन्होंने ईमानदार प्रयास किया होता तो 1993 में ही अलग राज्य का गठन हो गया होता। हेमंत सोरेन की यही मानसिकता स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को लेकर है। आजसू पार्टी की पहल का असर है कि सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार को निर्देश दिया है।

Ramgarh1

Feb 09 2023, 14:46

रामगढ: मनोज़ कुमार महतो के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने के लिए हुए रवाना।


आजसू पार्टी रामगढ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन का आयोजन गोला प्रखंड स्थित सीपीसी इंटर महाविद्यालय कामता में किया गया।

सम्मेलन में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कोठार स्थित आजसू प्रधान कार्यालय से रवाना हुए।

मौके पर मनोज़ कुमार महतो ने बताया कि आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का एक ही सोच है कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को चूल्हा प्रमुख के माध्यम से जिम्मेदारी दी जाएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार राजग प्रत्याशी सुनीता चौधरी को रामगढ विधानसभा से विजय दिलाकर चंद्रप्रकाश चौधरी के हाथों को मजबूत करेंगे।

मौके पर सुशील साहू,प्रदीप कुशवाहा,वार्ड पार्षद देवधारी महतो,रोशन कुमार,आजसू पार्टी नगर परिषद अध्यक्ष राजेश महतो,सचिव राजेन्द्र महतो,अरविंद महतो,काशीनाथ मुंडा,बलदेव महतो,फूलचंद महतो,नरेश महतो,कैलाश महतो,सोहन महतो,तेजपाल महतो,पुरुषोत्तम कुमार,मनोज़ महतो,दशरथ चौधरी,करण कुमार,राजकुमार महतो,सन्दीप महतो,डिया महतो,सुनील कुशवाहा,जगरनाथ महतो,महेंद्र चौधरी,मनोज़ कुमार,कंचन साव,मंटू साव,नीतीश निराला,अनिल पटेल,उमेश महतो,राजेश महतो,अरविंद नायक,कल्लू राम,राजेश राम,पिंटू राम,कामेश्वर महतो,श्याम कुमार,सिटन महतो,दयानंद महतो,शिबू बेदिया,सुरेश करमाली,सुरेश राम,खेमू महतो,दशरथ महतो आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Ramgarh1

Feb 08 2023, 19:01

रामगढ़: चूल्हा प्रमुख के सदस्यों के साथ हुआ बैठक

रामगढ़: आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय कोठार में वार्ड नं 29 कोठार के चूल्हा प्रमुख के सदस्यों का बैठक किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी एंव विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव विजय साहू,नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित हुए।

बैठक में चूल्हा प्रमुख के सभी सदस्यों को आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया।

मौके पर दशरथ चौधरी,बीरबल चौधरी,बलदेव महतो,बाबूलाल महतो,फूलचंद महतो,किशुन चौधरी,टीकम महतो,टोहहलाल महतो,उमेश महतो,कंचन साव,मंटू साव,उपेंद्र साव,संतोष कुशवाहा,सन्नी कुशवाहा,तुलेश्वर महतो,कैलाश महतो,अनिता देवी,मंजू देवी,सुबाशो देवी,जूही देवी,शिवशंकर महतो,जितेंद्र महतो,माधो महतो,प्रकाश रंजन,मोहन महतो,सावित्री देवी, सुमित्रा देवी,महेश चौधरी,कल्लू राम,राजेश राम,पंकज रविदास पिंटू रविदास,अशोक रविदास,अंकेश रविदास,सन्दीप रविदास, नीरज रविदास,विशाल रविदास,ललिता देवी,अनिता देवी, अवधेश रविदास,शिबू रविदास, बजरंग राम,नरेश महतो,कामेश्वर महतो,मनोज मुंडा,रूपलाल महतो,टिमन महतो,राजेश जयसवाल,युगेश मुंडा,नारायण महतो,महेश चौधरी ईश्वर महतो,खुनेश महतो,अशोक महतो,दीपक ठाकुर,जगरनाथ महतो,ओमप्रकाश महतो,कपिल विश्वकर्मा, सूरज करमाली,राजकुमार मुंडा,मनराज करमाली,पवन गुप्ता,विक्की करमाली,विट्टू करमाली आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Ramgarh1

Feb 07 2023, 21:39

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामगढ़ द्वारा कैदियों को दी गई लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल प्रणाली की जानकारी।


रामगढ: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के द्वारा उप कारा रामगढ़ में कैदियों के बीच विधिक जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चीफ एलएडीसी श्री सुजीत कुमार, डेप्युटी चीफ एलएडीसी राम जी, असिस्टेंट एलएडीसी मोहन महतो व अभिनव कुमार शामिल थे। एलएडीसी की टीम ने उन सभी कैदियों की पहचान की जिनका प्रतिनिधित्व नहीं है या जिन्हे न्यायालय द्वारा जमानत दिया गया है परंतु बंध पत्र दाखिल न करने पर कारा से रिहा नही किया गया है। 

