भारत निभा सकता है अमेरिका-ईरान युद्धविराम में अहम भूमिका…”राजनाथ सिंह का चौंकाने वाला बयान
#rajnathsinghingermanyindiaroleinwestasia_peace
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जिसको लेकर भारत में काफी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हमेशा संतुलित और समझदारी भरी विदेश नीति अपनाई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में भारत वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है, जिसमें पश्चिम एशिया का संकट भी शामिल है।
![]()
हम संभावना से इनकार नहीं कर सकते-राजनाथ सिंह
पहली बार जर्मनी के दौरे पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा गया कि पश्चिम एशिया संकट में शांति कायम करने में भारत की कोई भूमिका है या नहीं? इसपर उन्होंने कहा, "भारत ने अपनी तरफ से कोशिश की, लेकिन हर चीज का सही समय होता है। हो सकता है कल ऐसा समय आए जब भारत इसमें अपनी भूमिका निभाए और सफल हो। हम संभावना से इनकार नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है और कूटनीतिक मामलों में प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण संतुलित है।"
भारत का रुख किसी एक पक्ष के खिलाफ नहीं-राजनाथ सिंह
बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी कई देशों के नेताओं से सीधे बातचीत की है। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, तब भी शांति और समाधान पर चर्चा की गई। रक्षा मंत्री ने वैश्विक राजनीति में भारत की स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि भारत का रुख किसी एक पक्ष के खिलाफ नहीं है। यही कारण है कि न तो अमेरिका भारत को दुश्मन मानता है और न ही ईरान।
भारत सरकार की कूटनीति को सराहा
उन्होंने भारत की कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि इसी संतुलित नीति की वजह से भारत के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर पाए, जबकि उस समय कई देशों के जहाजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान की मध्यस्थता से उठ रहे सवाल
राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब पाकिस्तान अमेरिका-ईरान के बीच समझौता कराने के लिए दूसरे दौर की वार्ता आयोजित करने जा रहा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस सवाल उठा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अच्छे रिश्ते बताते हैं, लेकिन मध्यस्थता का मौका पाकिस्तान को मिल रहा है। यह मुद्दा तब और गरमा गया, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को मध्यस्थता वाला 'दलाल' कहा था।




मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेविका सीमा सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। सीमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।





In the modern era of love and relationships, people are constantly seeking reliable guidance to overcome emotional challenges. Among the emerging names in this field, Astrologer Vishal Bhargav – Youngest Love Astrologer in India has quickly built a strong reputation for delivering effective and result-oriented solutions. His unique approach and deep understanding of love astrology have made him a preferred choice for individuals facing relationship and marriage problems.
Apr 24 2026, 14:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k