या जिन्हे दोषी ठहराया गया है पर उन्हें अपील दायर करने के लिए कानूनी सेवा प्राप्त नही है। किसी के विरुद्ध मुकदमा दायर है पर बेल फाइल करने के लिए पैसे नहीं है।चीफ एलएडीसी श्री सुजीत कुमार ने लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल की कार्यप्रणाली एवं उसके लाभ को विस्तारपूर्वक समझते हुए कहे की करा में बंद अपराधी निशुल्क न्याय के प्रारंभिक चरणों से लेकर अपीलीय स्तर तक कानूनी सेवाओं को प्राप्त करने के हकदार है।

 वहीं डेप्युटी एलएडीसी श्री रामजी ने बताया की एलएडीसी का मुख्य उद्देश्य कराधीन कैदियों को कानूनी सहायता प्राप्त करना ही है और प्रत्येक कैदी इसका लाभ उठा सकते है। उन्होंने आगे बताया की वैसे कैदी जो जो आर्थिक रूप से कमजोर है, जो अपना निजी वकील नियुक्त करने में असमर्थ है वैसे कैदी लिखित बंदी पत्र जेलर साहब को लिख कर दें।

 लिखित आवेदन डालसा कार्यालय में जाने के बाद आपको निशुल्क कानूनी सहायता मिलेगी। पुनः असिस्टेंट एलएडीसी श्री मोहन महतो ने बताए की वैसे लोग निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है जो कोई महिलाएं और बच्चे

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सदस्य,

औद्योगिक श्रमिक,

बड़ी आपदाओं, हिंसा, बाढ़, सूखे, भूकंप और औद्योगिक आपदाओं के शिकार लोग,

विकलांग व्यक्ति,

हिरासरत में रखे गए लोग,

बेगार या अवैध मानव व्यापार के शिकार है। 

मुफ्त कानूनी सहायता डालसा कार्यालय से ले सकते है। मौके पर कारापाल श्री देवनाथ राम मौजूद थे।

Ramgarh1

Feb 07 2023, 16:32

ब्रेकिंग/झारखंड प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय पहुंचे रजरप्पा


रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के नामांकन से पूर्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दीपिका पांडेय, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित कई दिग्गज नेता रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान इन नेताओं ने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया.

Ramgarh1

Feb 07 2023, 16:12

झारखंड ब्रेकिंग: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने किया नामांकन दर्ज


रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश गुप्ता समेत काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

 नामांकन के मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, विधायक सबिता महतो, सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, बंधु तिर्की, दर्जा प्राप्त मंत्री झामुमो के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, फागू बेसरा, जलेश्वर महतो मौजूद थे. 

नामांकन के बाद प्रखंड कार्यालय मैदान में कांग्रेस की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया. इससे पूर्व सिदो कान्हू जिला मैदान व पटेल चौक से जुलूस निकाला गया.

Ramgarh1

Feb 06 2023, 17:38

भाजपा के बागी प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने जनसम्पर्क कर मांगा समर्थन


भाजपा के बागी प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस ने अपने समर्थकों के साथ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ अरगड्डा रोड में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। जनसम्पर्क के दौरान पुटूस ने डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में वोट करने के लिए की अपील ।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि गठबंधन हो जाने से भाजपा समर्थकों में रोष है यही कारण है कि हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Ramgarh1

Feb 05 2023, 16:15

संत शिरोमणि ने समाज के बीच प्रत्यक्ष प्रमाण देकर धर्म ओर भाईचारे का संदेश दिया :- चंद्रप्रकाश चौधरी।


संत रविदास जयंती रामगढ नगर परिषद के कुरुम में युवा अंबेडकर क्लब द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,आजसू नेता लालबिहारी महतो,सत्येंद्र सिंह उपस्थित हुए।

 स्थानीय लोगों ने सांसद को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वप्रथम संत रैदास के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।

संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदमी अपने कर्म से ही छोटा-बड़ा होता है न कि धन या जाति से। रविदास जी ईश्वर के अनन्य भक्त थे,लेकिन वे अपने कार्य को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई थी। उन्होंने देश के युवा पीढ़ी को संत रविदास जी के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

 साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसी प्रसिद्ध कहावत को संत शिरोमणि ने समाज के बीच प्रत्यक्ष प्रमाण देकर धर्म ओर भाईचारे का संदेश दिया था। विदित हो कि हिन्दू पंचांग के अनुसार ये माघ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है।

मौके पर जगदीश राम,हरिनारायण राम,अमरनाथ सिंह,मनोज़ कुमार रंजन,शशि कुमार,रीना देवी,सरोजनी देवी,बिंदु देवी,अशेश्वर राम,रजनीकान्त सिंह,अविनाश कुमार रवि,पंकज मछली,विक्रम महली, सूरज राम,प्रदीप रवि,अनिल रवि,सुनील रवि,विकास रवि,राहुल रवि,जगदीश राम,संतोष मुंडा,नेवालाल राम,हुकुमनाथ रवि आदि अन्य लोग उपस्थित थे।